अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने दीक्षी जलविद्युत परियोजना को राज्य के लोगों को समर्पित किया

about | - Part 2890_2.1

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के लोगों को दीक्षी जलविद्युत परियोजना समर्पित की। पश्चिम कामेंग जिले के दीक्षा गांव में 24 मेगा वाट पनबिजली परियोजना स्थापित की गई है। यह देवी एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फुदंग नदी पर निर्मित रन ऑफ़ द रिवर परियोजना है।
यह परियोजना लगभग 430 करोड़ रुपये के निवेश के साथ चार वर्ष के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है। अरुणाचल प्रदेश सरकार इस परियोजना से बिजली उत्पादन का एकमात्र लाभार्थी है

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी. डी. मिश्रा; राजधानी: ईटानगर
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव को प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

about | - Part 2890_3.1

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया।

नई दिल्ली में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित 52 वें इंजीनियर दिवस को चिह्नित करने के लिए विशेष कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए था। 52 वें इंजीनियर दिवस का विषय “Engineering for change” है।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल।
  • जॉन मथाई स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री थे।
  • .

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

विंग कमांडर अंजलि सिंह भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनी

about | - Part 2890_4.1

विंग कमांडर अंजलि सिंह रूस में भारतीय दूतावास में शामिल हो गई हैं साथ ही वह विदेश में किसी भी भारतीय मिशन में तैनात भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक हैं। वह डिप्टी एयर अटैच के रूप में अपने नए कार्य में शामिल हुईं है। उन्होंने 17 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवा की है और मिग -29 विमानों में प्रशिक्षित है।
एक एयर अटैच एक वायु सेना अधिकारी होता है जो एक राजनयिक मिशन का हिस्सा होता है, यह पद सामान्य रूप से एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा ग्रहण किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; राजधानी: मास्को।
  • रूसी रूबल रूस की मुद्रा है
  • .

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

about | - Part 2890_5.1

पूर्व भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्यास की घोषणा की है। उन्होंने 57 एकदिवसीय मैच खेले, लेकिन उन्होंने कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। 121 मैचों के उनके प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड में 21 शतक शामिल है। उन्होंने लंकाशायर और लीसेस्टरशायर के लिए भी खेला।
मोंगिया 2003 विश्व कप की उपविजेता भारतीय टीम के सदस्य हैं, मैदान पर उनकी आखिरी उपस्थिति 2007 में पंजाब के लिए थी, इससे पहले कि वह इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में शामिल हुए और बाद में BCCI द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया।
स्रोत: द हिंदू

एग्नेस खर्शिंग को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय ह्रंट डिंक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

about | - Part 2890_6.1
लगभग एक साल पहले कोयला माफिया द्वारा हमले में सुरक्षित रहे मेघालय स्थित अधिकार कार्यकर्ता एग्नेस खर्शींग को 11 वां अंतर्राष्ट्रीय ह्रंट डिंक पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तुर्की के पुरुष हिंसा के खिलाफ कार्यकर्ता  नेबहाट अक्कोक के साथ यह पुरस्कार मिला है।
दोनों कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है जो 2007 में इस्तांबुल में मारे गए तुर्की-अर्मेनियाई पत्रकार ह्रंट डिंक की स्मृति में स्मरण करता है। हरंट डिंक पुरस्कार हर वर्ष उन व्यक्तियों, संगठनों या समूहों को प्रदान किया जाता है जो भेदभाव, नस्लवाद और हिंसा से मुक्त दुनिया के लिए कार्य करते हैं।
स्रोत: द हिंदू

भारत का पहला राष्ट्रीय रोगाणुरोधी प्रतिरोध हब कोलकाता में स्थापित किया गया

about | - Part 2890_7.1

भारत के पहले राष्ट्रीय रोगाणुरोधी प्रतिरोध हब का हाल ही में कोलकाता में उद्घाटन किया गया है। कोलकाता केंद्र न केवल देश के लिए बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर शोध का केंद्र होगा।
इस केंद्र का उद्घाटन कोलकाता के U.S. वाणिज्य दूतावास और U.S. स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से ICMR द्वारा किया गया है।
स्रोत: द हिंदू

रामकुमार राममूर्ति को कॉग्निजेंट इंडिया का सीएमडी नियुक्त किया गया

about | - Part 2890_8.1

कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने रामकुमार राममूर्ति को कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। रामकुमार राममूर्ति ने कंपनी में अपने 21 से अधिक वर्षों के अनुभव में एक प्रमुख भूमिका विपणन और संचार, बाजार अनुसंधान और खुफिया, सार्वजनिक मामलों और ज्ञान प्रबंधन की भूमिका निभाई है।
स्रोत: द लाइव मिंट

नीना गुप्ता ने बोस्टन फिल्म फेस्टिवल में दो पुरस्कार जीते

about | - Part 2890_9.1

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बोस्टन में 2 पुरस्कार जीते हैं। अभिनेत्री ने “बधाई हो” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और उनकी फिल्म ‘द लास्ट कलर’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में विजयी हुई।
‘द लास्ट कलर’ का निर्देशन शेफ विकास खन्ना ने किया था। फिल्म भारत में वृंदावन और वाराणसी में विधवाओं के आसपास के निषेध से संबंधित है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

जीएसटीएन जनवरी 2020 से नए डीलरों के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य करेगा

about | - Part 2890_10.1

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क ने जनवरी 2020 से नए डीलरों के लिए आधार प्रमाणीकरण या भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने का फैसला किया है। वह लोग जो अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं चाहते है, उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जोकि तीन दिनों में पूरा हो जाएगा।
वस्तु और सेवा कर में कमी की जांच के लिए कदम उठाया गया है। पहले चरण में, नए डीलरों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। बाद में, GSTN पर नामांकित सभी लोगों को अपना आधार नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।
स्रोत: डीडी न्यूज़

बांग्लादेश स्कूल परियोजना ने आगा खान वास्तुकला पुरस्कार जीता

about | - Part 2890_11.1
अर्काडिया एजुकेशन प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित आगा खान आर्किटेक्चर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, इसमें बांग्लादेश के दक्षिण कनारचोर में हाशिए के बच्चों के लिए फ्लोटिंग स्कूल का निर्माण शामिल है। यह पुरस्कार समारोह तातारस्तान गणराज्य के कज़ान में आयोजित किया गया था।
परियोजना के वास्तुकार सैफ उल हक ने एक स्कूल डिजाइन किया, जो शुष्क मौसम के दौरान जमीन पर रहता है और मानसून के दौरान पानी पर तैरता है। उन्होंने स्कूल के लिए उभयचर संरचना के निर्माण के लिए केवल स्थानीय सामग्री-बांस, टायर और स्टील ड्रम का उपयोग किया।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about | - Part 2890_12.1