अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेस-वे का नाम

about - Part 2644_3.1
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर श्री अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेसवे करने की घोषणा की है।



अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में:


अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भाजपा सदस्य थे। प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार 1996 से 1998 तक और फिर 1999 से 2004 तक पुरे पांच वर्षों की अवधि तक कार्य किया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही 1998 में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में, हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेसवे के बारे में:

ग्वालियर चंबल एक्सप्रेसवे 6 लेन का एक्सप्रेसवे है जो मध्य प्रदेश और राजस्थान को चंबल क्षेत्र के बीहड़ों से जोड़ता है। एक्सप्रेस-वे शिवपुरी, भिंड, मुरैना से कोटा (राजस्थान) होते हुए चंबल नदी के साथ-साथ होकर जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

फिल्म निर्माता निशिकांत कामत का निधन

about - Part 2644_5.1
निर्देशक-अभिनेता निशिकांत कामत का निधन। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से की थी, जिसने मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
निशिकांत ने बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय फ़िल्मों जैसे फ़ोर्स, दृश्यम और मदारी का भी निर्देशन किया है। उन्होंने अपनी सिल्वर स्क्रीन डेब्यू 2004 में हिंदी फिल्म “हवा आने दे” से की थी। 2008 में, कामत ने पहली बार बॉलीवुड में फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ में काम किया था। एक अभिनेता के रूप में, वह डैडी, रॉकी हैंडसम, जूली 2 और भावेश जोशी में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे। वह वेब सीरिज द फाइनल कॉल और रंगबाज़ फ़िरसे के क्रिएटिव निर्माता भी थे।

MCX लॉन्च करेगा भारत का पहला बुलियन इंडेक्स “Bulldex”

about - Part 2644_7.1
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) 24 अगस्त, 2020 को भारत का पहला बुलियन इंडेक्स “Bulldex” लॉन्च करेगा। बुलियन, यानि देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज में सोने और चांदी का पहले से ही व्यक्तिगत वस्तुओं के रूप में कारोबार किया जा रहा है। सोने और चांदी अंडरलाइन के साथ, बुलडेक्स का बाजार आकार 50 का होगा और जो नकदी-निगमित वायदा अनुबंध होगा। एमसीएक्स ने जुलाई में मॉक ट्रेडिंग प्रयासों में बुलियन इंडेक्स फ्यूचर्स ट्रेड का टेस्ट किया था।



MCX के बारे में:


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड भारत में स्थित एक स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज है। इसकी स्थापना 2003 में हुई थी और यह मुंबई में स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है।

राकेश अस्थाना बने BSF के नए महानिदेशक

about - Part 2644_9.1
भारत सरकार ने राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। वर्तमान में, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख एस एस देसवाल इस साल मार्च से बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
अस्थाना वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ-साथ ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की कमान संभाल हुए है, जो पाकिस्तान के साथ लगने वाली लगभग 2,280 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में प्रभार ग्रहण करेंगे।

अन्य नियुक्तियाँ:

  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी, वीएसके कौमुदी, जो वर्तमान में बीपीआरडी (ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट) के महानिदेशक हैं, को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) या SS (IS) के रूप में नियुक्त किया गया है।  
  • इसके अतिरिक्त 1986 बैच के एक अन्य आईपीएस अधिकारी, जावेद अख्तर को फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बीएसएफ की स्थापना: 1 दिसंबर 1965; बीएसएफ मुख्यालय: नई दिल्ली.

जाने-माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन

about - Part 2644_11.1
भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन। उनका जन्म 1930 में हरियाणा में हुआ था, उनके संगीत करियर की शुरुआत लगभग आठ दशकों पहले हुई थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए।
पंडित जसराज को साल 1975 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के साथ -साथ 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1999 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2000 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

हरभजन सिंह होंगे eBikeGO के नए ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2644_13.1
अमृतसर स्थित ई-मोबिलिटी स्टार्ट-अप eBikeGO ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वह कंपनी को अपग्रेड करने में मदद करने के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट और सभी मीडिया में अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नए एसोसिएशन और हाल ही में सरकार द्वारा घोषित की गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए बड़े पैमाने पर अपील करना, सकारात्मक और व्यापक रूप से अपनाना है, जिससे 2022 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट शेयर 10% हो जाए

नागालैंड सरकार ने लॉन्च किया एकीकृत ई-कॉमर्स “YellowChain” प्लेटफॉर्म

about - Part 2644_15.1
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य की जनता को सतत आर्थिक गतिविधि के लिए अपने स्वयं के स्थानों से उत्पादों या सेवाओं में स्थायी व्यवसाय बनाने के लिए “Yellow Chain” नामक एकीकृत ई-कॉमर्स प्रणाली शुरू की है।

“Yellow Chain” के बारे में:

  • येलो चेन राज्य के लोगों के लिए एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां कोई भी विक्रेता / सेवा प्रदाता / व्यक्ति / समूह स्वयं को पंजीकृत कर सकेगा और अपने उत्पादों, ट्रेडों, कौशल, सेवाओं आदि को अपलोड कर सकता है ताकि नागरिकों / खरीदारों की उनकी सेवा या उत्पाद तक पहुंच हो सके। 
  • इसमें गृह सेवा (नाई, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेंटर, बढ़ई, जल सेवा आदि), वितरण सेवा, आईटी उत्पाद और सेवाएँ, टैक्सी और टैक्सी सेवा, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा, फास्ट फूड और खानपान, बेकरियां और मिष्ठान्न, किराना स्टोर, स्थानीय उत्पाद / उत्पाद, प्रशिक्षण, पूर्व स्वामित्व वाले उत्पाद, रियल एस्टेट, किराये आदि शामिल किए जा सकते हैं

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफिउ रियो; नागालैंड के राज्यपाल: आर.एन. रवि.

आयुष मंत्रालय ने शुरू किया “Ayush for Immunity” अभियान

about - Part 2644_17.1
आयुष मंत्रालय द्वारा “Ayush for Immunity” नामक एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को एक वेबिनार के दौरान शुरू किया गया था जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। आयुष मंत्रालय द्वारा वेबिनार को अपने नए डिजिटल संचार प्लेटफार्म आयुष वर्चुअल कन्वेंशन सेंटर (AVCC) पर स्ट्रीम किया गया था।
“आयुष फॉर इम्युनिटी” अभियान के माध्यम से, आयुष मंत्रालय का उद्देश्य लोगों की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने और रोगों को रोकने के लिए विभिन्न आयुष-आधारित समाधानों की शक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक.

ब्रिक्स एंटी ड्रग वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक का आयोजन

 

about - Part 2644_19.1

रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स एंटी ड्रग वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक हुई। जिस सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस में आयोजित किया गया था, उसमें ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और भारत के प्रतिनिधियों की भागीदारी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने बैठक में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

 बैठक के दौरान चर्चा की गई बातें इस प्रकार हैं:

  • ब्रिक्स ( BRICS ) राज्यों में दवा की स्थिति का आउटलुक।
  • अंतरराष्ट्रीय और साथ ही मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों में अवैध तस्करी के क्षेत्रीय रुझान।
  • सदस्य राज्यों यानी ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच रियल टाइम डेटा शेयरिंग।
  • समुद्री मार्गों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है।
  • ड्रग तस्करी के लिए अन्य उन्नत तकनीकों सहित डार्कनेट का दुरुपयोग।

Find More Summits and Conferences Here

HDFC बैंक ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए लॉन्च किया “शौर्य KGC कार्ड”

about - Part 2644_21.1
एचडीएफसी बैंक ने भारतीय सशस्त्र बल के जवानों के लिए “शौर्य KGC कार्ड” लॉन्च किया है। कार्ड सैन्य और अर्धसैनिक कर्मियों के लिए कृषि ऋण की पेशकश करेगा। यह 45 लाख से अधिक भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए लॉन्च किया अपनी तरह का पहला उत्पाद है।
यह कार्ड कर्मियों के परिवार की कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 लाख सैन्य और अर्धसैनिक पेशेवरों को लक्षित करेगा। यह उत्पाद विशिष्ट विशेषताओं और पात्रता मानदंडों के साथ आता है जो विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किए गए हैं जिनकी तैनाती अपने घरों से बहुत दूर हैं।

“शौर्य KGC कार्ड” के बारे में:

  • “शौर्य केजीसी कार्ड” में फसल के लिए अल्पकालिक ऋण और पांच साल तक की अवधि के लिए कृषि निवेश के लिए दीर्घकालिक लोन शामिल है, जिनकी नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाएगी।
  • यह उत्पाद औसत कार्ड के लिए 2 लाख की तुलना में 10 लाख तक के जीवन कवर के साथ आता है।
  • ऋण सुविधा को सशस्त्र बलों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में जाकर, हाल ही में लॉन्च किए गए एचडीएफसी बैंक ई-किसान धन ऐप और अखिल भारतीय इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस डायल (IVR) टोल-फ्री नंबर (1800 120 9655) के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त किया जा सकता है। 
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We Understand Your World.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me