ओम बिड़ला ने संसद हमले की 19 वीं वर्षगांठ पर एक पुस्तक का किया विमोचन

 

about | - Part 2378_3.1

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 13 दिसंबर को संसद हमले की 19 वीं वर्षगांठ पर एक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने 2001 के हमले पर ‘The Shaurya Unbound’ (अंग्रेजी संस्करण) और ‘समुंदर सामवे बून्द में’ (हिंदी संस्करण) पुस्तक का विमोचन किया। इस हमले में पांच आतंकवादियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Books and Authors
Here

about | - Part 2378_4.1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का निधन

 

about | - Part 2378_6.1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन (Eric Freeman) का निधन। उन्होंने 1968 में भारत के खिलाफ गाबा (ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड) में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसके दौरान उन्होंने शुरुआती स्कोरिंग छक्का लगाकर की थी, और जिसे वह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


फ्रीमैन को खेल के लिए उनकी सेवाओं के लिए 2002 में मैडल ऑफ द ऑडर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया था। 1973-74 सीज़न में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने प्रशासक, कोच और ब्रॉडकास्टर के रूप में काम किया था। फ्रीमैन एक कुलीन फुटबॉल खिलाड़ी भी थे, जो पोर्ट एडिलेड का प्रतिनिधित्व करते थे और  जो अपने सभी पांच सत्रों में क्लब की गोलकीपिंग सूची में सबसे ऊपर था।

Find More Obituaries News

about | - Part 2378_4.1

पद्म विभूषण से सम्मानित एयरोस्पेस वैज्ञानिक रोडम नरसिम्हा का निधन

 

about | - Part 2378_9.1

प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित रोडम नरसिम्हा का निधन । उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में सेवाए दी थी, जहाँ उन्होंने 1962 से 1999 तक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की शिक्षा दी थी। उन्होंने 1984 से 1993 तक राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाओं (National Aerospace Laboratories) के निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

केंद्र सरकार ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साल 2013 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। प्रोफेसर नरसिम्हा ने भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ मिलकर एक “Developments In Fluid Mechanics and Space Technology” शीर्षक एक किताब भी लिखी थी।


Find More Obituaries News

about | - Part 2378_4.1

इंडियन कोस्टगार्ड के OPV सुजीत को गोवा में किया गया कमीशन

 

about | - Part 2378_12.1

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) OPV श्रृंखला के 5 में से दूसरे ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) ‘सुजीत’ को गोवा के वास्को टाउन में राज कुमार, सचिव (रक्षा उत्पादन) द्वारा गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) में कमीशन किया गया था।

पोत को जीएसएल द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। इस श्रृंखला का पहला जहाज – ICG Ship सचेत को मई 2020 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कमीशन किया गया था। इस पोत को भारतीय तट रक्षक महानिदेशक के नटराजन और अन्य की उपस्थिति में कमीशन किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सुजीत के बारे में:

  • सुजीत को इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम, पावर मैनेजमेंट सिस्टम और हाई पावर एक्सटर्नल फायर-फाइटिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
  • यह बोर्डिंग ऑपरेशन, खोज और बचाव, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त के लिए 1 ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर, 4 हाई-स्पीड बोट, 2 इन्फेटबल बोट ले जाने में सक्षम है।
  • जहाज गोवा को तैनात किया जाएगा और इसे EEZ (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन) निगरानी और अन्य कर्तव्यों के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया जाएगा।
  • जहाज 105 मीटर लंबा और 2400 टन वजनी होगा।
  • ICG ने कहा है कि वर्तमान में उसके पास 155 जहाज और 62 एयरक्राफ्ट हैं, साथ ही शिपयार्ड के 35 और जहाज निर्माण के विभिन्न चरणों में है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) महानिदेशक ICG: कृष्णस्वामी नटराजन
  • भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय: नई दिल्ली

Find More News Related to Defence

about | - Part 2378_4.1

देश में बनी इंटरसेप्टर बोट C-454 को कोस्टगार्ड में किया गया कमीशन

 

about | - Part 2378_15.1

लार्सन एंड टुब्रो के हजीरा प्लांट में निर्मित इंटरसेप्टर बोट C-454 को भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन नॉर्थ-वेस्ट के नियंत्रण में गुजरात द्वारा संचालित किया जाएगा। इसे सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर द्वारा कमीशन किया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इंटरसेप्टर नाव C-454 के बारे में:

यह इंटरसेप्टर नाव एलएंडटी जेट्टी, हजीरा द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित की गई है। गहरे पानी में काम करने की क्षमता रखने वाली वोट की 45 समुद्री मील की अधिकतम गति है। पोत को अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरणों के साथ सुसज्जित किया गया है जो उच्च गति इंटरसेप्शन, करीबी तट गश्ती, कम गहनता वाले समुद्री ऑपरेशन, खोज और बचाव और समुद्री निगरानी के लिए निर्माण की गई है।

Find More News Related to Defence

about | - Part 2378_4.1

महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट के लिए नए यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल नियमों को दी मंजूरी

 

about | - Part 2378_18.1

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के रियल एस्टेट निर्माण कानूनों में एकरूपता लाने और मजबूत बनाने के लिए यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशंस (UDCPR) को मंजूरी दे दी है। नियमों का यह एकसमान सेट इमारतों की ऊंचाई से लेकर सड़कों की चौड़ाई और सुख सुविधा स्पेस के आकार तक सब कुछ निर्दिष्ट करेगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशंस (UDCPR) के बारे में:

  • नियमों का यह नया सेट मुंबई और कुछ निकटवर्ती क्षेत्रों जैसे हिल स्टेशन, पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र और निर्दिष्ट निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे राज्य के सभी नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों पर लागू होगा।
  • यह किफायती आवास परियोजनाओं के स्टॉक को बढ़ाने में मदद करेगा और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ डेवलपर्स को अपने संसाधन प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More State in
News Here

about | - Part 2378_4.1

नॉर्वे ने भारत के स्वच्छ गंगा मिशन के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

 

about | - Part 2378_21.1

नार्वे इंस्टीट्यूट ऑफ बायोइकोनॉमी रिसर्च (NIBIO) ने भारत में कीचड़ प्रबंधन ढांचे के विकास के लिए स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (NMCG) के थिंक-टैंक cGanga के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के माध्यम से, नॉर्वे भारत के साथ विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के संरक्षण की रोकथाम में संबंधों को मजबूत करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

एमओयू पर हस्ताक्षर 10-15 दिसंबर 2020 तक आयोजित भारत जल प्रभाव 2020 के 5 वें संस्करण के दौरान  किए गए। यह कार्यक्रम नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और सेंटर फॉर गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट एंड स्टडीज द्वारा सह-आयोजित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नॉर्वे मुद्रा: नार्वेजियन क्रोन
  • नॉर्वे की राजधानी: ओस्लो
  • नॉर्वे के प्रधान मंत्री: एर्ना सोलबर्ग

Find More News Related to
Agreements

about | - Part 2378_4.1

एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2021 में भारत के GDP संकुचन के पूर्वानुमान को संशोधित कर किया -7.7%

 

about | - Part 2378_24.1

S&P ग्लोबल रेटिंग्स (पूर्व स्टैंडर्ड एंड पूअर्स) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी भारत की जीडीपी वृद्धि के अपने अपने पूर्वानुमान -9 प्रतिशत में संशोधित कर बढ़ाकर -7.7 कर दिया हैं। यह कम संकुचन दर बढ़ती मांग और COVID संक्रमण दर गिरने पर आधारित है। इसके अलावा अमेरिका स्थित एसएंडपी रेटिंग एजेंसी ने भारत के विकास को अगले वित्त वर्ष यानी 2021-22 (FY22) में रिकवरी कर 10 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

Find
More Economy News


about | - Part 2378_4.1

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने लॉन्च की नई डिजिटल भुगतान ऐप “DakPay”

about | - Part 2378_27.1

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने डाक विभाग के साथ मिलकर पूरे भारत के आखिरी कोने तक डिजिटल वित्तीय सेवाए प्रदान करने के प्रयास में 15 दिसंबर 2020 को ‘DakPay’ नामक एक डिजिटल पेमेंट एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस ऐप को केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कानून और न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने लॉन्च किया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


“DakPay” ऐप के बारे में

  • ऐप ‘DakPay’ DoP और IPPB के ग्राहकों को आसान डिजिटल लेनदेन और अन्य बैंकिंग और डाक सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह इनोवेटिव ऐप लोगों को आसानी से पैसे ट्रांसफर करने और प्राप्त करने में मदद करेगा और जिनके पास स्मार्टफ़ोन नहीं हैं, वे पोस्टमैन की सहायता से इस ऐप पर पैसे का लेनदेन भी कर सकते हैं।
  • DakPay, सिर्फ एक डिजिटल भुगतान ऐप नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए देश भर में विश्वसनीय डाक नेटवर्क के माध्यम से इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी द्वारा प्रदान की गई डिजिटल वित्तीय और सहायक बैंकिंग सेवाओं का एक सेट है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एमडी और सीईओ ऑफ़ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB): जे वेंकटरमू
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 (1) के तहत भुगतान बैंकिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) मुख्यालय: नई दिल्ली

Find
More Miscellaneous News Here

about | - Part 2378_4.1

RBI ने उदय कोटक को फिर नियुक्त किया कोटक महिंद्रा बैंक का एमडी

 

about | - Part 2378_30.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (Managing Director) के रूप में उदय कोटक की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो एक जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। कोटक, बैंक के संस्थापक प्रबंध निदेशक और प्रमोटर हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसके अतिरिक्त RBI ने अंशकालिक (part-time) चेयरमैन प्रकाश आप्टे और दीपक गुप्ता को तीन साल की अवधि के लिए बैंक का संयुक्त एमडी नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना: 2003
  • कोटक महिंद्रा बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • कोटक महिंद्रा बैंक टैगलाइन: Lets make money simple.

Find More Appointments Here

about | - Part 2378_4.1

Recent Posts

about | - Part 2378_32.1