छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना का किया शुभारंभ

about | - Part 2517_3.1
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना “शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संघर्ष समाज सुरक्षा योजना” की शुरूआत की गई है। तेंदू के पत्ते, बीड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली (बीड़ी पर लपेटी हुई पत्ती) राज्य के वनवासियों द्वारा एकत्र की जाती है और जिसे बाद राज्य सरकार द्वारा खरीदा जाता है। कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के नाम पर तैयार की गई इस योजना का उद्घाटन उनकी जयंती के अवसर पर किया गया।

महेंद्र कर्मा के बारे में:

कर्मा, जिन्हें नक्सलियों के खिलाफ अपने कड़े रुख के लिए बस्तर टाइगर के नाम से जाना जाता था, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित उन 29 लोगों में शामिल थे, जिनकी 25 मई, 2013 को बस्तर जिले के झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा किए एक हमले में हत्या कर दी गई थी।

योजना के बारे में:

  • इस योजना के तहत, राज्य के वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से निष्पादित किए जाने के लिए, पंजीकृत तेंदू कलेक्टरों के परिवार को उनके मुखिया की सामान्य मृत्यु (यदि परिवार के मुखिया की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं है) हो जाने पर नॉमिनी अथवा वारिस को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर, 2 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि दुर्घटना के कारण स्थायी विकलांगता की स्थिति में, 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 
  • यदि किसी परिवार के मुखिया की उम्र 50 से 59 वर्ष के बीच है, और उसकी सामान्य मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिजनों या नामांकित व्यक्ति को 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता, जबकि आकस्मिक मृत्यु के मामले में 75,000 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
  • इसी तरह इस श्रेणी में दुर्घटना में परिवार के मुखिया के स्थायी विकलांगता की स्थिति में 75,000 रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 37,500 रुपये दिए जाएंगे.
  • वरिष्ट नेता के नाम पर शुरू की गई इस योजना से तेंदू पत्ते के संग्रह में शामिल लगभग 12.50 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • छत्तीसगढ़  राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

सेबी के अध्यक्ष के तौर पर 18 महीने ओर आगे बढ़ाया गया अजय त्यागी का कार्यकाल

about | - Part 2517_5.1
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने के लिए ओर आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने यानि 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
त्यागी 1984 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी है, जिन्हें मार्च 2017 को सेबी के अध्यक्ष के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था। इससे पहले उनके कार्यकाल को मार्च में अगस्त तक छह महीने का विस्तार दिया गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन

about | - Part 2517_7.1
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन। वह एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने जून 1985 और मार्च 1986 के दौरान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया गया था। हालाँकि, उन्हें 1985 में राज्य के मेडिकल कॉलेज की परीक्षाओं में उनके खिलाफ कथित धोखाधड़ी के आरोपों के चलते मज़बूरी में सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल

about | - Part 2517_9.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति इस पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू के स्थान पर की गई। मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार करने के बाद यह घोषणा की गई है।
सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा सिन्हा रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

हिरोशिमा डे: 6 अगस्त

about | - Part 2517_11.1
हर साल 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की सालगिरह का प्रतीक है। यह भयावह घटना 6 अगस्त, 1945 को हुई, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर “लिटिल बॉय” नामक एक परमाणु बम गिराया। यह परमाणु हमला 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध को समाप्त करने के मकसद से किया गया था। इस दिन को परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथियारों के खतरे के बारे में शांति को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए याद किया जाता है।

हिरोशिमा दिवस का इतिहास

Hiroshima Day:  द्वितीय विश्व युद्ध 1939- 1945 तक चला था, जो तैनात किया गया दुनिया का पहला परमाणु बम था, जिसमें 9000 पाउंड से अधिक यूरेनियम -235 लोड किया गया था और जिसे US B-29 bomber aircraft द्वारा 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा के जापानी शहर एनोला पर गिराया गया था। यह विस्फोट इतना विशाल था कि इससे शहर की लगभग 90% आबादी खत्म कर दी थी, जिसमे 70,000 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई थी और बाद में विकिरण के प्रभाव के कारण लगभग 10,000 लोगों की मृत्यु हो गई।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अपने पद से दिया इस्तीफा

about | - Part 2517_13.1
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर इस्तीफा दिया जिससे तत्कालीन राज्य का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था। मुर्मू ने केंद्र सरकार को अपना त्याग पत्र सौंपा है। सूत्रों के अनुसार, मुर्मू को नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वह कैग प्रमुख के रूप में राजिव महर्षि का स्थान लेंगे।
मुर्मू ने आधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।

गिरीश चंद्र मुर्मू के बारे में:

गिरीश चन्द्र मुर्मू 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश का पहला उपराज्यपाल नियुक्त जाने से पहले, वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन

about | - Part 2517_15.1
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन। वरिष्ट आईएएस अधिकारी ने मुंबई में वाई बी चव्हाण प्रतिष्ठान के ट्रस्टी के रूप में के साथ-साथ 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया की जांच के लिए दिसंबर 2008 में गठित की गई दो सदस्यीय समिति का नेतृत्व किया भी किया था।
राम प्रधान ने असम समझौते और मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 1987 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण भी दिया गया था।

कंप्यूटर माउस के सह-आविष्कारक विलियम इंग्लिश का निधन

about | - Part 2517_16.1

अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर – विलियम किर्क इंग्लिश, जो दुनिया के पहले कंप्यूटर माउस के सह-आविष्कारक थे, का निधन हो गया.  60 के दशक के मध्य में बिल इंग्लिश द्वारा बनाया गया मूल माउस, केवल एक पिनवूड ब्लॉक, एक क्रूड बटन और एक कनेक्टर था.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

1964 में, विलियम स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में डगलस एंगेलबर्ट के साथ माउस का सह-विकास करने वाले पहले व्यक्ति थे और जिसे 1968 में ”सभी डेमो में सर्वश्रेष्‍ठ” करार दिया था

 

Find More Obituaries News

DNHDD ने लॉन्च किया ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप

about | - Part 2517_17.1

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव द्वारा ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए “ई-ज्ञान मित्र” मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. 


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

दमन प्रशासन के शिक्षा विभाग ने ई-ज्ञान मित्र ऐप शुरू किया है, जो छात्रों और अभिभावकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के ऐडमिनिस्ट्रेटर: प्रफुल्ल पटेल

Find More Miscellaneous News Here

एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया स्वचालित वॉयस असिस्टेंट ‘AXAA’

about | - Part 2517_18.1

निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक ने एक ऑटोमैटिक वॉयस असिस्टेंट ‘AXAA’ लॉन्च किया है. AXAA एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कंवर्सेशनल वॉयस BOT है. ऑटोमेटेड वॉयस असिस्टेंट एक ह्यूमनॉइड की तरह काम करेगा और इसमें पारंपरिक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सिस्टम से ग्राहकों के अनुभव के प्रतिमान को बदलने की क्षमता है. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

‘AXAA’, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कंवर्सेशनल वॉयस BOT अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में बातचीत कर सकता है. इसमें प्रतिदिन एक लाख ग्राहक प्रश्नों और अनुरोधों के जवाब देने की क्षमता है. इसलिए, यह उनके प्रश्नों, इसके context और कॉल के इरादे की गहन समझ को सक्षम करके ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाएगा. 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमिताभ चौधरी.

Find More Banking News Here

Recent Posts

about | - Part 2517_19.1