सानिया मिर्ज़ा बनीं फेड कप हार्ट अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय

about - Part 2753_3.1
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा एशिया/ओशिनिया ज़ोन के लिए फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उन्होंने इस श्रेणी में इंडोनेशिया की 16 वर्षीय प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो को पछाड़ने और मां बनने के बाद टेनिस में सफल वापसी करने के लिए यह पुरस्कार अपने नाम किया है। वह सार्वजनिक वोट के आधार पर चुने गए 4 विजेताओं में से एक हैं, जिसमें लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा (क्वालिफायर अवार्ड जीतने वाली), एस्टोनियाई एनेट कोंटेविट (यूरोप/अफ्रीका I ज़ोन) और मेक्सिको के फ़र्नान्डा कॉन्ट्रेरास गोमेज़ (अमेरिका I ज़ोन) शामिल हैं।

फेड कप के बारे में:

फेड कप विश्व की सबसे बड़ी वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रतियोगिता है, जिसमें 2019 में महिलाओं के खेल के रूप में 1963 में शुरू किया गया था। फेड कप हार्ट अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा 2009 में शुरू की गई एक पहल है, इसे फेड कप में BNP Paribas द्वारा अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष: डेविड हैगर्टी.

अहमदाबाद में होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान हुआ अनिवार्य

about - Part 2753_5.1
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में सभी होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य बना दिया है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम करेंसी नोट के माध्यम से फैलने वाले COVID-19 को रोकने के लिए उठाया गया है। इसके बाद अब शहर में सभी होम डिलीवरी सेवाओं का भुगतान कैशलेस होगा यानी डिजिटल भुगतान के जरिए करना होगा। इस प्रकार अब अहमदाबाद में ग्राहकों के लिए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
राज्य सरकार ने होम डिलीवरी सेवाओं को कैशलेस बनाने के अलावा, एक प्रोटोकॉल भी जारी किया है, जिसका पालन सभी डिलीवरी कर्मियों को करना होगा। प्रोटोकॉल के अंतर्गत हाथ में दस्ताने, सैनिटेशन टोपी के साथ-साथ सैनिटाइज़र का उपयोग भी शामिल है। इसके अलावा डिलीवरी कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन भी करना जरुर होगा। उनके लिए अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

“जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस

about - Part 2753_7.1
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नई दिल्ली में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्रियों और वन राज्य मंत्रियों सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
अर्जुन मुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यों को संशोधित समर्थन मूल्यों पर गौण वन ऊपज (Minor Forest Produce) की खरीद में तेजी लाने के द्वारा जनजातीय आजीविका को समर्थन देने के लिए राज्यों की सराहना की। इसके अलावा सम्मेलन के दौरान मंत्री द्वारा राज्यों में प्रधान मंत्री वन धन योजना के कामकाज की भी समीक्षा की गई।

झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल को मिला जीआई-टैग

about - Part 2753_9.1
झारखंड की सोहराई खोवर (Sohrai Khovar) पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। झारखंड की सोहराय खोवर पेंटिंग के लिए जीआई -टैग का आवेदन सोहराई कला महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा दिया गया था, जबकि तेलंगाना के तेलिया रूमाल के लिए जीआई-टैग का आवेदन पुट्टपका हैंडलूम क्लस्टर-आईएचडीएस के सहायक संघ द्वारा किया गया था। 
सोहराई खोवर पेंटिंग के बारे में:

झारखंड की स्थानीय आदिवासी महिलाएं द्वारा सोहराई खोवर पेंटिंग बनाई जाती हैं जो एक पारंपरिक और अनुष्ठानिक भित्ति-चित्र कला है। यह हजारीबाग जिले में अधिकांश स्थानीय फसल काटने और विवाह के समय के दौरान ही प्रचलित है। इसे बनाने के लिए झारखंड के हजारीबाग जिले के क्षेत्र में मिलने वाली विभिन्न रंगों की स्थानीय और प्राकृतिक रूप से उपलब्ध मिट्टी का उपयोग किया जाता है।
तेलिया रूमाल के बारे में:
तेलिया रुमाल बनाने के लिए कपड़े में कॉटन लूम के साथ जटिल हस्तनिर्मित का काम शामिल है जो केवल पारंपरिक हथकरघा प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया जा सकता है और किसी अन्य यांत्रिक साधनों द्वारा नहीं। तेलिया रुमाल तीन विशेष रंगों जैसे लाल, काले और सफेद में आता है, और विभिन्न प्रकार के डिजाइन इसकी विशिष्टता का प्रतीक है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन; राज्यपाल: श्रीमती द्रोपदी मुर्मू.
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसाई सौंदराराजन.

TDB और CII ने मिलकर डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का किया आयोजन

about - Part 2753_11.1
प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (Technology Development Board) और भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) द्वारा संयुक्त रूप से एक डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का आयोजन किया गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन द्वारा डिजिटल सम्मेलन “RE-START (Reboot the Economy through Science, Technology and Research Translations)” को संबोधित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर किया गया था।

डॉ. हर्षवर्धन ने सम्मेलन के दौरान, नई खोजों, उद्योग साझेदारी और उन्नत शोधों द्वारा COVID -19 का मुकाबला करने के लिए S&T द्वारा निभाई गई भूमिका पर जोर दिया। इस सम्मेलन में ‘चिकित्सा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी’, ‘उन्नत सामग्री – नई प्रौद्योगिकी के क्षितिज’, ‘सतत भविष्य और वैश्विक नवाचार के लिए उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकी’ और ‘वैश्विक आर्थिक नेतृत्व के लिए प्रौद्योगिकी गठबंधन’ विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

एसोचैम ने आयोजित की भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’

about - Part 2753_13.1
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, मेघालय के मुख्यमंत्री कौनरेड सांगमा, तथा बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त गांगुली दास ने भाग लिया।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर पूर्वी क्षेत्र पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र दोनों देशों के बीच ट्रेड और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रतिभागियों से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए विभिन्न वस्तुओं जैसे कोयला, अदरक, साइट्रस-फल आदि के निर्यात, जबकि आयात के लिए सीमेंट, प्लास्टिक, पीवीसी पाइप आदि के लिए ओर अधिक प्रयास करने का भी आग्रह किया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

फ्रेंच साइकिलिस्ट रेमी डि ग्रेगोरियो पर यूसीआई ने 4 साल का लगाया प्रतिबंधित

about - Part 2753_15.1 
इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) द्वारा फ्रेंच साइकिलिस्ट रेमी डि ग्रेगोरियो पर प्रतिबंधित ब्लड-बूस्टिंग हार्मोन ईपीओ (Erythropoietin) का सेवन करने के लिए 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

रेमी डि ग्रेगोरियो को 8 मार्च, 2018 को पेरिस से नीस की लंबी दूरी की ट्रिप के दौरान किए डोपिंग टेस्ट में प्रतिबंधित ब्लड-बूस्टिंग हार्मोन लेने का पॉजिटिव पाया गया था। उनका निलंबन टेस्ट किए जाने की तारीख से शुरू होगा यानि उन्हें 7 मार्च 2022 तक निलंबित कर दिया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (यूसीआई) मुख्यालय: आइगल, स्विट्जरलैंड।
  • इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (यूसीआई) के अध्यक्ष: डेविड लैपर्टिएंट.

प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन

about - Part 2753_17.1
हाल ही में अमेरिका के हास्य कलाकार जेरी स्टिलर का निधन हो गया। उन्हें टीवी के सीनफील्ड में जॉर्ज कॉस्टेंज़ा के पिता की अपनी अहम भूमिका के लिए जाता था, जिसके लिए उन्हें 1997 में एमी अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेटेड किया गया था। उनकी अन्य लोकप्रिय भूमिकाओं में टीवी सिटकॉम “द किंग ऑफ़ क्वींस” में आर्थर स्पूनर की भूमिका भी शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2007 में पत्नी मीरा के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फ़ेम में स्टार जोड़ी के तौर पर शामिल किया गया था। 

वर्ष 2020 के ड्यूश फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड्स का हुआ ऐलान

about - Part 2753_19.1
दुनिया भर में 14 देशों के 17 पत्रकारों को “मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता” दिखाने के लिए Deutsche Welle Freedom of Speech Award 2020 के लिए चुना गया है।

भारतीय पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, 3 मई 2020 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जर्मन पब्लिक न्यूज़ आउटलेट डॉयचे वेले द्वारा प्रस्तुत किए गए वर्ष 2020 के फ्रीडम ऑफ़ स्पीच अवार्ड के 17 प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं। यह पुरस्कार दुनिया भर के उन पत्रकारों को प्रदान किया गया है, जिन्हें COVID-19 महामारी पर अपनी रिपोर्टिंग के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो, यह उन्हें गिरफ्तार किया गया हो अथवा धमकी दी गई हो।

यहाँ विजेता की पूरी सूची दी जा रही है:

S.No.
विजेता
देश
1
Siddharth
Varadarajan
भारत
2
Ana Lalic
सर्बिया
3
BlazZgaga
स्लोवेनिया
4
SergejSazuk
बेलोरूस
5
Elena Milashina
रूस
6
Darvinson Rojas
वेनेजुएला
7
Mohammad Mosaed
ईरान
8
Beatific Gumbwanda
जिम्बाब्वे
9
David
MusisiKaryankolo
युगांडा
10
NurcanBaysal
तुर्की
11
İsmetCigit
तुर्की
12
Fares Sayegh
जॉर्डन
13
Sovann Rithy
कंबोडिया
14
Maria Victoria
Beltran
फिलीपींस
15
Chen Qiushi
चीन
16
Li Zehua
चीन
17
Fang Bin
चीन


Deutsche Welle Freedom of Speech Award के बारे में:

साल 2015 से जर्मन पब्लिक न्यूज़ आउटलेट डॉयचे वेले द्वारा फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड वार्षिक रूप ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए नई पहल प्रस्तुत की होती है।

जाने-माने टीवी कलाकार शफीक अंसारी का निधन

about - Part 2753_21.1
दिग्गज टीवी अभिनेता शफीक अंसारी का निधन। वह सबसे ज्यादा टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ में निभाए अपने किरदारों प्रसिद्ध थे। वह 2008 से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सदस्य थे। वे अभिनेता होने के अलावा, पटकथा लेखक और एक सहायक निर्देशक भी थे। वह अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ के पटकथा लेखकों में से एक थे।


Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me