अरुंधति भट्टाचार्य ने Crisil बोर्ड से दिया इस्तीफा

about - Part 2806_3.1
अरुंधति भट्टाचार्य ने क्रिसिल बोर्ड से अपना इस्तीफा दे दिया है। वह Crisil में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यत थीं। उनका इस्तीफा 15 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। उन्होंने अपना इस्तीफा यूएसए की कंपनी सेल्सफोर्स का भारत में संचालन करने के लिए कंपनी का नया अध्यक्ष और सीईओ चुने जाने के कारण दिया है।
अरुंधति भट्टाचार्य भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष के रूप में काम करने वाली पहली महिला थीं। साथ ही वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्लेटफार्म स्विफ्ट इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रही  हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CRISIL बोर्ड के अध्यक्ष: जॉन बेरीफर्ड.
  • CRISIL के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशु सुयश.
  • .

डीएसी ने वायु सेना के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की दी मंजूरी

about - Part 2806_5.1
रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council) ने भारतीय वायु सेना के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। इससे वायु सेना के लिए कुल 83 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। देश में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की खरीद से मेक इन इंडिया अभियान को भी बल मिलने की संभावना है क्योंकि इन विमानों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। भविष्य में तेजस विमान वायुसेना के बेड़े का सबसे प्रमुख विमान बनने की उम्मीद है।
इसके अलावा रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 1,300 करोड़ रुपये के स्वदेशी रक्षा उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी है।
तेजस” से जुड़े महतवपूर्ण तथ्य:

तेजस स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया हल्का लड़ाकू विमान (Light Combat Aircraft) है। तेजस को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तत्वाधान में विमान विकास एजेंसी (Aircraft Development Agency) द्वारा डिजाइन किया गया है। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया गया है। ये पहले ऑर्डर किए गए तेजस विमान का नया उन्नत Mk1A वर्जन होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वायु सेनाध्यक्ष: एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

ए. अजय कुमार होंगे युगांडा में भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 2806_7.1
ए. अजय कुमार को युगांडा गणराज्य में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में ए. अजय कुमार विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यत हैं। अजय कुमार 2001 बैच के IFS अधिकारी हैं।
युगांडा की गिनती अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे गरीब देशों में होती है। यहां की एक तिहाई से अधिक आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रहने को मजबूर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.
  • युगांडा के राष्ट्रपति: योवेरी मुसेवेनी.
  • युगांडा की राजधानी: कंपाला.
  • युगांडा की मुद्रा: युगांडा की शिलिंग.
  • .

नौसेना ने विशाखापत्तनम में बनाया नया क्वॉरन्टीन शिविर

about - Part 2806_9.1
नौसेना ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए पूर्वी नौसेना कमान (ENC) में तैनात INS विश्वकर्मा में क्वॉरन्टीन शिविर स्थापित किया है। क्वॉरन्टीन शिविर का निर्माण COVID-19 से प्रभावित देशों से निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों के लिए किया गया है। यह COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा भारतीय नौसेना का एक प्रयास है। क्वॉरन्टीन शिविर में सभी उपयुक्त सुविधाओं और अन्य व्यवस्था के साथ पूरी तरह से आवश्यक उपकरणों से लैस है जिसमें करीब 200 लोग ठहराये जा सकते हैं।
इस शिविर में COVID-19 प्रभावित देशों से निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों पर ENC के नौसेना कर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यहाँ लाए गए व्यक्तियों की निगरानी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी।
 उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति को “A Tribute to Manohar Parrikar'” पुस्तक की भेंट

about - Part 2806_11.1
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति भवन में मनोहर पर्रिकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन पर लिखी गई पुस्तक ‘Invincible – A Tribute to Manohar Parrikar’ की एक प्रति भेंट की।
‘Invincible – A Tribute to Manohar Parrikar’ पुस्तक का लेखन तरुण विजय द्वारा किया गया था, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 16 मार्च 2020 को जारी किया गया था। मनोहर पर्रिकर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री थे, जिनका 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था। 

अदनान अल-जुरफी होंगे इराक के नए प्रधान मंत्री

about - Part 2806_13.1
इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने अदनान अल-जुरफी को देश का नया प्रधानमंत्री बनाए जाने की घोषणा  की है। जुरफी के पास कैबिनेट का गठन करने के लिए 30 दिन का समय है, जिसके बाद उन्हें इराक की संसद से विश्वास मत हासिल करना होगा। उनका चयन इससे पहले राष्ट्रपति द्वारा पीएम के लिए नामित किए गए राजनेता मोहम्मद अल्लावी के स्थान पर किया गया है, जिन्होंने तय समय तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं करने के कारण पद से उम्मीदवारी वापस ले ली थी। अल-जुरफी पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर है और पूर्व प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी के नासर संसदीय समूह के प्रमुख भी रह चुके है।
वह निवर्तमान प्रधानमंत्री आदिल अब्देल मेहदी की जगह लेंगे, जिन्होंने दिसंबर 2019 में जिसमे सुरक्षा बलों द्वारा 40 लोगो की हत्या करने के व्यापक विरोध के चलते अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी, ।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इराक की राजधानी: बगदाद.
  • इराक की मुद्रा: इराकी दीनार.
  • .

कानपुर IIT और L&T सर्विसेज ने औद्योगिक साइबर सुरक्षा पर अनुसंधान के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2806_15.1
कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-K) और L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने औद्योगिक और अवसंरचना साइबर सुरक्षा पर मिलकर अनुसंधान करने के लिए समझौता किया है। LTTS के सीईओ और प्रबंध निदेशक केशब पांडा और आईआईटी कानपुर के उप निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल द्वारा इस बहु-वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

एमओयू से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ये दोनों संयुक्त रूप से आईआईटी कानपुर परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) की स्थापना और हनीपोट (साइबर अटैक करने और हैकिंग के प्रयासों का अध्ययन करने के लिए स्थापित नेटवर्क केंद्र), घुसपैठ का पता लगाने वाले सिस्टम, मैलवेयर विश्लेषण, ब्लॉकचैन, अतिसंवेदनशीलता मूल्यांकन (vulnerability assessment) और प्रवेश परीक्षण और साइबर जागरूकता के क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम और अनुसंधान करेंगे। 
  • सीओई IIT कानपुर के C3i केंद्र का एक भाग होगा, जो केंद्रीय सरकार द्वारा वित्तपोषित अपनी तरह का एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर है, जिसे भारत के रणनीतिक और महत्वपूर्ण उपयोगिता बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए समाधान और प्रौद्योगिकियों पर काम करने के लिए विकसित किया गया है।
  • C3i केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित साइबर सुरक्षा अनुसंधान केंद्र है। इसकी शुरुआत तकनीकी सुरक्षा प्रयासों को विकसित करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए अनुसंधान, शिक्षा और स्टार्ट-अप को पैदा करने के उद्देश्य से की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) के सीईओ: डॉ. केशब पांडा.
  • .

सिंगापुर में जुलाई में आयोजित किया जाएगा 7 वां वर्ल्ड सिटीज समिट

about - Part 2806_17.1
सार्वजनिक प्रशासन और शहरों के सतत विकास का 7 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन यानि वर्ल्ड सिटीज समिट (WCS) सिंगापुर में 5 से 9 जुलाई 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इसे सिंगापुर के सेंटर फॉर लाइवेबल सिटीज और शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जाएगा। डब्ल्यूसीएस 2020 का विषय “Livable and Sustainable Cities: Adapting to a Disrupted World” है। WCS 2020 को सिंगापुर इंटरनेशनल वाटर वीक (SIWW) और क्लीनएनिवरो समिट सिंगापुर (CESG) के साथ आयोजित किया जाना है।

इस सम्मलेन के लिए सिंगापुर सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया। डब्ल्यूसीएस की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी, जिसके बाद से इसे प्रत्येक 2 वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। यह सरकार के प्रतिनिधयों, औद्योगिक विशेषज्ञों को नई साझेदारी बनाने और शहर की चुनौतियों का सामना करने और एकीकृत शहरी समाधान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है और इस सम्मलेन में इस बार इस बारे में चर्चा की जाएगी की शहर कैसे जलवायु परिवर्तन, सामाजिक बदलाव और आत्मविश्वास के साथ तकनीकी व्यवधानों का सामना कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सिंगापुर की मुद्रा: सिंगापुर डॉलर.
  • सिंगापुर की राजधानी: सिंगापुर.
  • .

सुप्रीम कोर्ट ने नौसेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन को दी मंजूरी

about - Part 2806_19.1
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की मंजूरी दे दी। उच्‍चतम न्‍यायालय ने इस संबंध में केंद्र सरकार को तीन महीनों के अन्दर तौर-तरीके निर्धारित करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ न्‍यायालय ने कहा कि सेना में महिला-पुरूष को बराबर नहीं मानने का कोई बहाना स्‍वीकार नहीं किया जा सकता और सबके लिए समान अवसरों की आवश्‍यकता है।।
न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने सरकार के उस तर्क को भी खारिज कर दिया है जिसमे बताया गया था कि नौसेना में अस्‍थायी कमीशन पर काम कर रही महिला अधिकारियों को समुद्र में नाविक की डयूटी पर तैनात नहीं किया जा सकता, क्‍योंकि नौसेना के रूसी जहाजों में महिलाओं के लिए वॉशरूम नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसे तर्क 1991 और 1998 की केंद्र की नीति के खिलाफ है, जिसमें नौसेना ने महिला अधिकारियों की भर्ती पर वैधानिक प्रतिबंध हटा लिया गया था। पीठ ने 2008 में महिला अधिकारियों को नौसेना में स्थायी कमीशन दिए जाने से पहले प्रतिबंधित नीति के संभावित प्रभाव को समाप्त कर दिया। इसनेन्‍यायालय ने उन महिला अधिकारियों को पेंशन का लाभ देने की मंजूरी भी दी जो सेवानिवृत्‍त हो चुकी हैं और जिन्‍हें स्‍थायी कमीशन नहीं दिया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है.
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
  • .

करण बाजवा होंगे गूगल क्लाउड इंडिया के नए प्रबंध निदेशक

about - Part 2806_21.1
गूगल क्लाउड द्वारा करण बाजवा को भारत में कंपनी नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। गूगल क्लाउड में करण बाजवा G सूट और गूगल क्लाउड जैसे  विभिन्न कार्यकर्मो के व्यापक समाधान का प्रबंधन करेंगे। इसके अलावा वह स्थानीय डेवलपर पारिस्थितिकी तंत्र के सहित भारत-आधारित ग्लोबल सिस्टम इंटीग्रेटर्स (जीएसआई) के साथ मिलकर गूगल क्लाउड के निरंतर कार्यों का संचालन करेंगे।
इससे पहले करण बाजवा आईबीएम के भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me