केंतो मोमोता ने अपने नाम किया मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब

about | - Part 2753_3.1
दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता ने मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब जीत लिया हैं । उन्होंने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से मात दी। उन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड कुल 11 खिताब जीते थे। इस जीत के साथ ही उन्होंने जुलाई में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावा और मजबूत कर लिया हैं।

इन्फोसिस ने GEFCO के साथ की साझेदारी

about | - Part 2753_5.1
इन्फोसिस ने अपने विश्वव्यापी परिचालन को डिजिटल मे बदलने के लिए GEFCO के साथ पाँच साल का करार किया है। इन्फोसिस ने मल्टीमॉडल सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर, GEFCO के साथ अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बेहतर बनाने के लिए साझेदारी की है। डिजिटल सेवाओं और परामर्श फर्म इंफोसिस GEFCO को GEFCO की अगली पीढ़ी के व्यावसायिक एप्लिकेशन प्रबंधन सेवाओं को ट्रांसफ़ोम करने में मदद करेगी। यह GEFCO को वास्तविक डिजिटल संगठन के रूप में उभरने में भी मदद करेगा। साझेदारी का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धी लाभ के नए सतत स्रोत तैयार करना और ग्राहकों के लिए लगातार सुधार करने के लिए GEFCO को सहयोग करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख
  • मुख्यालय: बेंगलुरु

इसरो गुयाना से GSAT-30 उपग्रह का करेगा प्रक्षेपण

about | - Part 2753_7.1
इसरो 17 जनवरी, 2020 को फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 प्रक्षेपण यान (VA 251) के जरिए जीसैट -30 उपग्रह लॉन्च करेगा। जीसैट -30 भारत का संचार उपग्रह है, जो सी और केयू बैंड में जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो द्वारा विकसित की गई I-3K बस संरचना पर कॉन्फ़िगर किया गया है। ।
उपग्रह इसरो की पूर्व इन्सैट / जीसैट उपग्रह श्रृंखला से है। 3357 किलोग्राम वजनी, जीसैट -30 इनसैट -4 ए अंतरिक्ष यान सेवाओं के स्थान पर सेवा प्रदान करेगा। यह उपग्रह केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को, सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के अध्यक्ष: के सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

केंद्र ने माइकल पात्रा को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर किया नियुक्त

about | - Part 2753_9.1
केंद्र सरकार ने माइकल देवव्रत पात्रा को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें समय से 6 महीने पहले इस्तीफा देने वाले डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है। माइकल देवप्रभा पात्रा 3 साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी-गवर्नर होंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एम के जैन हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

IOC ने भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया विशेष श्रेणी का डीजल

about | - Part 2753_11.1

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (IOC) ने भारतीय नौसेना के जहाजों के इस्तेमाल के लिए नाटो ग्रेड जैसा विशेष श्रेणी का डीजल तैयार किया है। वाइस एडमिरल जी एस पाब्बी ने अपग्रेडेड हाई फ्लैश हाई-स्पीड डीजल (HFHSD- IN 512) लॉन्च किया।
इस डीजल में कम सल्फर की वजह से इसका पर्यावरण पर भी कम असर होता है और इंजन बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह ईंधन भारतीय नौसेना को उसकी वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करेगा तथा भाारत को उन स्थानों पर मित्र देशों के जहाजों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने की सुविधा देगा जहां नाटो ग्रेड जैसे ईंधन की आपूर्ति की जाती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष: संजीव सिंह
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

उपराष्ट्रपति आंध्र प्रदेश में परंपरागत तेलुगू अध्ययन उत्कृष्टता केन्द्र का करेंगे उद्घाटन

about | - Part 2753_13.1
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 21 जनवरी को परंपरागत तेलुगू अध्ययन उत्कृष्टता केन्द्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्टडीज इन क्लासिकल तेलुगू) का उद्घाटन करेंगे। केंद्र अनुसंधान, सेमिनार, वाद-विवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध शास्त्रीय तेलुगु के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। ये तेलुगु केंद्र केन्द्रीय भारतीय भाषा संस्थान (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्टडीज सेंट्रल इंडियन लैंग्वेजेज ) के अधीन होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वाईएस जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम हैं।
  • बिस्वा भुसन हरिचंदन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं।

सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस: 14 जनवरी

about | - Part 2753_15.1
सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 2017 मे की गई थी है। इस दिवस को शुरू में आर्मिस्टिस डे के रूप में मनाया जाता था। यह दिवस फील्ड मार्शन केएम करिप्पा के उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करने के लिए उनके सेवानिवृत्त के दिन मनाया जाता हैं – जो सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे। चौथा सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस हरियाणा जिले के पंचकुला में स्थित चंडीमंदिर छावनी मनाया जाएगा ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • थल सेनाध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवणे

दुनिया के आठ अजूबों की सूची में शामिल हुआ स्टैचू ऑफ यूनिटी

about | - Part 2753_17.1
भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया के 8 अजूबों की सूची में शामिल हो गया है। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) ने स्टैचू ऑफ यूनिटी को अपने आठ अजूबों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है। गुजरात के केवडिया में स्थित 182 मीटर ऊंची प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती पर प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

IT विभाग ने ब्लैकमनी पर निगरानी के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष किए स्थापित

about | - Part 2753_19.1

आयकर विभाग ने दिल्ली में चुनाव के दौरान काले धन और नकदी के अवैध इस्तेमाल पर नजर रखने नियंत्रण के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए है। ब्लैकमनी और नकदी के गैरकानूनी इस्तेमाल से जुड़ी चुनाव संबंधी अपराधों की किसी भी गतिविधि के बारे में विभाग को टोल-फ्री नंबर “1800117574” पर सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने I-T विभाग के 22 IRS अधिकारियों को इन चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग का 5 वां संस्करण होगा शुरू

about | - Part 2753_21.1

प्रतिष्ठित रायसीना डायलॉग का 5 वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह वैश्विक कूटनीतिक पटल पर भारत की बढ़ती साख का प्रमुख सम्मेलन है। यह सम्मेलन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक देशों के 700 प्रतिनिधि शामिल होंगे। रूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, एस्टोनिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, लातविया, उज्बेकिस्तान और यूरोपीय संघ सहित 12 विदेशी मंत्री इसमें भाग ले रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

Recent Posts

about | - Part 2753_22.1