कोरोनावायरस के चलते फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट हुआ स्थगित

about - Part 2807_3.1
फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने दुनिया भर में फैली कोरोनोवायरस महामारी के चलते फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को स्थगित करने का ऐलान किया है। इस साल में मई-जून में आयोजित होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है।
रोलांड गैरोस (फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट) का 2020 संस्करण अब इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में आयोजित किए जाने के लिए निर्धारित किया गया। फ्रेंच टेनिस फेडरेशन (एफएफटी) द्वारा प्रतियोगिता को टालने का निर्णय लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के मद्देनजर लिया गया है। 

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत के विकास दर अनुमान 2020 में की कटौती

about - Part 2807_5.1
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 5.2% कर दिया है। इससे पहले यह पूर्वानुमान 5.7% आंका गया था। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान में कटौती का कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस महामारी के पड़ते प्रभाव को बताया है।
एसएंडपी के अलावा मूडीज और आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development) ने भी भारत की ग्रोथ के पूर्वानुमानों को कम कर दिया है। मूडीज ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 5.3% कर दिया है, जबकि, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत के विकास दर अनुमानों को घटाकर 5.1% कर दिया है।

मणिकरण पावर बना इंडियन गैस एक्सचेंज का पहला सदस्य

about - Part 2807_7.1
मणिकरण पावर लिमिटेड (MPL), इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) के नाम प्रख्यात भारत के पहले गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का पहला सदस्य बन गया है। IGX भारतीय ऊर्जा विनिमय (इंडिया एनर्जी एक्सचेंज) का अंग है। IGX द्वारा इस साल फरवरी में सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। MPL जो पहले से ही IEX में ट्रेडिंग मेंबर है, IGX के साथ हाथ मिलाने वाला पहला सदस्य भी होगा। MPL भारतीय ऊर्जा विनिमय और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा के व्यापार के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जो शक्ति, आरईसी ट्रेडिंग और समूह कैप्टिव के द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार में दस्तावेज और सहायता प्रदान करता है। इसकी वेबसाइट से पता चलता है कि पॉवर ट्रेडिंग और आरईसी में इसके करीब 2,000 क्लाइंट हैं।
इंडियन गैस एक्सचेंज लिमिटेड (IGX) कुशल और टिकाऊ गैस बाजार को प्रोत्साहित करने और बनाए रखने और देश में गैस व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत का पहला स्वचालित राष्ट्रीय स्तर का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  •  इंडिया एनर्जी एक्सचेंज के एमडी और सीईओ: राजीव श्रीवास्तव.
  • इंडिया एनर्जी एक्सचेंज का मुख्यालय : नई दिल्ली.
  • इंडिया एनर्जी एक्सचेंज की स्थापना: 2008.

गुजरात में बनाई जाएगी दुनिया की पहली उड़ने वाली कार “PAL-V Liberty”

about - Part 2807_9.1
दुनिया की पहली उड़ने वाली कार ‘PAL-V Liberty’ गुजरात में बनाई जाएगी। PAL-V का पूरा नाम पर्सनल एयर-लैंड व्हीकल है। PAL-V लिबर्टी कार और ऑटोजिरो या जाइरोप्लेन से मिलकर बना है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी की मौजूदगी में  और राज्य के उद्योग प्रधान सचिव एमके दास और PAL-V के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास के उपाध्यक्ष कार्लो मासबोमेल के बीच इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार को डच कंपनी PAL-V (पर्सनल एयर एंड लैंड व्हीकल) द्वारा बनाया जाएगा।
PAL-V फ्लाइंग कार में दो इंजन लगे होंगे, जो सड़क पर 160 किलोमीटर की गति से दौड़ सकेगी और हवा में 180 किमी की गति से उड़ सकेगी। कार केवल तीन मिनट में उड़ान वाहन में बदल जाएगी और एक बार ईधन फुल भरने पर 500 किमी की दूरी तय कर सकती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत।
  • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है।
  • गुजरात के नवगाम में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है
  • .

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब अपने ग्राहकों को जारी कर सकेगा वीज़ा डेबिट कार्ड

about - Part 2807_11.1
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने अपने ग्राहकों को वीज़ा डेबिट कार्ड जारी करने के लिए वीज़ा के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के साथ अब पेटीएम वित्त वर्ष 2020-2021 में 10 मिलियन से अधिक नए डिजिटल डेबिट कार्ड जारी कर सकेगा। साथ PPBL अपने ग्राहकों को वीज़ा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करेगा और कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने वाले सभी व्यापारियों को लेनदेन करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा यह अपने ग्राहकों को वीज़ा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन करने में भी सक्षम बनाएगा।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड सबसे तेजी से बढ़ते बैंक खातों की संख्या के साथ-साथ RuPay डेबिट कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा जारीकर्ता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सतीश कुमार गुप्ता.

रक्‍तस्राव रोकने के लिए INST ने विकसित की स्टार्च आधारित ‘हेमोस्‍टैट’ सामग्री

about - Part 2807_13.1
नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (INST) द्वारा स्टार्च आधारित ‘हेमोस्‍टैट’ सामग्री तैयार की गई है। स्टार्च-आधारित हेमोस्टैट सामग्री रक्त में प्राकृतिक थक्के कारकों को केंद्रित करती है जो रक्त बहने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हेमोस्‍टैट सामग्री खून में थक्‍के बनाने वाले प्राकृतिक कारणों को गाढ़ा करते हुए अतिरिक्‍त द्रव्‍य को अवशोषित करता है जो रक्‍तस्राव को रोकने के लिए जरूरी है। हालांकि,  प्राकृतिक रूप से नहीं सड़ने वाले पदार्थों (गैर-बायोडिग्रेडेबल) को हटाने के बाद रक्‍तस्राव फिर शुरू हो सकता है। इस सामग्री के प्रारंभिक चरण के विकास को ‘मटेरियालिया’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 
इस पर काम करने वाले वैज्ञानिकों ने उम्‍मीद जताई कि वे एक बहुमुखी, संभवत: जीवन-रक्षक और सस्‍ता उत्‍पाद विकसित कर सकेंगे जो दुनिया भर के कम आय वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए एक अधिक यथार्थवादी समाधान होगा। इस उत्‍पाद ने अवशोषण क्षमता में सुधार किया है और यह प्राकृतिक रूप से सड़नशील होने के साथ-साथ जैविक रूप से अनुकूल भी है।
नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (INST) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाला एक स्वायत्त संस्थान है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक: अमिताव पात्रा.

बजाज ऑटो ने राजीव बजाज को दोबारा चुना कंपनी का एमडी और सीईओ

about - Part 2807_15.1
बजाज ऑटो द्वारा राजीव बजाज को फिर से कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। बजाज ऑटो की बोर्ड बैठक के बाद यह घोषणा की गई। राजीव बजाज 5 साल के कार्यकाल के लिए बजाज ऑटो के एमडी और सीईओ के रूप में 31 मार्च, 2020 तक कार्यत है। बोर्ड द्वारा राजीव बजाज को 1 अप्रैल, 2020 से अगले पांच साल की अवधि के लिए दोबारा इस पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया। वहीँ बैठक में गीता पीरामल को बजाज ऑटो के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बजाज ऑटो के अध्यक्ष: राहुल बजाज.

आयुध निर्माणी दिवस: 18 मार्च

about - Part 2807_17.1
हर साल 18 मार्च को आयुध निर्माणी दिवस मनाया जाता है। भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माणी की शुरुआत कोलकाता के कोसीपोर में 18 मार्च, 1802 में की गई थी। ओएफबी विश्व का 37 वां सबसे बड़ा रक्षा उपकरण बनाने वाला निकाय होने के साथ-साथ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और भारत में सबसे बड़ा आयुध निर्माणी है।
इस दिन को देश भर में राइफलों, तोपों, तोपखाने, गोला-बारूद आदि को प्रदर्शित करके मनाया जाता है। समारोह का आरंभ परेड के साथ शुरू होता है और प्रदर्शनी में विभिन्न पर्वतारोहण अभियानों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आयुध निर्माणी बोर्ड से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:-

  • ओएफबी को भारत की “Fourth Arm of Defence” और “Force Behind the Armed Forces” (सशस्त्र बलों के पीछे बल)” के रूप में भी जाना जाता है.
  • ओएफबी रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत काम करता है.
  • भारतीय आयुध कारखाना भारतीय के सभी सशस्त्र बलों यानि भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति करता है.
  • ओएफबी द्वारा निर्मित आर्म्स एंड एमुनेशन, वेपन स्पेर्स, केमिकल्स एंड एक्सप्लोसिव्स, पैराशूट्स, लेदर और क्लोदिंग चीजे दुनिया भर के 30 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं.

History of Ordnance Factory Board आयुध निर्माणी बोर्ड का इतिहास


ओएफबी की स्थापना 1775 में हुई थी और इसका मुख्यालय अयोध्या भवन, कोलकाता में स्थित है। ओएफबी में 41 आयुध कारखानों, 9 प्रशिक्षण संस्थान, 3 क्षेत्रीय विपणन केंद्र और 5 क्षेत्रीय सुरक्षा नियंत्रक शामिल हैं, जो पूरे भारत में फैला हुआ है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक एवं अध्यक्ष: हरि मोहन.
  • आयुध निर्माणी बोर्ड का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • .

केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए आरंभ किया ‘ब्रेक द चेन’ अभियान

about - Part 2807_19.1
केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए ‘ब्रेक द चेन’ नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पर हाथ धोने के हैंडवाश की बोतलों के साथ पानी के नल लगाए जाएंगे। साथ ही केरल सरकार ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जब वे बाहर हों तो हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके अलावा राज्य में सभी कार्यालयों में सैनिटाइटर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.
  • केरल राज्य के इडुक्की और क्विलोन जिलों में स्थित पेरियार नेशनल पार्क एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है.

      विकलांगजनों के सशक्तिकरण के लिए शुरू हुआ नवाचार सुगम्य भारत अभियान

       about - Part 2807_21.1
      माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा विकलांग लोगों को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से नवाचार सुगम्य भारत अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रौद्योगिकी और उपकरणों की मदद से सभी क्षेत्रों में भागीदारी करने के लिए समान अवसर तक पहुंच प्रदान करने के लिए विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाना है।
      नवाचार सुगम्य भारत अभियान“:

      नवाचार सुगम्य भारत अभियान” अभियान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकलांगजन सशक्तिकरण विभाग, राष्ट्रीय अनुसंधान और शिक्षा नेटवर्क और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर शुरू किया गया है। इस अभियान में माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों का उपयोग करके विकसित किए गए व्यावहारिक प्रौद्योगिकी समाधान के एक एग्रीगेटर के रूप में कार्य किया जाएगा। इन 21 समाधानों का उपयोग विकलांग व्यक्तियों द्वारा अनुभव किए गए आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त  जैसे शिक्षा, कौशल निर्माण, रोजगार, गतिशीलता, पुनर्वास और अन्य सरकारी सेवाओं में सहायता प्राप्त करने के लिए किया जाएगा।
      इस अभियान में छात्रों, नागरिकों और सामाजिक प्रभाव संगठन शामिल होंगे। इस अभियान में विकसित किए गए शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ समाधानों को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाधान को विकसित करने और स्केल करने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सत्य नडेला.
      • माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना: 4 अप्रैल, 1975; मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका.
      • NASSCOM के अध्यक्ष: केशव मुरुगेश; अध्यक्ष: देबजानी घोष.
      • .

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me