संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस: 20 अप्रैल

about | - Part 2641_3.1
हर साल 20 अप्रैल को विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन कंगीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें एक पौराणिक कथा के अनुसार लगभग 5,000 साल पहले चीनी अक्षरों का आविष्कारक माना जाता है।

हालांकि पहला चीनी भाषा दिवस साल 2010 में 12 नवंबर को मनाया गया था, लेकिन 2011 के बाद से इसे हर 20 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में अपनी सभी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के एक समान उपयोग को प्रोत्साहित करता है।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया अंतर्राष्ट्रीय संगठन है.

एचडीएफसी बैंक ने #HDFCBankSafetyGrid अभियान का किया शुभारंभ

about | - Part 2641_5.1
एचडीएफसी बैंक ने सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए #HDFCBankSafetyGrid अभियान आरंभ किया है। बैंक ने लोगों को प्रात्साहित करने के लिए अपने लोगो के बाहरी ग्रिड का उपयोग करते हुए जो कि जो विश्वास का पर्याय है, एक निशान बनाया है। यह अभियान किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में लाइन में इंतजार कर रहे लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करेगा।

क्या है सेफ्टी ग्रिड?

सेफ्टी ग्रिड को विभिन्न खुदरा दुकानों जैसे कि फार्मेसि, किराने की दुकानों और एटीएम के सामने बनाया जाएगा। ये सेफ्टी ग्रिड विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्देशित 1 मीटर की दूरी के तहत बनाए जाएंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेक सिस्टम किया शुरू

about | - Part 2641_7.1
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम के लिए भारतीय फैक्ट चेकिंग वेबसाइट “बूम” के साथ साझेदारी की है। यह फैक्ट चेकिंग सिस्टम, तस्वीरों और वीडियो सहित स्टोरी की समीक्षा और रेटिंग करके देश में फैलने वाले जाली समाचारों (फेक न्यूज) को रोकने पर केंद्रित होगा।
जब थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम द्वारा किसी पोस्ट को गलत या फेक के रूप में रेट किया जाता है, तो वो पोस्ट दिखना कम हो जाता है या न्यूज़ फीड में सबसे नीचे दिखाई देता है और इस प्रकार ऐसे पोस्ट को फैलने से रोका जा सकता है। जब किसी पोस्ट में गलत सूचना का पता चलता है, तो थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम उसके बारे में तुरंत लेख लिखता है जो उस स्टोरी के सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिसे हटाना या एडिट करना प्रतिबंधित होता है। इसके अलावा फैक्ट चेकिंग सिस्टम उस व्यक्ति को भी सूचना भेजेगा जिसने इसकी प्रामाणिकता की कमी के साथ किसी समाचार या वस्तु को झूठी जानकारी के साथ साझा किया है।
थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम स्वास्थ्य और चिकित्सा से लेकर करंट अफेयर्स तक के विषयों पर गलत सूचना को लक्षित करेगा, जो बांग्लादेश में फेसबुक के उपयोगकर्ताओं को तथ्यात्मक जानकारी और गलत समाचारों की ऑनलाइन पहचान करने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

ऑस्कर जीतने वाले एनिमेटर फिल्म निर्माता जीन डिच का निधन

about | - Part 2641_9.1
ऑस्कर जीतने वाले एनिमेटर, फिल्म निर्देशक और निर्माता जीन डिच का निधन। उनकी फिल्म “मुनरो” ने 1960 में एनिमेटेड शोर्ट-फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीता था। इसके अलावा उन्होंने “टॉम एंड जेरी” और “पॉपेय द सेलर” श्रृंखला के कुछ एपिसोड भी निर्देशित किए थे। उन्हें 2004 में एनीमेशन में दिए उनके आजीवन योगदान के लिए उन्हें Winsor McCay पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

BCCI ने COVID-19 के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘टीम मास्क फोर्स’ का किया गठन

about | - Part 2641_11.1
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को प्रोत्साहित करने और देश को COVID-19 महामारी से लड़ने में सहयोग करने के लिए एक वीडियो बनाया है। BCCI ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘टीम मास्क फोर्स’ का भी गठन किया गया है।
‘टीम मास्क फोर्स’ द्वारा एक वीडियो बनाया गया है जिसमे  विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, हरमनप्रीत कौर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मास्क पहने के महत्व के बारे बताते हुए दिखाया गया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

आईआईटी रोपड़ ने COVID-19 मरीजों के लिए विकसित किया ‘WardBot’

about | - Part 2641_13.1
पंजाब के रोपड़ में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने आइसोलेशन वार्ड में रखे गए COVID-19 मरीजों को बिना किसी के संपर्क में आए दवाइयां और भोजन परोसने के लिए ‘WardBot’ विकसित और डिजाइन किया है।
वार्डबॉट विभिन्न सेंसरों से लैस है, जो प्रोग्राम किए जाने के बाद वार्ड में विभिन्न बेडों पर मरीजों तक खाने का सामान और दवाएं ले जाने में सक्षम हैं। इसके अलावा वार्डबॉट में मरीजों के पास से वापसी आते समय स्वयं को सैनिटाइज की सुविधा भी है और इसका इस्तेमाल अस्पतालों की दीवारों को सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़, निदेशक: सरित कुमार दास.
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ स्थापित: 2008.

वयोवृद्ध आदिवासी नेता सहारे ओरम का निधन

about | - Part 2641_15.1
वयोवृद्ध आदिवासी नेता और ओडिशा सरकार में मंत्री रहे सहारे ओरम का निधन। वह पहली बार 1971 में उत्कल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की और फिर उसी विधानसभा से 1980 में जनता-एस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीते, 1990 में जनता दल और 2000 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

सभी डाक कर्मचारियों को दिया जाएगा 10 लाख रुपये का मुआवजा

about | - Part 2641_17.1
कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों सहित डाक कर्मचारी विभिन्न विभागीय कर्तव्यों के साथ-साथ इस संकट के समय में सामाजिक सेवा भी कर रहे हैं। इसलिए, ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) सहित सभी डाक कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहते हुए बीमारी का शिकार हो जाने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा देना का फैसला किया गया है। ये दिशानिर्देश जल्द प्रभावी हो जाएंगे और कोविड-19 के संकट की समाप्ति तक पूरी अवधि तक के लिए लागू रहेंगे।
COVID-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान, ग्रामीण डाक सेवक सहित डाक कर्मचारी ग्राहकों को मेल डिलीवरी, डाक घर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा देने, एईपीएस सुविधा के तहत किसी भी बैंक और किसी भी शाखा से ग्राहकों के दरवाजे तक पैसे निकलने को सरल बनाने के विभिन्न दायित्वों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, डाक घर स्थानीय राज्य प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क कर देश भर में कोविड-19 किट, फूड पैकेट, राशन एवं जरुरी दवाए आदि की डिलीवरी भी कर रहे हें। इस प्रकार, ये अपने विभागीय कर्तव्यों के साथ साथ कोविड-19 के संकट के समय सामाजिक प्रयोजन की भी सेवा कर रहे हैं।

CSIR-NAL ने तैयार किया पर्सनल प्रोटेक्टिव कवरॉल सूट

about | - Part 2641_19.1 
वैज्ञानिक एंव औद्यौगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) की घटक, बेंगलूरु स्थित राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला  National Aerospace Laboratories (NAL) ने बेंगलूरु की MAF क्लोदिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर पर्सनल प्रोटेक्टिव कवरॉल सूट तैयार किया है। पॉलीप्रोपलीन लेपित कई लेयरों वाला​ बिना बुना हुआ कपड़े का सुरक्षा सूट हेल्थ वर्कर्स के लिए बनाया गया है ताकि कोविड -19 से डट कर मुकाबला किया जा सके। पर्सनल प्रोटेक्टिव कवरॉल सूट, COVID-19 से निपटने में चौबीसों घंटे काम करने वाले डॉक्टर, नर्स, अर्धचिकित्साकर्मियों और अन्य तरह के स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को सुरक्षित रखने का काम करेगा।
पर्सनल प्रोटेक्टिव कवरॉल सूट को कोयंबत्तूर के दक्षिण भारत कपड़ा अनुसंधान कोयंबत्तूर SITRA के कड़े परीक्षणों के बाद इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

यूके स्थित भारतीय उच्चायोग ने वर्चुअल गोलमेज COVID-19 बैठक का किया आयोजन

about | - Part 2641_21.1
ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने “Covid-19: Issues, Challenges and Way Forward” (चुनौतियों पर आगे का रास्ता तैयार) के विषय पर एक वर्चुअल गोलमेज COVID-19 बैठक आयोजित की है। ब्रिटेन में कोरोनवायरस लॉकडाउन के कारण पड़ने वाले आर्थिक परिणामो से संबंधित समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (FICCI) के साथ साझेदारी में आयोजित किया गया था जिसमे ब्रिटेन सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न प्रोत्साहन कदमों की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए इसका उपयोग किया गया ।
“Covid-19: Issues, Challenges and Way Forward”, में विभिन्न क्षेत्रों जैसे वित्तीय सेवाओं, आतिथ्य, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सेवाओं में भारतीय व्यवसायों द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Recent Posts

about | - Part 2641_22.1