NIFM का नाम बदलकर रखा गया अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान

about - Part 2866_3.1
केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (AJNIFM) रखने का फैसला लिया है। सरकार ने स्वर्गीय श्री अरुण जेटली के दृष्टिकोण और योगदान के बल पर भविष्य में इस संस्थान के सपने और आकांक्षाओं के बीच तालमेल कायम करने के लिए इस संस्थान का नाम बदलने का फैसला किया है। अरुण जेटली भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री थे।
राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद की स्थापना 1993 में गई थी। NIFM की स्थापना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत की गई थी। यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के माध्‍यम से भर्ती किए गए विभिन्‍न वित्‍त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय व्‍यय लेखा सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। केंद्रीय वित्त मंत्री NIFM सोसायटी के अध्यक्ष होते हैं।

प्रख्यात हिंदी उपन्यासकार गिरिराज किशोर का निधन

about - Part 2866_5.1
हिंदी उपन्यासकार और पद्म श्री से सम्मानित गिरिराज किशोर का निधन। वे अपने उपन्यास ‘‘पहला गिरमिटिया” के लिए प्रसिद्ध थे जो महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बिताये समय पर आधारित था। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया जा चुका हैं। उन्हें 2000 में व्यास सम्मान, और 2002 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया था।

वडोदरा में विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ का किया जाएगा आयोजन

about - Part 2866_7.1
वडोदरा के गुजरात में 15 से 17 फरवरी, तक विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा । ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (FSSI) इस तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक स्टालों में 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों को रखा जाएगा। इस प्रदर्शनी में उज्बेकिस्तान की कई कंपनियां भी भाग ले रही हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: धनकेश पटेल
  • फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात

विश्व स्तर पर 11 फरवरी को मनाया जाता है विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

about - Part 2866_9.1
International Day of Women and Girls in Science: विश्व स्तर पर 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं एवं बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसंबर 2015 में, 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का प्रस्ताव अपनाया गया था।
ये दिवस पहली बार 2016 में मनाया गया था। इस दिन को मनाएं जाने उद्देश्य  विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीआर) के क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करना है।  

मुंबई में ई-गवर्नेंस पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन

about - Part 2866_11.1
महाराष्ट्र के मुंबई में ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय : इंडिया 2020: डिजिटल ट्रांस्फोर्मिंग था। साथ ही सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 भी प्रदान किए गए।
ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रांस्फोर्मिंग प्रक्रिया के दौरान आने वाले मुद्दों, अवसरों और चुनौतियों के साथ-साथ शासन को बदलने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुशासन कायम करने के लिए ई-गवर्नेंस बहुत जरुरी है।
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020:

ई-गवर्नेंस पहलों के उदाहरणात्मक कार्यान्वयन को चिन्हित करने और ई-गवर्नेंस पहलों के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 भी प्रदान किए गए।
ये पुरस्कार हर साल प्रदान किए जाते हैं:
  • ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उपलब्धियों को चिन्हित के लिए
  • स्थायी ई-गवर्नेंस पहलों को डिजाइन करने और लागू करने के प्रभावी तरीकों पर ज्ञान का प्रसार करने के लिए।
  • ई-शासन समाधानों में सफल नवाचारों को प्रोत्साहित करना।
  • समस्याओं को हल करने, जोखिम कम करने, मुद्दों को सुलझाने और सफलता के लिए योजना बनाने के लिए अनुभवों को बढ़ावा देने और आदान-प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते है
पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के “स्वास्थ्य प्रक्रिया के लिए उत्कृष्टता में सरकारी प्रक्रिया पुनः इंजीनियरिंग” की श्रेणी के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • आईआईटी रुड़की के उपग्रह-आधारित कृषि सूचना प्रणाली: आईसीटी के एक कुशल एप्लीकेशन ने नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए स्वर्ण पुरस्कार जीता है।
  • “नागरिक-केंद्रित वितरण प्रदान करने में उत्कृष्टता” की श्रेणी के तहत, आईटी विभाग, हरियाणा के अंत्योदय सराल हरियाणा को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इथियोपिया में आयोजित किया गया 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन

about - Part 2866_13.1

अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन 2020:

इथियोपिया के अदिस अबाबा में 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का आयोजित किया गया। अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का 33 वां संस्करण “साइलेंसिंग द गन्स: क्रिएटिंग अड्रेसिव कंडीशन्स फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट” की पर आयोजित किया गया।
इस शिखर सम्मलेन में राष्ट्राध्यक्षो और अफ्रीकी देशों के सरकारी अधिकारियों के प्रमुख इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में एकत्र हुए और दक्षिण सूडान और लीबिया में चल रहे संघर्ष सहित क्षेत्रीय हिंसा को समाप्त करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया।
अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्षता  :

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष का पद संभाला।
कुछ प्रमुख घटनाएँ:

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन के 33 वें संस्करण के दौरान घोषणा की कि विश्व निकाय AU की “landmark initiative” पहल के लिए पूर्ण सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने अफ्रीका में समाप्त की जाने वाली तीन सबसे जरूरी चुनौतियां गरीबी उन्मूलन, जलवायु संकट से निपटना और बंदूक के बारे में भी बताया ।
अफ्रीकी संघ (एयू) शिखर सम्मेलन के 34 वें संस्करण की अध्यक्षता कौन करेगा?

इथियोपिया में आयोजित अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन के 33 वें संस्करण के दौरान घोषणा की गई कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 2021 में अफ्रीका संघ की शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता करेगा।

आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई बने नेशनल स्नूकर चैम्पियन

about - Part 2866_15.1
आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की है। आदित्य मेहता ने विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का पुरुष खिताब अपने नाम किया। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य ने पंकज आडवाणी को 6-2 के स्कोर से मात दी।
कर्नाटक की विद्या पिल्लई ने मध्य प्रदेश की अमी कमानी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का महिला खिताब जीता। उन्होंने अपने सीनियर महिला स्नूकर का खिताब बचाने के लिए अमी कमानी को 3-2 के स्कोर से हराया।

आर्मंड डुप्लांटिस ने तोड़ा पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, नया कीर्तिमान किया स्थापित

about - Part 2866_17.1
स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने साल 2014 में फ्रांस के रेनॉड लविलीन द्वारा पोल वॉल्ट में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आर्मंड डुप्लांटिस ने पोलैंड के टोरुन में आयोजित कोपरनिकस कप में 20 फीट 2.9 इंच या 6.17 मीटर की छलांग लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

पिछला विश्व रिकॉर्ड फरवरी 2014 में यूक्रेन के डोनेट्स्क में  रेनॉड लाविलेनि ने 6.16 मीटर की छलांग लगाकर  बनाया था।

काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र में माउंट एकांकागुआ चोटी पर फहराया तिरंगा

about - Part 2866_19.1
भारत की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) माउंट एकांकागुआ की चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बन गई है। माउंट एकॉनकागुआ एशिया के बाहर और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। अर्जेंटीना की 6962 मीटर ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली काम्या कार्तिकेयन सातवीं कक्षा की छात्रा हैं।
काम्या कार्तिकेयन ने 1 फरवरी, 2020 को माउंट एकांकुआ चोटी को फतेह कर तिरंगा फहराया। वे इससे पहले अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों पर भी झंडा फहरा चुकी है, जिसमें समुद्र तल से 6000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाली दो चोटियाँ शामिल हैं।

हैदराबाद मेट्रो बना भारत में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

about - Part 2866_20.1
दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना, हैदराबाद मेट्रो रेल, अब देश का दूसरा सबसे बड़ा परिचालन मेट्रो नेटवर्क बन गया है, जो 69.2 किलोमीटर की दूरी तय करती है. एक 11-किलोमीटर के विस्तार के साथ, हैदराबाद मेट्रो रेल दिल्ली के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क बन गया है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जुबली बस स्टेशन (JBS) से महात्मा गांधी बस स्टेशन (MGBS) तक ग्रीन लाइन की मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हैदराबाद और सिकंदराबाद को जोड़ती है

उपरोक्त समाचार से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव.
  • तेलंगाना के राज्यपाल: डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन.
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me