विश्व डाक दिवस: 9 अक्टूबर

 

about - Part 2592_3.1

World Post Day: प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को दुनिया भर विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों के रोज़मर्रा के जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

विश्व डाक दिवस का इतिहास:

विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को स्विस कैपिटल, बर्न में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। तब से, दुनिया भर के देश इस वार्षिक समारोह में भाग लेते हैं। आज के दिन कई देशों में पोस्ट नए डाक उत्पादों और सेवाओं को लॉन्च करते है अथवा इसे बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों आयोजित करते हैं।


Find More Important Days Here

नीलेश शाह फिर से चुने गए AMFI के अध्यक्ष

 

about - Part 2592_5.1

नीलेश शाह को दोबारा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले उन्हें पहले 2019 – 2020 के लिए अध्यक्ष चुने गए थे। नीलेश शाह एएमएफआई के अध्यक्ष होने के कारण एएमएफआई वित्तीय साक्षरता समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में भी सेवाए जारी रखेंगे। एएमएफआई द्वारा यह निर्णय, सेबी-पंजीकृत म्यूचुअल फंड के उद्योग मंडल की बोर्ड बैठक में लिया गया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

अन्य नियुक्तियां

  • सौरभ नानावती (इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी) को पुनः एएमएफआई का उपाध्यक्ष चुना गया है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के बारे में

AMFI का गठन 22 अगस्त, 1995 को एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में किया गया था। अब तक, सभी 44 परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां जो सेबी के साथ पंजीकृत हैं। एएमएफआई भारतीय म्युचुअल फंड उद्योग को पेशेवर, स्वस्थ और नैतिक तर्ज पर विकसित करने और सभी क्षेत्रों में मानकों को बढ़ाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है, जो म्यूचुअल फंड और उनके यूनियल्डर्स के हितों की रक्षा और प्रोत्साहित करते है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के सीईओ: एस वेंकटेश.

Find More Appointments Here

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

 

about - Part 2592_7.1

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान का निधन। उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। वह लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष, आठ बार लोकसभा सदस्य और वर्तमान में राज्यसभा से सांसद थे।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


रामविलास पासवान के बारे में:

रामविलास पासवान ने अपना राजनीतिक करियर संयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में शुरू किया और 1969 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद में, पासवान 1974 में लोक दल में शामिल हो गए और इसके महासचिव बने। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया और इस अवधि के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वे 1977 में हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से जनता पार्टी के सदस्य के रूप में लोकसभा सांसद चुने गए, वे 1980, 1989, 1996 और 1998, 1999, 2004 और 2014 में लोकसभा के लिए चुना गया।

Find More Obituaries News

ओडिया के प्रसिद्ध कवि नित्यानंद नायक को सरला पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 

about - Part 2592_9.1

प्रसिद्ध ओडिया कवि नित्यानंद नायक को साल 2017 में प्रकाशित उनकी कविता ‘Setebelaku Nathiba’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार (sarala puraskar) से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के स्वरूप कवि को 5 लाख रूपए का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य के दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व – रंजीत कुमार नाग और श्यामसुंदर पट्टनायक – को क्रमशः संगीत और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। नाग को इला पंडा संगीत सम्मान दिया जाएगा, जबकि पट्टनायक को इला पंडा चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 1,50,000 का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सरला पुरस्कार के बारे में:

सरला पुरस्कार को ओडिशा के अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त है। प्रख्यात ओडिया उद्योगपति स्वर्गीय बंसीधर पांडा और स्वर्गीय इला पंडा द्वारा 1979 में स्थापित किए गए वार्षिक सरला पुरस्कार को इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा लगातार प्रदान किया जाता रहा है। पुरस्कारों की सूची की घोषणा सरला पुरस्कार समिति द्वारा की गई थी।

Find More Awards News Here

वित्त मंत्री ने इंडियन बैंक के बिजनेस मेंटरिंग प्रोग्राम ‘MSME Prerana’ को किया लॉन्च

 

about - Part 2592_11.1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन बैंक द्वारा MSMEs के लिए एक ऑनलाइन व्यापार मेंटरिंग प्रोग्राम “MSME प्रेरणा” को लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा जिसका उद्देश्य कौशल विकास और क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाना है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

पहल के महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंडियन बैंक ने एमएसएमई प्रेरणा को लॉन्च करने की पहल की है, जो एक मेंटरिंग प्रोग्राम के जरिए उद्यमियों को सौंपेगी।
  • यह पहल Poornatha & Co के सहयोग से शुरू की गई है, जो ऑनलाइन वेब-आधारित इंटरेक्टिव सत्र और केस स्टडी का उपयोग करके स्थानीय भाषाओं में उद्यमशीलता के विकास कार्यक्रमों को डिजाइन करती है।
  • MSME Prerana कारोबार कौशल के साथ-साथ संचार और मानव संसाधन (HR) के अंतर को सरल शब्दों में और स्थानीय वर्नाक्यूलर में इनपुट प्रदान करके कम करने का काम करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 1 अप्रैल, 2020 को इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में हो गया।
  • इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ: पद्मजा चुंदुरू.
  • इंडियन बैंक की टैगलाइन: Your Own Bank.

    Find More Banking News Here

    एक्सिस बैंक ने को-ब्रांडेड फॉरेक्स कार्ड लॉन्च करने के लिए विस्तारा के साथ की साझेदारी

     

    about - Part 2592_13.1

    एक्सिस बैंक ने भारत की पूर्ण कैरियर सर्विस कंपनी विस्तारा के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक को-ब्रांडेड विदेशी मुद्रा कार्ड ‘Axis Bank Club Vistara Forex Card’ लॉन्च किया है। को-ब्रांडेड विदेशी मुद्रा कार्ड के लिए की गई यह साझेदारी किसी भी बैंक और भारतीय एयरलाइन द्वारा की गई अपनी तरह की पहली साझेदारी है।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    ‘Axis Bank Club Vistara Forex Card’ के फायदे

    • मल्टी-करेंसी फॉरेक्स कार्ड ग्राहकों को कैशलेस और परेशानी मुक्त तरीके से अंतर्राष्ट्रीय जगहों की यात्रा करने में सक्षम बनाएगा।
    • इस एक कार्ड में 16 मुद्राओं तक लोड करने का विकल्प है.
    • विनिमय दर, जिसे फिक्स्ड एक्सचेंज दरें भी कहा जाता है।
    • हर एक यूएसडी 5 (या समकक्ष मूल्य) खर्च करने पर कार्डधारक, 3 सीवी अंक मिलेंगे।
    • साइन अप करने वाले ग्राहकों को वेलकम बोनस के रूप में 500 सीवी पॉइंट दिए जाएंगे।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • विस्तारा का मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा.
          • विस्तारा के सीईओ: लेस्ली थिंग.
          • एक्सिस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
          • एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी
          • .

          Find More News Related to Agreements

          रूस ने Tsirkon हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

          about - Part 2592_15.1

          रूस ने आर्कटिक में अपनी Tsirkon hypersonic cruise missile का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को व्हाइट आर्क, रूसी आर्कटिक में एडमिरल गोर्शकोव फ्रिगेट से लॉन्च किया गया था। मिसाइल ने 28 किमी अपनई प्रक्षेपवक्र की अधिकतम ऊंचाई के साथ 450 किमी की दूरी तय की। यह उड़ान परिक्षण 4.5 मिनट तक चला और मिसाइल Mach 8 पर एक हाइपरसोनिक गति तक पहुंच गई। यह मिसाइल एक स्क्रैमजेट-पावर्ड एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
          • रूस की राजधानी: मास्को.
          • रूस मुद्रा: रूसी रूबल.

          Find More International News 

          फिजिक्स, केमिस्ट्री के बाद वर्ष 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान

           

          about - Part 2592_17.1

          साल 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को “उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है जो कि खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है”। साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

          लुईस ग्लूक (Louise Gluck) के बारे में :

          अमेरिकी कवि लुईस ग्लुक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था और वह वर्तमान में कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहती हैं। लेखन के अलावा, वह येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवन, कनेक्टिकट में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उन्होंने 1968 में फर्स्टबोर्न के साथ अपने लेखन शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध हो गई। इससे पहले उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, उनमें पुलित्जर पुरस्कार (1993) और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (2014) भी शामिल है।

          Find More Awards News Here

          कुवैत के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह ने दिया इस्तीफा

           

          about - Part 2592_19.1

          प्रधान मंत्री (प्रधान मंत्री) सबा अल खालिद अल सबाह के नेतृत्व वाली कुवैती सरकार ने नवंबर 2020 में होने वाले आगामी आम चुनावों के चलते अमीर नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 2019 में पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था।


          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


          सबा अल खालिद अल सबाह के बारे में:

          उनके राजनितिक करियर की शुरुआत 1978 में विदेश मामलों के मंत्रालय में शामिल होने के साथ हुई थी, जहाँ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि (1983-1989) सहित कई अहम पदो पर काम किया था।


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • वर्तमान में अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा कुवैत के क्राउन प्रिंस के रूप में नेशनल गार्ड के उप प्रमुख हैं.
          • कुवैत की राजधानी: कुवैत सिटी.
          • कुवैत की मुद्रा: कुवैती दिनार

          Find More International News 

          जे वेंकटरमू होंगे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए MD और CEO

           

          about - Part 2592_21.1

          जे वेंकटरमू को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह सुरेश सेठी का स्थान लेंगे, जिन्होंने मार्च 2020 तक इस पद पर काम किया था। वेंकटरामु्रस वर्तमान में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में मुख्य डिजिटल अधिकारी के रूप में कार्यत हैं। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए आईपीपीबी के एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है।

          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में IPPB लॉन्च किया था.
          • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 (1) के तहत भुगतान बैंकिंग कंपनी के रूप में शामिल किया गया था.
          • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) मुख्यालय: नई दिल्ली.

            Find More Appointments Here

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me