चीन अंतरिक्ष में भेजेगा पहला ‘एस्टेरोइड माइनिंग रोबोट’

 

about - Part 2586_3.1

IEEE स्पेक्ट्रम रिपोर्ट, बीजिंग स्थित कंपनी ने अंतरिक्ष में संसाधनों की पहचान और खोज करने के लिए नवंबर 2020 तक दुनिया के पहले खनन रोबोट ‘asteroid mining robot’ को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार है। इस माइनिंग रोबोट को एक चीनी लॉन्ग मार्च सीरिज के रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

30-gram अंतरिक्ष यान, NEO-1, चीनी लॉन्ग मार्च रॉकेट पर सेकेंडरी पेलोड के रूप में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी का एक अन्य मिशन, Yuanwang-1 (‘Look up-1’) है, जिसका निक नाम ‘Little Hubble’ है, और जिसे 2021 के अंत या 2022 के प्रारंभ में लॉन्च किया जाना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग.
  • चीन मुद्रा: रेनमिनबी.
  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग

Find More International News 

IACC ने रतन टाटा को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

about - Part 2586_5.1

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) ने बिजनेस आइकॉन रतन टाटा को भारत-यूएसए के बिजनेस रिलेशंस में निभाई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और ग्लोबल लीडरशिप में हासिल की उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है। इस पुरस्कार की घोषणा IACC के वर्चुअल कार्यक्रम “COVID Crusader Award-2020” के दौरान की गई। यह पहला मौका होगा, जब IACC ने किसी व्यक्ति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

टाटा, जिन्होंने 2011-12 तक भारत के सबसे बड़े समूह ‘द टाटा ग्रुप’ का कारोबार 100 बिलियन अमरीकी डॉलर तक बढ़ाया था और जो आज भी एक प्रभावशाली उद्योगपति, परोपकारी और मानवतावादी व्यक्ति के रूप में जाने जाते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IACC- भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष: पूर्णचंद्र राव सुरपनै.
  • IACC मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

Find More Awards News Here

शहरी कार्य मंत्रालय ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऑनलाइन लाने के लिए Swiggy के साथ मिलाया हाथ

 

about - Part 2586_7.1

आवास और शहरी कार्य के मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में ग्राहकों से जोड़ने के लिए प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म “Swiggy” के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इस एमओयू का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को हजारों उपभोक्ताओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करना और उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद करना है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत यह समझौता किया गया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

MoU के बारे में:

  • मंत्रालय और स्विगी पांच शहरों – अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, इंदौर, और वाराणसी में 250 विक्रेताओं को बोर्डिंग करके एक पायलट कार्यक्रम चलाएंगे।
  • स्ट्रीट वेंडर्स को पैन कार्ड और एफ़एसएसएआई पंजीकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ साझेदार ऐप इस्तेमाल करने संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण से लेकर मेन्यू डिजिटाइजेशन और कीमत निर्धारण, स्वच्छता तथा पैकिंग की बेहतर प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
  • इस पायलट कार्यक्रम के सफल समापन पर, शहरी मामलों के मंत्रालय और स्विगी ने पूरे देश में इस पहल का विस्तार करने की योजना बनाई है।
  • शहरी कार्य मंत्रालय अपनी तरह की पहली पहल के अंतर्गत नगर निगमों, FSSAI, Swiggy और GST अधिकारियों सहित प्रमुख हितधारकों के साथ समन्वय किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस पहल के लिए आवश्यक पूर्व आवश्यकताएं पूरी की जा सके।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (आईसी): हरदीप सिंह पुरी.
      • Swiggy CEO: विशाल भाटिया.
      • Swiggy स्थापना: 2014.
      • Swiggy मुख्यालय: बैंगलोर, भारत

          Find More News Related to Agreements

          वयोवृद्ध समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का निधन

          about - Part 2586_9.1

          तीन बार के विधान परिषद के सदस्य और औरैया से समाजवादी पार्टी के नेता, मुलायम सिंह यादव का निधन। वह एक दशक से अधिक समय तक औरैया और भाग्य नगर के ब्लॉक प्रमुख रहे थे।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          1973 से 1988 तक, वह भाग्य नगर के ब्लॉक प्रमुख रहे और फिर 1990 में पहली बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वह 2010 तक स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य बने रहे थे।

          Find
          More Obituaries News

          सीएम अरविंद केजरीवाल ने “युद्ध प्रदुषण के विरुध’ अभियान का किया शुभारंभ

          about - Part 2586_11.1

          दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए प्रदूषण विरोधी अभियान “युद्ध प्रदुषण के विरुध” शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार द्वारा धूल हटाने के लिए एक विशेष एंटी-डस्ट अभियान चलाया जा रहा है।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          अभियान के तहत, पूसा कृषि संस्थान द्वारा विकसित एक तकनीक का इस्तेमाल पराली जलाने के खतरे को रोकने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सरकार प्रदूषण से संबंधित शिकायतों के लिए एक फोटो-आधारित ऐप ‘ग्रीन दिल्ली’ लॉन्च करेगी। यह ऐप इस महीने के अंत से पहले नागरिकों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

          Find More Miscellaneous News Here

          पुडुचेरी हवाई अड्डा बना एएआई का पहला 100% सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई अड्डा

          about - Part 2586_13.1

          पुडुचेरी हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला  हवाई अड्डा बन गया है। 500KWp भूमि पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र को 2 अक्टूबर 2020 को चालू किया गया था। इस संयंत्र की अनुमानित लागत 2.8 करोड़ रुपये है। पूरी तरह से बिजली-तटस्थ होने के साथ, पुडुचेरी हवाई अड्डा सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अपनी पूरी बिजली की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • पुडुचेरी (यूटी) उपराज्यपाल: डॉ. किरण बेदी.
          • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री: वी. नारायणसामी

          Find More Miscellaneous News Here

          DRDO ने “सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो” का किया सफल उड़ान परीक्षण

           

          about - Part 2586_14.1

          रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से “सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो” (SMART) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। मिसाइल के उड़ान भरने और ऊंचाई तक पहुंचने, नोज कोन को अलग करने, टारपीडो रिलीज करने और वेलोसिटी रिडक्शन मैकेनिज्म (VRM) की तैनाती सहित सभी मिशन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

          Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

          SMART के बारे में:

          SMART, टारपीडो रेंज से कहीं आगे के लिए पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) संचालन के लिए हल्के एंटी सबमरीन टॉरपीडो सिस्टम की एक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ है। SMART की आवश्यक तकनीकों को DRDOL, RCI Hyderabad, ADRDE आगरा, NSTL विशाखापत्तनम सहित कई DRDO प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित किया गया है।


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी.
          • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली

          Find More News Related to Defence

          वर्ल्ड हैबिटेट डे 2020: 5 अक्टूबर

           

          about - Part 2586_16.1

          संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। साल 2020 में, यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति पर प्रकाश डालने, और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन दुनिया को यह याद दिलाने के लिए भी मनाया जाता है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।

          2020 विश्व पर्यावास दिवस की थीम है “Housing For All — A Better Urban Future” जो रहने के लिए उपयुक्त जगह के रूप में पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है

          Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

          इतिहास

          संयुक्त राष्ट्र ने 1985 में हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।

          Find More Important Days Here

          सिक्किम की मशहूर मिर्च “डले खुर्सीनी” को मिला जीआई टैग

           

          about - Part 2586_18.1

          सिक्किम की लाल चेरी मिर्च, जिसे स्थानीय रूप से “Dalle Khursani” (डले खुर्सीनी) के नाम से जाना जाता है, ने केंद्रीय उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार से भौगोलिक संकेत (geographical indication) टैग प्राप्त किया है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक माना जाता है। डले खुर्सीनी अभी स्थानीय बाजार में करीब 480 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जाती है।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          डले खुर्सीनी को सिक्किम की ओर से उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (Neramac) द्वारा दायर एक आवेदन के आधार पर भारत सरकार की जीआई रजिस्ट्री में शामिल किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि डले खुर्सीनी उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता राज्य सरकार के स्वामित्व वाला सिक्किम सुप्रीम है।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
          महत्वपूर्ण तथ्य-

          • सिक्किम के मुख्यमंत्री: पीएस गोले.
          • सिक्किम के राज्यपाल: गंगा प्रसाद.

          Find More Miscellaneous News Here

          नासा ने ISS पर भेजा कल्पना चावला कार्गो स्पेसक्राफ्ट

           

          about - Part 2586_19.1

          नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपनी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखे “SS Kalpana Chawla” नामक नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन रिसप्लाई साइग्नस अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया है।

          इस अंतरिक्ष यान को वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में नासा की वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी में मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट (MARS) से एक एंटीरेस रॉकेट पर लॉन्च किया गया था, जो लगभग 8,000 पाउंड की वैज्ञानिक जाँच, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, वाणिज्यिक उत्पाद और अन्य कार्गो को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) वितरित करने के लिए है।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          कल्पना चावला के बारे में:

          कल्पना चावला, अंतरिक्ष में पहुँचने वाली पहली भारतीय मूल की महिला थीं और कोलंबिया आपदा में अंतरिक्ष शटल में मारे गए सात क्रू सदस्यों में से एक थीं, जब 2003 में पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने के दौरान अंतरिक्ष यान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था।


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

          • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
          • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

          Find More Sci-Tech News Here

          Recent Posts

          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
          Most Important Questions and Answer PDF
          QR Code
          Scan Me