उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए मिलने वाले आरक्षण को किया खत्म

about - Part 2803_2.1
उत्तराखंड सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में पदोन्नति के लिए मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर राज्य के जनरल-ओबीसी श्रेणी के सरकारी कर्मचारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर थे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के संबंध में भी आदेश जारी किए गए है।
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 11 सितंबर, 2019 को पदोन्नति को प्रतिबंध करने के फैसले के तहत ये कदम उठाया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटा दिया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघों के संक्षरण के लिए हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है.

    अमेरिकी गायक केनी रोजर्स का निधन

    about - Part 2803_4.1
    अमेरिका के सिंगर केनी रोजर्स जिन्हें दुनिया भर में जो उनकी “द गैम्बलर”, “लेडी”, “ल्यूसिल” और “द आइलैंड इन द स्ट्रीम” जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था, हाल ही में उनका निधन हो गया। अपने छह दशक लंबे करियर में उन्हें तीन ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    वह एल्बम की बिक्री के मामले में अमेरिका के 10 वें सबसे अधिक बिकने वाले मेल एल्बम कलाकार बन गए हैं। साथ ही उन्हें कंट्री म्यूज़िक हॉल ऑफ़ फ़ेम में भी शामिल किया गया और कंट्री म्यूज़िक एसोसिएशन से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त किया था।

    अब प्रियंका चोपड़ा WHO के साथ मिलकर COVID -19 के बारे में लोगो को करेंगी जागरूक

    about - Part 2803_6.1
    बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब महामारी COVID -19 के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर काम करेंगी। प्रियंका ने अपने फोल्लोवेर्स से कोरोनोवायरस के बारे में जानकारी के भरोसेमंद स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह और इस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक लाइव पोस्ट भी किया है।
    बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरियों पर इन वीडियो को पोस्ट किया है जहां उन्होंने तुरंत फैलने वाली संक्रामक बीमारी के बारे में प्रामाणिक जानकारी पर भरोसा करने का महत्व बताया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने पिछले 8 दिनों से खुद को आइसोलेशन पर रखा हैं, और इस घातक वायरस को फैलने से निपटने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहे हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष: टेड्रोस एडहानॉम.
    • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
    • डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.

    विश्व मौसम विज्ञान दिवस: 23 मार्च

    about - Part 2803_8.1
    हर साल 23 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 23 मार्च 1950 को हुए विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। यह दिन हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस के लिए एक विषय की घोषणा करता है, जिसे सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। यह दिन समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाता है। इस दिन को पहली बार 1961 में मनाया गया था।

    इस वर्ष विश्व जल दिवस और विश्व मौसम विज्ञान दिवस एक ही विषय पर मनाया जाना हैं: “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन)। क्योंकी दोनों ही दिन आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस वर्ष जलवायु और पानी में अधिक सहयोग और स्थायी तरीको का प्रबंधन करने पर केंद्रित किया गया है ।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है.
    • विश्व मौसम विज्ञान संगठन में कुल 191 सदस्य देश एवं क्षेत्र हैं.

    विश्व जल दिवस: 22 मार्च

    about - Part 2803_10.1
    दुनिया भर में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। 1993 से हर साल 22 मार्च को आयोजित किया जाने वाला विश्व जल दिवस पीने योग्य पानी के महत्व पर केंद्रित है। विश्व जल दिवस, स्वच्छ पानी के बिना रहने वाले दुनिया के करीब 2.2 बिलियन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसे वैश्विक जल संकट से निपटने की दिशा में की जा रही कार्रवाई करने के तौर पर देखा जा सकता है। विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य 2030 तक सतत विकास लक्ष्य 6: सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता को हासिल करना है।
    इस वर्ष के विश्व जल दिवस की थीम: “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन) है.



    विश्व जल दिवस:-  

    इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाए जाने संकल्प 1992 में हुए रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन लिया गया था। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव अपनाया गया था, जिसके बाद 1993 से विश्व जल दिवस की शुरूआत हुई।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
    • संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया था.

    संयुक्त राष्ट्र ने जारी की दुनिया के सबसे खुशहाल देशों रिपोर्ट, फिनलैंड ने लगातार तीसरी बार किया टॉप

    about - Part 2803_12.1
    संयुक्त राष्ट्र ने World Happiness Report 2020 यानि दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रिपोर्ट जारी की है। विश्व के 156 देशों पर तैयार की गई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट को यह दर्शाती है कि उनके नागरिक खुद को कितना खुशहाल मानते हैं। यह रिपोर्ट वैश्विक खुशहाली की स्थिति बताने का एक ऐतिहासिक सर्वेक्षण है। यह वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट की 8 वीं रिपोर्ट है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 “environments for happiness” पर विशेषकर केन्द्रित थी, जिसमे खुशहाल रहने के लिए विशेष तौर पर सामाजिक वातावरण पर जोर दिया गया था।
    वर्ष 2020 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2017-2019 की अवधि पर तैयार की गई है, जिसमे निम्नलिखित 6 मानकों के आधार पर देशों को रैंकिंग दी जाती है:
    • प्रति व्यक्ति की जीडीपी
    • सामाजिक सहयोग
    • स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
    • सामाजिक स्वतंत्रता
    • उदारता 
    • भ्रष्टाचार का नजरियाँ
    वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 के अनुसार देशों की रैंकिंग:

    1. फ़िनलैंड
    2. डेनमार्क
    3. स्विट्जरलैंड
    4. आइसलैंड
    5. नॉर्वे
    6. नीदरलैंड
    7. स्वीडन
    8. न्यूजीलैंड
    9. आस्ट्रिया
    10. लक्समबर्ग
    144. भारत


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

    इंटरनेशनल नॉरूज़ डे: 21 मार्च

    about - Part 2803_14.1
    हर साल 21 मार्च को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल नॉरूज़ डे मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय नॉरूज़ दिवस हर साल “नोवरूज़” को मनाने के लिए मनाया जाता है, जो एक प्राचीन उत्सव है और जिसे वसंत के पहले दिन और प्रकृति के नवीकरण का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह पीढ़ी दर पीढ़ी और परिवारों के बीच शांति और एकजुटता के मूल्यों को भी प्रोत्साहित करता है।
    वसंत के पहले दिन मनाए जाना वाला नोवरूज़ मूलत: प्रकृति प्रेम का उत्सव है। प्रकृति के उदय, प्रफुल्लता, ताज़गी, हरियाली और उत्साह का मनोरम दृश्य पेश करता है। इसे नए साल की शुरुआत के रूप में पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, काकेशस, काला सागर बेसिन और बाल्कन में 3,000 से भी अधिक वर्षों से मनाया जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
    • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

    विश्व कविता दिवस: 21 मार्च

    about - Part 2803_16.1
    प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल काव्य अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और लुप्तप्राय भाषाओं को समुदायों के बीच सुनने का अवसर प्रदान करने के लिए विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कविता की मौखिक परंपरा को फिर से शुरू करने को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कविता को पढाए जाने को प्रोत्साहित करने सहित कविता और अन्य कलाओं जैसे कि रंगमंच, नृत्य, संगीत और चित्रकला के बीच संवाद के दौर को पूनः लाना है।
    संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने साल 1999 में पेरिस में आयोजित किए गए 30 वें सत्र के दौरान 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मान्यता दी थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
    • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
    • .

    RBI अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने के लिए 30,000 करोड़ रु का करेगा निवेश

    about - Part 2803_18.1
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की अर्थव्यवस्था में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए 30,000 करोड़ रुपये की चलनि‍धि लगाने की घोषणा की है। RBI ने यह निर्णय सभी बाजार सेंगमेंट सामान्य रूप से पर्याप्त चलनिधि और कारोबार के आम संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ावा देने के लिए लिया है, क्योंकि कुछ वित्तीय बाजार COVID-19 के प्रकोप के चलते आर्थिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

    रिजर्व बैंक खुले बाजार के परि‍चालन (OMOs) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के लिए कुल 30,000 करोड़ रुपये की चलनिधि का उपयोग करेगा। यह राशि मार्च 2020 के महीने में 15,000 रुपये की दो किस्तों में लगाई जाएगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

    वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे: 21 मार्च

    about - Part 2803_20.1
    प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2011 में डाउन सिंड्रोम के बारे में लोगो में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के रूप में घोषित किया था। विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2020 का विषय “We Decide” है
    क्या होता है डाउन सिंड्रोम?

    यह एक आनुवांशिक विकार है जो असामान्य कोशिका विभाजन के कारण गुणसूत्र 21 से अतिरिक्त आनुवांशिक सामग्री की वजह से होता है। डाउन सिंड्रोम वाले चेहरे की पहचान स्पष्ट रूप से आसानी हो जाती है, इसके कारण बुद्धि कमज़ोर होती है, विकास देर से होता है और इसके साथ थाइरॉइड या दिल का रोग भी हो सकता है.
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डाउन सिंड्रोम सभी लोगों को अपने जीवन से संबंधित या प्रभावित करने वाले मामलों के बारे में निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me