लम्बे समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद पृथ्वी पर लौटी क्रिस्टीना कोच

about - Part 2869_3.1
नासा (National Aeronautics and Space Administration) की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाकार पृथ्वी पर लौट चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन गुजारने के साथ ही उनसे पहले अमेरिकी महिला पैगी व्हिटसन द्वारा 289 दिनों तक सिंगल स्पेसफ्लाइट पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
क्रिस्टीना कोच ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 328 दिनों तक रहने के बाद कजाकिस्तान में लैंड किया। अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने के साथ उन्होंने किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वह इटली के यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर स्कोवर्त्सोव के साथ सोयूज एमएस -13 कैप्सूल में धरती पर वापस लौटी हैं।
क्रिस्टीना कोच के 328 दिनों के लंबे मिशन के दौरान वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्रमा व मंगल मिशनों के अलावा वजनहीनता और वप्स रेडिएशन का महिलाओं के शरीर पर प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड हुआ है।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल हुईं और 2019 में पहली बार महिलाओं की स्पेसवॉक की अगुवाई की।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापित: 29,1958 जुलाई

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर के गहनों की सूची तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी० एन० रामचंद्रन नायर को किया नियुक्त

about - Part 2869_5.1

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमला मंदिर में आभूषणों की सूची और मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए केरल के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी० एन० रामचंद्रन नायर को नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश को पवित्र आभूषणों का उचित मूल्यांकन करने के लिए ज्वेलर की सहायता लेने की अनुमति भी दी है। उन्हें रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपने की सलाह भी दी गई है।

सबरीमाला मंदिर भारत में केरल के पठानमथिट्टा जिले के पेरियार टाइगर रिजर्व के भीतर सबरीमाला में स्थित है। सबरीमाला श्री धर्म संस्थान मंदिर भगवान अयप्पा का मंदिर है। यह मंदिर केरल के सभी सिद्ध मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

मध्य प्रदेश सरकार गांवों की मैपिंग के लिए “ड्रोन” का करेगी इस्तेमाल

about - Part 2869_7.1
मध्य प्रदेश सरकार ने गाँवों की मैपिंग करने के लिए राज्य में ड्रोन लगाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय सर्वेक्षण के साथ समझौता किया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग भारत की राष्ट्रीय मानचित्रण एजेंसी है।
ड्रोन का उपयोग राज्य के 55 हजार गांवों की मैपिंग के लिए 1: 500 के पैमाने पर किया जाएगा। इस प्रकार की मैपिंग से आबादी वाले क्षेत्रों की स्पष्ट तस्वीर मिलने की उम्मीद हैं। राज्य में भूमि सर्वेक्षण का यह काम पहले उपग्रह चित्रों की मदद से किया जाता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ; राज्यपाल: लाल जी टंडन

NPCI ने WhatsApp को UPI सेवा के विस्तार की दी मंजूरी

about - Part 2869_9.1
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को इसके 10 मिलियन यूजर्स के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं का विस्तार करने की मंजूरी दे दी है। “WhatsApp Pay” व्हाट्सएप का पेमेंट फीचर हैं, जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। UPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित किया गया है। ये सुविधा उपयोगकर्ताओं को व्यापार लेनदेन करने या दूसरों को सीधे उनके बैंक खातों के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम बनाती है।
व्हाट्सएप 2018 के बाद से अपने एक मिलियन उपयोगकर्ताओं के लिए अपना पायलट प्रोजेक्ट “WhatsApp Pay” चला रहा है और अब उसे आखिरकार अपने सभी ग्राहकों के लिए विस्तार करने के लिए एनपीसीआई से मंजूरी मिल गई है।

विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री पिनेलोपी कोजियानौ ने दिया इस्तीफा

about - Part 2869_11.1
विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री पिनलोपी कॉजियानौ गोल्डबर्ग (Pinelopi Koujianou Goldberg) ने अपने इस्तीफे की घोषणा की हैं। वह 1 मार्च, 2020 को अपना पद छोड़ देंगी और उसके बाद अमेरिका (यूएस) के कनेक्टिकट में स्थित येल विश्वविद्यालय में पढ़ाएगी। विश्व बैंक के नए मुख्य अर्थशास्त्री की नियुक्ति होने तक विश्व बैंक की अनुसंधान निदेशक आरत क्रेय अंतरिम मुख्य अर्थशास्त्री होंगी। पिनलोपी ने अप्रैल 2018 के अंत में पॉल रोमर के स्थान पर विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री का पदभार संभाला।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास
  • प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ): अंशुला कांत

‘पिंक सिटी ’बना प्रमाणित यूनेस्को विश्व धरोहर शहर

about - Part 2869_12.1

जयपुर “द पिंक सिटी” को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रमाणित किया गया है. प्रमाणीकरण यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया था. प्रमाणन के हिस्से के रूप में, विश्व धरोहर शहर का प्रमाण पत्र यूनेस्को के महानिदेशक द्वारा शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल को दिया गया.
वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में जयपुर “द पिंक सिटी” के प्रमाणन से राजस्थान राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और इसके साथ-साथ यूनेस्को के समर्थन से पर्यटन के लिए पश्चिमी राजस्थान के विकास का भी इरादा है.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कालराज मिश्रा; राजधानी: जयपुर.

SC ने सभी राज्यों को ग्राम न्यायलय स्थापित करने के निर्देश दिए

about - Part 2869_13.1
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को चार सप्ताह के भीतर ग्राम न्यायलय स्थापित करने का निर्देश दिया है. ग्राम न्यायालय, ग्राम न्यालय अधिनियम, 2008 के तहत स्थापित मोबाइल ग्राम न्यायालय हैं.

इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके गाँव के भीतर त्वरित और किफ़ायती न्याय प्रदान करना है. मध्यवर्ती स्तर पर प्रत्येक पंचायत के लिए या किसी जिले में मध्यवर्ती स्तर पर सन्निहित पंचायतों का एक समूह या जहाँ सन्निहित पंचायतों के समूह के लिए किसी भी राज्य में मध्यवर्ती स्तर पर कोई पंचायत नहीं है वह ग्राम न्यायलय स्थापित किए जाने चाहिए.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश: शरद अरविंद बोबड़े; स्थापित: 28 जनवरी 1950

ऋषभ पंत बने JSW स्टील के ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2869_14.1
जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) स्टील ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. पंत JSW के इस्पात उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे जिसमें तीन साल की अवधि के लिए कोलोरॉन + कलर-कोटेड चादरें और JSW निओस्टील TMT बार शामिल हैं.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • JSW स्टील की स्थापना: 1982.
  • JSW स्टील मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • JSW स्टील के संस्थापक: सज्जन जिंदल.

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय बच्चों के लिए शुरू किया संरक्षण कोष

about - Part 2869_15.1
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के हिस्से के रूप में भारत के लिए एक नए बच्चों के संरक्षण कोष का अनावरण किया है. दक्षिण एशिया में गरीबी से लड़ने के लिए 2007 में उनके द्वारा चैरिटी स्थापित की गई थी. अमेरिकी गायक केटी पेरी नए फंड के राजदूत के रूप में सामने आयीं.
भारतीय परोपकारी नताशा पूनावाला ने कोष के समर्थन में एक बहुमूल्‍य-प्रतिज्ञा की है, जिसकी वे अध्यक्षता करेंगी, और बाल निवेश कोष फाउंडेशन (सीआईआईएफ) GBP 25 मिलियन तक जुटाई गई धनराशि के साथ दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी मानव-तस्करी विरोधी निधि विकसित करने के लिए तैयार है.
ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के बाल संरक्षण कोष का मुख्य उद्देश्य बाल यौन शोषण, बाल श्रम और तस्करी को बंद करना और बाल-सुलभ ग्राम मॉडल के माध्यम से स्कूल सुरक्षा जाल विकसित करना होगा.

उपरोक्त समाचार से सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की अध्यक्षता भारतीय मूल के व्यवसायी मनोज बडाले ने की थी
  • ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की स्थापना: 2007
  • ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के संस्थापक: प्रिंस चार्ल्स
  • .

रूसी कच्चे तेल के लिए IOC ने किया पहला समझौता

about - Part 2869_16.1
 वर्ष 2020 के लिए भारत को 2 मिलियन मीट्रिक टन यूरल्स ग्रेड कच्चे तेल के आयात के लिए इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) और रूसी रोसनेफ्ट ने पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है, भारत अपनी तेल की जरूरत को पूरा करने के लिए विश्व स्तर पर 83% तेल का आयात करता है. भारत को मध्य पूर्व तेल उत्पादक देशों से तेल आयात के लिए अपने स्रोतों को बढ़ाना होगा.
भारत ने अपने तेल के स्रोतों का विस्तार करने के लिए रणनीति बना रहा है जिसमें विविधीकरण (गैर-ओपेक देशों से कच्चा तेल आयात करना) और टर्म कॉन्ट्रैक्ट रणनीति का भाग हैं.

सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इंडियन ऑयल कॉर्प का मुख्यालय: नई दिल्ली, मुंबई (पंजीकृत कार्यालय)
  • इंडियन ऑयल कॉर्प की स्थापना: 1959
  • इंडियन ऑयल कॉर्प के अध्यक्ष: संजीव सिंह
  • .

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me