भुवनेश्वर कुमार और स्मृति मंधाना होंगे Playerzpot के ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2621_3.1
फैंटसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफार्मों Playerzpot ने क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसडर साइन करने की घोषणा की है। प्लेयरज़पॉट एक फंतासी स्पोर्ट्स गेमिंग ऐप है जो अपने यूजर्स को फैंटसी क्रिकेट खेलने में सक्षम बनाता है। साझेदारी के बाद ब्रांड के आगामी अभियानों में क्रिकेटरों को देखा जा सकता है, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्लेयरज़पॉट का प्रचार करेंगे। यह जोड़ी ब्रांड को उनके खेल प्रतिभा के साथ जोड़ेगी और प्रमुख लक्षित दर्शकों लुभाने में मदद करेगी।
भुवनेश्वर कुमार एक प्रतिष्ठित क्रिकेटर और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। स्मृति मंधाना भी एक विश्व स्तरीय परफ़ॉर्मर हैं और बेहद खूबसूरती से खेल, क्रिकेट और यहां तक कि महिला दर्शकों के से जुड़ी हुई हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएम ने दक्षिण भारत की पहली किसान रेल को दिखाई हरी झंडी

about - Part 2621_5.1
देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली “किसान रेल” को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली और अमरावती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 14 पार्सल वैन से भरी यह ट्रेन 40 घंटे में 2,150 किमी की दूरी तय करेगी।

7 अगस्त को, पहली किसान रेल को महाराष्ट्र के देवलाली और बिहार के दानापुर के बीच एक साप्ताहिक सेवा के रूप में हरी झंडी दिखाई गई थी, जिसे बाद में बढ़ती मांग के कारण इसका परिचालन सप्ताह में दो बार कर दिया गया। अब दूसरा किसान रेल मार्ग इसके बीच आने वाले राज्यों के किसानों को लाभान्वित करेगा।

किसान रेल के बारे में:

किसान रेल, किसान आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, दूर के स्थानों तक कृषि उपज के त्वरित परिवहन में मदद करने के लिए शुरू की गई है। साथ ही, यह सुविधा कृषि निर्यात बढ़ाने में भी मदद करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
  • रेलवे के अध्यक्ष और सीईओ: वी.के. यादव.

भारत-जापान ने आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2621_7.1
भारत और जापान ने भारत के सशस्‍त्र बलों और जापान के आत्‍मरक्षा बलों के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्‍परिक प्रावधान से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियायों, मानवतावादी अंतर्राष्ट्रीय राहत और पारस्परिक रूप से सहमत अन्य गतिविधियों में संलग्न रहते हुए आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान में भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए सक्षम ढांचा स्‍थापित करेगा।
यह समझौता भारत और जापान के सशस्त्र बल के बीच अंतरसंक्रियता को भी बेहतर बनाएगा जिससे दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ेगा।

AIM ने आत्मनिर्भर भारत ARISE-अटल न्यू इंडिया चैलेंजेज पहल का किया शुभारंभ

about - Part 2621_9.1
अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग, द्वारा आत्मनिर्भर भारत ARISE-अटल न्यू इंडिया चैलेंजेज की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम भारतीय MSMEs और स्टार्टअप्स में अनुसंधान और नवाचार को लागू करने में बढ़ावा देगा। यह पहल एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नवाचारों को पहचानने और बढ़ावा देने में मदद करेगी।
यह कार्यक्रम अलग-अलग सेक्टर की समस्याओं का इनोवेटिव समाधान खोजने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), चार मंत्रालयों- रक्षा मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय- और संबंधित उद्योगों द्वारा संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रस्तावित प्रौद्योगिकी समाधान और / या उत्पाद के त्वरित विकास के लिए 50 लाख रुपये तक के वित्त पोषण की सहायता करके लागू अनुसंधान आधारित नवाचारों को मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): अमिताभ कांत.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने YSR सम्पूर्ण पोषाण ’योजनाओं का किया शुभारंभ

about - Part 2621_11.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए दो पोषण योजनाएं “YSR सम्पूर्ण पोषाण” और “YSR सम्पूर्ण पोषाण प्लस” की शुरूआत की हैं।

योजनाओं के बारे में:


YSR सम्पूर्ण पोषाण योजना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मैदानी इलाकों को कवर किया जाएगा, जबकि YSR YSR सम्पूर्ण पोषाण प्लस योजना में राज्य के 77 आदिवासी क्षेत्रों के 8320 आंगनवाड़ी केंद्रों को विशेष रूप से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति करने का इरादा है। इन दोनों योजनाओं से लगभग 30.16 लाख महिलाएँ / माताएँ और बच्चे लाभान्वित होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भुसन हरिचंदा.

SBI जैविक कपास उत्पादकों के लिए शुरू करेगा नई ऋण योजना

about - Part 2621_13.1
भारतीय स्टेट बैंक जैविक कपास उत्पादकों के लिए “SAFAL” नामक एक नया ऋण उत्पाद शुरू करने की योजना बना रहा है। उत्पाद Safe and Fast Agriculture Loan (SAFAL) मुख्य रूप से जैविक कपास उगाने वालों पर केंद्रित होगी, जिन्होंने पहले कभी भी ऋण नहीं लिया है। एसबीआई इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का इस्तेमाल करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
  • SBI मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

ISA ने की वर्ल्ड सोलर टेक्नोलॉजी समिट की मेजबानी

about - Part 2621_15.1
पहली वर्ल्ड सोलर टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन 8 सितंबर 2020 को वर्चुली मोड में किया गया। इस समिट का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केन्द्रित करना था। इस तरह की प्रौद्योगिकियां सौर ऊर्जा को अधिक कुशल से बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, इस समिट में 149 देशों के 26,000 से अधिक प्रतिभागीयों ने वर्चुली हिस्सा लिया।
पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (World Solar Technology Summit) का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ मिलकर नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने और सौर उर्जा के क्षेत्र में नवाचार के लिए इनोवेशन पर आईएसए ग्लोबल लीडरशिप टास्क फोर्स के संयोजक के रूप में किया गया।
इस समिट में नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. माइकल स्टेनली व्हिटिंगम ने भी मुख्य भाषण प्रस्तुत किया। उन्हें लिथियम आयन बैटरी की क्रांतिकारी खोज के लिए 2019 में रसायन विज्ञान (जॉन बी गूडेनो और अकीरा योशिनो के साथ संयुक्त रूप से) में नोबेल पुरस्कार पुरस्कार दिया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मुख्यालय: गुरुग्राम.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन लीडर: उपेंद्र त्रिपाठी.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना: 30 नवंबर 2015,

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने IBA द्वारा जारी EASE 2.0 इंडेक्स में किया टॉप

    about - Part 2621_17.1
    बैंक ऑफ बड़ौदा को हाल ही में जारी EASE बैंकिंग सुधार सूचकांक 2.0 में पहले स्थान पर रखा गया है। इस वहीँ सूचकांक में भारतीय स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। भारतीय बैंकिंग संघ (Indian Banking Association) द्वारा EASE (Enhanced Access and Service Excellence) सुधार सूचकांक को तैयार किया गया है। इस सूचकांक को जारी करने का उद्देश्य सार्वजनिक उपक्रमों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाके उन्हें एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रोत्साहित करके पीएसबी में जरुरी बदलाव लाना है।
    सूचकांक छह विषयों पर आधारित है जिसमे 120 से अधिक उद्देश्य मैट्रिक्स पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के प्रदर्शन को मापा जाता है.
    • Responsible Banking/उत्तरदायी बैंकिंग
    • Customer Responsiveness/ग्राहक प्रतिक्रिया
    • Credit off-take/क्रेडिट ऑफ-टेक
    • Governance and HR/व्यवस्था और एच.आर.
    • PSBs as Udyamimitra for MSMEs/MSMEs के लिए उद्यमीमित्र के रूप में PSBs
    • Deepening Financial Inclusion and Digitalisation./वित्तीय समावेशन और डिजिटलीकरण को मजबूत बनाना

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के सीईओ: सुनील मेहता.
    • इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन की स्थापना: 26 सितंबर 1946.

    इंडियन रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

    about - Part 2621_19.1
    फिच रेटिंग्स की भारतीय शाखा इंडियन रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अपने अनुमान को बदलकर -11.8 कर दिया है, रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले जीडीपी में 5.3 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2021 में 18.44 लाख करोड़ रुपये तक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9% की वृद्धि दर्ज करेगी. हालांकि इसमें पिछले वित्त वर्ष के कमजोर आधार प्रभाव होगा।
    वित्त वर्ष 2021 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 23.9% की गिरावट आई थी, जो COVID-19 महामारी (लॉकडाउन) के प्रभाव के कारण इंड-रा के 17.0% के पूर्वानुमान से बहुत अधिक थी।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • एमडी एंड सीईओ ऑफ इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च: रोहित करन साहनी.
    • भारत रेटिंग और अनुसंधान मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

    वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे: 10 सितंबर

     about - Part 2621_20.1
    इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day (WSPD) यानि दुनिया भर में आत्महत्याओं रोकने का दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया भर में आत्महत्या को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2020 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय है ‘Working Together to Prevent Suicide’.
    वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का इतिहास: 

    इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से लगातार दुनिया भर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

    इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) के बारे में


    इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) एक गैर-सरकारी संगठन है जो आत्महत्या और आत्मघाती व्यवहार को रोकने, इसके प्रभावों को कम करने और शिक्षाविदों, मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों, संकट श्रमिकों, स्वयंसेवकों और आत्महत्या को रोकने के लिए काम करने वालों के लिए एक मंच प्रदान करता है। 1960 में दिवंगत प्रोफेसर एरविन रिंगेल और डॉ नॉर्मन फारबेरो द्वारा स्थापित, IASP में अब 77 देशों के पेशेवर और स्वयंसेवक शामिल हैं।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me