श्रीदेवी और रेखा को प्रतिष्ठित एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

about | - Part 2819_3.1
दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियों श्रीदेवी और रेखा को क्रमशः 2018 और 2019 के अक्कीनेनी नागेश्वर राव राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी द्वारा दिया गया । इस पुरस्कार  की शुरुआत अक्कीनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा की गई थी जिससे प्रतिवर्ष भारतीय सिनेमा में विशेष प्रभाव डालने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।
स्रोत: द हिंदू

IAAF ने अपना नाम बदलकर किया “वर्ल्ड एथलेटिक्स”

about | - Part 2819_5.1


इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदल लिया हैं अब इसे इसके नए “वर्ल्ड एथलेटिक्स” नाम से जाना जाएगा । नाम में बदलाव खेल को और अधिक सुलभ बनाने के लिए किया गया है।

IAAF की स्थापना 1912 में इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन के रूप में हुई थी और जिसका 2001 में नाम बदलकर  में “इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन” कर दिया गया था।

स्रोत: द हिंदू

स्पेन के स्ट्राइकर डेविड विला ने फुटबॉल से लिया संन्यास

about | - Part 2819_7.1
स्पेन के स्टार स्ट्राइकर डेविड विला ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने तीन विश्व कप में स्पेन का प्रतिनिधित्व किया और वो 2010 में ट्रॉफी उठाने वाले स्पेनिश टीम के सदस्य भी थे, साथ ही 2008 में यूरोपीय चैंपियनशिप जीती। उन्होंने स्पेन के लिए 59 गोल किए जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उनकी उपलब्धियों में बार्सिलोना, चैंपियंस लीग का खिताब,साथ ही दो ला लीग जीत और विश्व क्लब पदक भी शामिल है।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

टेबल टेनिस : हरमीत देसाई ने जीता इंडोनेशिया ओपन चैंपियनशिप का खिताब

about | - Part 2819_9.1
भारतीय टेबले टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (ITTF) चैलेंज इंडोनेशिया ओपन 2019 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुषों का सिंगल खिताब जीता। हरमीत ने हमवतन अमलराज एंथनी को 11-9, 9-11, 11-9, 11-9, 10-12, 11-9 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

भारत कृषि सांख्यिकी के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की करेगा मेजबानी

about | - Part 2819_11.1
कृषि मंत्रालय नई दिल्ली में कृषि सांख्यिकी (ICAS-VIII) के 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और बिल गेट्स सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मेलन ‘सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए कृषि के परिवर्तन के आँकड़े’ विषय के साथ आयोजित किया जाएगा।

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

सड़क यातायात पीड़ितों की स्मृति के लिए विश्व दिवस: 17 नवंबर

about | - Part 2819_13.1

 संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को “सड़क यातायात पीड़ितों की स्मृति के लिए विश्व दिवस” का आयोजन करता है। यह दिन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों का  महत्वपूर्ण  बन गया है। यह सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाले भावनात्मक और आर्थिक तबाही के पैमाने पर ध्यान आकर्षित करने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की पीड़ा को पहचानने और सहायता और बचाव सेवाओं के कार्यो का अवसर प्रदान करता है।

इस बार की थीम ग्लोबल सेफ्टी फॉर द रोड ऑफ एक्शन फॉर रोड सेफ्टी- सेफर व्हीकल के स्तंभों पर आधारित है।



उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

रक्षा मंत्री ने BRO द्वारा निर्मित सिसरी पुल का किया उद्घाटन

about | - Part 2819_15.1

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट-बोमजीर राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए सिसरी पुल का उद्घाटन किया। सिसरी नदी पुल जोनाई-पासीघाट-रानाघाट-रोइंग सड़क के बीच 200 मीटर लंबा पुल है, यह पुल सियांग और दिबांग घाटी के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा. यह अरुणाचल प्रदेश के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • BRO के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल.हरपाल सिंह; मुख्यालय: नई दिल्ली
  • BRO के संस्थापक: जवाहरलाल नेहरू
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

न्यायमूर्ति अब्दुलहामिद कुरैशी बने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

about | - Part 2819_17.1
न्यायमूर्ति अकिल अब्दुलहमीद कुरैशी ने त्रिपुरा के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति कुरैशी त्रिपुरा में स्थानांतरण किए जाने से पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवारत थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कुरैशी की नियुक्ति की सिफारिश की थी, लेकिन न्याय विभाग द्वारा सिफारिश को मंजूरी नहीं दी गई थी।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने ली झारखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

about | - Part 2819_19.1
न्‍यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, अनिरुद्ध बोस को मई में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। जस्टिस डॉ. रवि रंजन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश भी रह चुके।
उन्हें 14 जुलाई, 2008 को पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। बाद में, उन्हें 16 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक साल की संक्षिप्त अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। 



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड के राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू; मुख्यमंत्री: रघुबर दास

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

CM योगी ने उत्तर भारत की पहली इथेनॉल उत्पादन, चीनी मिल का किया उद्घाटन

about | - Part 2819_21.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत की पहली गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन करने वाली चीनी मिल का उद्घाटन किया। मिल का उद्घाटन गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र किया गया, जो उत्तर प्रदेश चीनी और गन्ना विकास निगम लिमिटेड की इकाई है। मिलें, जहां पहले लगभग 8,000 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जाता था, अब यहां प्रतिदिन लगभग 50,000 क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about | - Part 2819_22.1