राफेल नडाल ने जीता साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब

 

about - Part 2590_3.1

राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुषों का साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। यह उनका 13 वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। विमेंस सिंगल में पोलैंड की इगा स्वोटेक (Iga Swiatek) ने इस चैम्पियनशिप के इतिहास में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की सोफिया केनिन (Sofia Kenin) को हराकर एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली पोलिश टेनिस खिलाड़ी बन गईं है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020 के विजेता:

वर्ग

खिलाड़ी का नाम

Men’s
Single

Rafael
Nadal (Spain)

Women’s
Single

Iga
Swiatek (Poland)

Men’s
Double

Kevin
Krawietz & Andreas Mies (Germany)

Women’s
Double

Tímea
Babos (Hungary) & Kristina Mladenovic (France)

 

Find More Sports News Here

वर्ल्ड आर्थराइटिस डे: 12 अक्टूबर

about - Part 2590_5.1

World Arthritis Day: हर साल 12 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों में गठिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो सूजन की ऐसी अवस्था है, जिसमे जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है, जो उम्र के साथ बढ़ सकती है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इतिहास

इस दिन की शुरुआत गठिया के बारे में जागरूकता फैलाने और नीति निर्माताओं को गठिया की समस्या को कम करने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 1996 में आर्थराइटिस और रूमेटिज़्म इंटरनेशनल (ARI) द्वारा शुरू की गई थी।

क्या होता है गठिया?

गठिया में होने वाली जोड़ों सूजन है। यह एक जॉइंट अथवा कई जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। विभिन्न कारणों और उपचार विधियों से होने वाला लगभग 100 से अधिक विभिन्न प्रकार का गठिया होता हैं। सबसे आम होने वाला गठिया ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) और रुमेटीइड गठिया (RA) हैं।

Find More Important Days Here

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस: 10 अक्टूबर

about - Part 2590_7.1
World Migratory Bird Day: विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 मई अथवा 10 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन द्विवर्षीय प्रवास का जश्न मनाएगा। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इस बार के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 का विषय “Birds Connect Our World” है। यह विषय प्राकृतिक चक्रों का समर्थन करने वाले पारिस्थितिक तंत्र की पारिस्थितिक कनेक्टिविटी और अखंडता के संरक्षण और बहाल करने के महत्व पर प्रकाश डालता है जो प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व और विकास के लिए बहुत जरुरी हैं।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस दिन को दो संयुक्त राष्ट्र संधियों प्रवासी प्रजाति पर सम्मेलन (CMS) और अफ्रीकी-यूरेशियन माइग्रेटरी वॉटरबर्ड एग्रीमेंट (AEWA) और कोलोराडो आधारित गैर-लाभकारी संगठन, अमेरिका के पर्यावरण (EFTA) के द्वारा मिलकर मनाया जाता है। यह दिन एक वैश्विक अभियान है जो प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के लिए समर्पित है।

Find More Important Days Here

तटीय सुरक्षा अभ्यास “सागर कवच” का हुआ समापन

 

about - Part 2590_9.1

भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन कोस्टगार्ड और केरल की तटीय सुरक्षा में लगे सभी हितधारकों के साथ “सागर कवच” नामक दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास का किया गया। यह संयुक्त अभ्यास कोच्चि केंद्र की निगरानी में किया गया। सागर कवच तटीय सुरक्षा तंत्र की क्षमता परखने और मानक संचालन प्रक्रियाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया जाना वाला एक अर्ध-वार्षिक अभ्यास है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में आयोजित किया जाने वाला यह अभ्यास देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की पृष्ठभूमि में अहम माना जाता है।

इसमें भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के अलावा, कोस्टल पुलिस, कोस्टल जिला प्रशासन, कोचीन बंदरगाह, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क, समुद्री प्रवर्तन विंग (MEW), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), लाइटहाउस विभाग और मछुआरा समुदाय ने भी अभ्यास में भाग लिया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

प्रतिभागी:

  • भारतीय नौसेना और तटरक्षक के 20 जहाजों के साथ-साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संचालित 50 गश्ती जहाजों ने अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • अभ्यास के दौरान, प्रतिभागियों को दो टीमों, रेड (हमलावर) और ब्लू (रक्षा) में विभाजित किया गया था, रेड फोर्स ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ करने का प्रयास करने वाले आतंकवादियों के साथ-साथ प्रमुख बिंदुओं और ब्लू फोर्स पर हमला किया और वहीँ ब्लू फोर्स ने प्रयासों को रोकने और बेअसर करने के लिए तटीय सुरक्षा निगरानी की। 
  • भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टरों और रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) और विरोधी बल के जहाजों का पता लगाने के लिए आस-पास के समुद्रों की व्यापक वायु गश्त और निगरानी का भी अभ्यास किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

Find More News Related to Defence

राष्ट्रीय डाक सप्ताह: 9-15 अक्टूबर

 

about - Part 2590_11.1

विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग द्वारा 9-15 अक्टूबर 2020 के दौरान राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल, राष्ट्रीय स्तर पर लोगों और मीडिया के बीच डाक सेवाओं की भूमिका और गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है। डाकघरों में नागरिक-केंद्रित सेवाओं की नई पेशकश और उपलब्धता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया जाएगा।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन मुख्यालय: बर्न, स्विट्जरलैंड.
  • यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन हेड: बिशार अब्दिरहमान हुसैन.
  • यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन संस्थापक: हेनरिक वॉन स्टीफ़न.
  • यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना: 9 अक्टूबर 1874.

      Find More Important Days Here

      उत्तराखंड सरकार ने “मुख्‍यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” का किया शुभारंभ

       

      about - Part 2590_13.1

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में देहरादून के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में “मुख्‍यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोसाहित करना और हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस योजना में युवा और प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया हैं, जो महामारी के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से नौकरी छोड़कर राज्य में वापस लौट आए है।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      स्कीम के तहत:

      • इसके तहत 10, 000 युवा और प्रवासियों को ग्रीन एनर्जी सेक्टर में स्वरोजगार मिलेगा।
      • लक्षित लाभार्थियों को प्रत्येक को 25 किलोवाट के सौर संयंत्र आवंटित किए जाएंगे।
      • प्रत्येक संयंत्र को स्थापित करने के लिए प्रति इकाई 40,000 रुपये की दर से भूमि की 1.5-2 नालिस (भूमि मापन इकाई) और 10 लाख की आवश्यकता होती है।
      • इस संयंत्रों से प्रति वर्ष 38,000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिसे उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 25 वर्षों तक खरीदा जाएगा।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • उत्तराखंड राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
      • नदियाँ: गंगा नदी, यमुना नदी, सरयू नदी, भागीरथी नदी, गौला नदी, काली नदी.

      Find More State In News Here

      केरल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश केके उषा का निधन

      about - Part 2590_15.1

      केरल उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केके उषा का निधन। उन्होंने 1991 से 2000 के दौरान एक न्यायाधीश के रूप में सेवाए दी थी। इसके बाद जब उन्हें 2000 से 2001 तक केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, तो न्यायमूर्ति उषा बार से उच्च न्यायालय न्यायपालिका में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं और मुख्य न्यायाधीश बनीं थी।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      न्यायमूर्ति केके उषा के बारे में:

      • उन्होंने 1961 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली न्यायमूर्ति उषा का एक न्यायाधीश के रूप में बहुत अच्छा कैरियर रहा और बाद में मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुनी गई।
      • वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ वूमेन लायेर्स और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ वूमेन करियर द्वारा आयोजित महिलाओं के संबंध में ‘महिलाओं के संबंध में सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त सेमिनार’ में भारत की प्रतिनिधि थीं।
      • वह एक विश्वविद्यालय महिला संघ की सदस्य और अध्यक्ष भी रही थीं।
      • वह निराश्रित महिलाओं के अनाथालय और घर ‘श्री नारायण सेविका समाजम’ में भी सेवाए दिया करती थीं।

          Find
          More Obituaries News

          राष्ट्रीय डाक दिवस: 9 अक्टूबर

          about - Part 2590_17.1

          भारत में हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है, इसे विश्व डाक दिवस के विस्तार के रूप में मनाया जाता है, जिसे दुनिया भर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करना है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी।

          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


          भारतीय डाक सेवा:

          भारतीय डाक सेवा भारत का अभिन्न अंग है। भारत में डाक सेवाओं ने संस्कृति, परंपरा और कठिन भौगोलिक इलाकों में विविधता के बावजूद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।


          भारत का पिन कोड सिस्टम:

          पिनकोड में PIN का पूरा नाम पोस्टल इंडेक्स नंबर है। इस 6-अंकीय पिन प्रणाली को केंद्रीय संचार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त श्रीराम भीकाजी वेलणकर द्वारा 15 अगस्त 1972 को पेश किया गया था। पिन कोड का पहला अंक क्षेत्र को चिह्नित करता है। दूसरा अंक उप-क्षेत्र को दर्शाता है। तीसरा अंक जिले को चिन्हित करता है, और अंतिम तीन अंक उस डाकघर की जानकारी बताते है जिसके अंतर्गत वह पता आता है।


          उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

          • भारतीय डाक सचिव: प्रदीप कुमार बिसोई.
          • भारतीय डाक मुख्यालय: नई दिल्ली

          Find More Important Days Here

          पीयूष गोयल को सौंपा गया उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

          about - Part 2590_19.1

          केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोयल वर्तमान में केंद्रीय रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवारत हैं।


          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

          Find More National News Here

          मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में किया टॉप

           

          about - Part 2590_21.1

          रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी  ने वर्ष 2020 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में  टॉप किया है। उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की सूची में लगातार 13 वें साल सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इस बिजनेस टाइकून ने अपनी कुल संपत्ति में 37.3 बिलियन डॉलर का इजाफा किया, जिससे उसकी कुल संपति 88.7 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 73% अधिक है।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          इस सूची में दूसरे स्थान पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 25.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसमें टेक टाइकून शिव नाडार ने 20.4 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

          Find More Ranks and Reports Here

          Recent Posts

          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
          Most Important Questions and Answer PDF
          QR Code
          Scan Me