लुईस हैमिल्टन ने जीती F1 टस्कन ग्रैंड प्रिक्स 2020

about - Part 2611_3.1
लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज रेसर-ग्रेट ब्रिटेन) ने इटली के मुगेलो सर्किट में आयोजित फॉर्मूला वन टस्कन ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीत ली है। यह इस सीजन की उनकी 6 वीं जीत थी और उनके करियर की 90 वीं एफ 1 जीत है।
इस रेस में वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फ़िनलैंड) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अलेक्जेंडर एल्बोन (रेड बुल – थाईलैंड) तीसरे स्थान पर रहे। टस्कन ग्रांड प्रिक्स (पहला संस्करण) 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की नौवीं रेस थी।

भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय 2 + 2 अंतर-सत्रीय बैठक का किया आयोजन

about - Part 2611_5.1
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने वर्चूअल मोड में आधिकारिक स्तर पर द्विपक्षीय 2 + 2 अंतर-सत्रीय बैठक आयोजित की । बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने रक्षा, सुरक्षा और विदेश नीति क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और विकास की समीक्षा की। उन्होंने पारस्परिक हित के आधार पर इन क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को बढ़ाने के अवसरों की खोज की। उन्होंने क्षेत्रीय विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया, और एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत-प्रशांत के लिए अपनी खोज को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

2 + 2 अंतर-सत्रीय बैठक के प्रतिभागी:

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अमेरिका) सुश्री वाणी राव और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) श्री सोमनाथ घोष ने किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी राज्य विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी श्री डीन थॉम्पसन और अमेरिकी रक्षा विभाग में भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के कार्यवाहक सहायक सचिव श्री डेविड हेल्वे ने किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

about - Part 2611_7.1
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन। वह 15 वीं लोकसभा के सदस्य थे और बिहार के वैशाली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें नरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की अवधारणा और कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता है।

वी मुरलीधरन ने किया 27 वें आसियान रीजनल प्लेटफार्म में भारत का प्रतिनिधित्व

about - Part 2611_9.1
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भारत की ओर 27 वें आसियान रीजनल प्लेटफार्म में हिस्सा लिया। मंत्री ने 27 वें आसियान रीजनल प्लेटफार्म के दौरान, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने सहित COVID-19 महामारी पर भारत के प्रयासों को साझा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत बंदरगाह सुरक्षा और समुद्र के कानून पर आसियान क्षेत्रीय मंच कार्यशालाओं और संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेगा।
आसियान के बारे में:

ASEAN, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है। यह संगठन अंतर-सरकारी सहयोग को बढ़ावा देता है और अपने सदस्यों और अन्य एशियाई राज्यों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा, सैन्य, शैक्षिक और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करता है। इसमें 10 दक्षिणपूर्व एशियाई देश शामिल हैं: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाओस.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

डोमिनिक थिएम ने जीता यूएस ओपन मेन्स टेनिस टूर्नामेंट 2020

about - Part 2611_11.1
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम (Dominic Thiem) ने 2020 के यूएस ओपन टूर्नामेंट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) को हराकर मेन्स सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह थिएम का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है और इसके साथ ही, यूएस ओपन के ओपन एरा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई खिलाड़ी फाइनल में पहले दो सेट हारने के बाद खिताब जीता है।
थिएम 2004 फ्रेंच ओपन में गैस्टन गाडियो के बाद से दो सेट से ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह छह साल में पहली बार, यूएस ओपन में पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने है।

जापान की नाओमी ओसाका ने जीता यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब

about - Part 2611_13.1
जापान की नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने 2020 यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर वीमेन सिंगल का खिताब जीत लिया है। वर्ल्ड की चार नंबर की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। ओसाका ने इससे पहले 2018 यूएस ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब जीता था। वह अब तीन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं। इस जीत के साथ ओसाका विश्व रैंकिंग में 3 नंबर पर पहुंच गई है।

हिंदी दिवस: 14 सितंबर

about - Part 2611_15.1
हर साल 14 सितंबर को देश भर में भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।


हिंदी दिवस का इतिहास:
पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस दिन को देश में हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। भारत में 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं, जिनमें से दो हिंदी और अंग्रेजी भाषाओँ का आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के स्तर पर उपयोग किया जाता है। हिंदी दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में, भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस 2020: 12 सितंबर

about - Part 2611_17.1
World First Aid Day 2020: हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को दुनिया भर में चोटों को रोकने और जीवन को बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने करने के लिए वर्ल्‍ड फर्स्ट एड डे यानि विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जा रहा है।

इस दिन की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा प्राथमिक उपचार की जरूरत और प्राथमिक उपचार करने के सही तरीके और प्राथमिक उपचार के लाभ के बारे लोगों को शिक्षित करने के लिए की थी।

फरवरी 2021 में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा एयरो इंडिया-21 का 13वां संस्करण

about - Part 2611_19.1
एयरो इंडिया-21 का 13वां संस्करण 3 से 7 फरवरी, 2021 तक बेंगलुरु, कर्नाटक के वायु सेना स्टेशन, येलहंका में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह द्वारा एयरो इंडिया 2021 के लिए वेबसाइट लॉन्च की गई। एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है, जिसे 1996 के बाद से बेंगलुरु में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। इसे aeroindia.gov.in वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी -11.5% पर रहने का जताया अनुमान

about - Part 2611_21.1
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में कोरोनोवायरस महामारी के कारण भारत की जीडीपी विकास दर 11.5 प्रतिशत नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि मूडी ने वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) के लिए  भारतीय अर्थव्यवस्था के 10.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me