रक्षा मंत्रालय ने 37 एयरफील्ड के आधुनिकीकरण के लिए टाटा पावर के साथ किया समझौता

about - Part 2758_3.1
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के 37 हवाई अड्डों (एयरफील्ड्स) के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए टाटा पावर SED के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1,200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
 ये अनुबंध दो चरणों के लिए हस्ताक्षरित किया गया है। जिसमे 1-चरण के तहत एयरफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए है, भारतीय वायु सेना के हवाई अड्डों को अपग्रेड किया जाएगा।


दूसरे चरण के तहत, नेविगेशनल एड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाना है। इसके अलावा दूसरे चरण में आधुनिक एयरफील्ड उपकरण जैसे कि Cat-II इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और एयर फील्ड लाइटिंग सिस्टम उपकरणों की स्थापना और इन्हें चालू करना शामिल है। एयरफील्ड के आसपास लगे उपकरण प्रत्यक्ष रूप से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से जुड़े रहेंगे, जिससे हवाई यातायात नियंत्रकों को एयरफील्ड सिस्टम्स पर अच्छा नियंत्रण हासिल होगा। साथ ही, इस परियोजना के तहत, भटिंडा में पहली आधुनिक हवाई क्षेत्र प्रणाली स्थापित की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह.
  • टाटा पावर SED का मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
  • टाटा पावर के अध्यक्ष: नटराजन चंद्रशेखरन.

    रक्षा मंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए मार्ग किया का उद्घाटन

    about - Part 2758_5.1
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में बनाई गई 80 किलोमीटर लम्बी नई सड़क का उद्घाटन किया है जो नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) के करीब लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक नया मार्ग खोलती है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने धारचूला (उत्तराखंड) से लिपुलेख (चीन सीमा) तक कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग के रूप में इस सड़क को बनाने का कार्य पूरा किया है।
    पहले के मुकाबले इस मार्ग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस पर अब अन्य मार्गों की तुलना में यात्रा केवल एक सप्ताह में पूरी हो सकती है, जबकि पहले 2-3 सप्ताह का समय लगता था। अब इसमें कोई हवाई यात्रा नहीं करनी होगी, साथ ही अब मानसरोवर के तीर्थयात्री भारतीय भूमि पर 84 प्रतिशत और चीन की भूमि पर केवल 16 प्रतिशत की यात्रा करेंगे, जबकि इससे पहले तीर्थयात्री को अन्य मार्गों से 80% सड़क यात्रा चीन में करनी होती थी।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक.

    AIIB भारत की COVID-19 आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए देगा 500 मिलियन डॉलर का ऋण

    about - Part 2758_7.1
    एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत को COVID-19 आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर ऋण देने की मंजूरी दी है। भारत को इस वित्तीय सहायता से कोविड को सीमित करने के प्रयासों को बढ़ावा में मदद मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिक्रिया क्षमता को व्यापक बनाने और भविष्य में महामारी की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में सुधार भी होगा।
    इसके अलावा, इससे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ सामुदायिक सहभागिता और जोखिम संचार रणनीतियों के सहयोग से चिकित्सा उपकरणों की खरीद और अनुसंधान में भी सहायता मिलेगी।
    इससे पहले अप्रैल 17,2020 में AIIB ने अपनी प्रारंभिक COVID-19 संकट रिकवरी सुविधा के लिए अपनी सहायता को 5 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 10 बिलियन डॉलर कर दिया था। AIIB अपने सदस्यों को आपातकालीन आर्थिक, वित्तीय और सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं और संकट से त्वरित रिकवरी के लिए धन उपलब्ध के लिए प्रतिबद्ध है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
    • AIIB की सदस्यता: 78 सदस्य.
    • एआईआईबी के अध्यक्ष: जिन लिकुन.

    यूपी सरकार ने लॉन्च की “प्रवासी राहत मित्र” ऐप

    about - Part 2758_9.1
    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को राहत देने और सरकारी योजनाओं और नौकरियों से प्रवासियों को जोड़ने के लिए “प्रवासी राहत मित्र” नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को प्रवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से मिलकर विकसित किया गया, इसके अलावा यह ऐप उन्हें सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेगी और उनके कौशल के अनुसार नौकरी सर्च में मदद करने के लिए उनका डेटा एकत्र करेगी।
    सरकार इस ऐप की मदद से कोविड-19 स्क्रीनिंग की स्थिति, बैंक खाता संख्या, शैक्षिक योग्यता और आश्रित घरों में रखे गए प्रवासी मजदूरों की संख्या एवं अपने घर पहुंच चुके प्रवासी के साथ अन्य विवरणों के बारे में जान सकेगी । इसके अलावा यह ऐप उनके कल्याण के लिए योजनाए तैयार करने में भी मदद करेगी।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
    • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

    मूडीज ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ को घटाकर किया “शून्य”

    about - Part 2758_11.1
    मूडीज ने चालू वित्त वर्ष यानि साल 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ को अपने पिछले अनुमान 2.6% से घटाकर “शून्य” कर दिया। साथ ही, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर उभकर 6.6% तक वापस होने का अनुमान भी जारी किया है। COVID-19 से प्रभावित होने कारण नकारात्मक दृष्टिकोण जोखिम में वृद्धि को दर्शाता है कि आर्थिक विकास पहले की तुलना में काफी कम रहने की संभावना है। राजकोषीय मेट्रिक्स के कमजोर पड़ने से मंदी आने की संभावना है, जिससे भारत में निवेश प्रवाह प्रभावित होगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मूडीज का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
    • मूडीज के अध्यक्ष और सीईओ: रेमंड डब्ल्यू मैकडैनियल, जूनियर.

    कुमार संगकारा एमसीसी अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल संभालने वाली की सूची में हुए शामिल

    about - Part 2758_13.1
    श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने के लिए तैयार हैं। वह पिछले साल 1 अक्टूबर को पदभार संभालने के बाद क्लब के पहले गैर-ब्रिटिश अध्यक्ष बने थे। इसके साथ ही अब संगकारा उन लोगों की सूची में शामिल होने जा रहे है, जिन्होंने कई कार्यकाल पुरे किए है।
    आमतौर पर एमसीसी के अध्यक्ष का कार्यकाल केवल 12 महीने के लिए होता हैं, लेकिन पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लॉर्ड हक्के (1914-18) और स्टेनली क्रिस्टोफरसन (1939-45) ने लंबे समय तक इस पद पर अपनी सेवाए दी थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) स्थापित: 1787.
    • मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.

    भारत ने रूस के साथ कोकिंग कोल के लिए किया समझौता

    about - Part 2758_15.1
    कोल इंडिया ने रूसी सुदूर पूर्व और शेष आर्कटिक क्षेत्र में कोकिंग कोल के क्षेत्रों के लिए दो रूसी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। पहला एमओयू, रूस की फार ईस्टर्न एजेंसी फॉर अटरेक्टिंग इन्वेस्टमेंट्स एंड सपोर्टिंग एक्सपोर्ट्स (FEAAISE), संस्था के साथ हस्ताक्षरित किया गया, जबकि दूसरा एमओयू रूस के फेडरेशन की ईस्टर्न माइनिंग कंपनी (FEMC) के साथ रूसी सुदूर पूर्व खनन क्षेत्र में परस्पर-निर्भर निवेश के अवसरों की खोज, पहचान, स्रोत, बातचीत और उपभोग के लिए हस्ताक्षर किया गया।
    भारत हाइड्रोकार्बन के लिए अपने स्रोतों में विविधता लाने के प्रयास के रूप में लम्बे समय से रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौते की मांग कर रहा है । हाल ही में दोनों देशों ने विशेष रूप से रूस के सुदूर पूर्व से आने वाले पेट्रोलियम की दीर्घकालिक सुनिश्चित आपूर्ति पर बातचीत करनी शुरू की है, और इसके अलावा भारत ने रूसी कंपनियों, को विशेष रूप से गैस व्यवसाय, गैस अवसंरचना और पेट्रोकेमिकल्स में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • कोल इंडिया का मुख्यालय: कोलकाता.
    • कोल इंडिया के सीईओ: अनिल कुमार झा.

    विश्व प्रवासी पक्षी दिवस: 9 मई

    about - Part 2758_17.1
    हर साल 9 मई को दुनिया भर World Migratory Bird Day यानि विश्व प्रवासी पक्षी दिवस  मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे देशों को जागरूक करना है। इस बार के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 का विषय “Birds Connect Our World” है। इस बार का विषय प्राकृतिक प्रक्रिया का समर्थन करने वाले पारिस्थितिक तंत्रों की पारिस्थितिक कनेक्टिविटी और सत्यनिष्ठा से संरक्षण और देख-भाल करने के महत्व पर केन्द्रित है जो प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व और कल्याण के लिए बेहद जरुरी हैं।
    इस दिन का आयोजन दो संयुक्त राष्ट्र संधियों प्रवासी प्रजाति (Convention on Migratory Species-CMS) और अफ्रीकी-यूरेशियन माइग्रेटरी वॉटरबर्ड एग्रीमेंट (AEWA) और कोलोराडो आधारित गैर-लाभकारी संगठन,  एनवायरनमेंट फॉर अमेरिका (EFTA) के द्वारा मिलकर साझेदारी में किया जाता है। यह दिन प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के लिए समर्पित एक वैश्विक अभियान है। 

    तमिलनाडु सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर किया 59 वर्ष

    about - Part 2758_19.1
    तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में कम करने वाली कर्मचारियों सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 59 वर्ष कर दिया है। इस फैसले के बाद जो लोग इस साल 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, वे अब 31 मई, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और जो सभी सरकारी कर्मचारियों, सरकारी और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों और संवैधानिक वैधानिक निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्थानीय निकायों, बोर्डों, आयोगों और समाजों के कर्मचारियों पर लागू होगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: थिरु एडप्पादी के. पलानीस्वामी.
    • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.

    विश्व थैलेसीमिया दिवस: 8 मई

    about - Part 2758_21.1
    हर साल 8 मई को विश्व स्तर पर World Thalassaemia Day यानि विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन थैलेसीमिया रोग की रोकथाम करने के उपायों, ट्रांसमिशन से बचने और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जरुरी टीकाकरण के महत्व के बारे में समाज और दुनिया भर के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। विश्व थैलेसीमिया दिवस 2020, COVID-19 महामारी के कारण, विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया।

    विश्व थैलेसीमिया दिवस 2020 विषय है: “The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients”.


    विश्व थैलेसीमिया दिवस का इतिहास:
    विश्व थैलेसीमिया दिवस वर्ष 1994 से हर साल मनाया जा रहा है। इसके अलावा इस दिन थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन (TIF), अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के लिए कई विविध कार्यकर्मों का आयोजन भी करता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य आम लोगों, रोगी संस्थाओं, लोक प्राधिकरणों, स्वास्थ्य पेशेवरों, और उद्योग के प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए, रोग की रोकथाम, प्रबंधन या उपचार से संबंधित एक विशेष विषय पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्यों को भी बढ़ावा देना है।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me