ईरान ने मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अपनी करेंसी बदलने का किया निर्णय

about - Part 2749_3.1
ईरान की सरकार ने हाल ही में अपनी मुद्रा का नाम बदलकर Toman रखने का फैसला किया है। बिल के तहत, ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल को Toman में बदला जाएगा, जिसमे एक तोमान 10,000 रियाल्स के बराबर होगा।

रियाल से 4 जीरो हटाने की बातें साल 2008 से चल रही थी. लेकिन इसको मजबूती साल 2018 में तब मिली जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील को मानने से मना कर दिया और इस पर फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे क्योंकि वर्तमान में रियाल अपनी 60 प्रतिशत से ज्यादा वैल्यू खो चुका है। ईरान में कमजोर करेंसी और उच्च मुद्रास्फीति की वजह से साल 2017 में देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ईरान राजधानी: तेहरान; ईरान के राष्ट्रपति: हसन रूहानी.

चीन ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अपना नया रॉकेट “लॉन्ग मार्च 5 बी”

about - Part 2749_5.1
चीन ने चांद पर लैंडिंग की योजना के तहत अपने नए रॉकेट “लॉन्ग मार्च 5 बी” को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा दिया है । यह रॉकेट वेनचांग लॉन्च साइट से लॉन्च किया गया है जो चीन के हैनान द्वीप पर स्थित है।

रॉकेट एक विशाल अंतरिक्षयान है और जिसकी तुलना नासा के विशाल अंतरिक्ष ओरियन कैप्सूल से की जा रही है। यह रॉकेट भविष्य में 2022 तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने में चीन की मदद करेगा। इसके अलावा यह रॉकेट लॉन्च चीन को “Tiangong” नामक एक विशाल अंतरिक्ष स्टेशन को स्थापित करने की योजना में सहायता करेगा। Tiangongचीन का अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; चीन की मुद्रा: रेनमिनबी.
  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग.

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान का दिन: 8 और 9 मई

about - Part 2749_7.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 8 और 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान के लिए चिह्नित किया गया। इस दिन द्वितीय विश्व युद्ध के सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ है।
इस दिन को साल 2004 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने गैर-सरकारी संगठनों, अपने सदस्य देशों और अन्य संगठनों से आग्रह किया कि वे 2010 में पारित किए गए एक प्रस्ताव के माध्यम से इस दिन को मनाए। हालांकि इस तारीख को दूसरे विश्व युद्ध का आधिकारिक अंत नहीं माना जाता है. क्योंकि जापान ने 15 अगस्त, 1945 तक आत्मसमर्पण नहीं किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित किया गया एक संगठन है

दिग्गज निर्देशक और कथाकार रॉब गिब्स का निधन

about - Part 2749_9.1
जाने-माने निर्देशक और कई पिक्सर (एनिमेटेड) फिल्मों की कहानी लिखने वाले रॉब गिब्स का निधन। उन्हें कई प्रसिद्ध पिक्सर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिसमें टॉय स्टोरी 2, फाइंडिंग निमो, मॉन्स्टर्स.यूपी, वाल-ई, इनसाइड आउट टू ऑनवर्ड शामिल हैं।

दीया मिर्ज़ा 2022 तक बनी रहेंगी UNEP की गुडविल एम्बेसडर

about - Part 2749_11.1
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद दीया मिर्जा के भारत की गुडविल एम्बेसडर के रूप में कार्यकाल को 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसके अलावा लोकप्रिय अभिनेत्री संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य की समर्थक भी हैं। मिर्ज़ा गुडविल एम्बेसडर के रूप में कार्यकाल बढ़ने के बाद अब, संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ वायु, स्वच्छ समुद्र, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख क्षेत्रों पर संदेश फैलाने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
गुडविल एम्बेसडर की भूमिका:
गुडविल एम्बेसडर संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर धन जुटाने, लोगों को साथ लाने (जैसे जागरूकता पैदा करना, आदि) कार्य करते है। उनकी सेवा की अवधि 2 साल की होती है। यूएनईपी के तहत गुडविल एम्बेसडर का भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, उन्हें प्रति वर्ष 1 यूएसडी का प्रतीकात्मक भुगतान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें सभी यात्रा भत्ते भी प्रदान किए जाते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय: नैरोबी, केन्या.
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन.

मध्यप्रदेश बना स्कूली छात्रों को मिड-डे-मिल राशन उपलब्ध कराने वाला पहला राज्य

about - Part 2749_13.1
मध्यप्रदेश मिड-डे-मिल (दोपहर का भोजन) राशन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार द्वारा अप्रैल से बंद पड़े स्कूलों के बाद अब छात्रों को उनके घर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय शिक्षकों की मदद से मिड-डे-मिल राशन का वितरण किया जा रहा है।
राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान स्कूली छात्रों को मिड-डे-मिल राशन उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के करीब 66 लाख 27 हजार छात्रों के माता-पिता के बैंक खाते में 117 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए हैं। इस डोर-टू-डोर मिड-डे मील योजना के तहत, 56 लाख 87 हजार छात्रों को राशन भी प्रदान किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

भारत सरकार ने की विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत

about - Part 2749_15.1
भारत सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए “वंदे भारत मिशन” नामक सबसे बड़ा निकासी अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत सरकार कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे लगभग 15,000 भारतीय नागरिकों को वापस लाएगी।

इस मिशन के तहत, सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से 07 मई से 13 मई 2020 तक 12 देशों अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों का संचालन करेगी। इन 64 उड़ानों में संयुक्त अरब अमीरात से 10 उड़ानें, कतर से 2, सऊदी अरब से 5, यूके से 7, सिंगापुर से 5, अमेरिका से 7, फिलीपींस से 5, बांग्लादेश से 7, बहरीन से 2, मलेशिया से 7, कुवैत से 5 और ओमान से 2 उड़ानें  शामिल हैं। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी): हरदीप सिंह पुरी.

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे: 8 मई

about - Part 2749_17.1
हर साल विश्व स्तर पर 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। इस दिन को रेड क्रॉस और इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस (ICRC) हेनरी डुनेंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध सहित किसी महामारी से पीड़ित होते हैं।

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के बारे में:


हेनरी डुनैंट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था और वे नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता भी थे। इसके अलावा विश्व रेड क्रॉस दिवस को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हेनरी डुनंट ने साल 1863 में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस कमेटी इंटरनेशनल की स्थापना की।

वर्ष 1934 में, 15 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में रेड क्रॉस ट्रूस के सिद्धांतों को प्रस्तुत किया गया था। उसी सम्मेलन में प्रतिवर्ष 8 मई, 1948 को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाए जाने की मंजूरी दी गई थी। साल 1984 में इसे वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे के रूप में मनाए जाने के लिए घोषित किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICRC के अध्यक्ष: पीटर मौरर.
  • ICRC का मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड.

विशाखापट्टनम गैस रिसाव त्रासदी: जाने क्या है Styrene gas और इसके प्रभाव

about - Part 2749_19.1
Visakhapatnam Gas Leak Tragedy: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित एलजी पॉलिमर प्लांट से स्टीरीन गैस रिसाव की दुर्घटना सामने आई है। ये प्लांट विशाखापट्टनम के तटीय शहरी इलाके से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। रिसाव का कारण स्टोरेज टैंक के अंदर तापमान में हुए परिवर्तन को बताया जा रहा है।

इस रिसाव के कारण लगभग 5 गाँव प्रभावित हुए। गैस के 3 किमी के दायरे में फैलने की वजह से 5 गांवों और लगभग 3000 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। सूत्रों के अनुसार, 7 मई गुरुवार की सुबह करीब 2 बजे गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद यह संयंत्र के पास स्थित आरआर वेंकटपुरम के आसपास के लगभग 5 गांवों में फैल गई है।

स्टीरीन गैस के बारे में:
  • स्टीरीन एक रासायनिक यौगिक है जिसे न्यूरो-टॉक्सिन्स के नाम से भी जाना जाता है.
  • इसके अलावा इसे एथेनिलबेनज़ीन, विनालेनबेन्ज़िन और फिनाइलफ्राइन के रूप में भी जाना जाता है.
  • स्टीरीन गैस का रासायनिक सूत्र C6H5CH = CH2 है.
  • स्टीरीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील कच्चे माल स्टीरीन का उप-उत्पाद है.
  • स्टीरीन के जलने से निकलने वाली गैस हवा में जहरीली होती है। रासायनिक गुणों के अनुसार, स्टाइरीन गैस हल्के रंग-कम और हल्की गंध वाला रसायन है.
स्टीरीन गैस का स्वास्थ्य पर प्रभाव:
  • स्टीरीन गैस श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है.
  • इससे छाती में दर्द, हांफना, ऑक्सीजन की कमी और घरघराहट होती है.
  • यह धीरे-धीरे फेफड़ों की मांसपेशियों की चलन प्रक्रिया को पूरी तरह रोक देती है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो जाती है.
  • स्टीरीन गैस के 10 मिनट तक के निरंतर संपर्क में रहने से मृत्यु हो सकती है.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

मुस्तफा अल कदीमी बने इराक के नए प्रधानमंत्री

about - Part 2749_21.1
इराक के पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-कदीमी इराक के नए प्रधानमंत्री बन गए है। पूर्व पीएम आदिल-अब्दुल महदी ने पिछले साल नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इराकी संसद ने आपातकालीन सत्र बुलाकर कदीमी सरकार के गठन को मंजूरी दी। वह अपना कार्यकाल पुरे मंत्रिमंडल के बिना शुरू करेंगे, क्योंकि, कई मंत्री पद के उम्मीदवारों को अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने 2016 में इराक की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इराक की राजधानी: बगदाद.
  • इराक की मुद्रा: इराकी दीनार.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me