टी.एस. तिरुमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि

about - Part 2768_3.1
केंद्र सरकार ने टी.एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत अथवा स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की है। वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त सैय्यद अकबरुद्दीन का स्थान लेंगे।
टी.एस. तिरुमूर्ति 1985 बैच के एक IFS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

मूडीज ने भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को 2.5% से घटाकर किया 0.2%

about - Part 2768_5.1 
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मार्च में कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए लगाए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान 2.5% को घटाकर 0.2% कर दिया है। साथ ही मूडीज ने 2021 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.2% रहने का अनुमान भी लगाया है। मूडीज द्वारा केवल चीन, भारत और इंडोनेशिया के लिए 2020 का आर्थिक विकास अनुमान लगाया गया है। मूडीज ने यह कटौती कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से भारत में पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव के चलते की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मूडीज का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस).
  • मूडीज के अध्यक्ष और सीईओ: रेमंड व्हाइटहेड मैकडैनियल, जूनियर.

ICC ने दीपक अग्रवाल को क्रिकेट की सभी गतिविधियों से 2 साल के लिए किया बैन

about - Part 2768_7.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दीपक अग्रवाल पर 2 साल के लिए क्रिकेट से संबंधित किसी भी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया गया है। आईसीसी द्वारा उन पर यह प्रतिबंध आईसीसी एंटी करप्शन कोड का उलंघन करने के आरोप को स्वीकार करने के बाद लगाया गया है। अब दीपक 27 अक्टूबर 2021 के बाद क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों में अपनी भागीदारी जारी रखने के लिए स्वतंत्र होंगे।
दीपक अग्रवाल 2018 T10 क्रिकेट लीग में सिंधी फ्रेंचाइजी के टीम मालिकों में से एक थे। उन्हें आईसीसी के अनुच्छेद 2.4.7 के उलंघन का आरोपी पाया गया है, जिसके अंतर्गत “जांच में बाधा या देरी करना, जिसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छुपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना या जो उस जांच के लिए अहम हो सकता है जिसमे आईसीसी भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के सबूतों की खोज की जा रही है।  

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

एडीबी ने महाराष्ट्र को ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग करने के लिए 346 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

about - Part 2768_9.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार को 346 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 2,616 करोड़ रुपये) का ऋण देने की सहमति जताई है। यह ऋण महाराष्ट्र में नए ग्रिड से जुड़े ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार के उच्च वोल्टेज वितरण प्रणाली (HVDS) कार्यक्रम का समर्थन करेगा।
महाराष्ट्र भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और जहां राज्य की श्रम शक्ति का लगभग आधा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और इससे संबंधित कार्यों से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को कुशल, विश्वसनीय और अच्छी गुणवत्ता की बिजली प्रदान करने से कृषि उत्पादकता और बिजली क्वालिटी श्रृंखला की दक्षता में सुधार होने की उम्मीद है। 

उपरोक्त
समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.
  • एडीबी की स्थापना 1966 में हुई थी.

CRISIL ने वित्त वर्ष-21 के लिए भारत की GDP ग्रोथ को 3.5% से घटाकर किया 1.8%

about - Part 2768_11.1
रेटिंग एजेंसी CRISIL ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के जीडीपी विकास दर के अपने पहले अनुमान को घटाकर 3.5% से 1.8% कर दिया है। CRISIL ने COVID-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव के कारण कुल 10 लाख करोड़ रुपये या प्रति व्यक्ति में 7,000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्रिसिल के सीईओ: आशु सुयश.
  • क्रिसिल मुख्य अर्थशास्त्री: धर्मकीर्ति जोशी.
  • क्रिसिल का मुख्यालय: मुंबई.

कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर जे अरुणकुमार होंगे यूएसए के नए कोच

about - Part 2768_13.1
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर जे. अरुणकुमार को यूएसए की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। वह अंतरिम कोच जेम्स पैमेंट का स्थान लेंगे। उन्होंने कई वर्षों तक कर्नाटक टीम के साथ काम किया और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी सेवाए दी थी। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक रन बनाए और लिस्ट ए गेम्स में 3,000 से अधिक रन बनाए थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएसए क्रिकेट का मुख्यालय: कोलोराडो, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस).
  • यूएसए क्रिकेट के अध्यक्ष: पराग मराठे.
  • यूएसए क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): इयान हिगिं.

    पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार बने PESB के नए अध्यक्ष

    about - Part 2768_15.1
    पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को 3 साल के कार्यकाल लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड (Public Enterprises Selection Board-PESB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह झारखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा मंजूरी देने के बाद की गई है। वह कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सचिव का पदभार संभाला है।

    लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB):

    लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) एक उच्च स्तरीय निकाय जो सरकार को प्रबंधन और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सर्वोच्च पदों की नियुक्तियों के लिए परामर्श देता है। यूजर्स यहां रिक्तियों, संगठन के कार्यों, दिशानिर्देशों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के निदेशक: कैलाश दान रत्नू.
    • सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के सचिव: किम्बुंग किपगेन.

    सुरेश एन पटेल ने सतर्कता आयुक्त के रूप में ली शपथ

    about - Part 2768_17.1
    सुरेश एन पटेल ने भ्रष्टाचार पर निगरानी करने वाले निकाय सीवीसी में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पद की शपथ दिलाई। सीवीसी में उनका दिसंबर 2022 के अंत तक दो वर्षों का कार्यकाल होगा। शरद कुमार अन्य सतर्कता आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं। सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष का या 65 वर्ष की आयु होने तक का होता है।

    उन्होंने 2015 में आंध्र बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्य करने से पहले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम किया था। वह भारतीय बैंक परिसंघ के सदस्य, नाबार्ड में ग्रामीण विकास बैंकर संस्थान के सदस्य, आंध्र प्रदेश में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अध्यक्ष और ग्रामीण एवं उद्यमशीलता विकास बैंकर संस्थान के प्रमुख भी रहे हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964.
    • केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली.

    आईआईटी दिल्ली की टीम ने विकसित किया COVID-19 डैशबोर्ड ‘PRACRITI’

    about - Part 2768_19.1
    आईआईटी दिल्ली की टीम ने वेब-आधारित एक COVID-19 डैशबोर्ड “PRACRITI” नाम दिया है (PRRiction and Assessment of CoRona Infections and Transmission in India) विकसित किया है। यह डैशबोर्ड भारत में COVID-19 मामलों की राज्य और हर जिले के अनुसार आने वाले दिनों में वहां कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तृत जानकारी देगा। यह डैशबोर्ड स्वास्थ्य देखभाल निकायों सहित स्थानीय और केंद्रीय अधिकारियों के लिए, भविष्य के विभिन्न परिदृश्यों और संसाधन आवंटन के लिए कुशलतापूर्वक योजना बनाने के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।

    PRACRITI से जुडी अहम बाते:

    • PRACRITI देश में प्रत्येक राज्य और जिले के R0 (R naught) आकड़े की विस्तृत जानकारी देगा.
    • R naught उन लोगों की संख्या को बताता है, जिनमे यह बीमारी किसी संक्रमित व्यक्ति से फैली है.
    • यह आकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जैसे स्रोतों से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित होंगे।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • आईआईटी दिल्ली के निदेशक: वी रामगोपाल राव.
      • IIT दिल्ली की स्थापना: 1961.

      बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

      about - Part 2768_21.1
      राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले बॉलीवुड स्टार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। उनका फिल्म उधोग में लगभग 40 वर्षों से भी अधिक का शानदार अभिनय करियर रहा। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1970 की फिल्म “मेरा नाम जोकर” से एक बाल कलाकार के रूप में हुई थी की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा वह पहली बार मुख्य अभिनेता के तौर पर 1973 की फिल्म बॉबी में नजर आई थे जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
      इसके अतिरिक्त ऋषि कपूर को साल 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे अमर अकबर एंथोनी, रफ्फू चक्कर, सरगम, कर्ज़, लैला मजनू, बोल राधा बोल, बॉबी, चंदानी और अन्य फिल्मों में अहम किरदार भी निभाया था।

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me