आंध्र के मुख्यमंत्री ने शुरू की ‘जगन्नाण चेदोडु’ योजना

about - Part 2719_3.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने COVID-19 महामारी के कारण अपनी आजीविका जुटाने में असमर्थ टेलर्स, नाई और वॉशरमेन को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘जगन्नाण चेदोडु’ (Jagananna Chedodu) योजना की शुरूआत की है।

योजना के लाभ:


इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से कम आयु के 2.47 लाख लाभार्थियों को 10,000 रूपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसमें 82,347 राजकास (धोबी), 38,767 नाई ब्राह्मण (नाई) और 1.25 लाख दर्जीयों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

छात्रों के लिए स्कूल किट:


इसके अलावा मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने तीन अगस्त को फिर से खोलने के दिन आने वाले सभी छात्रों को  स्कूल किट प्रदान करने की घोषणा की है। प्रत्येक किट में किताबें, नोटबुक, जूते, मोजे और तीन जोड़ी वर्दी दी जाएगी हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए 40 लाख छात्रों के लिए 1.20 करोड़ वर्दी बनाने का आर्डर दिया हिया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भुसन हरिचंदन.

विशाखापत्तनम में हुआ गहन जलमग्न बचाव वाहन का अनावरण

about - Part 2719_5.1
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) में गहरे पानी में बचाव कार्यों को अंजाम देने वाले Deep Submergence Rescue Vehicle (DSRV) Complex का अनावरण किया गया। इस कॉम्प्लेक्स को शामिल की गई नई पनडुब्बी बचाव प्रणाली को समायोजित करने और राज्य में बचाव-के लिए तैयार  रहने और डीएसआरवी परिसंपत्तियों को संग्रहीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारतीय नौसेना ने इस  तरह की दो ऐसी प्रणालियों को शामिल किया है जो भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर पनडुब्बियों को सुरक्षा कवर प्रदान करेगी।

गहन जलमग्न बचाव वाहन के बारे में:


डीएसआरवी प्रणाली में पनडुब्बी बचाव पोत, दूरस्थ संचालन वाहन और साइड-स्कैन सोनार और संबंधित उपकरण लगे हैं। इसमें डूबे हुई पनडुब्बियों से बचाया जाने के बाद पनडुब्बी से दबाव हटाने के लिए गोताखोर अपघटन कक्ष और हाइपरबेरिक चिकित्सा उपकरण लगे हैं। इसके अलावा यह दूर-दराज के स्थानों पर पनडुब्बी बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए हवाई या सड़क मार्ग से ले जाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

World Day Against Child Labour यानि बाल मजदूरी के खिलाफ विश्व दिवस: 12 जून

about - Part 2719_7.1
World Day Against Child Labour: बाल मजदूरी के खिलाफ विश्व दिवस हर साल 12 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, विश्व स्तर पर लगभग 152 मिलियन बच्चे हैं जो बाल मजदूरी में लगे हुए हैं, जिनमें से 72 मिलियन खतरनाक गतिविधों में लगे हुए हैं। इस वर्ष, World Day Against Child Labour को एक वर्चुअल अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसे दुनिया भर में बाल मजदूरी के खिलाफ मार्च निकालकर इंटरनेशनल पार्टनरशिप फॉर कोऑपरेशन ओन चाइल्ड लेबर इन एग्रीकल्चर (IPCCLA) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। 

बाल मजदूरी के खिलाफ विश्व दिवस के बारे में:

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) द्वारा वर्ष 2002 में वर्ल्ड लेबर अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की शुरुआत की, जो कि बाल मजदूरी की विश्वव्यापी समस्या पर ध्यान केंद्रित था और इसे खत्म करने के लिए कार्रवाई और प्रयासों की जरूरत पर आधारित था। प्रत्येक वर्ष 12 जून को, यह दिवस सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों, नागरिक समाज, के साथ-साथ दुनिया भर के कई लोगों को एक साथ लाता है जो कि बाल मजदूरों की दुर्दशा को उजागर करते हैं और उनकी सहायता के लिए अक्सर प्रयास करते रहते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष: गाय राइडर.
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना: 1919.

योजना आयोग के पूर्व सदस्य ए. वैद्यनाथन का निधन

about - Part 2719_9.1
योजना आयोग के पूर्व सदस्य ए. वैद्यनाथन का निधन। वह साल 1962 से 1972 तक योजना आयोग के परिप्रेक्ष्य योजना प्रभाग के सदस्य रहे थे। इसके अलावा वह मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज और सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज में प्रोफेसर भी रह चुके थे।

वैद्यनाथन ने साल 2004 में सहकारी क्रेडिट संस्थानों के पुनरुथान के लिए सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स की अध्यक्षता की थी और कृषि आय के कराधान पर के.एन. राज समिति (1969-70) के सदस्य थे। वह भारत की सांख्यिकीय प्रणाली और राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण को विकसित करने में भी सक्रिय रूप से शामिल थे।
डॉ. वैद्यनाथन उस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के सदस्य थे, जब वो नवंबर 2008 में मुंबई के ताज महल होटल पर हुए आतंकवादी हमले में बचे लोगों में से शामिल थे।

शोभा शेखर को किया जाएगा “मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित

about - Part 2719_11.1
भारतीय संगीतकार और ऑस्ट्रेलिया के कलाकृती संगीत संगठन की संस्थापक शोभा सेखर को “मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित किया जाएगा। मॉन्ट्रियल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की कलाकार और लेक्चरर को क्वीन के जन्मदिन की साल 2020 की सम्मान सूची में शामिल किया गया। उन्हें समुदाय और देश के लिए उनकी सेवा के लिए मेडल ऑफ द ऑर्डर के लिए चुना गया है।
मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के बारे में
मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया में समुदाय या वैश्विक अथवा घरेलू स्तर पर किए उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और अन्य व्यक्तियों को उपलब्धि या मेधावी सेवा के लिए मान्यता देने के लिए स्थापित एक शिष्टाचार सम्मान है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.

सरकार ने बांस पर लगने वाले सीमा शुल्क को 10% से बढ़ाकर किया 25%

about - Part 2719_13.1
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से बांस आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया है। बांस आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाने का निर्णय आत्मनिभर भारत अभियान के तहत घरेलू बांस के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया था। निर्धारित किया गया नया सीमा शुल्क को अब व्यापारियों सहित बांस के सभी आयात पर समान रूप से लागू होगा।
भारत सरकार ने इस कदम से एकसमान दर का दुरुपयोग और दर-संबंधी विवादों से बचने में मदद मिलने की उम्मीद जताई है, साथ ही इससे किसानों के साथ-साथ एमएसएमई अगरबत्ती निर्माताओं को भी फायदा मिलेगा।

“S&P” ने भारत की सॉवरेन रेटिंग “BBB-” पर रखी बरकरार

about - Part 2719_15.1
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी “S&P” ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को “BBB-“ पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और राजकोषीय स्थिति के जल्द स्थिर होने की संभावना है और जिसके कारण 2021 से इसमें सुधार दिखने की उम्मीद है।
भारत की रेटिंग को बरकरार रखते हुए रेटिंग एजेंसी ने भारत की अर्थव्यवस्था कोविड -19 महामारी के नियंत्रण के बाद पुनर्जीवित होने और अपनी गति पुनः प्राप्त करने की संभावना जताई है।

GRSE ने कोस्टगार्ड को सौंपा ICGS कनकलता बरुआ पोत

about - Part 2719_17.1
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने फास्ट पैट्रोल वेसल्स (एफपीवी) श्रृंखला का पांचवीं और आखिरी पोत ICGS कनकलता बरुआ भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया है। यह हुगली के तट पर स्थित रक्षा PSU शिपयार्ड द्वारा सौंपा गया 105 वां पोत है।
इससे पहले जीआरएसई, भारतीय तटरक्षक बल को इस श्रृंखला के FPVs ICGS प्रियदर्शनी, ICGS एनी बेसेंट और ICGS अमृत कौर पोत सौंप चुका है। एफपीवी की श्रृंखला की चौथी बोट यार्ड 2116 सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपी जाने के लिए आरक्षित है और संभवत: संबंधित सम्मेलनों को खत्म करने के बाद जल्द ही भेज दिया जाएगा। त्वरित निगरानी रखने में सक्षम, जिसे पूरी तरह से जीआरएसई केंद्रीय डिजाइन कार्यालय द्वारा तैयार किया गया है, 34 समुद्री मील से अधिक गति से चलाने में सक्षम हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • GRSE का मुख्यालय: कोलकाता, भारत.
  • GRSE के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी): विपिन कुमार सक्सेना.

IWF ने के. संजीता चानू को डोपिंग मामलें में दी क्लीनचिट

about - Part 2719_19.1
अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (International Weightlifting Federation) द्वारा भारत की के. संजीता चानू पर लगे डोपिंग रोधी उल्लंघन के आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। मणिपुर लिफ्टर का लास वेगास में 2017 विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले यूएस की एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा आयोजित एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन के सेवन का टेस्ट पॉजिटिव आया था।
चानू राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता है, उन्होंने साल 2014 में ग्लासगो में  (48 किग्रा) और 2018 गोल्ड कोस्ट में (53 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीते थे। वह नवंबर 2017 में टेस्ट में फैल हो गई, जिसके बाद उन्हें IWF द्वारा मई 2018 में अनंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वह बुडापेस्ट में IWF सुनवाई समिति के सामने पेश हुई थी और जिसमें पैनल ने उन पर से 22 जनवरी, 2019 को अनंतिम निलंबन को हटाने का फैसला किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ मुख्यालय: बुडापेस्ट, हंगरी.
  • अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष: उर्सुला पापांड्रिया.

टेलीविजन अभिनेता जगेश मुकाती का निधन

about - Part 2719_21.1
टेलीविजन अभिनेता जगेश मुकाती का सांस लेने की समस्या के चलते निधन हो गया। वे अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे टीवी शो में काम करने के लिए प्रसिद्ध थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 में बॉलीवुड की परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म “हसी तो फसी” में  भी अभिनय किया।
जगेश मुकाती ने कई लोकप्रिय गुजराती टीवी शो के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया और वे गुजराती थियेटर में भी खासे लोकप्रिय थे।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me