भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का स्थापना दिवस
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हाल ही की उपलब्धियां :
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 5 वेधशालाओं (observatories) को 100 से अधिक वर्षों तक एक लॉन्ग टर्म ऑब्जरविंग स्टेशन के रूप में मान्यता दी. ये 5 वेधशालाएँ हैं:
(1) चेन्नई (नुंगमबक्कम)
(2) मुंबई (कोलाबा)
(3) पंजिम
(4) पुणे
(5) तिरुवनंतपुरम
- RCS-UDAN योजना के तहत नए Aeronautical Meteorological Stations (वैमानिकी मौसम केंद्रों) को शुरू किया गया.
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मॉडलिंग और फॉरकास्टिंग सिस्टम
- NCMRWF और IITM के सहयोग से IMD ने थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग मॉडलिंग और वार्निंग सिस्टम चालू किया.
- ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) मॉडल अपग्रेड किया गया और 10 दिनों के पूर्वानुमान को उत्पन्न करने के लिए दिन में 4 बार चलाया गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के Communication System Networks :
- IMD ने आम जनता के लिए नई वेबसाइट : www.mausam.imd.gov.in लांच की है और Agromet Advisory Services के लिए मोबाइल एप ‘MEGHDOOT’ तैयार की है
- साल 2019 के दौरान दिल्ली के लिए Air Quality Early Warning System की नई वेबसाइट लांच की गयी.
- भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी ने 2019 में Weather &Climate Services में प्रकाशित बेस्ट रिसर्च पेपर के लिए डॉ. एच. आर. बिस्वास को सम्मानित किया गया.
- डॉ. एम. महापात्र डीजी, आईएमडी को 2019 में आईएमएस एंड इंडियन क्लाइमेट कांग्रेस की फैलोशिप से सम्मानित किया गया था.
- भारत के राष्ट्रपति ने 2019 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सटीक पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए IMD की सराहना की.
- नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने 7 अक्टूबर 2019 को “मेगा साइक्लोन FANI” पर एक कहानी प्रसारित की, जिसमें ‘FANI’ के लिए शुरुआती चेतावनी सेवाओं में IMD की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:मौसम विज्ञान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक: मृत्युंजय महापात्रा।













