सरकार ने COVID-19 पर अपडेट जानकारी देने के लिए समर्पित ट्विटर हैंडल किया लॉन्च

about - Part 2803_3.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने COVID -19 के बारे में नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है। यह समर्पित ट्विटर हैंडल नोवेल कोरोनवायरस से संबंधित ताज़ा समाचार और अपडेट डेटा साझा करने के लिए शुरू किया गया है। इसे #IndiaFightsCorona नाम दिया गया है और इस पर @CovidnewsbyMIB हैंडल के जरिए पहुंचा जा सकता है। इस ट्विटर हैंडल पर प्रामाणिक सूचना और नॉवेल कोरोनवायरस से जुड़ी सभी अपडेट जानकारी देखी जा सकती है। इस समर्पित ट्विटर हैंडल ने अपने पहले ट्वीट में COVID-19 महामारी की जानकारी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने #IndiaFightsCorona समर्पित ट्विटर हैंडल को नागरिकों के लिए झूठी सूचना एवं गलत जानकारी से बचने और # COVID19 पर सही जानकारी के साथ अपडेट रहने के लिए लॉन्च किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर.

सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

about - Part 2803_5.1
केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जो 3 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। अप्रैल 2017 में डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने वाले कानूनगो का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला था।
आरबीआई में कानूनगो के अंतर्गत आने वाले विभागों में मुद्रा प्रबंधन विभाग, बाहरी निवेश और संचालन विभाग, सरकार और बैंक खातों के विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग शामिल है। अन्य विभाग डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC), विदेशी मुद्रा विभाग, आंतरिक ऋण प्रबंधन विभाग, कानूनी विभाग और सूचना का अधिकार हैं। रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। अन्य तीन गवर्नर एस विश्वनाथन, एम के जैन और माइकल देवव्रत पात्रा हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

आईआईटी गुवाहाटी ने बड़ी जगहों को सेनिटाईज करने के लिए ड्रोन किया तैयार

about - Part 2803_7.1
गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की एक टीम ने सड़क, पार्क और फुटपाथ जैसे बड़े स्थानों को सेनिटाईज करने के लिए एक ड्रोन विकसित किया है। इस ड्रोन में स्वचालित स्प्रेयर लगा हुआ है जो COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए बड़े इलाकों को सेनिटाईज करने में अधिकारियों की मदद करेगा।
ड्रोन का लाभ:

स्वचालित स्प्रेयर लगा हुआ ये ड्रोन 15 मिनट से भी कम समय में इतने क्षेत्र को सेनिटाईज करने की क्षमता रखता है जितना किसी व्यक्ति द्वारा 1.5 दिनों में किया जाता है। इस ड्रोन को मोबाइल ऐप के इस्तेमाल से केवल एक व्यक्ति द्वारा’ बड़े क्षेत्रों को साफ करने के लिए संचालित किया जा सकता है। इसलिए, यह मैन्युअल छिड़काव करने वाले कीटाणुनाशक का एक प्रभावी विकल्प है जिसे अधिक क्लीनर की आवश्यकता होती है। ड्रोन की सिग्नल सीमा 3 किमी है और यह एक उड़ान में 1.2 हेक्टेयर से अधिक और एक दिन में 60 हेक्टेयर से अधिक को कवर कर सकता है।
गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की टीम ने अपने स्प्रेयर सिस्टम से COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की पेशकश करते हुए असम और उत्तराखंड की राज्य सरकारों से संपर्क किया है।

नाटो प्रमुख ने विशेषज्ञों के एक समूह की नियुक्ति की कि घोषणा

about - Part 2803_9.1
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने 31 मार्च 2020 को विशेषज्ञों के एक समूह की नियुक्ति की घोषणा की है। इस समूह की नियुक्ति नाटो के राजनीतिक आयामों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक प्रक्रिया के तहत की गई है।
निम्नलिखित लोगों की समूह में नियुक्त की गई है:
  • ग्रेटा बोसनामेयर (कनाडा)
  • अंजा दलगार्ड-नीलसन (डेनमार्क)
  • ह्यूबर्ट वेडरिन (फ्रांस)
  • थॉमस डी माइज़ियर (जर्मनी)
  • मार्ता दासू (इटली)
  • हर्ना वेरगेन (नीदरलैंड)
  • अन्ना फोटेगा (पोलैंड)
  • टाकन इल्डेम (तुर्की)
  • जॉन बेव (ब्रिटेन)
  • वेस मिशेल (अमेरिका)

पांच पुरुष और पांच महिलाओं वाले इस समूह की अध्यक्षता जर्मनी के पूर्व रक्षा मंत्री थॉमस डी मेज़र और वाशिंगटन के पूर्व शीर्ष राजनयिक वेस मिशेल द्वारा की जाएगी और जो महासचिव को रिपोर्ट करेंगे। यह पैनल संगठन की एकता को मजबूत करने, राजनीतिक परामर्श और सहयोगियों के बीच समन्वय बढ़ाने और नाटो की राजनीतिक भूमिका को मजबूत करने के लिए सलाह देगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाटो के सदस्य देश: 30; स्थापित: 4 अप्रैल1949
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम.

इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी: 31 मार्च

about - Part 2803_11.1
इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी हर साल वैश्विक स्तर पर 31 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन हर साल दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाज में दिए गए उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।

पृष्ठभूमि:

इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका के ट्रांसजेंडर कार्यकर्त्ता रशेल क्रैन्डल ने मिशिगन में 2009 में की थी। ट्रांसजेंडर डे एलजीबीटी कम्युनिटी को मान्यता न मिलने के कारण केवल प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर-केंद्रित दिवस स्मरण या ट्रांसजेंडर दिवस था जिस ट्रांसजेंडर लोगों की हत्याओं पर शोक व्यक्त किया जाता। 31 मार्च, 2009 को पहला इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी आयोजित किया गया था। इसके बाद से यू.एस.-आधारित युवा वकालत संगठन ट्रांस स्टूडेंट एजुकेशनल रिसोर्सेज द्वारा इसका नेतृत्व किया गया है।

स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा COVID-19 से मरने वाली शाही परिवार की पहली सदस्य

about - Part 2803_13.1

स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा का COVID-19 के कारण निधन, जिसके साथ वह कोरोनावायरस से मरने वाली शाही परिवार की पहली सदस्य बन गई हैं। उनका जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था और उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई पूरी की और पेरिस के सोरबोन और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था। वह अपने मुखर विचारों और एक्टिविस्ट कार्यो के लिए जानी जाती थीं, जिसके कारण उन्हें “रेड प्रिंसेस” कहा जाता था।

महान इतिहासकार प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन

about - Part 2803_15.1
महान इतिहासकार और शिक्षाविद्, प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन। उनका जन्म 12 नवंबर, 1938 को पश्चिम पंजाब (अब पाकिस्तान) के लीया में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में इतिहासकार के रूप में भी कार्य किया था।

अर्जुन देव ने पाठ्यपुस्तक मूल्यांकन पर राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य कर कर चुके है। उनकी पुस्तक “History of the World: From the Late 19th to the Early 20th century” को NCERT द्वारा बंद करने बाद ओरिएंट ब्लैक्सवान द्वारा पुनः प्रकाशित किया था, जिसे व्यापक रूप से पढ़ा गया  और जो बहुत लोकप्रिय हुई थी।

परिवहन मंत्रालय ने परिवहन संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाने के लिए जारी की एडवाइजरी

about - Part 2803_17.1
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके अंतर्गत 1 फरवरी 2020 से समाप्त होने वाले सभी दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा दिया गया है। इन सभी दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। इन दस्तावेजों में फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट (सभी प्रकार), पंजीकरण या मोटर वाहन नियमों के तहत किसी भी अन्य संबंधित आने वाले दस्तावेज शामिल हैं। ।
क्यों बढ़ाई गई वैधता?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे सभी दस्तावेजों को 30 जून 2020 तक वैध मानने के लिए जारी एडवाइजरी को लागू करें। मंत्रालय ने देश में देशव्यापी लॉकडाउन के साथ-साथ सरकारी परिवहन कार्यालयों के बंद होने के कारण विभिन्न मोटर वाहन की वैधता के दस्तावेज नवीनीकरण में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए परामर्श जारी किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जरुरी सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्टरों और संगठनों को परेशान न किया जाए और उन्हें COVID-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी बंद के बीच कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 
वैधता विस्तार का प्रभाव?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लिया गया यह निर्णय बिना किसी परेशानी के माल की आवाजाही के मुक्त परिवहन को सुनिश्चित करेगा, जो भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान कोरोनवायरस को फैलने से रोकने के लिए अनिवार्य है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल किया लॉन्च

about - Part 2803_19.1
पर्यटन मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद करने के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर strandedinindia.com  के जरिए पहुंचा जा सकता है।

इस पोर्टल पर COVID-19 हेल्पलाइन नंबरों और कॉल सेंटरों की जानकारी दी गई है जिसके माध्यम से विदेशी पर्यटक मदद के लिए विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केंद्रों की जानकारी के साथ-साथ उनके संपर्क जानकारी और राज्य-आधारित / क्षेत्रीय पर्यटन सहायता सुविधा केन्द्रों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। भारत में फसे विदेशी पर्यटकों के लिए COVID-19 हेल्पलाइन नंबर + 91-11-23978046 एवं 1075 जारी किया  है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए आरंभ किया अभियान

about - Part 2803_21.1
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए “एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” शुरू किया है। यह अभियान राज्य के नागरिको को उनके दरवाजे पर COVID-19 के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन“:

“एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” के तहत, लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी मुहैया कराई जाएगी। दो सदस्यों की टीम में आशा कार्यकर्ता गाँव के हर घर तक पहुँचेंगे और हर व्यक्ति की स्वास्थ्य जानकारी एकत्र करेंगे। इस एकत्रित जानकारी को Google फॉर्म के माध्यम से विभाग द्वारा टीम के साथ साझा किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me