विश्व कला दिवस: 15 अप्रैल

about - Part 2786_3.1
हर साल 15 अप्रैल को कला के विकास, प्रचार-प्रसार और कला को बढ़ावा देने के लिए विश्व कला दिवस मनाया जाता है। विश्व कला दिवस ललित कलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑफ आर्ट द्वारा दुनिया भर में रचनात्मक गतिविधि के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है। इस दिन को एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए कला को बढ़ावा देना एक माध्यम के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि यह कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करता है और स्थायी विकास के लिए कलाकारों की भूमिका को भी उजागर करता है।
विश्व कला दिवस के अवसर पर, यूनेस्को सभी को कार्यशालाओं, सम्मेलनों, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों या प्रदर्शनियों जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने और इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

NIOS फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर करेगा लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण

about - Part 2786_5.1
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling-NIOS) देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के छात्रों के हो रहे शैक्षणिक नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण करने जा रहा है। इसे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, NIOS ने स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल पाणिणी, चैनल शारदा एवं चैनल किशोर मंच, के माध्यम से स्काइप के जरिये लाइव सेशन के प्रसारण की शानदार अनूठी पहल कर रहा हैं। यह कदम COVID-19 महामारी के कारण लागू देशव्यापी तालाबंदी के मद्देनजर छात्रों को होने शैक्षणिक नुकसान को बचाने के लिए उठाया गया है।

छात्रों द्वारा इन लेसन आधारित शैक्षिक कार्यक्रमों तक डीटीएच चैनल और एनआईओएस यूट्यूब चैनल के जरिए पहुँचा जा सकता है। शिक्षार्थी 6 घंटे के रिकॉर्ड किए गए प्रसारण को 6 घंटे के लाइव सत्र के बाद देख पाएंगे। छात्रों को लाइव टेलीकास्ट के दौरान, NIOS वेबसाइट के छात्र पोर्टल के माध्यम से अपने विषय से संबंधित सावल विशेषज्ञों से पूछने की अनुमति दी जाएगी। उपर्युक्त चैनल सभी डीटीएच सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए, 9वीं से 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘स्वयं’ MOOC प्लेटफार्म के जरिये कंटेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। सेल्फ लर्निंग मैटेरियल के अतिरिक्त, ‘स्वयं’पोर्टल वीडियो लेक्चर्स एवं स्व-मूल्यांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, जिनके यहां इंटरनेट की अधिक सुविधा नहीं हैं, इन वीडियो लेक्चरों को लाइव सेशन के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयंप्रभा टीवी चैनलों पर प्रसारण किया जाता है

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

पर्यटन मंत्रालय ने की “देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत

about - Part 2786_7.1
पर्यटन मंत्रालय द्वारा “#देखोअपनादेश” (#DekhoApnaDesh) नामक एक वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ किया गया है। यह अनूठी श्रृंखला पर्यटन मंत्रालय द्वारा अतुल्य भारत के कई स्थलों की संस्कृति और विरासत के बारे में गहरी और विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 
“#देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला जैसी शुरू की गई पहली वेबिनार श्रृंखला “सिटी ऑफ सिटीज- दिल्लीज पर्सनल डायरी” थी। इस वेबिनार श्रृंखला का प्रत्येक का चरित्र अपने आप में अद्वितीय था, जिसने दिल्ली के लंबे इतिहास को छूआ था। #देखोअपनादेश वेबिनार श्रृंखला के आने वाले वेबिनारों में  स्मारकों, पाक शैलियों, कलाओं, नृत्य के रूपों सहित भारत के विविध और उल्लेखनीय इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने की दिशा में काम करेगा, जिसमें प्राकृतिक परिदृश्य, त्योहार और समृद्ध भारतीय सभ्यता के कई अन्य पहलू भी शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.

यूपी COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने वाला होगा पहला राज्य

about - Part 2786_9.1
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने उत्तर प्रदेश को COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिसके साथ ही, उत्तर प्रदेश पूल टेस्टिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। वर्तमान में राज्य में 558 COVID-19 मामले पाए गए हैं।

क्या होतो है पूल टेस्टिंग?

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं.
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

एडीबी ने अपने COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज को बढ़ाकर किया 20 बिलियन डॉलर

about - Part 2786_11.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने जारी किए अपने COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज की राशि को बढ़ाकर 20 बिलियन डॉलर करने का ऐलान किया है। इससे पहले ADB ने कोरोनवायरस वायरस (COVID-19) महामारी से निपटने के लिए मार्च 2020 में 6.5 बिलियन डॉलर के COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज की घोषणा की थी। इसके अलावा एडीबी ने सहायता में तेजी लाने और अधिक लचीले वितरण के अपने प्रयासों को कारगर बनाने के उपाय और साधनों को मंजूरी दी है।

रिस्पॉन्स पैकेज के बारे में:

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने COVID-19 रिस्पांस पैकेज की घोषणा अपने विकासशील सदस्य देशों के लिए COVID-19 के कारण होने वाले गंभीर व्यापक आर्थिक और स्वास्थ्य प्रभावों से निपटने के लिए की थी। एडीबी ने अपने विकासशील सदस्य देशों के सरकारी और निजी क्षेत्र को सहायता प्रदान की ताकि उन्हें महामारी और आर्थिक मंदी से निपटने में तत्काल चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सके। इस 20 बिलियन डॉलर के पैकेज में रियायती और अनुदान संसाधनों के रूप में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर रूपए राशि भी शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.

गोवा COVID-19 मरीजों के लिए आयुर्वेद का उपयोग करने वाला बना पहला राज्य

about - Part 2786_13.1
गोवा COVID-19 मरीजों और क्वारंटाइन्ड लोगों की इमुनिटी को बढ़ाने के लिए एलोपैथी और आयुर्वेद का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इमुनिटी बढ़ाने का निर्णय COVID-19 रोगियों का इलाज करने में जुटे डॉक्टरों और आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद लिया गया हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गोवा की राजधानी: पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
  • गोवा के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक.

    पूर्व पेशेवर गोल्फर डग सैंडर्स का निधन

    about - Part 2786_15.1
    पूर्व पेशेवर गोल्फर डग सैंडर्स का निधन। उन्हें अपने स्टाइलिश और चमकीले कपड़ों के लिए “peacock of the fairways” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने पीजीए टूर के कुल 20 खिताब अपने नाम किए जिनमें 1956 के कनाडाई ओपन और 1970 के ओपन चैंपियनशिप के प्रमुख खिताब सहित चार रनर-अप फिनिश शामिल हैं।

    डीआरडीओ ने COVID-19 नमूनों को इकट्ठा करने के लिए विकसित किया “COVSACK” कियोस्क

    about - Part 2786_17.1
    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने COVID-19 नमूना संग्रह करने के लिए “COVSACK” कियोस्क विकसित किया है। विकसित किया यह नया कियोस्क संक्रमण फैलने के खतरे के बिना नमूनों को इकट्ठा करने में सक्षम होगा जो देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से निपटने में मदद करेगा।
    “COVSACK” के बारे में:

    “COVSACK” एक कियोस्क है जिसे डीआरडीओ के अधीन आने वाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), हैदराबाद के डॉक्टरों के परामर्श से विकसित किया गया है। इस कियोस्क का इस्तेमाल संदिग्ध संक्रमित रोगियों से कोविड-19 नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जाएगा है। कियोस्क मानव भागीदारी की आवश्यकता के बिना स्वतः संक्रमण रहित हो जाती है, जिससे प्रक्रिया संक्रमण के फैलने से मुक्त हो जाती है। इसलिए, यह कियोस्क नमूना संग्रह प्रक्रिया को संक्रमण मुक्त बनाकर कोरोनावायरस (COVID-19) से मुकाबला करने में मददगार साबित होगा।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
    • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.

    झारखंड में COVID-19 मरीजों को ‘COBOT-Robotics’ दे रहे भोजन और दवाइयाँ

    about - Part 2786_19.1
    झारखंड के अस्पतालों में मानव संपर्क के बिना COVID-19 मरीजों को भोजन, दवा दिए जाने के लिए ‘COBOT-Robotics’ रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इन रिमोट-नियंत्रित रोबोट को ‘COBOT-Robotics’ नाम इन्हें विकसित करने वाले जिला उप विकास आयुक्त (District Deputy Development Commissioner-DDC) आदित्य रंजन और उनके इंजीनियरों की टीम द्वारा दिया गया है।
    चाईबासा सदर अस्पताल के ANM स्किल सेंटर में 20 बेड के ‘हाई-टेक आइसोलेशन वार्ड्स’ का उद्घाटन होने जा रहा है। साथ ही COVID-19 रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर में 30 बिस्तरों वाले ‘हाई-टेक आइसोलेशन वार्ड्स’ का उद्घाटन होने जा रहा है। इन अस्पताल में प्रत्येक बेड को एक कमरे की तरह डिजाइन किया गया है, जहां ‘COBOT-Robotics’ के जरिए रोगियों को दवा और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • झारखंड मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन.
    • झारखंड राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू.
    • रांची झारखंड की राजधानी है।
    • झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था.

        मणिपुर सरकार ने कॉमिक पाठ्यपुस्तकों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण किया लॉन्च

        about - Part 2786_21.1
        मणिपुर सरकार ने कॉमिक पाठ्य पुस्तकों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण लॉन्च किया है। शिक्षा विभाग (स्कूल) द्वारा कक्षा III, IV और V के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप कॉमिक पाठ्यपुस्तकों का शुभारंभ किया गया है, जो विशेष रूप से स्कूलों की बच्चों के शैक्षणिक अंतराल में संतुलन बनाने के लिए किया गया है।
        प्रत्येक कक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉमिक पाठ्यपुस्तक में गणित, पर्यावरण अध्ययन और अंग्रेजी भाषा जैसे तीन विषयों का सिंगल संस्करण शामिल होगा। कॉमिक पाठ्यपुस्तकों का लाभ www.manipureducation.gov.in की वेबसाइट उठाया जा सकता है। मणिपुर नीति आयोग के स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छोटे राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
        • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
        • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है.

        Recent Posts

        द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
        Most Important Questions and Answer PDF
        QR Code
        Scan Me