अंग्रेजी भाषा दिवस: 23 अप्रैल

about - Part 2779_3.1
हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा अंग्रेजी भाषा और बहुभाषावाद को मनाने के लिए की गई थी।
यह पहल 2010 में संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा “बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के अलावा संगठन की सभी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के एक समान उपयोग को बढ़ावा देने के लिए” शुरू आरंभ की गई थी।
ये दिवस हैं:-
  1. अरबी (18 दिसंबर)
  2. चीनी (20 अप्रैल)
  3. अंग्रेजी (23 अप्रैल)
  4. फ्रेंच (20 मार्च)
  5. रूसी (6 जून)
  6. स्पेनिश (23 अप्रैल)
          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
          महत्वपूर्ण तथ्य-
          • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.
          • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
          • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

          एडम हिगिनबोटम की बुक ने जीता विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार

          about - Part 2779_5.1
          एडम हिगिनबोटम की पुस्तक “मिडनाइट इन चेर्नोबिल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द वर्ल्डस ग्रेटेस्ट न्यूक्लियर डिजास्टर” ने विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार जीता है। उनकी पुस्तक ने यह पुरस्कार सैन्य या खुफिया इतिहास पर लिखी अब तक की उत्कृष्ट पुस्तक के लिए जीता है।
          यह पुरस्कार दिवंगत सीआईए निदेशक विलियम ई. कोल्बी के नाम पर दिया जाता है। कोल्बी पुरस्कार की शुरुआत 1999 में हुई थी। इस पुरस्कार को जीतने वालों में कार्ल मार्लेनटेस का उपन्यास मैटरहॉर्न और डेक्सटर फिल्किंस का द फॉरएवर वार शामिल है।

          केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में “तिरंगा” पहल के तहत की जाएगी रैपिड स्क्रीनिंग

          about - Part 2779_7.1
          केरल के पत्तनमतिट्टा जिले के प्रशासन ने COVID-19 लक्षणों की तेजी से जांच करने के लिए ‘तिरंगा’ (टोटल इंडिया रिमोट एनालिसिस निरोग्या अभियान) नामक एक वाहन लॉन्च किया है। इस वाहन में थर्मल स्कैनिंग, बोनट पर एक इंफ्रारेड थर्मामीटर, दो-तरफ़ा माइक्रोफोन सिस्टम जिसके द्वारा वाहन के अंदर या बाहर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की जा सके और पहचान पत्रों या तस्वीरें क्लिक करने के लिए मोबाइल कैमरा लगाया गया।
          इस गाडी पर तिरंगा बनाया गया है ताकि लोग तुरंत इसकी पहचान कर सके, जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मदद मिल पाए। इस गाडी से हॉटस्पॉट, बफर जोन और प्रवासी श्रमिकों और आश्रित लोगों के लिए शिविरों में स्क्रीनिंग की जाएगी।
          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
          तथ्य-
          • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
          • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
          • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

            गुजरात सरकार ने “सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान” को दी मंजूरी

            about - Part 2779_9.1
            गुजरात सरकार ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान अपने सरकारी अभियान “सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान” के तीसरे संस्करण को मंजूरी दे दी है। इस योजना में गाद, बाँध का निरिक्षण और नदियों की गाद हटाकर गहरीकरण का आकलन किया जाएगा। इस अभियान को 10 जून 2020 तक मनरेगा के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना को 2018 में हल्के मानसून के बाद शुरू किया गया था। यह मानसून से पहले राज्य में जल निकायों को गहरा करके जल संरक्षण करने की एक योजना है।
            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
            तथ्य-
            • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
            • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है.
            • गुजरात के नवगाम नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

              लेबनान ने औषधीय उपयोग के लिए भांग की खेती को किया वैध

              about - Part 2779_11.1
              लेबनान की संसद ने चिकित्सा और औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती (cannabis) को वैध करने का कानून पास किया है। इससे पहले लेबनान में भांग की खेती करना अवैध था लेकिन अब इस कानून के पास होने के बाद देश में भांग की खेती नियमित की जा सकेगी। कैनबिस की खेती को वैध बनाने से उच्च मूल्य वर्धित औषधीय उत्पादों के उत्पादन की उम्मीद है। यह खेती लेबनानी की अर्थव्यवस्था के लिए संभावित आकर्षक निर्यात भी है क्योंकि लेबनान इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है जिसे विदेशी मुद्रा जुटाने की सख्त जरूरत है।
              इस तरह लेबनान द्वारा भांग की खेती को वैध बनाने से सरकार के राजस्व के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में वृद्धि होगी।
              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
              तथ्य-
              • लेबनान के प्रधानमंत्री: हसन दीब.
              • लेबनान की राजधानी: बेरूत; मुद्रा: लेबनानी पाउंड.

              राजमार्ग मंत्रालय ने ढाबों और ट्रक मरम्मत की दुकानों की जानकारी देने के लिए लॉन्च किया डैशबोर्ड

              about - Part 2779_13.1
              सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ढाबों और ट्रकों के मरम्मत की दुकानों की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड का शुभारंभ किया है। इस डैशबोर्ड पर कोविड -19 महामारी के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान देश भर में चालू ढाबों और ट्रक रिपेयर शॉप्स का विवरण दिया गया है।
              इस डैशबोर्ड का उद्देश्य कोविड -19 महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सामान पहुंचाने वाले ट्रक/कार्गो ड्राइवरों और सफाईकर्मियों की यात्रा को आसान बनाना है। भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लोगों के प्रश्‍नों के उत्तर देने और राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर ढाबों तथा मरम्‍मत की सुविधा वाली दुकानों के बारे में सूचना देने के लिए एक फोन नंबर भी शुरू किया है। 
              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
              तथ्य-
              • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

              गृह मंत्रालय ने सीफर्स के लिए जारी किए एसओपी

              about - Part 2779_15.1
              केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नाविकों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की श्रृंखला जारी करने के साथ-साथ श्रेणीबद्ध छूट की भी घोषणा की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, नाविकों के लिए पोत से घर लौटने से पहले COVID-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, गृह मंत्रालय ने सीफर्स को ग्रेडेड रिलेक्सेशन के तहत, भारतीय बंदरगाहों पर आवाजाही की अनुमति दी है। इसके बाद अब मुंबई में क्रूज जहाज मारेला डिस्कवरी पर फंसे समुद्री नाविक आसानी से अपने घर जा सकेंगे।

              स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में कहा गया है कि शिप मालिकों को यह सुनिश्चित करना है कि प्रोटोकॉल के अनुसार सीफर्स के बंदरगाह परिसर के भीतर परीक्षण सुविधा तक पहुंचने से पहले और उतारने के बाद सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जाए। इसके अलावा पोर्ट स्टेट हेल्थ अथॉरिटीज को भी निर्देश दिया है कि जब तक टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती तब तक वे समुद्री नाविक को क्वारंटाइन सेंटर में ही रखें।


              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
              तथ्य-

              • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह.

              एनबीआरआई ने तैयार किया अल्कोहल-आधारित हर्बल सैनिटाइज़र

              about - Part 2779_17.1
              राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (National Botanical Research Institute) ने COVID-19 के प्रकोप के चलते सैनिटाइज़र की बढ़ती मांग को देखते अल्कोहल-आधारित हर्बल सैनिटाइज़र तैयार किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर-अरोमा मिशन के तहत अल्कोहल-आधारित हर्बल सैनिटाइज़र तैयार किया गया है। इस नए हर्बल सैनिटाइजर में तुलसी तेल के को हर्बल घटक और आइसोप्रोपिल अल्कोहल के रूप में डाला गया है। तुलसी का तेल प्रभावी प्राकृतिक रोगाणुरोधी एजेंट है, जबकि आइसोप्रोपिल अल्कोहल कीटाणुओं को मारने में सहायक होगा।
              ये अल्कोहल-आधारित हर्बल सैनिटाइज़र ‘क्लीन हैंड जेल’ नाम से उपलब्ध होगा। हर्बल सैनिटाइज़र का प्रभाव लगभग 25 मिनट तक रहेगा, जिससे त्वचा को डिहाईड्रटिंग से बचाया जा सकेगा।
              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
              तथ्य-
              • राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक: डॉ. एस. बारिक.

              राजस्थान सरकार ने लॉन्च की “आयु एवं सेहत साथी” ऐप

              about - Part 2779_19.1
              राजस्थान सरकार ने COVID-19 से निपटने के लिए हेल्थकेयर स्टार्टअप मेडकार्ड्स (MedCords) के साथ मिलकर ‘आयु एंव सेहत साथी ऐप’ लॉन्च की है। यह ऐप कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में राज्य के लोगों को ऑनलाइन डॉक्टरों से परामर्श लेने और जरुरी दवाओं की आपूर्ति के लिए आर्डर देने में सक्षम बनाएगी।
              स्टार्टअप “मेडकॉर्ड” को पूरी तरह से राजस्थान के 7 जिलों (कोटा, उदयपुर, श्री गंगानगर, बीकानेर, अजमेर, पाली और जयपुर) में अपनाया गया है। इस ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए एक व्यापक कोरोनवायरस वायरस निर्देशिका भीउपलब्ध है। ऐप पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर – 7816811111 के माध्यम से सेवा प्रदान की जाएगी, जो हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। इन हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर उपयोगकर्ताओं भारत में कहीं से भी डॉक्टरों से परामर्श करने में सक्षम होंगे।
              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
              तथ्य-
              • राजस्थान के सीएम: अशोक गहलोत.
              • राजस्थान की राजधानी: जयपुर.
              • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र.

              स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों के सवालों का जवाब के लिए शुरू किया ‘COVID India Seva’ प्लेटफॉर्म

              about - Part 2779_21.1
              केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोनोवायरस से संबंधित लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए एक बातचीत प्लेटफॉर्म ‘कोविड इंडिया सेवा’ शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक समय में पारदर्शी ई-गवर्नेंस  डिलीवरी को सक्षम बनाना और नागरिक के प्रश्नों का उत्तर देना है। यह प्लेटफॉर्म विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा संचालित किया जाएगा, जो नागरिकों के साथ एक सीधा चैनल स्थापित करने में सक्षम करेगा, तथा जिस पर आधिकारिक स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक जानकारियां को तेजी से साझा किया जाएगा।

              Recent Posts

              द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
              Most Important Questions and Answer PDF
              QR Code
              Scan Me