उत्तर प्रदेश की कीठम झील को रामसर साइटों में किया गया शामिल

 

about | - Part 2412_3.1

उत्तर प्रदेश के आगरा की कीठम झील, जिसे सुर सरोवर के नाम से भी जाना जाता है, को रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है। सूर सरोवर झील को 106 से अधिक प्रवासी पक्षियों का घर माना जाता हैं। इस झील को पानी आगरा नहर से मिलता है। यह नहर दिल्ली में यमुना नदी पर बने ओखला बैराज से निकलती है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रामसर सूची में इन स्थलों का शामिल करने का उद्देश्य आर्द्रभूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना और बनाए रखना है जो वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र के घटकों, प्रक्रियाओं और लाभों के रखरखाव के माध्यम से मानव जीवन को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Find More Miscellaneous News Here

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: 16 नवंबर

 

about | - Part 2412_5.1

भारत में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिकता को चिन्हित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक नैतिक प्रहरी के रूप में काम करना शुरू कर किया ताकि पत्रकारिकता के उच्च मानकों को बनाए रखा जा सके और यह किसी भी प्रभाव या खतरों से प्रभावित न हो सके। 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास:

वर्ष 1956 में, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक प्रेस परिषद के गठन के लिए पहले प्रेस आयोग की योजना बनाई गई थी। भारत में 4 जुलाई 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। यह 16 नवंबर 1966 से प्रभावी हुआ। इसलिए, 16 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।


भारतीय प्रेस परिषद के बारे में:

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन प्रेस काउंसिल एक्ट 1978 के तहत 1966 में किया गया था। यह प्रेस की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए राज्य के साधनों पर भी अधिकार रखता है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय प्रेस किसी बाहरी मामले से प्रभावित न हो।

Find More Important Days Here

RCEP: 15 एशिया-प्रशांत देशों ने दुनिया के सबसे बड़े समझौते पर किए हस्ताक्षर

 

about | - Part 2412_7.1

15 एशिया प्रशांत देशों ने 37 वें दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (आसियान) शिखर सम्मेलन में चीन के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को “क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (Regional Comprehensive Economic Partnership)” नाम दिया गया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक ब्लॉक है, जिसमें 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ दक्षिण कोरिया, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

RCEP के सदस्य दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 30% हिस्सा हैं।

Find More Summits and Conferences Here

वयोवृद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन

 

about | - Part 2412_9.1

प्रख्यात बंगाली अभिनेता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित सौमित्र चटर्जी का निधन। वह ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ काम के बाद प्रसिद्ध हुए, जिनके साथ उन्होंने चौदह फिल्मों में काम किया। उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार जीते थे।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

सौमित्र चटर्जी को 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण, 2012 में सिनेमा में दिए जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सौमित्र चटोपाध्याय 1999 में कलाकारों को दिए जाने वाले फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (Ordre des Arts et des Lettres) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने थे।

Find More Obituaries News

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन

 

about | - Part 2412_11.1

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे (Ravi Belagere) का निधन। वह कर्नाटक से थे। वह अपराध की दुनिया में लेखन के लिए प्रसिद्ध थे और उसका लेख ‘Paapigala Lokadalli’ बहुत लोकप्रिय था।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

बेलागेरे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार, कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार और कई अन्य शामिल हैं। शिक्षाविद् बेलागेरे के शव को उनके स्कूल प्रथाना स्कूल ले जाया गया, जहां उनके शव को क्रियाक्रम के लिए ले जाने से पहले जनता के लिए दर्शन के लिए रखा गया। उन्होंने गैंगस्टरों के वास्तविक जीवन की कहानी पर पुस्तक लिखी, जिसका शीर्षक Bheema Theerada Hanthakaru था, जो 2001 में प्रकाशित हुआ था और एक बेस्टसेलर बुक थी।

 

Find More Obituaries News

डॉ. हर्षवर्धन ने 8 वीं ब्रिक्स STI मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा

 

about | - Part 2412_13.1

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका यानि ब्रिक्स समूह के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय की 8 वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से सदस्य देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रूस ने की (रूस 12 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष है)।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

बैठक के बारे में:

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। बैठक ब्रिक्स STI  घोषणा-पत्र 2020 को अपनाने के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि “कोविड-19 महामारी का दौर इम्तिहान का रहा है, जो यह दर्शाता है कि, ऐसी वैश्विक चुनौतियों से पार पाने के लिए बहुपक्षीय सहयोग काफी महत्वपूर्ण है”। उन्होंने दोहराया कि “भारत 2020-21 के ब्रिक्स एसटीआई कैलेंडर के कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से अपना योगदान देगा और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार पर ब्रिक्स समझौता ज्ञापन के तहत निरंतर वैज्ञानिक गतिविधियों का समर्थन करता रहेगा”।

Find More Summits and Conferences Here

एस जयशंकर ने किया 15 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व

 

about | - Part 2412_15.1

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में पीएम मोदी की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वियतनाम के प्रधान मंत्री गुयेन जुआन फुक (Vietnam Nguyen Xuan Phuc) ने की, वियतनाम वर्ष 2020 के लिए आसियान का अध्यक्ष है (आसियान मंच में केंद्रीय भूमिका और नेतृत्व करता है)। इस वर्चुअल समिट में सभी 18 ईएएस देशों ने हिस्सा लिया।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

जयशंकर ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) द्वारा भारत-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख तंत्र के रूप में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया और इसे और अधिक संवेदनशील बनाने के लिए भारत के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए नेतृत्वकर्ता मंच के रूप में ईएएस के महत्व की फिर से पुष्टि की। उन्होंने ईएएस नेताओं को कोविड-19 पर महामारी पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Find More Summits and Conferences Here

भारत ने Covid-19 ASEAN रिस्पॉन्स फंड में किया 1 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता का विस्तार

 

about | - Part 2412_17.1

भारत ने COVID-19 ASEAN रिस्पॉन्स फंड में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता का विस्तार किया है। इसकी पुष्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में की गई, जिसे वर्चुली आयोजित किया गया था।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

10 आसियान देशों के नेताओं ने शिखर सम्मेलन के समापन पर, 2021-2025 के लिए नई आसियान-भारत एक्शन योजना को अपनाने का स्वागत किया। पीएम मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुच (Nguyen Xuan Phuc) के निमंत्रण पर 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जो आसियान के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

Find More Summits and Conferences Here

भारत ने ओडिशा के तट से QRSAM सिस्टम का किया सफल परीक्षण

 

about | - Part 2412_19.1

भारत ने ओडिशा के बालासोर के तट से क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। मध्यम रेंज और मध्यम ऊंचाई पर बंशी पायलट रहित लक्ष्य विमान पर सीधे प्रहार कर प्रणाली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय बलों ने मिसाइल प्रणाली से इससे पहले कम से कम सात परीक्षण किए हैं।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

QRSAM प्रणाली के बारे में:

QRSAM प्रणाली को भारतीय सेना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रणाली मूवमेंट पर नज़र रखने और लक्ष्य को ट्रैक करने और छोटे स्थानों पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इस प्रणाली को भारतीय सेना के स्ट्राइक कार्रवाइयों में हवाई रक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Find More News Related to Defence

‘रामसर साइट’ के रूप में चुनी गई महाराष्ट्र की लोनार झील

 

about | - Part 2412_21.1

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की लोनार झील को रामसर संरक्षण संधि (Ramsar conservation treaty) के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि स्थल (wetland site of international importance) के रूप में चुना गया है। कई हजार साल पहले बेसाल्ट बेडरोल पर उल्कापिंड के प्रभाव से लोनार झील का निर्माण हुआ था। झील के आसपास 365 हेक्टेयर का क्षेत्र, जो करीब 77.69 हेक्टेयर में फैला हुआ है, को वर्ष जून 2000 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रामसर साइट के बारे में:

रामसर साइट वेटलैंड साइट है, जो रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थल है। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से लिया गया है, जहां इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। वेटलैंड्स पर कन्वेंशन को रामसर कन्वेंशन के रूप में भी जाना जाता है। यह यूनेस्को द्वारा 1971 में स्थापित एक अंतरसरकारी पर्यावरण संधि है और जो 1975 से लागू हुई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More Miscellaneous News Here

Recent Posts

about | - Part 2412_22.1