Home   »   अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2020: 19...

अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2020: 19 सितंबर 2020

 

अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2020: 19 सितंबर 2020 |_3.1

International Red Panda Day: हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को लाल पांडाओं के संरक्षण के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस (IRPD) मनाया जाता है। वर्ष 2020 में, IRPD को 19 सितंबर 2020 को मनाया गया। इस दिन की शुरुआत साल 2010 में रेड पांडा नेटवर्क द्वारा की गई थी। 18 सितंबर 2010 को पहला अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया गया था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

लाल पांडाओं के बारे में:

लाल पांडा की दो अलग-अलग प्रजातियां हैं, इसमें पहली Ailurus fulgens जिसे आमतौर पर हिमालयन रेड पांडा के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरी Ailurus fulgens styani है, जिसे आमतौर पर चाइनीज रेड पांडा के नाम से जाना जाता है, ये ज्यादातर पूर्वी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी चीन में पाए जाते हैं। आनुवंशिक रूप से लाल पांडा मासाहारी प्रजाति से संबंधित हैं, लेकिन वे ज्यादातर बांस की शाखा, मशरूम आदि सहित पक्षियों, अंडों और कीड़ों को भी खाते हैं। इन लाल पांडाओं की औसत उम्र 23 साल होती है और मादा पांडा 12 साल की उम्र के बाद प्रजनन करना बंद कर देती हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेड पांडा नेटवर्क के संस्थापक: ब्रायन विलियम्स
  • मुख्यालय: यूजीन, ओरेगन.

Find More Important Days Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *