ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम वॉटसन का निधन। वह मध्य क्रम के बल्लेबाज और मीडियम पेसर थे। उन्होंने 1966-67 से 1972 तक पांच टेस्ट और 1972 में दो एकदिवसीय मैच खेले थे। इस ऑलराउंडर को दक्षिण अफ्रीका के 1966-67 दौरे पर रिप्लेसमेंट के रूप में जगह मिली थी।
यूपी वर्चुअल कोर्ट के जरिए अदालतों में सुनवाई शुरू करने वाला बना पहला राज्य
उत्तर प्रदेश आभासी अदालतों में सॉफ्टवेयर के जरिए मुकदमों की सुनवाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके साथ ही अब इलाहाबाद हाई कोर्ट और इसकी अन्य अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई की जा सकेगी।
इन आभासी अदालतों में बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई अदालती कार्यवाही की जा सकेंगी। ये सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित है, इसमें कनेक्टिविटी समस्या नहीं आती और अदालत की कार्यवाही चलाने के लिए उपलब्ध संसाधनों से ही ये सुविधा तैयार की गई है, जिस पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ.
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
संजय कोठारी ने संभाला केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का पदभार
संजय कोठारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ की है। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में चुना गया था। इससे पहले, वह राष्ट्रपति के सचिव के रूप में कार्यत थे।
क्या है केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission)?
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), भ्रष्टाचार गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली एक स्वायत्त संस्था है। यह भारत में भ्रष्टाचार-रोधी सर्वोच्च सरकारी निकाय है जिसे 1964 में सरकार में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए स्थापित किया गया था।
संसद द्वारा 2003 में CVC पर वैधानिक दर्जा देने वाला कानून बनाया गया, जिसमे इससे स्वायत्त निकाय का दर्जा मिला , जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियंत्रण से मुक्त है तथा केन्द्रीय सरकार के अन्तर्गत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करता है एवं केन्द्रीय सरकारी संगठनों में विभिन्न प्राधिकारियों को उनके सतर्कता कार्यों की योजना बनाने, निष्पादन करने, समीक्षा करने तथा सुधार करने में सलाह देता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964.
- केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली.
सिंगापुर के कैलेडियम इनवेस्टमेंट ने बंधन बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर किया 4.49%
सिंगापुर के कैलेडियम इनवेस्टमेंट ने बंधन बैंक में अपनी हिस्सेदारी को एक प्रतिशत बढाकर 3.39% से 4.49% कर लिया है। इसके साथ अब कैलेडियम इंवेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड के पास अब बंधन बैंक के 7.2 करोड़ शेयर हो गए है।
कैलेडियम इन्वेस्टमेंट ने अपनी हिस्सेदारी जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान सेकेंडरी बाजार परिचालन के माध्यम से बढ़ाई है। इस कदम से बैंक के माइक्रो-लेंडिंग बिजनेस मॉडल में विश्वास दिखा दिया, जिसके कारण दिसंबर 2019 तिमाही में पिछले सालों से बढ़कर में 731 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो दिसंबर 2019 और 2018 की तिमाही में 331 करोड़ रुपये था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.
- बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष.
- बंधन बैंक टैगलाइन: आपा भला, सबकी भलाई.
नासा ने COVID-19 से निपटने के लिए हाई-प्रेशर वेंटिलेटर “VITAL” किया विकसित
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने COVID-19 मरीजों का इलाज के लिए VITAL (वेंटीलेटर इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी एक्सेसिबल लोकल) नामक एक उच्च दबाव वाला वेंटिलेटर विकसित किया है।
VITAL वेंटिलेटर कम लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे देश में हाल ही में उत्पन्न हुई पारंपरिक वेंटिलेटर की सीमित आपूर्ति की समस्या और अधिक गंभीर COVID-19 लक्षणों वाले रोगियों के लिए जरुरी वेंटिलेटर की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस उपकरण ने न्यूयॉर्क में इकन स्कूल ऑफ मेडिसिन के सभी कठिन टेस्टों पास किया है, जो अमेरिका में COVID-19 का एक मुख्य केंद्र है। नासा अब इस वेंटिलेटर को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने के प्राधिकरण एफडीए (खाद्य और औषधि प्रशासन) से अनुमति मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन।
- नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
मणिपुर सरकार ने खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में बनाया “खोंगजोम दिवस”
मणिपुर सरकार द्वारा थौबल जिले में स्थित खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में “खोंगजोम दिवस” मनाया गया। यह दिन 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध (ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ मणिपुर के लोगों द्वारा लड़ी गई) में बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों की स्मृति में मनाया जाता है।
खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स, एक ऐतिहासिक युद्ध स्मारक स्थल है, जिसमे युद्ध में लड़े सैनिकों की याद में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची तलवार की प्रतिमा है।
एंग्लो-मणिपुरी युद्ध?
एंग्लो-मणिपुर युद्ध 1891 में ब्रिटिश सरकार और मणिपुर राज्य के बीच लड़ा गया था, जो 31 मार्च और 27 अप्रैल के तक चला था, जिसमे ब्रिटिश साम्राज्य की जीत हुई थी और जिसके बाद 22 सितंबर 1891 को मीडिंगंगु चौराचंद को ताज पहनाया गया। यह युद्ध मणिपुर के खोंगजोम की खेबा की पहाड़ियों में लड़ा गया था, जिसमें सैनिकों ने ब्रिटिश पर तीन ओर सिलचर, कोहिमा और म्यांमार के हमला किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
- मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
- केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के
विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित
विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध
लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है.
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस: 25 अप्रैल
हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर International Delegate’s Day यानि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र में सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस, सैन फ्रांसिस्को में हुए सम्मेलन के पहले दिन की वर्षगांठ को चिह्नित कने के लिए मनाया जाता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन की 75 वीं वर्षगांठ है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस का इतिहास:
सैन फ्रांसिस्को में 25 अप्रैल 1945 को पहली बार 50 देशों के प्रतिनिधि इकठ्ठा हुए थे। यह सम्मेलन द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य प्रतिनिधियों द्वारा एक संगठन स्थापित करना था, जो विश्व में शांति बहाल करे और युद्ध के बाद के विश्व व्यवस्था पर नियम निर्धारित करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2 अप्रैल 2019 को, दुनिया भर में 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए घोषित किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
- संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित किया गया एक संगठन है
.
CISF ने फ़ाइलों के संचालन के लिए लॉन्च की ‘ई-कार्यलय’ ऐप
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force-CISF) ने ‘ई-कार्यलय’ नामक एक ई-ऑफिस एप्लिकेशन लॉन्च की है। यह एप्लिकेशन बिना छुए सीआईएसएफ की फाइलों और दस्तावेजों की आवाजाही को सक्षम बनाने में मदद करेगी है। यह कदम कई व्यक्तियों द्वारा लगातार फाइलों को छूने के कारण कोरोनावायरस संक्रमण होने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
इस एप्लिकेशन को डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ CISF क्लाउड पर शुरू किया गया है। ऐप का ‘डाक’ या अक्षर प्रबंधन अनुभाग कार्यात्मक पदानुक्रम के विभिन्न स्तरों के बीच सभी प्रकार के संचार की देख-रेख करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- CISF के महानिदेशक: राजेश रंजन; CISF की स्थापना: 1969.
वोडाफोन आइडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘रिचार्ज साथी’ कार्यक्रम
वोडाफोन आईडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर ‘रिचार्ज साथी’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम से निजी और छोटे व्यवसायों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वोडाफोन आइडिया ज्यादा रीचार्ज के लिए मर्चेंट पार्टनर्स को एक सुनिश्चित कैशबैक भी देगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत, कोई भी पेटीएम ग्राहक पंजीकरण के बाद पेटीएम पर वोडाफोन और आइडिया के रिचार्ज बेच सकेगा। इससे उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि अर्जित करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के तहत निजी और छोटे व्यवसाय जैसे फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर, अखबार विक्रेता और व्यक्तिगत कारोबारी हर महीने लगभग 5,000 तक कमा सकते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सतीश कुमार गुप्ता.
- पेटीएम के संस्थापक: विजय शेखर शर्मा.
- पेटीएम मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
- पेटीएम की स्थापना: 2010.
ईरान ने अपने पहले सैन्य उपग्रह “नूर” को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचायां
ईरान ने अपने पहले सैन्य उपग्रह “नूर” को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। ‘नूर’ उपग्रह अपनी कक्षा में पहुँच चुका है और पृथ्वी की सतह से लगभग 425 किमी ऊपर परिक्रमा कर रहा है।
इस उपग्रह को ईरान के सशस्त्र बलों की शाखा, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स [IRGC] द्वारा लॉन्च किया गया है। नूर उपग्रह को तीन चरण के ठोस और तरल ईंधन के संयोजन द्वारा संचालित रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया ।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- ईरान राजधानी: तेहरान; ईरान की मुद्रा: रियाल; ईरान के राष्ट्रपति: हसन रूहानी.













