सरकार ने देश के NH पर मौजूद क्रॉसिंग को ओवर व भूमिगत पुल में बदलने का किया फैसला

about - Part 2831_3.1
केंद्र सरकार देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद क्रॉसिंग को ओवर व भूमिगत पुलों में बदलने की योजना पर काम रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी स्तर की क्रॉसिंग को ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज में बदलने का कार्य सेतु भारतम योजना के तहत निष्पादित किया जाएगा। भारत सरकार का लक्ष्य है कि यातायात को सुरक्षित और सहज यात्रा को सुनिश्चित करने और 2020 तक ओवर व भूमिगत पुलों के तहत NH पर सभी लेवल क्रॉसिंग के प्रतिस्थापन से सड़क दुर्घटनाओं में 50% तक की कमी लाना। इन पुलों को बदलने का कार्य को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निष्पादित किया जाएगा।

सेतु भारतम योजना के बारे में:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेतु भारतम योजना को 4 मार्च 2016 को शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए रेल ओवर-ब्रिज या अंडरपास का निर्माण करना और रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार होने वाली दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को क्रॉसिंग मुक्त बनाना है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का किया आयोजन

about - Part 2831_5.1
भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने महिलाओं के लिए “स्ट्रॉन्गर यू स्ट्रांगर सोसाइटी” के विषय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self Defence Training) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को असम के नलबाड़ी जिले की स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किया गया। ये प्रशिक्षण किसी भी परिस्थिति में खतरे से निपटने और  खुद को बचाने के लिए मानसिक, शारीरिक और शारीरिक रूप से लड़कियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

भारतीय सेना के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रमेश कार्की ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दो स्थानीय खिलाड़ियों के मिलकर महिलाओं को अभ्यास कराया । इस कार्यक्रम में नलबाड़ी जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 250 छात्राओं और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.
  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनवाल, राज्यपाल: जगदीश मुखी.

BRAC ने विश्व की टॉप 500 एनजीओ की सूची में किया टॉप

about - Part 2831_7.1
अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन के BRAC ने गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की टॉप 500 वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वैश्विक गैर सरकारी संगठनों की वर्ष 2020 के शीर्ष 500 NGO की सूची जिनेवा स्थित संगठन एनजीओ अड्विसेर द्वारा जारी की गई। एनजीओ अड्विसेर प्रत्येक वर्ष टॉप 500 वैश्विक एनजीओ की रैंकिंग जारी करता है। बांग्लादेश में स्थित अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन, BRAC ने लगातार 5 सालों  सूची में पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है। गैर-सरकारी संगठन अड्विसेर द्वारा ये सूची विभिन्न पहलुओं जैसे- एनजीओ के प्रभाव, नवाचार, शासन और स्थिरता को ध्यान में रख कर तैयार की जाती हैं।
क्या है BRAC?

BRAC बांग्लादेश स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन है। इस की स्थापना 1972 में सर फज़ल हसन अबेड द्वारा छोटे पैमाने पर युद्ध शरणार्थियों की सुविधा के लिए राहत और पुनर्वास विकास परियोजना के लिए की गई थी। बांग्लादेश स्थित इस संगठन की वर्तमान में एशिया और अफ्रीका के 11 देशों में शाखाएं मौजूद है। यह वर्तमान में गरीबी, पोषण, स्वास्थ्य, लिंग समानता, पर्यावरण और रोजगार आदि के लिए ऋण प्रदान कर गरीबी उन्मूलन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। बीआरएसी अन्य गतिविधियों के अलावा विश्वविद्यालय, बैंक, बीमा कंपनी का भी परिचालना करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BRAC ग्लोबल बोर्ड के अध्यक्ष: अमीराह हक.

SHG समूहों के उत्‍पादों की ई-मार्केटिंग के लिए DAY-NULM ने अमेज़न से मिलाया हाथ

about - Part 2831_9.1
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेज़ॅन ने आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के साथ भागीदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य शहरों में रहने वाले लोगो के लिए स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups-SHG) द्वारा निर्मित उत्पादों के ई-मार्केटिंग की सुविधा प्रदान करना है। साथ ही इसका उद्देश्य एसएचजी द्वारा बनाए गए उत्पादों को सभी ग्राहक तक पहुंच सुनिश्चित करना भी है। इसके अलावा यह शहरों में सतत आजीविका बनाने के मिशन को भी मजबूत करेगा। इस साझेदारी में महिला सशक्तीकरण का अंतर्निहित उद्देश्य भी शामिल है जो शहरी महिलाओं की प्राकृतिक उद्यमशीलता की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस साझेदारी से अद्वितीय पारंपरिक कला और विभिन्न राज्यों के शिल्पों के दस्तावेजीकरण और संरक्षण में भी मदद मिलेगी। पिछले दिनों फ्लिपकार्ट के साथ भी DAY-NULM द्वारा इस तरह की साझेदारी की गई थी।
क्या है दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM)?

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत शहर में रहने वाले गरीब परिवारों की गरीबी और उनकी कठिनाईयों को दूर करने के लिए  DAY-NULM शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम शहरी गरीब परिवारों को सक्षम स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंच को सुनिश्चित करने का कार्य करता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में लाभोन्मुख स्वरोजगार एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा भी देना।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
  • अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: जेफ बेजोस.
  • .

देश भर में आज मनाया जाएगा जन औषधि दिवस, इस मौके पर पीएम औषधि केन्‍द्रों से करेंगे संवाद

about - Part 2831_11.1
पुरे देश में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाएं जाने का उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। साथ ही इसे जन औषधि केन्‍द्रों की दवाइयों के प्रति लोगों का विश्‍वास बढ़ाने और योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भी मनाया जाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जन औषधि दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के संदेश को हर जन औषधि केन्‍द्र पर प्रसारित किया जाएगा।
जनौषधि केंद्र दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा फार्मा श्रृंखला बनकर उभरे है, जिसके देश के 700 जिलों में लगभग 6,200 केंद्र हैं। यह स्थायी और नियमित आय के साथ स्वरोजगार का एक अच्छा साधन भी प्रदान करता है। 7 मार्च 2019 को पहला जन औषधि दिवस मनाया गया था।

करीना कपूर होंगी puma की नई ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2831_13.1
विश्व के सबसे फेमस स्पोर्ट्स ब्रांड PUMA ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाएं जाने का ऐलान किया है। वे स्पोर्ट्स ब्रांड के स्टूडियो कलेक्शन का चेहरा होंगी जिसमें योगा, बैरे और पिलेट्स वर्कआउट जैसे कम तीव्रता वाले ट्रेनिग कपड़ों का कलेक्शन शामिल है। करीना को साइन करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फिट और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
Puma जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड है जो अपने जूते, कपड़े और स्पोर्ट्स एक्सेसरीज़ के डिजाइन और पर्फोमंस के लिए लोकप्रिय है। यह फुटबॉल, रनिंग और ट्रेनिंग, बास्केटबॉल, गोल्फ से लेकर मोटरस्पोर्ट्स तक के विभिन्न खेलों में पर्फोमंस और खेल-प्रेरित जीवन शैली के उत्पाद बनाता है।
बैरे:– जिम या विशेष स्टूडियो में ग्रुप में आयोजित किए जाने वाला शारीरिक व्यायाम है.
पिलेट्स:- शारीरिक फिटनेस सिस्हैटम. 

मिजोरम में शुरू हुआ मिज़ोस का सबसे बड़ा पर्व “चापचार कुट” महोत्सव

about - Part 2831_15.1
मिजोरम में “चापचार कुट” पर्व मनाया जा रहा है। चापचार कुट मिजो समुदाय का सबसे बड़ा और सबसे अधिक खुशी से मनाएं जाने वाला पर्व है। इस पर्व को राज्‍य में सर्वाधिक लोकप्रिय वसंतोत्‍सव भी माना जाता है।चापचार कुट एक वसंत उत्सव है जिसे आमतौर पर झूम खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है। झूम खेती, जिसे स्लैश और बर्न एग्रीकल्चर के रूप में भी जाना जाता है, जिसमे सर्दियों के बाद पौधों और वनस्पतियों को जलाकर साफ करने के बाद भूमि को नई फसल के लिए तैयार किया जाता है। 
इस पर्व की की शुरुआत आइजोल में आयोजित एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमे मिज़ो लोग द्वारा पारंपरिक नृत्य “चेरव” के साथ-साथ अन्य नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पीयू जोरामथांगा.
  • मिजोरम की राजधानी: आइजोल 
  • मिजोरम के राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरन पिल्लई.

मध्य प्रदेश में आरंभ हुआ नमस्ते ओरछा महोत्सव

about - Part 2831_17.1
मध्य प्रदेश के निवारी जिले के ओरछा शहर में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्‍सव आरंभ हो गया है। ओरछा अन्‍य ऐतिहासिक स्‍मारकों के साथ-साथ अपने रामराजा मंदिर के लिए भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस महोत्‍सव का उद्देश्य राज्‍य की ऐतिहासिक परम्‍परा, सांस्‍कृतिक विरासत, प्राकृतिक सम्‍पदा, वास्‍तुकला आदि को बढावा देने का अवसर प्रदान करना है।

नमस्ते ओरछा महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:
  • नमस्ते ओरछा उत्सव में कला, संगीत, नृत्य, निर्देशित इतिहास पर्यटन और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य दर्शन कराया जाएगा.
  • उत्सव के लिए ग्वालियर से आने-जाने वाले पर्यटकों को विशेष हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जाएंगी.
  • इस महोत्सव में बिजनेस मीट और किसान मेले का भी आयोजन किया जाएगा.
  • इस उत्सव में एक खाद्य और शिल्प बाजार भी होगा जिसमें स्थानीय व्यंजन और क्षेत्र के पारंपरिक हस्तशिल्प भी उपलब्ध होंगे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

कुलगाम में असंगठित श्रमिकों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

about - Part 2831_19.1
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र द्वारा असंगठित श्रमिकों के कौशल विकास पर एक कार्यशाला-व-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। असंगठित श्रमिकों के लिए इस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PMSYM) योजना के तहत किया गया था। यह कार्यशाला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में हिस्से लेने वाले श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम- एसवाईएम) और प्रधानमंत्री लघु व्यपारी मानधन (कर्म योगी) पेंशन योजना (पीएम-एलवीएमवाई) के बारे में जागरूक किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 से निपटने और प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन

about - Part 2831_21.1
नई दिल्ली में राज्य और केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में कोविड-19 से रोकथाम और ज़रूरी प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नोवेल कोरोनोवायरस से संबंधित स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। इसमें, अस्‍पतालों की तैयारी और गैर-अस्‍पताल प्रबंध, संक्रमण का फैलाव रोकने के ऐहतियाती उपाय, पर्यावरणीय सुरक्षा, जैव-चिकित्‍सकीय कचरे का प्रबंधन और संक्रमण रहित किये जाने,सामुदायिक सम्‍पर्क से जोखि़म की आशंका कम करने और नोवल कोरोना संक्रमण से निपटने के अन्‍य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया।
COVID-19 जरुरी प्रबंधन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान ने किया। इस कार्यशाला में सभी राज्‍यों और रेलवे, रक्षा तथा अर्द्ध सैनिक बलों के अस्‍पतालों के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me