अमेरिका ने पाकिस्तान को 450 मिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की

अमेरिका ने F-16 लड़ाकू जेट बेड़े के रखरखाव के लिए पाकिस्तान को 450 मिलियन अमरीकी डॉलर (3600 करोड़ रुपये) सहायता की मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार इस वित्तीय सहायता से रक्षा क्षेत्र में पाकिस्तान की वर्तमान जरूरत को पूरा करने की क्षमता को बनाए रखेगा। बता दें कि ट्रम्प द्वारा साल 2018 में पाकिस्तान को सभी रक्षा और सुरक्षा सहायता को रोकने की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान को दी गई यह पहली बड़ी सुरक्षा सहायता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण आतंकवाद निरोधी साझेदार है और लंबे समय से चली आ रही नीति के तहत, अमेरिका अपने स्वदेशी उपकरणों के रखरखाव और निरंतरता के लिए पैकेज प्रदान करता आया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का एफ-16 कार्यक्रम व्यापक संयुक्त राज्य अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों का एक अहम हिस्सा है। प्रस्तावित सहायता अपने एफ-16 बेड़े को बनाए रखते हुए वर्तमान और भविष्य के आतंकवाद विरोधी खतरों से निपटने के लिए पाकिस्तान की क्षमता को बनाए रखेगी।

पेंटागन ने क्या कहा?

पेंटागन ने कहा कि इस सुरक्षा सहायता के जरिए पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का साथ देगा जिससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

Find More International News

Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया। यह प्रतिमा 28 फुट ऊंची ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई है। 65 मीट्रिक टन यह प्रतिमा उसी जगह स्थापित की गई है जहां बीते 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 
 
ये दोनों निर्माण कार्य सेंट्रल विस्टा रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इससे पहले जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन की छत पर बनाए गए अशोक स्तंभ का भी अनावरण कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नेताजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा भारत में सबसे ऊंची, यथार्थवादी, अखंड, हस्तनिर्मित मूर्तियों में से एक है। नेताजी की प्रतिमा 280 मीट्रिक टन वजन वाले ग्रेनाइट के एक अखंड ब्लॉक से उकेरा गया है।

सेंट्रल विस्टा क्या है?

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के 3.2 किमी लंबे क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहते हैं। बंगाल में बढ़ते विरोध के बीच दिसंबर 1911 में किंग जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने का घोषणा किया। दिल्ली में महत्वपूर्ण इमारतें बनाने का जिम्मा मिला एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर को। इन दोनों ने ही सेंट्रल विस्टा को डिजाइन किया। ये प्रोजेक्ट वॉशिंगटन के कैपिटल कॉम्प्लेक्स और पेरिस के शान्स एलिजे से प्रेरित था। ये तीनों प्रोजेक्ट नेशन-बिल्डिंग प्रोग्राम का हिस्सा थे।

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास क्यों हुआ?

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू सेंट्रल विस्टा मास्टर प्लान का हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच  की सड़क और उसके दोनों ओर के इलाके को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू कहते हैं। यह सड़क जो किंग्स वे के नाम से बनी थी। आजादी के बाद इसका नाम राजपथ हो गया। अब इसका नाम कर्तव्य पथ हो गया।

पद्म श्री पुरस्कार विजेता कलाकार राम चंद्र मांझी का निधन

बिहार के सारण जिले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का निधन हो गया। पद्म श्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’ के लिए मशहूर थे। फिलहाल वो हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। रामचंद्र मांझी सारण जिले के रहने वाले थे। उनकी निधन से भोजपुरी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राम चंद्र मांझी के बारे में

  • मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे है। लौंडा नाच से अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले मांझी 30 साल तक नाच मंडली के सदस्य रहे।
  • पद्म श्री के साथ-साथ उन्हें लौंडा नाच का भी सम्मान मिला। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिलाई। 94 साल की उम्र में 2021 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।

बिहार का लौंडा नाच

बिहार का लौंडा नाच लोक नृत्य में से एक माना जाता है। लड़की के वेश में कलाकार नाचते हैं। रामचंद्र माझी के निधन के साथ भोजपुरी लौंडा नाच का सुनहरा अध्याय भी बंद हो गया।

 

Find More Obituaries News

Renowned Ghazal Singer Bhupinder Singh passes away_90.1

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह को घोड़ा उपहार में दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनी मंगोलिया और जापान की यात्रा पर हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली मंगोलिया यात्रा है। उन्होंने इस दौरान मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने राजनाथ सिंह को मंगोलिया का राजसी घोड़ा भेंट किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात साल पहले मंगोलिया यात्रा के दौरान घोड़ा भेंट किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। किसी भारतीय रक्षा मंत्री का इस पूर्वी एशियाई देश का यह पहला दौरा है।राजनाथ सिंह ने सफेद घोड़े की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की तरफ से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार और सुंदर घोड़े का नाम तेजस रखा है।

घोड़ों की भूमि

अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (एएमएनएच) के अनुसार, मंगोलिया को घोड़ों की भूमि के रूप में जाना जाता है।  मंगोलिया 3 मिलियन से अधिक घोड़ों का घर है, जिससे घोड़ों की आबादी विशाल राष्ट्र में मानव आबादी के लगभग बराबर हो जाती है। 21वीं सदी में भी, मंगोलिया एक घोड़े पर आधारित संस्कृति बनी हुई है और अपनी देहाती परंपराओं को बरकरार रखती है।

 

Find More International News

Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

भारतीय मुक्केबाज बिरजू साह का निधन

भारतीय मुक्केबज बिरजू शाह का झारखंड के जमशेदपुर में 48 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 1994 के एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीते थे। बिरजू की बॉक्सिंग की दुनिया में कई उपलब्धियां हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही मुक्केबाजी संघ व खिलाड़ियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बिरजू शाह का जन्म साल 1974 में हुआ था। वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर थे। बिरजू शाह ने 19 साल की उम्र में थाईलैंड के बैंकॉक में साल 1993 में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप को जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और भारत का परचम लहराया था।  उन्होंने लाइट फ्लाइवेट (45-48 किग्रा) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने कॉमन वेल्थ में कांस्य पदक, 1994 में कांस्य पदक, 1993 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों पदक हासिल किये थे।

 

Find More Obituaries News

Renowned Ghazal Singer Bhupinder Singh passes away_90.1

पश्चिम बंगाल को ‘संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यात्रा लेखकों के एक वैश्विक संगठन ने राज्य को ‘‘संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य’’ घोषित किया है। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को इसके लिए नौ मार्च, 2023 को बर्लिन में ‘वर्ल्ड टूरिज्म एंड एविएशन लीडर्स समिट’ में सम्मानित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से संबद्ध प्रशांत क्षेत्र यात्रा लेखक संघ, पश्चिम बंगाल को संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य का अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2023 प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई है।

पुरस्कार के बारे में:

इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड्स सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो उन व्यवसायों को यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत करता है। इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड्स की मेजबानी और प्रबंधन गोल्डन ट्री इवेंट्स ऑर्गनाइजिंग एंड मैनेजिंग, दुबई, यूएई द्वारा किया जाता है और यह दुनिया भर के यात्रा क्षेत्र में शामिल सभी व्यवसायों पर केंद्रित है। होटल से लेकर पर्यटन बोर्ड, आकर्षण, ट्रैवल कंपनियां, और बहुत कुछ – पुरस्कार प्रत्येक उद्योग के भीतर उत्कृष्टता को पहचानने का प्रयास करते हैं, उन प्रतिष्ठानों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो दुनिया में सबसे अच्छे हैं।

 

Find More State In News Here

Border dispute agreement struck between Arunachal Pradesh and Assam_80.1

MEA ने संजय वर्मा को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया

अनुभवी राजनयिक संजय कुमार वर्मा को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जबकि मौजूदा समय में अमेरिका के शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत के तौर पर कार्यरत अमित कुमार को दक्षिण कोरिया के अगले भारतीय राजदूत के तौर पर नामित किया गया है। 57 वर्षीय संजय कुमार वर्मा ने कार्यवाहक उच्चायुक्त अंशुमान गौड़ की जगह ली है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी और मौजूदा समय में जापान में भारत के राजदूत वर्मा जल्द नया पदभार ग्रहण करेंगे। बयान के मुताबिक, कुमार वर्ष 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी है। मंत्रालय ने बताया कि वर्मा हांगकांग, चीन, वियतनाम और तुर्की स्थित भारतीय मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने इटली के मिलान में भारत के महावाणिज्य दूत की भूमिका निभाई है।

 

Find More Appointments Here

Amit Burman Steps Down as the Chairman of Dabur_80.1

International Literacy: जानें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास और महत्व

हर साल 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति कर सकता है। साक्षरता के इसी महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साक्षरता दिवस समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत में भी विश्व साक्षरता दिवस को महत्वपूर्ण दिन के तौर पर मनाते हैं। दुनिया के सभी देश हर वर्ग के अपने नागरिकों तक शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से साक्षरता दिवस मनाते हैं।

साक्षरता दिवस 2022 की थीम

हर साल साक्षरता दिवस की एक निर्धारित थीम होती है। इस साल साक्षरता दिवस 2022 की थीम ‘ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस’ (Transforming Literacy Learning Spaces) है।

पहली बार साक्षरता दिवस?

दुनियाभर में हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाते हैं। पहली बार साक्षरता दिवस साल 1966 में मनाया गया था। तब से इस दिन को मनाने की शुरुआत हो गई।

साक्षरता दिवस का इतिहास

यूनेस्को ने 7 नवंबर 1965 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया था। उसके बाद से हर साल 8 सितंबर 1966 से विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाने लगा।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945;
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस;
  • यूनेस्को के सदस्य: 193 देश;
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले।

Find More Important Days Here

World Day for International Justice 2022 observed on July 17_90.1

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा (Netaji Subhas Chandra Bose Statue) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी किए जाएंगे। पीएम मोदी ने इस साल 23 जनवरी को इंडिया गेट पर नेताजी बोस के होलेग्राम स्टेच्यू का अनावरण किया था लेकिन अब उसकी जगह स्थाई प्रतिमा लगाई जाएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। ना केवल राजपथ का नाम बदल रहा है बल्कि राजपथ की पूरी सूरत ही बदल जाएगी। आज से विजय चौक और इंडिया गेट को जोड़नेवाली सड़क, राजपथ (Rajpath) का नाम बदल जाएगा। लगभग 3 किमी लंबा राजपथ को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) नाम दिया गया है।

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा का भी अनावरण होगा। इसकी ऊंचाई 28 फीट और वजन 65 मिट्रिक टन है। इसे ग्रेनाइट पर उकेरा गया है। देश में लगने वाली नेताजी बोस की यह सबसे लंबी और खूबसूरत प्रतिमा है।

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

CJI यू यू ललित ने किया NALSA के नागरिक सेवा केंद्र का उद्घाटन

देश के चीफ जस्टिस (CJI) जस्टिस उदय उमेश ललित ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के नवनिर्मित राष्ट्रीय कार्यालय सेंटर फार सिटीजन सर्विस का उद्घाटन किया। NALSA को दी गई जैसलमेर हाउस की जगह का उपयोग अब किया जाएगा। सीजेआई उदय उमेश ललित एनएएलएसए के प्रमुख संरक्षक हैं। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ एनएएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

एनएएलएसए का दफ्तर पहले जामनगर हाउस में था जिसे 09 नवंबर 2021 को उच्चतम न्यायालय के ‘एडिशनल बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स’ में स्थानांतरित कर दिया गया था। एनएएलएसए का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को निशुल्क कानूनी सुविधाएं मुहैया कराना तथा लोक अदालतें आयोजित करना है।

CJI ने कहा कि अब आम जनता NALSA के साथ सीधे ही संपर्क कर सकेगी। इस कार्यालय में अब कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकेगा। NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद डा जस्टिस डी वाई चन्द्रचूड़ ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत की।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नालसा की स्थापना: 9 नवंबर 1995;
  • नालसा मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली;
  • नालसा का आदर्श वाक्य: सभी के लिए न्याय तक पहुंच।

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me