रक्षा मंत्रालय ने 4,276 करोड़ रुपए के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी

about - Part 1574_3.1

केंद्र सरकार ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया। रक्षा मंत्रालय ने 4,276 करोड़ रुपये की लागत से हेलीना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इनमें दो प्रस्ताव थल सेना और तीसरा नौसेना के लिए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा खरीद परिषद ने टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल- हेलीना, लॉन्चर और अन्य संबंधित सहायक उपकरणों की खरीद के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिसे उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) में लगाया जाएगा। यह मिसाइल दुश्मन के खतरों का मुकाबला करने के लिए एएलएच को हथियार से लैस करने की प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसके शामिल होने से भारतीय सेना की लड़ाकू क्षमता मजबूत होगी।

 

मंत्रालय ने कहा कि डीएसी ने डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकासित की गई वीएसहोराड मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर एओएन को भी मंजूरी दी है। मंत्रालय ने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं पर हुए हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए रक्षा तंत्र में प्रभावी वायु रक्षा (एडी) हथियार प्रणालियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत महसूस की गई है, खासतौर ऐसी हथियार प्रणाली जिसे मानवीय स्तर पर कहीं भी लाया या पहुंचाया जा सकता हो और जो देश के ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों व समुद्री इलाकों में तेजी से तैनात की जा सकती हो।

Indian Navy Launches INS Arnala: Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft_80.1

 

चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी: विश्व बैंक

about - Part 1574_6.1

विश्व बैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में घटकर 6.6 फीसदी रह जाएगी। इसके बावजूद भारत सात सबसे बड़े उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी और बढ़ती अनिश्चितता का असर भारत पर भी पड़ सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व बैंक ने ताजा अनुमान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। 2024-25 में वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है। 2021-22 में यह 8.7% रही थी। बयान के मुताबिक, वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का निर्यात एवं निवेश पर असर पड़ेगा।

 

विदशी मुद्रा भंडार 550 अरब डॉलर

 

श्विक संस्था ने कहा कि भारत ने रुपये में गिरावट पर अंकुश लगाने के लिए विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को रोकने को अपने अंतरराष्ट्रीय भंडार का उपयोग किया है। नवंबर, 2022 में भारत का विदशी मुद्रा भंडार 550 अरब डॉलर या जीडीपी का 16 फीसदी था।

 

जीडीपी की वृद्धि दर 9.7 फीसदी

 

विश्व बैंक ने कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे और कारोबार के लिए सुविधाओं पर खर्च बढ़ाया है। इससे निजी निवेश जुटाने में मदद मिलेगी और विनिर्माण क्षमता के विस्तार को समर्थन मिलेगा। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सालाना आधार पर जीडीपी की वृद्धि दर 9.7 फीसदी रही है। इससे निजी खपत और निवेश में वृद्धि का संकेत मिलता है।

NSE Gets Sebi Nod to Set up Social Stock Exchange_70.1

अदार पूनावाला डॉ. पतंगराव कदम पुरस्कार से सम्मानित

about - Part 1574_9.1

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला की सराहना की। फडणवीस ने भारती विद्यापीठ में भारती सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। इस दौरान पूनावाला को पहले डॉ. पतंगराव कदम मेमोरियल सम्मान प्रदान किया गया ।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस अवसर पर पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी के ‘कोवोवैक्स’ टीके को अगले 10 से 15 दिनों में कोविड-19 की एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी मिल जाएगी। पूनावाला ने कहा कि ‘कोवोवैक्स’ टीके की एहतियाती खुराक कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के खिलाफ बेहद कारगर है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए।

 

पवार ने कहा कि अदार पूनावाला अपने पिता डॉ साइरस पूनावाला की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि एसआईआई ने अब तक 160 टीकों का निर्माण किया है। पवार ने सामाजिक चेतना के लिए अदार पूनावाला की सराहना करते हुए कहा कि पूनावाला ने अपशिष्ट जल निकासी पर अपने काम के कारण पुणे को साफ रखने में बहुत अहम योगदान दिया था।

 

पतंगराव कदम

 

पतंगराव कदम महाराष्ट्र राज्य के एक भारतीय राजनेता थे और उनकी स्मृति में यह पुरस्कार स्थापित किया गया है।

 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के बारे में:

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना 1966 में पुणे, महाराष्ट्र में हुई थी।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) भारत में पुणे स्थित जैव प्रौद्योगिकी और बायोफार्मास्यूटिकल्स कंपनी है।
  • यह दुनिया में टीकाकरण का सबसे बड़ा उत्पादक है। यह साइरस पूनावाला समूह का एक हिस्सा है और 1966 में उनके द्वारा बनाया गया था।

Find More Awards News HereUIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनी अवनी चतुर्वेदी

about - Part 1574_12.1

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारतीय दल का हिस्सा होंगी। स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी (Sqn Leader Avni Chaturvedi) जो एक महिला फाइटर पायलट हैं और Su-30MKI उड़ाती हैं, वह विदेश में एक अंतर्राष्ट्रीय वॉरगेम में शामिल होंगी। युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना की महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी भी शामिल होंगी और इतिहास रचेंगी। विदेशी धरती पर होने वाले किसी भी हवाई युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली अवनी चुतुर्वेदी देशी की पहली महिला पायलट होंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 की पायलट हैं और जोधपुर से जाने वाले दल में शामिल हैं। वैसे तो देश की दो महिला लड़ाकू पायलट ने फ्रांसीसी वायुसेना सहित कई देशों की सेना के साथ युद्धाभ्यास किया है। किसी महिला वायु सैनिक के लिए विदेश जाकर युद्धाभ्यास करने का ये मौका पहली बार है। ये युद्धाभ्यास जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे पर आयोजित किया जा रहा है। वायु सेना सहित भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं।

 

सुखोई-30 की पायलट हैं अवनि

स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 की पायलट हैं और जोधपुर से जाने वाले दल में शामिल हैं। वैसे तो देश की दो महिला लड़ाकू पायलट ने फ्रांसीसी वायुसेना सहित कई देशों की सेना के साथ युद्धाभ्यास किया है, लेकिन किसी महिला वायु सैनिक के लिए विदेश जाकर युद्धाभ्यास करने का ये मौका पहली बार है।

 

मिग 21 उड़ा चुकी हैं अवनी चतुर्वेदी

स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI की पायलट हैं। अवनी भावना कांत और मोहना सिंह के साथ साल 2016 (जुलाई) में फ्लाइंग ऑफिसर बनी थीं। उन्होंने 2018 में मिग-21 भी उड़ाया था।

 

मध्यप्रदेश की अवनि ने राजस्थान में की पढ़ाई

अवनि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस विषय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान से किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की और 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं।

Indian Navy Launches INS Arnala: Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft_80.1

National Youth Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

about - Part 1574_15.1

देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम

हर दिवस को मनाने का अपना अलग महत्व होता है। इसी महत्व के आधार पर इन अलग-अलग दिनों की थीम भी तय की जाती है। राष्ट्रीय युवा दिवस को भी मनाने के लिए हर साल एक थीम का एलान किया जाता है। बात करें इस साल की थीम की तो इस वर्ष नेशनल यूथ डे के लिए थीम ‘विकसित युवा विकसित भारत’ तय की गई है।

 

राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास

देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1984 में की गई थी। उस समय की सरकार का ऐसा मानना था कि स्वामी विवेकानंद के विचार, आदर्श और उनके काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक स्रोत हो सकते हैं। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी, 1984 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी।

 

स्वामी विवेकानंद: एक नजर में

स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बचपन से ही आधात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद वह दुनियाभर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल स्वामी जी की जयंती पर युवा दिवस को मनाया जाता है। मृत्यु से दो वर्ष पहले 1900 में जब स्वामी विवेकानंद यूरोप से आखिरी बार भारत आए तो बेलूर की ओर चल पड़े। क्योंकि वे अपने शिष्यों के साथ समय बिताना चाहते थे। यह उनके जीवन का आखिरी भ्रमण था। 04 जुलाई 1902 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Find More Important Days Here

 

Veer Bal Diwas 2022: History, Significance and Celebration in India_80.1

 

ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

about - Part 1574_18.1

ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। गौरतलब है कि पृथ्वी-टू कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। पृथ्वी-2 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है। मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है। पृथ्वी मिसाइल 2003 से सेना में है, जो नौ मीटर लंबी है। पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है।

 

पृथ्वी मिसाइल के बारे में

पृथ्वी मिसाइल प्रणाली में विभिन्न सामरिक सतह से सतह पर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) शामिल हैं। इसका विकास वर्ष 1983 में शुरू हुआ और यह भारत की पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल थी। इसका पहला परीक्षण वर्ष1988 में श्रीहरिकोटा, शार (SHAR) सेंटर से किया गया था। इसकी रेंज 150-300 किमी. है।

Indian Navy Launches INS Arnala: Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft_80.1

हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया ने स्मृति मंधाना को प्रायोजित खेल एथलीट के रूप में अनुबंधित किया

about - Part 1574_21.1

पोषण कंपनी हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ ‘पोषण प्रायोजक’ के रूप में साझेदारी कर रही है। हर्बालाइफ न्यूट्रीशन ने विभिन्न विश्व स्तरीय एथलीटों, टीमों और इवेंट्स के साथ 100 से अधिक प्रायोजन सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं। विराट कोहली, मैरी कॉम, लक्ष्य सेन और मनिका बत्रा जैसे कई प्रसिद्ध भारतीय एथलीटों ने हर्बालाइफ न्यूट्रिशन के साथ साझेदारी की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत की महिला उपकप्तान स्मृति मंधाना निस्संदेह आधुनिक क्रिकेट में सबसे क्लासिक बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक हैं, जो बल्लेबाजी में विशेष रूप से ओपनिंग करते समय सहज दिखती हैं। दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर और 2022 में तीसरी बार नामांकित होने के अलावा, महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकन होने वाली मंधाना बल्लेबाजी में टीम में सबसे आगे रही हैं।

Find More Appointments Here

 

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

 

 

 

भारत का सबसे तेज़ भुगतान ऐप PayRup लॉन्च किया गया

about - Part 1574_24.1

भारत का सबसे तेज़ भुगतान ऐप PayRup 9 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च किया गया। PayRup वेब 3.0 की बेहतरीन तकनीक के साथ बनाया गया है। PayRup एक उत्कृष्ट उपयोगकर्ता अनुभव के साथ एक उन्नत डिजिटल भुगतान अनुभव प्रदान करता है। PayRup उपयोगकर्ता यूटिलिटी बिल और लैंडलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं, अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड, डीटीएच को रिचार्ज कर सकते हैं और उपहार कार्ड खरीद सकते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु

  • PayRup सेवाओं को विभिन्न वित्तीय साधनों में विस्तारित करने की योजना है। इन उपकरणों में कई भुगतान सेवाएँ शामिल हैं जैसे स्कूल की फीस, किराया भुगतान, और अन्य भुगतान संग्रह सेवाएँ।
  • PayRup ने अन्य यूएसपी के साथ-साथ उड़ानों, बसों और होटलों के लिए टिकटिंग और बुकिंग सेवाओं की घोषणा की है।
  • PayRup उपयोगकर्ताओं के लिए सहायता और सहायता के लिए 24/7 ग्राहक सेवा सुविधाएं खोलता है।
  • ग्राहक सहायता डेस्क प्रमुख सीआरएम प्रौद्योगिकियों के साथ चलता है और वैश्विक मानक द्वारा समर्थन करता है।
  • PayRup नए साल की पेशकश के रूप में ऐप के माध्यम से सभी भुगतानों के लिए 5% कैशबैक देता है, और PayRup के उपयोगकर्ताओं को दिन-प्रतिदिन की वित्तीय सेवाओं के लिए कैशबैक ऑफ़र से लाभ मिल रहा है। लॉन्चिंग इवेंट लुलु मॉल, बैंगलोर में आयोजित किया गया था, और महादेवप्पा हलागट्टी द्वारा लॉन्च किया गया था।

Find More Business News Here

Jio to Acquire Reliance Infratel for Rs 3,720 Crore_80.1

 

Oscars 2023 के लिए चुनी गई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’

about - Part 1574_27.1

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यानी अब यह फिल्म ऑस्कर पाने के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन इसकी टक्कर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की अन्य फिल्मों से होगी। वहीं अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सभी को बेस्ट एक्टर कैटिगरी में चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

10 जनवरी को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टिस एंड साइंसेज ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने ऑस्कर्स 2023 यानी 95वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए क्वालिफाई किया है। इस बार ऑस्कर्स के लिए दुनियाभर की 301 फीचर फिल्मों को चुना गया है, जिनमें कुछ फिल्में इंडिया की भी हैं। इनमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम भी शामिल है। अपनी फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर है।

 

भारत से इस बार ऑस्कर में भेजी गईं ये फिल्में

‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा इस बार ऑस्कर्स 2023 शॉर्टलिस्ट में एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ और संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत गुजराती फिल्म ‘द लास्ट फिल्म शो’ ‘छेल्लो शो’ भी शामिल है। वहीं मराठी फिल्म ‘मी वसंतराव’, Tujhya Sathi Kahi Hi और Iravin Nizhal के अलावा आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ और ‘विक्रांत रोना’ का भी नाम शामिल है।

Find More Awards News Here

 

UIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

अपर्णा सेन को जयपुर फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया

about - Part 1574_30.1

पांच दिवसीय जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेआईएफएफ) शुरू हो गया जिसमें फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और पटकथा लेखिका अपर्णा सेन को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज, फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पांडे, पटकथा लेखक-फिल्म निर्माता हैदर हाले और अन्य उपस्थित थे। इस समारोह में 63 देशों की 282 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अपर्णा सेन ने 1961 में सत्यजीत रे की तीन कन्या से शुरुआत की। उन्होंने आकाश कुसुम (1965), अरण्यर दिन रात्री (1970), बक्शो बादल (1970), बसंत बिलाप (1973), और पिकूर डायरी (1981) जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। ). उन्होंने 36 चौरंगी लेन (1981), परोमा (1985), पारोमित्र एक दिन (2000), मिस्टर एंड मिसेज अय्यर (2002) और द जापानी डायरेक्टर (2010) जैसी प्रशंसित फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

 

अपर्णा सेन के बारे में

 

अपर्णा सेन एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेत्री हैं, जो बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें नौ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और तेरह बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। अपर्णा सेन को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया है।

अपर्णा सेन का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था, उनके पिता अनुभवी आलोचक और फिल्म निर्माता चिदानंद दासगुप्ता थे और उनकी माँ, सुप्रिया दासगुप्ता एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर थीं।

अपर्णा सेन पंद्रह साल की थीं, जब उनकी 1960 की “मानसून” श्रृंखला की तस्वीरों की प्रसिद्ध तस्वीर के लिए ब्रायन ब्रेक ने उनकी तस्वीर खींची थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में अपनी फिल्म की शुरुआत की, जब उन्होंने सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित 1961 की फिल्म तीन कन्या के समाप्ति भाग में मृणमयी की भूमिका निभाई।

Find More Awards News HereUIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me