केंद्र सरकार ने एम राजेश्वर राव को नियुक्त किया RBI का नया डिप्टी गवर्नर

 

about - Part 2590_3.1

केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2020 को एम राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। इससे पहले, एम राजेश्वर राव RBI में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यत थे। वह केंद्रीय बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे। एनएस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जून में अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले मार्च 2020 में पद से इस्तीफा दे दिया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

वर्तमान में रिज़र्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर हैं। आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी-गवर्नर:

  • एम. डी. पात्रा
  • बी. पी. कानूनगो
  • एम. के. जैन

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

    Find More Appointments Here

    पूर्व सीबीआई निदेशक अश्विनी कुमार का निधन

     

    about - Part 2590_5.1

    नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का निधन। उनका जन्म सिरमौर जिले के नाहन में हुआ था और वे 1973 में भारतीय पुलिस बल में शामिल हुए थे। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था और 1985 में शिमला में जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करते हुए उन्हें नए बनाए गए सुरक्षा समूह (SPG) में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने 1990 तक काम किया।

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    अगस्त 2006 में, उन्हें हिमाचल का DGP नियुक्त किया गया और जुलाई 2008 में, वह CBI के निदेशक बनने वाले राज्य के पहले पुलिस अधिकारी बने थे। वह 2010 में सेवानिवृत्त हुए, जिसके बाद उन्होंने एमबीए छात्रों को कई संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने मार्च 2013 से जुलाई 2014 के दौरान नागालैंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और कुछ समय के लिए मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।

    Find
    More Obituaries News

    भारतीय वायु सेना दिवस: 08 अक्टूबर

     

    about - Part 2590_7.1

    भारतीय वायु सेना द्वारा हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपनी 88 वीं वर्षगांठ मना रही है। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक तौर पर स्थापना ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा रॉयल भारतीय वायु सेना के रूप में 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी, और 1950 में इसका नाम बदलकर भारतीय वायु सेना कर दिया गया था।

    इस विशेष अवसर को हिंडन एयरबेस पर अलग-अलग श्रेणी के विमानों द्वारा हवाई करतब और औपचारिक समारोह के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राफेल, सु -30 एमकेआई, अपाचे, तेजस, ‘गजराज’ जैसे वायु सेना के फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान अपनी घातक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस साल के वायु सेना दिवस परेड के दौरान 19 हेलिकॉप्टरों सहित 19 लड़ाकू विमानों और सात कार्गों विमानों सहित 56 विमान हवाई प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस साल IAF डे परेड के दौरान राफेल लड़ाकू विमान जगुआर के साथ ‘विजय’ के फार्मेशन में और सुखोई -30 MKI और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस लड़ाकू विमान के साथ ‘ट्रांसफार्मर’ फार्मेशन में उड़ान भरेंगे।

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    8 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस?

    IAF की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी और इसने कई अहम युद्धों और ऐतिहासिक अभियानों में भाग लिया है। इसकी स्थापना आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य की सहायक वायु सेना के रूप में की गई थी, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत की विमानन सेवा के लिए रॉयल की उपाधि से सम्मानित किया था। 1947 में भारत को यूनाइटेड किंगडम से आज़ादी मिलने के बाद, Royal Indian Air Force नाम भारत के डोमिनियन के नाम पर रखा गया। साल 1950 में भारत गणराज्य की सरकार द्वारा इसकी रॉयल उपाधि को हटा दिया गया था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • वायु सेनाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

    Find More Important Days Here

    ICICI बैंक ने LAS ग्राहकों के लिए लॉन्च नया डेबिट कार्ड

     

    about - Part 2590_9.1

    आईसीआईसीआई बैंक ने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज (LAS) का लाभ उठाने वाले ग्राहकों के लिए एक डेबिट कार्ड सुविधा की शुरूआत की है। ये डेबिट कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस लॉन्च के साथ, ICICI बैंक इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है।

    LAS डेबिट का उपयोग देश की सभी मर्चेंट मशीनों पर ग्राहकों द्वारा मंजूर की गई अपनी LAS राशि का इस्तेमाल ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर भुगतान जैसे सहज पीओएस और ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए किया जा सकता है।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    डेबिट कार्ड के लाभ:

    • लेनदेन की लिमिट: कार्ड की अधिकतम दैनिक लेनदेन सीमा पीओएस और ऑनलाइन लेनदेन के लिए 3 लाख होगी.
    • डिजिटल कार्ड: बैंक ग्राहकों को एक डिजिटल कार्ड करेगा, जो एक व्यावसायिक दिन के भीतर आईमोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। (प्लास्टिक कार्ड सात कार्य दिवसों के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा)।
    • आटोमेटिक नवीनीकरण: LAS खाते के नवीनीकरण पर कार्ड स्वतः नवीनीकृत हो जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी.
    • आईसीआईसीआई बैंक टैगलाइन: हम हैं ना, ख्याल आपका.

      Find More Banking News Here

      भारतीय सांकेतिक भाषाओं में बदली जाएंगी NCERT की पुस्तकें

       

      about - Part 2590_11.1

      सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, बधिर बच्चों के लिए सभी तरह की शैक्षणिक सामग्री को उनके समझने योग्य प्रारूप में उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह बोलने या सुनने में कठिनाइयों वाले लोगों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो दिव्यंगो को सशक्त बनेगा।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      सांकेतिक भाषा में सभी शिक्षा सामग्री बदलने से किसी भी शारीरिक अक्षमता के बावजूद सभी को समान अवसर की मिल पाएंगे। ISLRTC और NCERT के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर NCERT, ISLRTC, और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अन्य सदस्यों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में किए गए।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: थावर चंद गहलोत.

      Find More News Related to Agreements

      विश्व कपास दिवस: 07 अक्टूबर

       

      about - Part 2590_13.1

      साल 2019 के बाद से 7 अक्टूबर को विश्व स्तर पर World Cotton Day (WCD) यानि विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। इस अंतरराष्ट्रीय दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य कपास के फायदों के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है, जो इसके गुणों से लेकर इसके उत्पादन, परिवर्तन, व्यापार और उपभोग से प्राप्त होने वाले लाभों के लिए एक प्राकृतिक फाइबर के रूप में है।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      इस दिन को मनाए जाने की घोषणा 7 अक्टूबर, 2019 को जेनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा की गई थी। WCD की शुरुआत कपास के 4 देशों के समूह बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली द्वारा कपास के महत्व को वैश्विक वस्तु के रूप में मान्यता देने के लिए की गई थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

      • विश्व व्यापार संगठन मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
      • विश्व व्यापार संगठन की स्थापना: 1 जनवरी 1995.
      • विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: रॉबर्टो अज़ेविडो

        Find More Important Days Here

        दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता विशाल आनंद का निधन

         

        about - Part 2590_15.1

        दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता विशाल आनंद का निधन। वह 1976 के सुपर-हिट गीत और फिल्म ‘चलते चलते’ से लोकप्रिय हुए थे। उनका असली नाम भीष्म कोहली था। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान 11 हिंदी फिल्मों जैसे हिंदुस्तान की कसम और टैक्सी ड्राइवर में अभिनय किया था। एक्टिंग के अलावा, आनंद ने कुछ फिल्मों का निर्देशन और प्रोडूस भी किया था, जिसमें चलते चलते फिल्म भी शामिल हैं।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        Find
        More Obituaries News

        भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ‘PARAM Siddhi – AI’ को C-DAC करेगा विकसित

         

        about - Part 2590_17.1

        सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) भारत के सबसे बड़े HPC-AI सुपरकंप्यूटर PARAM Siddhi – AI को विकसित करेगा। यह पहल भारत को वैश्विक AI सुपरकंप्यूटिंग रिसर्च और इनोवेशन के शीर्ष देशों के साथ लाकर खड़ा कर देगा। इस पहल की अगुवाई C-DAC के वैज्ञानिक और कार्यक्रम निदेशक (एचपीसी-एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) अभिषेक दास ने की, जिन्होंने इस विचार की कल्पना की और भारत के सबसे बड़े HPC-AI इंफ्रास्ट्रक्चर का डिजाइन तैयार किया।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        ‘PARAM Siddhi – AI’ के बारे में:

        • यह हाई-परफोर्मिंग कंप्यूटिंग-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (HPC-AI) सुपरकंप्यूटर 210 एआई पेटाफ्लॉप्स (6.5 Petaflops Peak DP) से लैस एक मशीन है।
        • यह NVIDIA DGX SuperPOD संदर्भ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें 42 NVIDIA DGX A100 सिस्टम लगा हैं, जो C-DAC के स्वदेशी रूप से विकसित HPC-AI इंजन, सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क, क्लाउड प्लेटफॉर्म के साथ NVIDIA Mellanox HDR InfiniBand नेटवर्किंग से जुड़ा है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

        • C-DAC महानिदेशक: हेमंत दरबारी.
        • C-DAC स्थापना: 1988.
        • C-DAC मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.

         

        Find More Sci-Tech News Here

        साल 2020 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा

         

        about - Part 2590_19.1

        Nobel Prize for Chemistry 2020: इस साल का Chemistry (रसायन विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार “जीनोम एडिटिंग नई पद्धति खोजने के लिए” इमैनुएल चार्पियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए. डोडना (Jennifer A. Doudna) को दिया गया है। रसायन विज्ञान के लिए दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

        जेनेटिक सीज़र्स: a tool for rewriting the code of life (जीवन चक्र के पुनर्लेखन का एक उपकरण)

        इमैनुएल चार्पियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए. डोडना (Jennifer A. Doudna) ने CRISPR-Cas9 DNA “कैंची” के रूप में पहचाना जाने जाना वाला जीनोन एडिटिंग (gene-editing) तकनीक को विकसित किया है। इनके प्रयोग से शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के डीएनए को अत्यधिक उच्च परिशुद्धता के साथ बदल सकते हैं. इस तकनीक का जीवन विज्ञान पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा है, नए कैंसर उपचारों में योगदान कर रहा है और विरासत में मिली बीमारियों के इलाज के सपने को सच कर सकता है

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        इमैनुएल चार्पियर (Emmanuelle Charpentier) के बारे में:

        • इमैनुएल चार्पियरियर का जन्म 1968 में जुवीसी-सुर-ओरगे, फ्रांस में हुआ था.
        • 1995 में इंस्टीट्यूट पाश्चर, पेरिस, फ्रांस से पीएचडी.
        • जर्मनी के बर्लिन स्थित रोगजनकों विज्ञान के लिए मैक्स प्लैंक यूनिट निदेशक.

        जेनिफर ए. डोडना (Jennifer A. Doudna) के बारे में:

        • जेनिफर ए. डोडना का जन्म 1964 में वाशिंगटन, डी.सी., यूएसए में हुआ था.
        • 1989 हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, बोस्टन, यूएसए से पीएचडी.
        • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले, यूएसए और अन्वेषक, हॉवर्ड ह्यूजेस मेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर.

        Find More Awards News Here

        अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई का निधन

         

        about - Part 2590_21.1

        अफगानिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज नजीब तारकई (Najeeb Tarakai) का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने 2014 के T20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अफगानिस्तान के लिए 12 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        Find
        More Obituaries News

        Recent Posts

        द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
        Most Important Questions and Answer PDF
        QR Code
        Scan Me