बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कोंवर का निधन

about - Part 2763_3.1
अनुभवी राजनीतिज्ञ व बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, देवानंद कोंवर का निधन हो गया है। वह 24 जुलाई, 2009 से 8 मार्च, 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। उन्होंने 25 मार्च, 2013 और 29 जून, 2014 से त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने दिसंबर 2009 से जनवरी 2010 तक पश्चिम बंगाल राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी कार्य किया। 
कोंवर 1955 में छात्र नेता के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए और वह 1991 में हितेश्वर सैकिया सरकार में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य थे। वह 2001 में तरुण गोगोई सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

Mutual Fund कंपनियों को RBI देगा 50000 करोड़ रु.

about - Part 2763_4.1
COVID 19 के चलते है देश की अर्थ व्यवस्था में सुस्त पड़ती जा रही है. हाल में ही पूंजी बाजार में अस्थिरता के कारण म्‍यूचुअल फंड इंडस्ट्री में Liquidity का संकट मंडरा रहा था, जिसके चलते  देश की अग्रणी म्यूचुअल फंड हाउस फ्रैंकलिन टेंपलटन इंडिया द्वारा 6 डेट फंड स्कीम बंद कर दी गई. जिससे म्‍यूचुअल फंड निवेशकों में  घबराहट का माहौल था. इस संकट को कम करने के लिए RBI ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50000 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की है. यह सहयोग तरलता को बनाये रखने के लिए दिया जा रहा  है.
फ्रैंकलिन टेंपलटन ने स्कीमें बंद करने के पीछे हवाला देते हुए कहा था कि कोरोना महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में लिक्विडिटी की कमी  है. संकट की वजह से  लोगों ने तेजी से अपना पैसा निकाला है, जिससे कंपनियों के पास कैश की कमी हो गई है. तरलता के दबाव के चलते 6 ओपेन एंडेड डेट स्कीमों को बंद किया गया था.



जिन 6 ओपेन एंडेड डेट स्कीमों को बंद किया गया था, वो इस प्रकार हैं-

  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन लो ड्यूरेशन फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन इनकम ऑपरच्यूनिटी फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट बॉन्ड फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन क्रेडिट रिस्क फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
  • फ्रैंकलिन इंडिया टेम्पलटन डायनामिक एक्यूरियल फंड





RBI ने स्‍पेशल लिक्विडिटी फंड- MF के तहत फ‍िक्‍स रेपो रेट पर 90 दिन की अवधि का एक रेपो ऑपरेशन शुरू कर रहा है.  SLF-MF ऑन-टॉप और ओपन-एंडेड है और बैंक सोमवार से शुक्रवार तक किसी भी दिन वित्‍त हासिल करने के लिए अपनी बोली जमा कर सकते हैं. इस सुविधा की शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है और यह सुविधा 11 मई, 2020 तक चालू रहेगी. केंद्रीय बैंक RBI बाजार परिस्थितियों के मुताबिक इसकी समय-सीमा और कोष में वृद्धि करने पर विचार कर सकता है.

RBI ने म्यूचुअल फंड्स के विशेष तरलता बनाए रखने और निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने के लिए यह घोषणा की है. जिससे निवेशकों का भरोसा बना रहे और वो अपना पैसा बाजार से न निकालें. निवेशकों को पैसा डूबने का डर न सताए इस लिए RBI ने यह फैसला लिया  है. इस समय RBI वित्तीय स्थिरता के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रयास कर रहा है. 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:


  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता।

सऊदी अरब में अब नाबालिगों को नहीं मिलेगी सज़ा-ए-मौत

about - Part 2763_6.1
सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद ने नाबालिगों द्वारा किए गए अपराधों के लिए मौत की सजा को समाप्त कर दिया है। नए आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जिसे अपराध के लिए मौत की सजा मिली है और वह नाबालिग है, तो उसे अब फांसी की सज़ा नहीं दी जायेगी। मौत की सजा न देने के साथ यह भी कहा गया है कि नाबालिग अपराधी को हिरासत में 10 साल से अधिक की जेल की सजा भी नहीं दी जायेगी। नए नियम की घोषणा सऊदी सरकार के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवाद अलावाद ने की थी।


इससे पहले, सउदी अरब ने सजा के रूप में कोड़े मारने ( flogging) को भी समाप्त कर दिया था, जिसे जेल के समय, जुर्माना या सामुदायिक सेवा से बदल दिया जाएगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  •   सऊदी अरब की राजधानी: रियाद; मुद्रा: सऊदी रियाल

  

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लोगों के इकठ्ठा होने पर 30 जून तक लगाया प्रतिबंध

about - Part 2763_8.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर 30 जून 2020 तक सभी जगहों पर लोगो के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य सरकार ने COVID -19 परिस्थिति को लेकर राज्य की 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक के दौरान लिया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को 30 जून 2020 तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं देने का निर्देश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक समारोहों के बारे में आगे का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

इस वर्ष 24 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

about - Part 2763_10.1
इस साल विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2020 तक मनाया जा रहा है। हर साल अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में सभी उम्र के लोगों की बीमारियों से सुरक्षा के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करने के लिए ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ मनाया जाता है। टीकाकरण से हर साल दुनिया भर के लाखों लोगों की जान बचाई जाती है, लेकिन अभी भी दुनिया में लगभग 20 मिलियन बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुसार टीके नहीं मिल पाते हैं।
विश्व टीकाकरण सप्ताह 2020 की थीम #VaccinesWork for All है। वर्ष 2020 का विषय इस बात पर केन्द्रित है कि टीके के अलावा इसे विकसित करने वाले, पहुँचाने वाले और प्राप्त करने वाले हर जगह, हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए किस प्रकार नायक के रूप में काम कर रहे हैं।
साल 2020 के अभियान का उद्देश्य:
  • बच्चों और विश्व समुदाय के स्वास्थ्य के लिए टीके की कीमत में कमी लाना.
  • लोगों को यह बताना और दिखाना है कि कैसे टीका जीवन का आधार है और यदि आप एक स्वस्थ और खुशहाल विश्व की कल्पना करते हैं तो यह बिना टीके के अधूरी है.
  • टीकों के निर्माण और निवेश पर प्रकाश डालने के साथ-साथ ही टीकाकरण की बढ़ोत्तरी पर भी जोर देना.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

about - Part 2763_12.1
पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 226 अंतर्राष्ट्रीय मैचों खेले, जिसमें 2009 से 2017 तक कप्तान के रूप में खेले 137 मैच शामिल है। यह 34 वर्षीय क्रिकेटर वर्तमान में आईसीसी की एकदिवसीय और टी 20 गेंदबाजों की सूची में क्रमश: 9 वें और 41 वें स्थान पर हैं।
इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ कराची में अपना वनडे खेला था। उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच नवंबर 2019 में लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वह वनडे में 100 विकेट लेने वाली और 1,000 रन बनाने वाली नौ महिला क्रिकेटरों में भी शुमार हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद.

    केरल में COVID-19 रोगियों की सेवा के लिए तैनात किया गया “KARMI-Bot” रोबोट

    about - Part 2763_14.1
    केरल के एर्नाकुलम में स्थित सरकारी अस्पताल ने COVID-19 मरीजों की सेवा के लिए ‘KARMI-Bot’ नामक एक रोबोट को तैनात किया है। इस रोबोट का इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज के COVID-19 आइसोलेशन वार्ड में रखे गए मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा।

    इस रोबोट को ASIMOV रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया है, जो केरल गांव स्टार्ट-अप मिशन के निर्माताओं के साथ काम करने वाला एक निगम है। इस परियोजना का उद्देश्य COVID-19 रोगियों और डॉक्टरों के बीच होने वाले संपर्क को सीमित करने के साथ-साथ पीपीई किट की कमी की समस्या का भी समाधान करना है। यह रोबोट 25 किलोग्राम तक का वजन प्रति सेकंड 1 मीटर की अधिकतम गति के साथ ले जाने में सक्षम होगा।

    बैंकिंग उद्योग को 6 महीने के लिये ‘जन उपयोगी सेवा’ किया गया घोषित

    about - Part 2763_16.1
    भारत सरकार ने औद्योगिक विवाद कानून के प्रावधानों के अंतर्गत बैंकिंग उद्योग को ‘जन उपयोगी सेवा’ के रूप में घोषित किया है। सरकार द्वारा यह निर्णय कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर आर्थि‍क गतिविधियों के बडे पैमाने पर प्रभावित होने के कारण लिया गया। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैंकिंग उद्योग को 6 महीने की अवधि यानी 21 अक्टूबर 2020 तक के लिए ‘जन उपयोगी सेवा’ घोषित किया गया है।
    औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधान के तहत बैंकिंग उद्योग को लाने से ये बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से प्रतिबंध लगाता है। इसका अर्थ है 21 अप्रैल, 2020 के बाद से बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी इस अवधि तक किसी भी तरह की हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (I/C): संतोष कुमार गंगवार.

    केरल के IIITM ने COVID-19 अनुसंधान के लिए “विलोकना” सर्च इंजन किया विकसित

    about - Part 2763_18.1
    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान– केरल (Indian Institute of Information Technology and Management-K) ने एक AI अर्थ-संबंधी (Semantic) सर्च इंजन ‘विलोकना’ विकसित किया है, जिसका संस्कृत अर्थ ‘खोजना’ है।

    इस सर्च इंजन से शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक अध्ययन में ज्यादा जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब उन्हें COVID-19 संकट का शीघ्र समाधान खोजने की आवश्यकता है। इस सर्च इंजन को सेंटर फॉर आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस एंड न्यूरोमोर्फिक सिस्टम्स (न्यूरो जीआई), IIITM-K के प्रोफेसर ए.पी. जेम्स के नेतृत्व में एक टीम द्वारा विकसित किया गया है।
    विलोकना” सर्च इंजन कैसे करता है काम ?
    • ये सर्च इंजन कम समय में उचित जानकारी हासिल करने के लिए शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगा.
    • इसके जरिए उपयोगकर्ता की-वर्ड्स आधारित अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त कर सकेंगे, जिसका अर्थ है कि सर्च इंजन वैज्ञानिक अध्ययन से संबंधित सामग्री को समझने और खोजने के लिए तैयार होने जा रहा है.
    • इसके अलावा उपयोगकर्ता के पास इस पर विश्लेषण के लिए किसी भी वैज्ञानिक सामग्री को अपलोड करने का विकल्प भी है, जिसका उपयोग भविष्य में विश्लेषण और अध्ययन की खोज के लिए किया जा सकता है.
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान- केरल (IIITM-K) की स्थापना: 2000.
    • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान- केरल (IIITM-K) निदेशक: साजी गोपीनाथ.

    असम सरकार ने दवाओं की होम डिलीवरी देने के लिए शुरू की ‘धनवंतरी’ योजना

    about - Part 2763_20.1
    असम सरकार ने दवाओं की होम डिलीवरी देने के लिए “धन्वंतरी” नामक नई योजना की शुरूआत की है। इस योजना के अंतर्गत मरीज मोबाइल के जरिए अपनी दवा का पचा॔ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भेज कर सूचित कर सकेंगे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि यह दवाए उन तक जल्द पहुंचाई जाए, यदि वे उपलब्ध नि: शुल्क दवाओं की सूची में नही है। इस समय पर यह किसी भी राज्य सरकार द्वारा शुरू गया सबसे बड़ा डिलीवरी कार्यक्रम है।

    धनवंतरी योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

    • इस योजना के तहत, लॉकडाउन के कारण स्थानीय रूप से अनुपलब्ध दवाएं ही घर पर मरीजों तक पहुंचाई जाएंगी.
    • अगर दवाइयों की कीमत 200 रुपये से कम होगी तों मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन इससे अधिक होने पर उन्हें भुगतान करना होगा.
    • स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों तक दवा पहुँचाने का काम करेंगे

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • असम की राजधानी: दिसपुर; असम के सीएम: सर्बानंद सोनोवाल.
      • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me