Pixxel इसरो के रॉकेट से लॉन्च करेगा रिमोट सेंसिंग उपग्रह

 

about - Part 2522_3.1

बेंगलुरु स्थित स्पेस-टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप “Pixxel” ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत “Pixxel” वर्ष 2021 की शुरुआत में इसरो के वर्कहॉर्स पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट से अपना पहला रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इससे पहले, स्टार्टअप ने इस उपग्रह को 2020 के अंत में और एक रूसी सोयुज रॉकेट पर लॉन्च करने की योजना बनाई थी।

Pixxel का लक्ष्य 2023 के मध्य तक 30 पृथ्वी अवलोकन सूक्ष्म उपग्रहों के एक तारामंडल को सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित करना है। इन उपग्रहों के जरिए मिलने वाला डेटा विभिन्न क्षेत्रों में मदद करेगा, जिसमें कृषि से लेकर शहरी निगरानी जैसे वायु और जल प्रदूषण स्तर, वन जैव विविधता और स्वास्थ्य, तटीय और समुद्री स्वास्थ्य, और शहरी परिदृश्य में परिवर्तन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


समझौते के बारे में:

  • यह समझौता अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और Pixxel के बीच हुआ है।
  • NSIL के साथ यह समझौता पहला निजी पृथ्वी-अवलोकन मिशन है और IN-SPACe की स्थापना के बाद से पहला, अंतरिक्ष विभाग (DoS) के तहत प्राधिकरण और नियामक निकाय है जो निजी हितधारकों को भारत में अंतरिक्ष गतिविधियाँ में संलग्न करेगा। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. शिवान
  • इसरो मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

Find More Sci-Tech News Here

बांग्लादेश ने पहले व्यापार सहयोग समझौते (PTA) पर किए हस्ताक्षर

 

about - Part 2522_5.1

बांग्लादेश ने भूटान के साथ अपने पहले व्यापार सहयोग समझौते (PTA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के बीच एक सीमा तक माल की ड्यूटी-फ्री पहुंच को सक्षम बनाएगा और इस तरह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। PTA के तहत, 100 बांग्लादेशी उत्पादों को भूटान में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा, जबकि भूटान की 34 वस्तुओं को बांग्लादेश में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा। इस सूची में आगे चलकर ओर अधिक वस्तुओं को बाद में दोनों देशों के बीच चर्चा के आधार पर जोड़ा जा सकता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वर्ष 1971 में स्वतंत्रता के बाद से दुनिया के किसी भी देश के साथ बांग्लादेश द्वारा हस्ताक्षरित यह पहला पीटीए है। बांग्लादेश और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 दिसंबर 2020 को पीटीए पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1971 में, बांग्लादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने वाला भूटान दुनिया का पहला देश था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका
  • भूटान कैपिटल: थिम्पू
  • भूटान मुद्रा: भूटानी नेकल्चर
  • भूटान के प्रधानमंत्री: लोतेय त्शेरिंग.

      Find More International News

      सशस्त्र सेना झंडा दिवस: 7 दिसंबर

       

      about - Part 2522_7.1

      भारत में वर्ष 1949 से हर साल 7 दिसंबर को देश को सुरक्षित रखने के लिए सीमाओं पर लड़ने वाले देश के सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस (जिसे भारतीय झंडा दिवस के रूप में भी जाना जाता है) के रूप में मनाया जाता है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      भारत की सशस्त्र सेना की तीनों शाखाएँ, अर्थात्, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना को इस दिन याद किया जाता है। भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के कल्याण और पुनर्वास के लिए भारत सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (Armed forces Flag Day Fund) का बनाया गया है।

      Find More Important Days Here

      इंटरनेशनल सिविल एविएशन डे: 07 दिसंबर

       

      about - Part 2522_9.1

      International Civil Aviation Day: हर साल 7 दिसंबर को दुनिया भर में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विमानन के महत्व को चिन्हित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का उद्देश्य देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता पैदा करने और सुदृढ़ करने में मदद करना है, और वास्तव में वैश्विक तेजी से पारगमन में सभी मानव जाति की सेवा में नेटवर्क सहयोग करने और महसूस करने में राज्यों की मदद करने में आईसीएओ की अनूठी भूमिका को चिन्हित करना है। 

      परिषद ने फैसला किया है कि अब से 2023 तक का विषय रहेगा:“Advancing Innovation for Global Aviation Development”.


      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस का इतिहास:

      अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए 1994 में इस दिन मनाने की शुरुआत की गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1996 में इस दिन की घोषणा की थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
      परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा.
      • इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन काउंसिल के अध्यक्ष: साल्वातोर स्कियाचेतानो.
      • इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन की स्थापना: 7 दिसंबर 1944.

        Find More Important Days Here

        वेंकैया नायडू ने पूर्व पीएम आईके गुजराल के सम्मान में जारी किया डाक टिकट

         

        about - Part 2522_11.1

        उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भारत के दिवंगत प्रधान मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी आई के गुजराल (इंद्र कुमार गुजराल) के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        आई. के. गुजराल भारत के 12 वें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने अप्रैल 1997 से मार्च 1998 के दौरान प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका जन्म 1919 में झेलम (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। भारत के विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, आईके गुजराल ने पाँच सिद्धांतों का सेट ‘गुजराल सिद्धांत’ जारी किया था, जो भारत के तात्कालिक पड़ोसियों के साथ विदेशी संबंधों के संचालन के लिए थे । साल 2012 में फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।

        Find More Miscellaneous News Here

        एक्सिस बैंक ने MSMEs के लिए लॉन्च किया ‘एक्सिस बैंक रुपी बिजनेस क्रेडिट कार्ड’

         

        about - Part 2522_13.1

        एक्सिस बैंक लिमिटेड ने Rupifi और Visa के साथ मिलकर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के लिए‘Axis Bank Rupifi Business Credit Card’ लॉन्च किया है। यह संपर्क रहित सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जो कि वीज़ा द्वारा संचालित है, केवल उन MSMEs व्यवसायों के लिए होगा, जो अपने व्यापार में खरीद के लिए  Rupifi PAN (स्थायी खाता संख्या) भारत के साथ भागीदारी किए गए एग्रीगेटर प्लेटफार्मों पर लेनदेन करते हैं। यह कार्ड ऐसे MSMEs को क्रेडिट समाधान प्रदान करता है। यह केवल घरेलू लेनदेन के लिए इस्तेमाल होगा।

        एक्सिस बैंक Rupifi बिजनेस क्रेडिट कार्ड के बारे में:

        क्रेडिट कार्ड औसत सीमा

        • कार्ड द्वारा दी जाने वाली औसत क्रेडिट सीमा 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये प्रति माह के बीच होगी।
        • यह पिछले 6 महीनों के एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म, जीएमवी (ग्रॉस मंथली वॉल्यूम) के साथ-साथ एमएसएमई के लेन-देन के कारोबारी आंकड़ों के आधार पर और अन्य कारकों के बीच समग्र राजस्व के आधार पर तय की जाएगी।

        ज्वाइनिंग और एनुअल फीस

        • ज्वाइनिंग शुल्क 1000 रुपये है और इस कार्ड के लिए कोई वार्षिक शुल्क नहीं है.

        साइकिलिंग की सुविधा और ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि

        • कार्ड 51 दिनों के ब्याज-मुक्त क्रेडिट अवधि के साथ आएगा।
        • कार्ड की साइकिलिंग सुविधा ग्राहकों को प्रत्येक बिलिंग चक्र के अंत में पूर्ण शेष राशि का भुगतान करने या न्यूनतम राशि का भुगतान करके एक महीने से अगले महीने तक शेष राशि का भुगतान करने का विकल्प प्रदान करती है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • एक्सिस बैंक भारत में तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है
        • एक्सिस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
        • एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी
        • एक्सिस बैंक टैगलाइन: बढ़ती का नाम जिंदगी
        • Rupifi सह-संस्थापक और सीईओ: अनुभव जैन
        • Rupifi मुख्यालय: बेंगलुरु (बैंगलोर), कर्नाटक
        • Rupifi स्थापित: 2019.

        Find More News Related to Agreements

        ममता बनर्जी ने नेताजी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “माजेरहाट ब्रिज” का नाम बदलकर किया “जय हिंद”

         

        about - Part 2522_15.1

        पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता में नवनिर्मित “माजेरहाट ब्रिज” का नाम बदलकर ‘जय हिंद’ पुल कर दिया है। इस नए पुल को एक पुराने पुल के स्थान पर बनाया गया है जो सितंबर 2018 में ढह गया था। यह पुल 650 मीटर लंबा है और जो कोलकाता के मध्य भाग को बेहाला और अन्य के दक्षिण-पश्चिमी उपनगरों से जोड़ता है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

        Find More State in News Here

        उपराष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

         

        about - Part 2522_17.1

        उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई “40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories” शीर्षक एक किताब का विमोचन किया है। इस पुस्तक का लेखन डॉ. ए.शिवथानु पिल्लई ने किया था। पुस्तक पेंटागन प्रेस एलएलपी द्वारा प्रकाशित की गई है और इसकी प्रस्तावना को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिखा है।

        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        किताब के बारे में:

        • इस पुस्तक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का पहला विवरण दिया गया, जिन्हें सरलता, ईमानदारी और ज्ञान का प्रतीक बताया गया था
        • डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया और भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं के विकास में योगदान दिया।
        • पुस्तक में इसरो, डीआरडीओ और ब्रह्मोस की घटनाओं और पॉवर गलियारों के साथ उनकी बातचीत सहित उनके जीवन की घटनाओं पर चर्चा की गई है

          डॉ. ए शिवथानु पिल्लई के बारे में:

          डॉ. ए शिवथानु पिल्लई ने अपने दस वर्ष के अंतरिक्ष करियर के दौरान डॉ. विक्रम साराभाई की सहायता की है और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल -3 (एसएलवी 3) और पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसवीवी) कॉन्फ़िगरेशन डिज़ाइन और प्रो. सतीश धवन के साथ भविष्य के ISRO प्रक्षेपण वाहनों और मिशनों के अध्ययन में काम किया है।

          Find More Books and Authors Here

          भारतीय और रूसी नौसेना के बीच किया जा PASSEX अभ्यास

           

          about - Part 2522_19.1

          भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में पैसेज अभ्यास (PASSEX) किया जा रहा हैं। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर को कम करने, तालमेल में सुधार करने और सर्वोत्तम प्रयासों को आत्मसात करने में मदद करेगा। इसमें उन्नत सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, हथियार फ़ेरिंग, सीमांसशिप अभ्यास और हेलीकाप्टर संचालन भी शामिल हैं।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से विशेष हेलीकॉप्टरों के साथ स्वदेशी निर्मित निर्देशित-मिसाइल-फ्रिगेट शिवालिक और पनडुब्बी रोधी कार्वेट कदमत हिस्सा ले रहे है। रूस की तरफ से गाइडेड-मिसाइल क्रूजर वैराग, विशाल पनडुब्बी रोधी जहाज एडमिरल पेंटेलेयेव और मध्यम महासागर टैंकर पेचेन्गा शामिल हैं। PASSEX नियमित रूप से मैत्रीपूर्ण विदेशी नौसेना की इकाइयों के साथ भारतीय नौसेना द्वारा संचालित किया जाता है।

          Find More News Related to Defence

          गीतांजलि राव ने जीता टाइम मैगज़ीन का पहला “Kid Of The Year” अवार्ड

           

          about - Part 2522_21.1

          भारतीय मूल की अमेरिकी युवा वैज्ञानिक और आविष्कारक गीतांजलि राव को प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन द्वारा पहले ‘Kid of the Year’ अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पहला मौका है जब TIME magazine द्वारा  किड ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


          गीतांजलि राव के बारे में:

          • 15 साल की गीतांजलि राव को 5,000 से अधिक प्रत्याशियों में से चुना गया था, जिन्होंने अपने “आश्चर्यजनक काम” के लिए तकनीक का उपयोग कर दूषित पेयजल से लेकर ओपियोड की लत और साइबरबुलिंग तक के मुद्दों का समाधान किया था।
          • गीतांजली ने लोगों, विशेषकर बच्चों की मदद करने, ओपियोड की लत और साइबरबुलिंग से लड़ने के लिए ‘Kindly’ नामक एक एप्लिकेशन विकसित की हैं।
          • इस पुरस्कार के लिए टाइम पत्रिका ने निकलोडियन के साथ साझेदारी की और 2020 के सबसे प्रभावशाली बच्चे को शॉर्टलिस्ट करने के लिए देश भर के सोशल मीडिया और जिलों के स्कूल में खोज की थी।


            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • टाइम मैगज़ीन मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका
            • टाइम मैगज़ीन के संपादक: एडवर्ड फेल्सन्थल
            • टाइम मैगज़ीन पहला अंक दिनांक: 3 मार्च 1923

            Find More Awards News Here

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me