रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का निधन

about - Part 2607_3.1
भारतीय रिजर्व बैंक में सबसे कम समय तक काम करने वाले गवर्नर अमिताभ घोष का निधन हो गया। उन्होंने 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 के दौरान 21 दिनों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के 16 वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था। यह एक ऐसा समय था जब अमिताभ घोष RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्य कर रहे थे और नए 17 वें आरबीआई गवर्नर आरएन मल्होत्रा को प्रभार सौंपे जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इससे पहले घोष इलाहाबाद बैंक के अध्यक्ष रहे थे। वह आईडीबीआई बैंक के निदेशक भी थे और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट के शासी निकाय में भी शामिल थे।

वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस: 18 सितंबर

about - Part 2607_5.1

World Bamboo Day : हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बांस के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। WBD 2020 के 11 वें संस्करण की थीम ‘BAMBOO Now’ है।

इतिहास:


विश्व बाँस संगठन द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे को मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी। विश्व बाँस संगठन का इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा के लिए बाँस की क्षमता को और अधिक उन्नत बनाना, स्थायी उपयोग सुनिश्चित करना, दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना, साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास के लिए स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों को प्रोत्साहित करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बांस संगठन मुख्यालय: एंटवर्प, बेल्जियम.
  • विश्व बांस संगठन की स्थापना: 2005.
  • विश्व बांस संगठन के कार्यकारी निदेशक: सुज़ैन लुकास


ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने सुरेश रैना को बनाया को अपना ब्रांड एम्बेसेडर

about - Part 2607_7.1
ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने सुरेश रैना को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के बाद रैना को ब्रांड के आगामी क्रिकेट अभियानों देखा जाएगा, जहां वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 9stacks को बढ़ावा देने के लिए प्रचार करेंगे।
रैना, जिन्होंने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह ब्रांड को अपनी खेल लोकप्रियता से जोड़ेंगे और प्रमुख लक्षित दर्शकों के लिए एक हाई ब्रांड रिकॉल बनाने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 9stacks की स्थापना सुधीर कामथ, प्रतीक कुमार और ऋषभ माथुर ने 2017 में की थी.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया चौथे वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

about - Part 2607_9.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “Emerging Opportunities for Ayurveda during Pandemic” के विषय पर वचुली आयजित वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन के 4 वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद प्रतिरक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर ‘Health as One’ और ‘Immunity through Ayurveda’ नाम के समाधान के रूप में प्रदर्शित करना है।
इस वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का आयोजन CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) -केरला द्वारा आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) की साझेदारी में आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (AMAI), भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा निर्माता संगठन (AMMOI) और आयुर्वेद अस्पताल प्रबंधन संघ (AHMA) के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अलावा यह संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में नेशनल आयुर्वेदिक मेडिकल एसोसिएशन (एनएएमए), स्विट्जरलैंड में स्विस आयुर्वेद डॉक्टर्स एंड थेरेपिस्ट्स, एसोसिएशन फॉर आयुर्वेदिक मेडिसिन इन द नीदरलैंड्स द्वारा समर्थित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी): श्रीपाद येसो नाइक.

UBS सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष-2021 में भारत की जीडीपी -8.6% रहने का जताया अनुमान

about - Part 2607_11.1
UBS सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP में  -8.6% गिरावट अनुमान लगाया है। (इससे पहले यह -5.8% था)। हालाँकि UBS सिक्योरिटीज ने अगले वित्त वर्ष यानि FY22 में भारत की GDP में 10% की दर से बढ़ने की संभावना जताई है। यूबीएस सिक्योरिटीज एक चीनी निवेश बैंक और ब्रोकरेज फर्म है जिसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।

माली गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति मौसा त्रोरे का निधन

about - Part 2607_13.1
माली गणराज्य में 1968 से 1991 तक सत्ता में रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति जनरल मौसा त्रोरे (Moussa Traore) का निधन। उनका जन्म 1936 में कायेस, माली में हुआ था। वह एक पूर्व सैन्य नेता थे, जिन्होंने सैन्य तख्तापलट करते हुए, मोडिबो कीता (जिन्हें ‘father of independence’ के नाम से जाना जाता है) से जबरन शासन संभाला था। हालांकि, उन्हें भी मार्च 1991 में, हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों के बाद एक सैन्य तख्तापलट का सामना करना पड़ा था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • माली गणराज्य की राजधानी: बमाको; मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक.

लोकसभा में पारित हुआ सांसदों के वेतन में 30% की कटौती का बिल

about - Part 2607_15.1
लोकसभा ने संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक, 2020 को 15 सितंबर 2020 को पारित कर दिया है। इस विधेयक में COVID-19 महामारी से उत्पन्न तत्काल वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के लिए सभी सांसदों के वेतन में 1 अप्रैल, 2020 से एक वर्ष की अवधि के लिए 30 प्रतिशत की कटौती करने की मांग की गई है।  ।

संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक, 2020,  अध्यादेश संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन (संशोधन), 2020 की जगह लेगा। इस अध्यादेश को 6 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी।

एस जयशंकर ने की IBSA के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता

about - Part 2607_17.1
विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IBSA के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्‍यापक सुधारों की गति तेज करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के प्रयास सुदृढ़ करने पर बल दिया दिया। मंत्रियों ने ग्लोबल साउथ के साझा प्रयास के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार पर IBSA संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य को अपनाया।
बैठक के दौरान, मंत्रियों ने IBSA सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने शांति, सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली, निरस्त्रीकरण, अप्रसार मुद्दों और दक्षिण-दक्षिण सहयोग सहित वैश्विक महत्व जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

फिमिसिनो एयरपोर्ट बना “5-star COVID-19” रेटिंग पाने वाला बना दुनिया का पहला एयरपोर्ट

about - Part 2607_19.1
इटली का रोम स्थित फिमिसिनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (FCO), U.K.-आधारित एयरपोर्ट और एयरलाइन सर्विस फर्म Skytrax से “COVID-19 5-star airport rating” पाने वाला दुनिया का पहला एयरपोर्ट बन गया है। इटली के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे FCO को लियोनार्डो दा विंची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।
Skytrax द्वारा स्वच्छता के लिए COVID-19 रेटिंग प्रक्रियात्मक दक्षता जांच, विजन निगरानी विश्लेषण और एटीपी नमूना परीक्षण के संयोजन पर आधारित थी। फिमिसिनो हवाई अड्डे ने कोरोनोवायरस के प्रसार को कम करने में कारगर स्वच्छता प्रक्रियाओं और अन्य निवारक प्रयासों के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्राध्‍यापकों के विकास” पर वेबिनार का हुआ आयोजन

about - Part 2607_21.1
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा पर्व पहल के तहत “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्राध्‍यापकों के विकास” पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को ध्‍यान में रखते हुए शिक्षकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को दर्शाने, क्षमता विकास और प्राध्‍यापकों की कैरियर की प्रगति के विभिन्न पहलुओं को समझने के उद्देश्य से किया गया था।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे ले जाने के लिए 8 सितम्‍बर से 25 सितम्‍बर 2020 तक शिक्षा पर्व मनाया जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me