FB ने बॉलीवुड ने किया ‘I For India’ कॉन्सर्ट-

about - Part 2754_3.1
फेसबुक ने एक होम-टू-होम फंडरेसर कॉन्सर्ट- ‘I For India’ शुरू किया है। फेसबुक ने इसके लिए भारत और बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े सितारों के साथ सहयोग किया है। कॉन्सर्ट में ए आर रहमान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, जावेद अख्तर, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, लिली सिंह, विराट कोहली, उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जैसे कलाकार हैं।


कॉन्सर्ट के पीछे मुख्य तीन विचार है: to entertain, to pay tribute to frontline workers and to raise funds यानी मनोरंजन करना, फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मान देना और उन लोगों के लिए धन जुटाना, जिनके पास कोई काम नहीं है, कोई घर नहीं है, जिन्हें पता नहीं है कि उनका अगला भोजन कहां से आ रहा है। यह GiveIndia द्वारा प्रबंधित Fundraiser कॉन्सर्ट,COVID Response Fund में भारत जाएगा।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
फेसबुक के CEO : मार्क जुकरबर्ग।
फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका। 

डॉ. हर्षवर्धन ने लॉन्च की ‘COVID Katha’ मल्टीमीडिया गाइड

about - Part 2754_5.1
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोविड-19 महामारी पर ‘COVID Katha’ नाम से एक मल्टीमीडिया गाइड लॉन्च की है। गाइड को 50वें DST (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग) स्थापना दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया है।


“COVID Katha” में एक दिलचस्प और इंटेरेस्टिंग मोड में जनता के लिए वैश्विक संकट पर समेकित और प्रामाणिक जानकारी दी गयी है, राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार के सहयोग से शैक्षिक और अनुसंधान संगठन डॉ. अनामिका रे मेमोरियल ट्रस्ट (ARMT), ने COVID 19 के A-to-Z महत्वपूर्ण जानकारी के लिए मल्टीमीडिया गाइड तैयार की है।
   


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक विभाग है।
  • DST स्थापित हुआ : मई 1971.
  • DST मुख्यालय: नई दिल्ली।

हिमाचल सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना

about - Part 2754_7.1
हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना” शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना में, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 120 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसे राज्य की कोरोनो वायरस से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को उनके कौशल उन्नयन(skill upgrade) के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कैबिनेट ने भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड के तहत पंजीकृत 1 लाख श्रमिकों में से प्रत्येक को 2,000 रुपये की सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया।





सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय।

अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस: 4 मई

about - Part 2754_9.1
हर साल 4 मई को विश्व स्तर पर International Firefighters’ Day यानि अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस  मनाया जाता है। इस दिन को वर्ष 1999 से लगातार अग्निशामकों के बलिदानों को चिन्हित और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है जो समुदाय और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के यथासंभव प्रयास करते हैं। इस दिन की शुरुआत 2 दिसंबर 1998 को ऑस्ट्रेलिया की झाड़ी में आग लगी के दौरान हुई पांच अग्निशामकों की मौत के बाद की गई थी।

पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध कवि केएस निसार अहमद का निधन

about - Part 2754_11.1
कन्नड़ के प्रसिद्ध कवि केएस निसार अहमद का निधन। वे “नित्योत्सव कवि” के नाम से लोकप्रिय थे। उनका जन्म 5 फरवरी, 1936 को कर्नाटक के देवनहल्ली में हुआ था। उन्हें 2017 में पम्पा अवार्ड (कर्नाटक के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 1981 में राज्योत्सव पुरस्कार और 2008 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति ए.के. त्रिपाठी का निधन

about - Part 2754_13.1 
भारतीय लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। उन्होंने मार्च 2019 में लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली थी और भारत के लोकपाल संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी अर्थशास्त्र (ऑनर्स) से स्नातक थे और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने 2006 में पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और 2007 में उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

न्यूजीलैंड ने वार्षिक क्रिकेट अवार्ड्स का किया ऐलान

about - Part 2754_15.1
न्यूजीलैंड द्वारा न्यूजीलैंड वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा की गई है। COVID-19 महामारी के कारण पहली बार ANZ क्रिकेट पुरस्कार प्रस्तुत किए गए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलमसन को पुरुषों में सर्वश्रेष्ट एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया है।
यहां न्यूजीलैंड के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:
  • ANZ इंटरनेशनल विमेंस वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर: सूजी बेट्स (Suzie Bates)
  • ANZ इंटरनेशनल मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: केन विलियमसन
  • ANZ इंटरनेशनल विमेंस T20 प्लेयर ऑफ़ द इयर: सोफी डिवाइन (Sophie Devine)
  • ANZ इंटरनेशनल मेन्स टी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर: रॉस टेलर

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और NIUA ने “नदी प्रबंधन का भविष्य” पर आइडियाथॉन का किया आयोजन

about - Part 2754_17.1
जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)  और शहरी मामलों का राष्ट्रीय संस्थान (NIUA) ने साथ मिलकर “नदी प्रबंधन का भविष्य” पर एक आइडियाथॉन का आयोजन किया है। यह विशेष वेबिनार यह पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था कि COVID-19 का संकट कैसे भविष्य में नदी प्रबंधन रणनीतियों को आकार दे सकता है और वैश्विक विशेषज्ञों की भागीदारी को प्रदर्शित कर सकता है।
वेबिनार “IDEAthon” में विचार-विमर्श किया कि कैसे अन्य संकटों को दूर करने के लिए नदियों के सामाजिक कोण का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें नदी प्रबंधन के बारे में भी जोर दिया गया और नदी के अन्य शहरों के साथ परस्पर संबंध पर भी बात की गई। इसके अलावा NIUA और नमामि गंगे भी IDEAthon के विचार-विमर्श के आधार पर एक पॉलिसी पेपर जारी करने की योजना बना रहे हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत.

महाराष्ट्र ने की सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा

about - Part 2754_19.1
महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत समूचे राज्य के नागरिकों को शामिल करने का ऐलान किया है। घोषणा के अनुसार, राज्य की शत-प्रतिशत आबादी को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र, राज्य के लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
वर्तमान में, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत राज्य की 85% आबादी को कवर किया जा रहा है। इस नवीनतम घोषणा के साथ ही योजना में राज्य के शेष 15% लोगों को शामिल किया जाएगा। हाल ही में की गई ये घोषणा राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी कर्मचारियों साथ-साथ सफेद राशन कार्ड धारकों को इस योजना के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाती है। योजना के अंतर्गत, राज्य में लोग मुफ्त और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का आवेदन करने के लिए लोगों को राशन कार्ड और अधिवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

एचडीएफसी बैंक ने “#HumHaarNahiMaanenge” सोंग किया जारी

about - Part 2754_21.1
एचडीएफसी बैंक ने कोविड -19 महामारी के कारण देश में लागू राष्ट्रीयव्यापी लॉकडाउन में आशाए बनाए रखने के लिए #HumHaarNahiMaanenge शीर्षक एक गीत जारी किया है। गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और संगीत एआर रहमान द्वारा दिया गया है। साथ ही, एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की है कि इस गाने को जितनी बार सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा उतनी ही बार बैंक पीएम-कार्स फंड में 500 रुपये का योगदान देगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me