अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म दिवस: 30 जून

about | - Part 2561_3.1
हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर International Day of Parliamentarism यानि अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म अथवा संसदीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संसदों की उन प्रक्रियों को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जिनके द्वारा सरकार की संसदीय प्रणालियाँ दुनिया भर के लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाती हैं। साथ ही यह संसदों के लिए चुनौतियों का सामना करने और उनसे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए स्टॉक करने का एक मौका भी है।
अंतर्राष्ट्रीय पार्लिमेंटिज्म अथवा संसदीय दिवस: इतिहास

इस दिवस की शुरू वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। इके अलावा यह दिन अंतर संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) के गठन की तिथि को भी चिन्हित करता है, जो संसदों का वैश्विक संगठन और जिसे 1889 में स्थापित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर-संसदीय संघ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष: गैब्रिएला क्यूवास बैरोन.
  • अंतर-संसदीय संघ की स्थापना: 1889.
  • अंतर-संसदीय संघ महासचिव: मार्टिन चुंगोंग.

प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का निधन

about | - Part 2561_5.1
दिग्गज कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का निधन। उनका जन्म 25 मार्च 1942 को कर्नाटक में कालबुर्गी के सावलगी गाँव में हुआ था। वे कर्नाटक साहित्य अकादमी की अध्यक्षा के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में गडग में 76 वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा उन्हें गुलबर्गा विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई है।
गीता नागभूषण ने बहुत व्यापक लेखन भी किया जिनमे लगभग 50 लघु कथाएँ लिखीं जिनमें Avva Mattu Itara Kathegalu and Jwalantha शामिल है, 27 उपन्यास Baduku, Hasimamsa Mattu Haddugalu, 12 नाटक, कविता संग्रह और शोध कार्य शामिल हैं। उन्हें मिले सम्मानों और पुरस्कारों में कर्नाटक राजोत्सव पुरस्कार (1998), दानचिंतामणि अत्तिम्बे पुरस्कार (2002), नादोजा पुरस्कार (2004), केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार (2004), कोलकाता से भाषा परिषद पुरस्कार (2012) शामिल हैं।

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप पर लगाया बैन

about | - Part 2561_7.1
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने घोषणा की है कि “भारत सरकार द्वारा 59 चीनी मोबाइल ऐप को ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया”, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत दी गई सूचना प्रौद्योगिकी (जनता द्वारा सूचना के उपयोग को अवरुद्ध करने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा उपाय) नियम 2009 के संबंधित प्रावधानों के तहत दी गई शक्तियों का इस्‍तेमाल करते हुए और खतरों की उभरती प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला किया है।

भारत सरकार ने 59 चीनी मोबाइल ऐप क्यों किया है बैन?


सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से तमाम शिकायतें मिली हैं जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कई मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में बताया गया है, जो चोरी करने के लिए और उपयोगकर्ताओं के डेटा को अनधिकृत तरीके से उन सर्वरों पर प्रसारित करने में किया जा रहा है, जो भारत के बाहर स्थित हैं। इन आंकड़ों का संकलन और इनकी माइनिंग एवं प्रोफाइलिंग उन तत्वों द्वारा किया जा रहा है जो राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की रक्षा के लिए खतरनाक हैं। इस प्रकार उसका प्रभाव अंततः भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए नुकसानदेह है। यह काफी गंभीर मामला और तत्काल चिंता का विषय है जिसके लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

भारत में बैन की गई 59 चीनी ऐप की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:


S.no
चीनी
मोबाइल एप्लीकेशन
1.
TikTok
2.
Shareit
3.
Kwai
4.
UC
Browser
5.
Baidu
map
6.
Shein
7.
Clash
of Kings
8.
DU
battery saver
9.
Helo
10.
Likee
11.
YouCam
makeup
12.
Mi
Community
13.
CM
Browers
14.
Virus
Cleaner
15.
APUS
Browser
16.
ROMWE
17.
Club
Factory
18.
Newsdog
19.
Beutry
Plus
20.
WeChat
21.
UC
News
22.
QQ
Mail
23.
Weibo
24.
Xender
25.
QQ
Music
26.
QQ
Newsfeed
27.
Bigo
Live
28.
SelfieCity
29.
Mail
Master
30.
Parallel
Space
31.
Mi
Video Call – Xiaomi
32.
WeSync
33.
ES
File Explorer
34.
Viva
Video – QU Video Inc
35.
Meitu
36.
Vigo
Video
37.
New
Video Status
38.
DU
Recorder
39.
Vault-
Hide
40.
Cache
Cleaner DU App studio
41
DU
Cleaner
42.
DU
Browser
43.
Hago
Play With New Friends
44.
Cam
Scanner
45.
Clean
Master – Cheetah Mobile
46.
Wonder
Camera
47.
Photo
Wonder
48.
QQ
Player
49.
We
Meet
50.
Sweet
Selfie
51.
Baidu
Translate
52.
Vmate
53.
QQ
International
54.
QQ
Security Center
55.
QQ
Launcher
56.
U
Video
57.
V
fly Status Video
58.
Mobile
Legends
59.
DU
Privacy


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री: रविशंकर प्रसाद.
  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय में राज्य मंत्री: धोत्रे संजय शामराव.

अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस: 30 जून

about | - Part 2561_9.1
हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर International Asteroid Day यानि अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह अथवा एस्टॉरायड दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को पृथ्वी पर एस्टेरोइड के प्रभाव से होने वाले खतरे के बारे में व्यापक रूप से सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और संकट कार्यों के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है। लोगों को एस्टेरोइड के बारे में जानकारी देने लिए इस दिन दुनिया भर में हर जगह कई आयोजन किए जाते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस: इतिहास
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2016 में 30 जून 1908 को रूस की तुंगुस्का नदी के पास हुए बहुत बड़े विस्फोट की वर्षगाठ को चिन्हित करने और एस्टेरोइड के प्रभाव से होने वाले खतरे के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय एस्टेरोइड दिवस मनाए जाने का A/RES/71/90 को अपनाया था। 
क्या होता है एस्टॉरायड

सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच में बहुत से ऐसे खगोलीय पिंड विचरण करते रहते हैं, जो अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं. ये सौर प्रणाली के निर्माण के समय बने चट्टानी पिंड हैं, जिसे एस्टॉरायड कहा जाता है. एस्टॉरायड बड़े पैमाने पर सैकड़ों किलोमीटर विस्तृत क्षेत्र में सूर्य की परिक्रमा करते हैं. एक एस्टॉरायड कंकड़ के दानें से लेकर 600 मील की चौड़ाई तक का हो सकता है। उन्हें सौर मंडल के बचे हुए पदार्थ के रूप में भी जाना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स (UNOOSA) के निदेशक: सिमेटा डि पिप्पो.

IAS विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव

about | - Part 2561_11.1
IAS अधिकारी विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई। वह 1987-बैच की IAS अधिकारी हैं, वे अपने छह सहयोगियों में सबसे कम उम्र की हैं, जो अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह करण अवतार सिंह की जगह लेंगी, जिन्हें अब शासन सुधार और लोक शिकायत का विशेष मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हालाँकि करण अवतार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन पंजाब सरकार ने दो महीने पहले ही महाजन की नियक्ति को मंजूरी दे दी।
वर्तमान में, केंद्र में सचिव का पद संभालने वाली विनी महाजन राज्य की एकमात्र पंजाब कैडर अधिकारी हैं। उन्हें भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार दिया जा चुका है। वह 1995 में पंजाब में उपायुक्त (डीसी) के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थी, जहां उन्होंने रोपड़ में डीसी के रूप में कार्यभार संभाला और 1 निदेशक विनिवेश के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने जी -20 तंत्र के माध्यम से वैश्विक प्रतिक्रिया में भी भाग ले चुकी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब की राजधानी: चंडीगढ़.
  • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह.
  • पंजाब के राज्यपाल: वी. पी. सिंह बदनोर.

आनंदीबेन पटेल को सौंपा गया मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

about | - Part 2561_13.1
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के कार्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कर्तव्यों का भी निर्वहन करेंगी, उन्हें अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में इलाज चलने कारण सौंपा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.

आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हुए भारतीय अंपायर नितिन मेनन

about | - Part 2561_15.1
भारतीय अंपायर नितिन मेनन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें आगामी 2020-21 सत्र के लिए एलीट पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें इंग्लैंड के अंपायर निगेल लॉन्ग के स्थान पर पैनल में शामिल किया है। नितिन मेनन इससे पहले अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर्स का हिस्सा थे। उन्हें तीन टेस्ट, 24 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 16 T20 अंतर्राष्ट्रीय में अंपायरिंग का अनुभव है।
पूर्व कप्तान श्रीनिवास वेंकटराघवन और सुंदरम रवि के बाद इस प्रतिष्ठित पैनल में जगह बनाने वाले नितिन मेनन तीसरे भारतीय हैं। नितिन मेनन को आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलार्डिस (अध्यक्ष), भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर और मैच रेफरी रंजन मदुगले और डेविड बून के चयन पैनल द्वारा पैनल में शामिल किया गया है।

स्कृति मंत्रालय पेड़ लगाने के लिए 12 जुलाई तक मनाएगा ‘संकल्प पर्व’

about | - Part 2561_17.1
संस्कृति मंत्रालय द्वारा 28 जून से 12 जुलाई 2020 तक “संकल्प पर्व” मनाया जा रहा है। यह पहल प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू की गई है, जिसमे अपने कार्यलय अथवा उसके आसपास या जहां भी संभव हो वहां कम से कम पांच पेड़ों को लगाने आह्वान किया गया है। ताकि देश का स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
“संकल्प पर्व” के तहत, संस्कृति मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ कार्यालय, अकादमी, संलग्न संस्थान, संबद्ध संस्थान अपने-अपने परिसरों में या उसके आसपास ही जहां भी संभव हो वहां अवश्‍य ही पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा उन पांच पेड़ों को लगाए जाने को प्राथमिकता दे रहा है जो हमारे देश की हर्बल विरासत का सटीक प्रतिनिधित्व करते हैं। ये पेड़ हैं – बरगद, आंवला, पीपल, अशोक, बेल

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (आई / सी): प्रहलाद सिंह पटेल.

नरेंद्र तोमर ने लॉन्च किया “गरीब कल्याण रोजगार अभियान” वेब पोर्टल

about | - Part 2561_19.1
केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गरीब कल्याण रोज़गार अभियान का वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है।  ये पोर्टल जनता को इस अभियान के विभिन्न जिला-वार और योजना-वार घटकों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह 6 राज्यों के 116 जिलों में शुरू किए गए कार्यों को पूरा करने की प्रगति की निगरानी रखने में मदद करेगा, इन जिलों में प्रति जिला 25000 से अधिक लौटकर आए प्रवासी कामगार हैं। 
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान भारत सरकार द्वारा अगले चार महीनों में अपने गृह क्षेत्र लौटने वाले प्रवासी कामगारों को अगले चार महीनों तक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक रोजगार सृजन-सह-ग्रामीण बुनियादी ढाँचा निर्माण कार्यक्रम है। ग्रामीण विकास मंत्रालय 50,000 करोड़ रुपये के वित्त पोषण के साथ शुरू किए गए कार्यक्रम का नोडल मंत्रालय है।

माइकल मार्टिन चुने गए आयरलैंड के नए प्रधान मंत्री

about | - Part 2561_21.1
आयरलैंड के निचले सदन द्वारा माइकल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधान मंत्री चुना गया हैं। वर्तमान में आयरिश संसद के निचले सदन में कुल 160 सीटें हैं, जिसमें से एक सीट सदन के स्पीकर की है लेकिन उसके पास वोट का अधिकार नहीं होता है।
इस चुनाव में माइकल मार्टिन के पक्ष में 93 वोट, 63 विरुद्ध और 3 पर मतदान नही हुआ। वह 2011 से फियाना फील पार्टी के नेता हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डबलिन आयरलैंड की राजधानी है.
  • माइकल डी हिगिंस आयरलैंड के राष्ट्रपति हैं.
  • आयरलैंड की आधिकारिक मुद्रा: यूरो.

Recent Posts

about | - Part 2561_22.1