एसीसी ने 2025 तक बढ़ाया NTPC के CMD गुरदीप सिंह का कार्यकाल

about - Part 2581_3.1

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने राज्य द्वारा संचालित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने फरवरी 2016 में पहली बार अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला था। 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

गुरदीप सिंह ने एनटीपीसी सहित CLP, CESC, IDFC पावरजेन और AES जैसी फर्मों में बिजली क्षेत्र में काम किया है। उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल 4 फरवरी से शुरू होगा और 31 जुलाई 2025 तक विस्तारित किया गया है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की स्थापना: 1975.
  • नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

Find More Appointments Here

भारत ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए UNRWA को दी 1 मिलियन डॉलर की साहयता राशि

 

about - Part 2581_5.1

भारत ने पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency-UNRWA) में एक मिलियन डॉलर की सहायता राशि का योगदान दिया है। यह सहायता शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, राहत और सामाजिक सेवाओं सहित एजेंसी के अन्य कार्यक्रमों और सेवाओं में योगदान देगी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए भारत का समर्थन देश की विदेश नीति का हिस्सा है। साथ ही भारत यह फिलीस्तीनी शरणार्थियों को महत्वपूर्ण सेवाएं और आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करने में UNRWA की गतिविधियों का समर्थन करना जारी रखेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UNRWA मुख्यालय: अम्मान, जॉर्डन.
  • UNRWA कमिश्नर-जनरल: फिलिप लाजारिनी.

Find More National News Here

भारत फिर बना इंटरनेशनल सोलर अलायन्स का अध्यक्ष

 

about - Part 2581_7.1

वर्चुली आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) की तीसरी बैठक में भारत और फ्रांस को अगले दो साल के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में कुल 53 सदस्य देशों और 5 हस्ताक्षरकर्ता और भावी सदस्य देशों ने हिस्सा लिया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

ISA के चार क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चार नए उपाध्यक्ष भी चुने गए:

  • एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए फिजी और नाउरू
  • अफ्रीका क्षेत्र के लिए मॉरीशस और नाइजर
  • यूरोप और अन्य क्षेत्र के लिए यूके और नीदरलैंड
  • लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए क्यूबा और गुयाना

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • आईएसए मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
      • आईएसए लीडर: उपेंद्र त्रिपाठी.

      Find More National News Here

      वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन

       

      about - Part 2581_9.1

      वरिष्ट खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन। वह अस्सी और नब्बे के दशक के एक प्रमुख क्रिकेट कमेंटेटर थे और चेन्नई के चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1986 में टाई छूटे मैच के दौरान की कमेंटेटरी के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उन्हें 2013 में मीडिया और कमेंट्री के क्षेत्र में उनके दशकों लंबे योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      Find More Obituaries News

      DG शिपिंग को ‘नेशनल अथॉरिटी फॉर शिप्स रिसाइक्लिंग’ के रूप में किया गया अधिसूचित

      about - Part 2581_11.1

      भारत सरकार द्वारा रिसाइक्लिंग ऑफ शिप्‍स एक्‍ट, 2019 की धारा 3 के तहत महानिदेशक शिपिंग को नेशनल अथॉरिटी फॉर शिप्स रिसाइक्लिंग के रूप में अधिसूचित किया गया है। नेशनल अथॉरिटी फॉर शिप्स रिसाइक्लिंग का कार्यालय गुजरात के गांधीनगर में स्थापित किया जाएगा।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      नेशनल अथॉरिटी फॉर शिप्स रिसाइक्लिंग के बारे में:

      एक शीर्ष निकाय के रूप में जहाजों की रिसाइक्लिंग से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रबंधन, पर्यवेक्षण और निगरानी करने के लिए अधिकृत होगा। यह शिप रिसाइक्लिंग यार्ड के मलिकों और राज्‍य सरकारों द्वारा आवश्‍यक विभिन्न अनुमोदनों के लिए अंतिम अधिकारी होगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): मनसुख एल। मंडाविया.

      Find More Miscellaneous News Here

      कैबिनेट ने विश्व बैंक द्वारा समर्थित 5718 करोड़ रु की STARS परियोजना को दी मंजूरी

       

      about - Part 2581_13.1

      प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्ट्रेंगथनिंग टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्‍टेट्स (STARS)’ के कार्यान्वयन को अपनी मंजूरी दे दी है। STARS भारतीय स्कूल शिक्षा प्रणाली में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय के तहत एक नई केन्‍द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है।

      इस परियोजना की कुल लागत 5718 करोड़ रुपये है, जिसमे 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 3700 करोड़ रुपये) की राशि विश्‍व बैंक से सहायता प्राप्त है। यह परियोजना 6 राज्यों अर्थात् हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा को कवर करेगी।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      STARS परियोजना के तहत:

      • यह परियोजना बेहतर श्रम बाजार परिणामों के लिए बेहतर शिक्षा परिणामों और स्‍कूलों द्वारा पारगमन रणनीतियों के साथ काम करने के लिए प्रत्‍यक्ष जुड़ाव के साथ उपायों को विकसित करने, लागू करने, आकलन करने और सुधार करने में राज्‍यों की मदद चाहती है। 
      • स्‍टार्स परियोजना का समग्र फोकस और इसके घटक गुणवत्ता आधारित शिक्षण परिणामों की राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्‍यों के साथ पंक्तिबद्ध है। 

      Find More National News Here

      किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाई जेनेबकोव ने अपने पद से दिया इस्तीफा

       

      about - Part 2581_15.1

      किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाई जेनेबकोव ने प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें पद से हटाने की मांग के चलते 10 दिनों से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा बलों से टकराव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 4 अक्टूबर 2020 को संसदीय चुनाव ने राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया, जिससे पूरे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      61 वर्षीय जेनेबकोव ने 2017 से 2020 तक किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वह अप्रैल 2016 से अगस्त 2017 तक किर्गिस्तान के प्रधान मंत्री भी रहे थे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • किर्गिस्तान कैपिटल: बिश्केक
      • किर्गिज़स्तान मुद्रा: किर्गिज़स्तानी सोम

      Find More International News 

      विश्व खाद्य दिवस: 16 अक्टूबर

       

      about - Part 2581_17.1

      हर साल 16 अक्टूबर को विश्व स्तर पर World Food Day (WFD) यानि विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को प्रतिवर्ष दुनिया भर में सभी के जीवन से भूख की समस्या को मिटाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को उन लोगों में विश्व स्तर पर जागरूकता पैदा की जाती है, जो भूख से पीड़ित हैं और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता सुनिश्चित करते हैं। वर्ष 2020 की थीम: “Grow, Nourish, Sustain. Together”.


      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      इस दिन को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य भोजन एक बुनियादी और मौलिक मानव अधिकार है। WFD 1945 में हुई संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना को भी याद करता है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • खाद्य और कृषि संगठन प्रमुख: Qu Dongyu.
      • खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली.
      • खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945.

        Find More Important Days Here

        ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय भानु अथैया का निधन

         

        about - Part 2581_19.1

        ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय भानु अथैया का निधन। उन्होंने रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित 1982 की फिल्म गांधी में काम के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। अथैया ने 2012 में, अपने ऑस्कर को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में सुरक्षित रखने के लिए वापस कर दिया था।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


        भानु अथैया ने 100 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किया था। उनके पांच दशकों से अधिक के लंबे कैरियर के दौरान गुलज़ार के रहस्य नाटक “लेकिन” (1990) और आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म “लगान” (2001) के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

        Find
        More Obituaries News

        एक्जिम बैंक ने मालदीव को दिया 400 मिलियन के सॉफ्ट लोन का विस्तार

         

        about - Part 2581_21.1

        भारत सरकार की ओर से एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) ने मालदीव में 400 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 2,932 करोड़ रुपये) की लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) का विस्तार किया है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

         

        इस सॉफ्ट लोन का उपयोग मालदीव में ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (GMCP) के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा, जो द्वीप राष्ट्र में एकल-सबसे बड़ी कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा परियोजना है। LoCs या सॉफ्ट लोन रियायती ऋण होते हैं जो सस्ते दरों पर दिए जाते हैं। मालदीव को मिलने वाले सॉफ्ट लोन में कनेक्टिविटी, पानी, सीवरेज प्रोजेक्ट, अडू डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गुलहिफालु बंदरगाह, हनीमाधू एयरपोर्ट और सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। 

         

        सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

        • एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ: डेविड रसकिनहा।
        • एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया स्थापित: 1 जनवरी 1982।
        • एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र। 

        Recent Posts

        द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
        Most Important Questions and Answer PDF
        QR Code
        Scan Me