रंजीतसिंह दिसाले बने ग्लोबल टीचर प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय

 

about | - Part 2396_3.1

Global Teacher Prize 2020: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परितेवाड़ी गाँव की जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के एक सरकारी शिक्षक रंजीतसिंह दिसाले को वर्ष 2020 के ग्लोबल टीचर पुरस्कार (Global Teacher Prize) के लिए चुना गया है। वह इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय हैं, जिसमे 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती हैं।

32 वर्षीय शिक्षक ने अपने गांव में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में त्वरित-प्रतिक्रिया (quick-response) कोडि आधारित पाठ्यपुस्तक क्रांति को गति देने के अपने प्रयासों के लिए वार्षिक ग्लोबल शिक्षक पुरस्कार 2020 जीता है। उन्होंने ऑडियो कविताओं, वीडियो व्याख्यान, कहानियों और असाइनमेंट के लिंक प्रदान करने के लिए प्राथमिक कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों में क्यूआर कोड जोड़ने की दिशा प्रयास किए थे। उन्होंने लड़कियों के लिए शिक्षा और कम आयु में विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने की दिशा में भी काम किया और लड़कियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति भी हासिल करने में मदद की।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रंजीतसिंह ने पुरस्कार की आधी राशि को दुनिया भर से चुने गए नौ फाइनलिस्टों के साथ साझा करने की घोषणा करके इतिहास भी रचा है, जिसमे प्रत्येक प्रतिभागी को लगभग $ 55,000 प्राप्त होंगे। इसके साथ ही वह पुरस्कार इतिहास में फाइनलिस्ट के साथ पुरस्कार राशि साझा करने वाले पहले विजेता भी बन गए हैं।

ग्लोबल टीचर पुरस्कार के बारे में:

ग्लोबल टीचर प्राइज वर्कि फाउंडेशन (Varkey Foundation) द्वारा 2014 में शुरू किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है जो एक असाधारण शिक्षक को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है जिसने इस पेशे में उत्कृष्ट योगदान दिया होता है। यह पुरस्कार यूनेस्को की साझेदारी में प्रदान किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले.
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945

Find More Awards News Here

लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन

 

about | - Part 2396_5.1

लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन। वह इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख थे और जम्मू-कश्मीर के लिए इंटरलॉकर भी करते थे। केरल कैडर के 66 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को अक्टूबर 2019 में लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक नियुक्त किया गया था। वह 1994 से 1996 के दौरान कश्मीर में आईबी के सहायक निदेशक और फिर राष्ट्रीय राजधानी में ब्यूरो में कश्मीर डेस्क पर सेवारत थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find
More Obituaries News

विश्व मृदा दिवस: 05 दिसंबर

 

about | - Part 2396_7.1

World Soil Day: मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी प्रणालियों के महत्वपूर्ण मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है। खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) के अभियान “Keep soil alive, protect soil biodiversity” का उद्देश्य स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणालियों और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

5 दिसंबर की तारीख का चयन थाईलैंड के राजा दिवंगत एच.एम. राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (H.M. King Bhumibol Adulyadej) के आधिकारिक जन्मदिन को चिन्हित करने के लिए किया गया, जो इस पहल के मुख्य समर्थकों में से एक थे है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

विश्व मृदा दिवस का इतिहास:

वर्ष 2002 में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ सोइल साइंसेज (IUSS) द्वारा मृदा के महत्त्व के बारे में बताने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सिफारिश की गई थी। थाईलैंड के राज्य के नेतृत्व में और वैश्विक मृदा साझेदारी के ढांचे के अंतर्गत, FAO ने एक वैश्विक जागरूकता बढ़ाने वाले मंच के रूप में WSD की औपचारिक स्थापना का समर्थन किया था। FAO सम्मेलन ने सर्वसम्मति से जून 2013 में विश्व मृदा दिवस का समर्थन किया और 68 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसके आधिकारिक रूप से अपनाने का अनुरोध किया। दिसंबर 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 दिसंबर 2014 को पहला आधिकारिक विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली
  • खाद्य और कृषि संगठन प्रमुख: Qu Dongyu
  • खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945
  • मृदा विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय संघ अध्यक्ष: तकाशी कोसाकी (जापान)
  • मृदा विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय संघ की स्थापना: 1924
  • मृदा विज्ञान मुख्यालय का अंतर्राष्ट्रीय संघ: वियना, ऑस्ट्रिया

          Find More Important Days Here

          अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस: 05 दिसंबर

           

          about | - Part 2396_9.1

          International Volunteer Day (IVD) यानि अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस, जिसे International Volunteer Day for Economic and Social Development अर्थात आर्थिक और सामाजिक विकास के अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस रूप में भी जाना जाता है, हर साल 05 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। आईवीडी 2020 थीम: “Together We Can Through Volunteering”. IVD अंतर्राष्ट्रीय दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1985 में घोषित किया गया था।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          यह दिन स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों को सम्मानित करने और स्वयंसेवकों को बढ़ावा देने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए मनाए जाता है, जिसका उद्देश्य, स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की उपलब्धि के लिए स्वयंसेवी प्रयासों को समर्थन देने के लिए सरकारों को प्रोत्साहित करना।

          Find More Important Days Here

          कुलदीप हांडू को बनाया गया “फिट इंडिया” मूवमेंट का एम्बेसडर

           

          about | - Part 2396_11.1

          श्रीनगर में जन्मे वुशु कोच और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू को फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रिय स्तर पर 6 और इंटरनेशनल स्तर पर 11 गोल्ड मेडल जीते है, वह टीम इंडिया के मौजूदा वुशु कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में एथलीटों ने विश्व चैम्पियनशिप में दो और विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता है। वह जम्मू और कश्मीर में पुलिस इस्पेक्टर के रूप में भी कार्यत है।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


          अन्य पुरस्कार:

          • सराहनीय सेवा के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस पदक पुरस्कार
          • हिमाचल प्रदेश राज्य का खेल का सम्मान परशुराम पुरस्कार

          फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में:

          फिट इंडिया मूवमेंट अगस्त 2019 में भारतीयों को स्वस्थ और फिट जीवनशैली का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के शुरू किया गया था।


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • फिट इंडिया के संस्थापक: सुपर्णो सतपथी.

          Find More Appointments Here

          पाकिस्तान के पूर्व पीएम जफरुल्लाह जमाली का निधन

           

          about | - Part 2396_13.1

          पाकिस्तान के 15 वें प्रधान मंत्री ज़फ़रुल्लाह खान जमाली का निधन। उन्होंने नवंबर 2002 से जून 2004 तक 1 वर्ष, 7 महीने और 3 दिन की अवधि के लिए पीएम के रूप में कार्य किया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले बलूचिस्तान के पहले राजनेता हैं।


          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          वह उस समय देश के प्रधानमत्री थे जब पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति थे। पीएम के रूप में, जमाली ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और संघर्ष विराम का संकल्प लिया। जमाली ने 2004 में, 2001 में तालिबान सरकार के पतन के बाद अफगानिस्तान की पहली उच्च स्तरीय यात्रा की थी।

          Find More Obituaries News

          फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड का निधन

           

          about | - Part 2396_15.1

          फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड डी’ऑनसिंग (Valery Giscard d’Estaing) का 94 वर्ष की आयु में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 1974 से 1981 के दौरान फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उनका जन्म फ्रांस के कब्जे वाले जर्मनी (अब जर्मनी) के कोबलेनज़ में 2 फरवरी 1926 को हुआ था।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          गिसकॉर्ड ने फ्रांस में राजनीतिक अधिकार को लेकर Gaullist preponderance का मुकाबला करने के लिए 1978 में एक केंद्र-लेफ्ट राजनीतिक दल, यूनियन फॉर फ्रेंच डेमोक्रेसी की स्थापना की। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी और राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में तलाक, गर्भपात और गर्भनिरोधक पर कानूनों का विस्तार भी किया।

          Find
          More Obituaries News

          अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल और कोणार्क महोत्सव 2020 का हुआ शुभारंभ

           

          about | - Part 2396_17.1

          अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के 9 वें और कोणार्क महोत्सव के 31 वें संस्करण का शुभारंभ ओडिशा में हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के चंद्रभागा बीच पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में देशभर के लगभग 70 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री अवार्डी, सुदर्शन पटनायक को महोत्सव का मुख्य क्यूरेटर बनाया गया है।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          कोणार्क महोत्सव 2020 के बारे में

          • इस समारोह का आयोजन हर साल कोणार्क नृत्य महोत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। हालाँकि, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार वर्तमान में जारी वैश्विक कोविड-19 महामारी के चलते हिस्सा नहीं लेंगे।
          • ओडिशा पर्यटन द्वारा भारत के पारंपरिक और शास्त्रीय नृत्य रूपों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोणार्क महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जोर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
          • पांच दिवसीय शास्त्रीय नृत्य फेस्टिवल में ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक सहित भारत के लगभग सभी शास्त्रीय नृत्य रूपों के प्रमुख कलाकार और नृत्य प्रेमी भाग ले रहे हैं।

          Find More National News Here

          भारत और अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सहयोग के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

           

          about | - Part 2396_19.1

          भारत सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने बौद्धिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत, दोनों देश एमओयू को लागू करने के लिए द्विवार्षिक कार्य योजना तैयार करेंगे जिसमें कार्रवाई की गुंजाइश सहित सहयोग गतिविधियों को पूरा करने की विस्तृत योजना शामिल होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 फरवरी 2020 को इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी थी।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर DPIIT के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्रा और आंद्रेई इंकु (Andrei Iancu) द्वारा किए गए जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (USPTO) विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

          Find More News Related to Agreements

          मणिपुर के नोंगपोक सेमकई पुलिस स्टेशन को भारत के सबसे अच्छे पुलिस स्टेशन का दर्जा

           

          about | - Part 2396_21.1

          मणिपुर के नोंगपोक सीकमाई पुलिस स्टेशन को भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है, जबकि तमिलनाडु में सलेम के सूरारमंग्लम ऑल महिला पुलिस स्टेशन को देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के खर्संग पुलिस स्टेशन को देश के तीसरे सबसे बेहतर पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          यहाँ 2020 के टॉप 5 पुलिस स्टेशनों की सूची दी गई है:-

          राज्य

          जिला

          पुलिस
          स्टेशन

          मणिपुर

          थौबल

          नोंगपोक
          सेमकई

          तमिलनाडु

          सलेम
          शहर

          AWPS-सूरारमंग्लम

          अरुणाचल
          प्रदेश

          चांगलांग

          खर्संग

          छत्तीसगढ़

          Surajpur

          झिलमिल
          (भैया थाना)

          गोवा

          दक्षिण
          गोवा

          संगुएम

          शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों को डेटा विश्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और सार्वजनिक फीडबैक के जरिए देश के 16,671 पुलिस स्टेशनों में से चुना गया।

          उपयोग किए गए पैरामीटर:-

          • संपत्ति अपराध/Property offence
          • महिलाओं के खिलाफ अपराध/Crime against women
          • कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध/Crime against weaker sections
          • गुमशुदा व्यक्ति की तलाश, अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात शव की शिनाख्त/Missing persons, unidentified found person and unidentified dead bodies.

              Find More Ranks and Reports Here

              Recent Posts

              about | - Part 2396_22.1