वयोवृद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन

 

about - Part 2543_3.1

प्रख्यात बंगाली अभिनेता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित सौमित्र चटर्जी का निधन। वह ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ काम के बाद प्रसिद्ध हुए, जिनके साथ उन्होंने चौदह फिल्मों में काम किया। उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार जीते थे।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

सौमित्र चटर्जी को 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण, 2012 में सिनेमा में दिए जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सौमित्र चटोपाध्याय 1999 में कलाकारों को दिए जाने वाले फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (Ordre des Arts et des Lettres) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने थे।

Find More Obituaries News

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन

 

about - Part 2543_5.1

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे (Ravi Belagere) का निधन। वह कर्नाटक से थे। वह अपराध की दुनिया में लेखन के लिए प्रसिद्ध थे और उसका लेख ‘Paapigala Lokadalli’ बहुत लोकप्रिय था।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

बेलागेरे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार, कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार और कई अन्य शामिल हैं। शिक्षाविद् बेलागेरे के शव को उनके स्कूल प्रथाना स्कूल ले जाया गया, जहां उनके शव को क्रियाक्रम के लिए ले जाने से पहले जनता के लिए दर्शन के लिए रखा गया। उन्होंने गैंगस्टरों के वास्तविक जीवन की कहानी पर पुस्तक लिखी, जिसका शीर्षक Bheema Theerada Hanthakaru था, जो 2001 में प्रकाशित हुआ था और एक बेस्टसेलर बुक थी।

 

Find More Obituaries News

डॉ. हर्षवर्धन ने 8 वीं ब्रिक्स STI मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा

 

about - Part 2543_7.1

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका यानि ब्रिक्स समूह के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय की 8 वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से सदस्य देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रूस ने की (रूस 12 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष है)।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

बैठक के बारे में:

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। बैठक ब्रिक्स STI  घोषणा-पत्र 2020 को अपनाने के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि “कोविड-19 महामारी का दौर इम्तिहान का रहा है, जो यह दर्शाता है कि, ऐसी वैश्विक चुनौतियों से पार पाने के लिए बहुपक्षीय सहयोग काफी महत्वपूर्ण है”। उन्होंने दोहराया कि “भारत 2020-21 के ब्रिक्स एसटीआई कैलेंडर के कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से अपना योगदान देगा और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार पर ब्रिक्स समझौता ज्ञापन के तहत निरंतर वैज्ञानिक गतिविधियों का समर्थन करता रहेगा”।

Find More Summits and Conferences Here

एस जयशंकर ने किया 15 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व

 

about - Part 2543_9.1

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में पीएम मोदी की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वियतनाम के प्रधान मंत्री गुयेन जुआन फुक (Vietnam Nguyen Xuan Phuc) ने की, वियतनाम वर्ष 2020 के लिए आसियान का अध्यक्ष है (आसियान मंच में केंद्रीय भूमिका और नेतृत्व करता है)। इस वर्चुअल समिट में सभी 18 ईएएस देशों ने हिस्सा लिया।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

जयशंकर ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) द्वारा भारत-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख तंत्र के रूप में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया और इसे और अधिक संवेदनशील बनाने के लिए भारत के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए नेतृत्वकर्ता मंच के रूप में ईएएस के महत्व की फिर से पुष्टि की। उन्होंने ईएएस नेताओं को कोविड-19 पर महामारी पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Find More Summits and Conferences Here

भारत ने Covid-19 ASEAN रिस्पॉन्स फंड में किया 1 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता का विस्तार

 

about - Part 2543_11.1

भारत ने COVID-19 ASEAN रिस्पॉन्स फंड में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता का विस्तार किया है। इसकी पुष्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में की गई, जिसे वर्चुली आयोजित किया गया था।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

10 आसियान देशों के नेताओं ने शिखर सम्मेलन के समापन पर, 2021-2025 के लिए नई आसियान-भारत एक्शन योजना को अपनाने का स्वागत किया। पीएम मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुच (Nguyen Xuan Phuc) के निमंत्रण पर 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जो आसियान के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

Find More Summits and Conferences Here

भारत ने ओडिशा के तट से QRSAM सिस्टम का किया सफल परीक्षण

 

about - Part 2543_13.1

भारत ने ओडिशा के बालासोर के तट से क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। मध्यम रेंज और मध्यम ऊंचाई पर बंशी पायलट रहित लक्ष्य विमान पर सीधे प्रहार कर प्रणाली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय बलों ने मिसाइल प्रणाली से इससे पहले कम से कम सात परीक्षण किए हैं।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

QRSAM प्रणाली के बारे में:

QRSAM प्रणाली को भारतीय सेना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रणाली मूवमेंट पर नज़र रखने और लक्ष्य को ट्रैक करने और छोटे स्थानों पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इस प्रणाली को भारतीय सेना के स्ट्राइक कार्रवाइयों में हवाई रक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Find More News Related to Defence

‘रामसर साइट’ के रूप में चुनी गई महाराष्ट्र की लोनार झील

 

about - Part 2543_15.1

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की लोनार झील को रामसर संरक्षण संधि (Ramsar conservation treaty) के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि स्थल (wetland site of international importance) के रूप में चुना गया है। कई हजार साल पहले बेसाल्ट बेडरोल पर उल्कापिंड के प्रभाव से लोनार झील का निर्माण हुआ था। झील के आसपास 365 हेक्टेयर का क्षेत्र, जो करीब 77.69 हेक्टेयर में फैला हुआ है, को वर्ष जून 2000 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रामसर साइट के बारे में:

रामसर साइट वेटलैंड साइट है, जो रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थल है। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से लिया गया है, जहां इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। वेटलैंड्स पर कन्वेंशन को रामसर कन्वेंशन के रूप में भी जाना जाता है। यह यूनेस्को द्वारा 1971 में स्थापित एक अंतरसरकारी पर्यावरण संधि है और जो 1975 से लागू हुई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More Miscellaneous News Here

सादत रहमान ने जीता इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज 2020

 

about - Part 2543_17.1

बांग्लादेश के सादत रहमान को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज यानि अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित साइबरबुलिसिंग को रोकने के लिए उनके द्वारा स्थापित सामाजिक संगठन और मोबाइल ऐप ‘Cyber Teens’ को विकसित करने में उनकी भागीदारी के लिए किया गया है। 17 वर्षीय सादत को यह पुरस्कार नीदरलैंड्स में आयोजित एक समारोह के दौरान नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें 42 देशों से मिले 142 आवेदकों में से चुना गया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज के बारे में:

नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठन KidsRights द्वारा वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार दिया जाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सालाना उस बच्चे को दिया जाता है, जिसने बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने और कमजोर बच्चों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किया हो।


Find More Awards News Here

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस: 16 नवंबर

about - Part 2543_19.1

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 16 नवंबर को “International Day for Tolerance” यानि “अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संस्कृतियों और लोगों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ावा देकर सहिष्णुता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस का इतिहास:

यूनेस्को ने साल 1994 में, महात्मा गांधी के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ को 16 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया गया था। यह दिन शांति, अहिंसा और समानता के महात्मा के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है। सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार वैज्ञानिक सहिष्णुता और अहिंसा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैज्ञानिक, कलात्मक, सांस्कृतिक या संचार क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गतिविधियों को पुरस्कृत करता है। 16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर प्रत्येक दो साल में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


Find More Important Days Here

IFSCA ने IFSC बैंकिंग विनियम, 2020 को दी मंजूरी

 

about - Part 2543_21.1

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centres Authority) द्वारा नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। IFSC प्राधिकरण ने बैठक में विस्‍तृत विचार-विमर्श के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सेवा केन्‍द्र प्राधिकरण (बैंकिंग) विनियम, 2020 को मंजूरी दी। बैठक में बैंकिंग विनियमों के मसौदे को अपनी मंजूरी दी, जिससे बैंकिंग परिचालन के विभिन्‍न पहलुओं के लिए उचित नियम लागू करने का मार्ग प्रशस्‍त होता है, जो IFSC में स्‍वीकार्य होंगे। चूंकि बैंकिंग IFSC के प्रमुख केन्द्रित क्षेत्रों में से एक है, बैंकिंग नियम इसे अपनी वांछित क्षमता तक पहुंचने में मदद करेंगे।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

बैंकिंग विनियमों की मुख्य विशेषताएँ:–

  • IFSC बैंकिंग इकाइयां स्‍थापित करने की जरूरतों को क्रम से स्‍थापित करना।
  • भारत से बाहर रहने वाले व्‍यक्तियों (जिनके पास एक मिलियन अमरीकी डॉलर से कम नेटवर्क न हो) को आईएफएससी बैंकिंग इकाइयों में किसी भी स्‍वतंत्र रूप से परिवर्तनीय मुद्रा में विदेशी मुद्रा खाते खोलने की अनुमति देना।
  • भारत में रहने वाले व्‍यक्तियों (जिनके पास एक मिलियन अमरीकी डॉलर से कम नेटवर्क न हो) को भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत जमा योजना (Liberalized Remittance Scheme) के तहत कोई अनुमति प्राप्‍त करंट अकाउंट या पूंजीगत लेखा लेन-देन या इनके किसी भी संयोजन के लिए स्‍वतंत्ररूप से परिवर्तनीय मुद्रा में विदेशी मुद्रा खाते खोलने की अनुमति देना।
  • ऋण वृद्धि, क्रेडिट बीमा और बिक्री, पोर्टफोलियो की खरीदारी, निर्यात प्राप्तियों की फैक्ट्रिंग, फोरफेटिंग कार्य तथा विमान लिजिंग सहित उपकरणों की लिजिंग करने समेत आईबीयू की गतिविधियों की अनुमति देना।
  • व्‍यवसाय का यह निर्धारण करने के लिए प्राधिकरण को अनुमति देना कि क्‍या किसी बैंकिंग यूनिट को भारत में रहने वाले किसी व्‍यक्ति और भारत से बाहर रहने वाले किसी व्‍यक्ति के साथ आईएनआर आयोजित करने की अनुमति दी जाए। लेकिन इसके साथ यह शर्त है कि ऐसे व्‍यापार के संबंध में वित्‍तीय लेन-देन का निपटान स्‍वतंत्र रूप से परिवर्तनीय विदेशी मुद्रा में हो।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IFSCA के अध्यक्ष: इनजेटी श्रीनिवास.
  • IFSCA का मुख्यालय: गांधीनगर, गुजरात

Find More Banking News Here

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me