ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

about - Part 1536_3.1

आस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और 2021 में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 36 वर्षीय फिंच हालांकि बिग बैश लीग और घरेलू टी20 मैचों में खेलते रहेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया कि हमारे विश्व कप विजेता और सबसे लंबे समय तक टी20 कप्तान रहने वाले आरोन फिंच ने खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

फिंच ने पिछले साल वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया और आखिरी टेस्ट भी 2018 में खेला था। उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2021 जीता था। पिछले साल हालांकि अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलियाई टीम नहीं पहुंच सकी। फिंच ने आखिरी टी20 मैच भी उसी टूर्नामेंट में खेला जब आस्ट्रेलिया की आयरलैंड पर 42 रन से जीत में उन्होंने 63 रन बनाये थे।

 

आरोन फिंच: एक नजर में

 

  • फिंच ने आस्ट्रेलिया के लिये पांच टेस्ट में 278 रन, 146 वनडे में 5406 रन बनाये और 103 टी20 खेलकर 3120 रन बनाये जिसमें दो शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।
  • जनवरी 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से उन्होंने सभी प्रारूपों में 8804 रन बनाये हैं जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं ।
  • उन्होंने रिकॉर्ड 76 टी20 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की। टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी उनके नाम है जब 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 76 गेंद में 172 रन बनाये थे।
  • फिंच आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में भी थे।

 

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

उपराष्ट्रपति ने हरियाणा में 36वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन किया

about - Part 1536_6.1

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को उपहार देते समय स्थानीय रूप से निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं पर विचार करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह के दृष्टिकोण से न केवल कई अनूठी कला रूपों के संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि हमारे प्रतिभाशाली कारीगरों और शिल्पकारों की आमदनी में भी काफी वृद्धि होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए सूरजकुंड मेले को भारतीय शिल्प कौशल की अविश्वसनीय विविधता एवं विरासत का अद्भुत प्रदर्शन बताया।
  • उन्होंने भारत के शिल्पकारों की रचनात्मकता व प्रतिभा को प्रदर्शित करने तथा उन्हें बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए राज्य सरकार और मेले के आयोजकों की सराहना की।
  • धनखड़ ने इस अवसर पर मुद्रा योजना, एक जिला-एक उत्पाद और एकता मॉल जैसे विभिन्न अभिनव प्रयासों का उल्लेख किया।
  • उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव माध्यम से भारतीय शिल्प, हथकरघा एवं लोक कला को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • उपराष्ट्रपति ने इस वर्ष के बजट में शिल्पकारों के लिए एक पहल पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे हमारे विश्वकर्माओं को उनकी कृतियों की पहुंच और गुणवत्ता का विस्तार करने में सहायता मिलेगी।
  • उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की लुक-ईस्ट एंड एक्ट-ईस्ट नीति में उत्तर पूर्वी राज्य बहुत महत्वपूर्ण हितधारक हैं और यह भारत के लिए बहुत प्रभावशाली साबित हो रहा है।
  • धनखड़ ने भारत को अवसर तथा निवेश का एक उज्ज्वल स्थान बताते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में भारत के कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान की प्रशंसा की।
  • उन्होंने युवाओं को हमेशा ‘भारत पहले’ रखने का आह्वान किया और युवाओं से भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों को पढ़ने तथा उनका पालन करने के लिए कहा।
  • सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2023 हरियाणा के सूरजकुंड में 3 से 19 फरवरी 2023 तक खुला रहेगा।

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

2000 के बाद से दुनिया के सबसे घातक भूकंपों की सूची

about - Part 1536_9.1

तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के परिणामस्वरूप तुर्की और सीरिया में 4,000 से अधिक लोग मारे गए। जैसे-जैसे बचावकर्मी कड़कड़ाती ठंड और बर्फ में फंसे पीड़ितों के लिए ढही हुई इमारतों के मलबे की तलाशी ले रहे हैं, वैसे-वैसे मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

तुर्की और सीरिया में घातक भूकंप

 

सुबह करीब चार बजे, इस क्षेत्र में सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक ने अपने बिस्तरों से कई लोगों को झकझोर कर रख दिया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, 7.8-तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र सतह के नीचे 24.1 किलोमीटर (14.9 मील), तुर्की के गाज़ियांटेप क्षेत्र में नूरदगी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में था।

 

साल 2000 के बाद दुनियाभर में आए कुछ घातक भूकंपों की सूची

 

  • 22 जून 2022: अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 14 अगस्त 2021: हैती में 7.2 तीव्रता का भूकंप आने से 2200 से ज्यादा लोगों की जान गई।
  • 28 सितंबर 2018: इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। 4300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
  • 24 अगस्त 2016: मध्य इटली में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 25 अप्रैल 2015: नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। 8800 से अधिक लोगों की जान गई।
  • तीन अगस्त 2014: चीन के वेनपिंग के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसकी वजह से 700 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई।
  • 24 सितंबर 2013: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से 800 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 11 मार्च 2011: उत्तर पूर्वी जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप आने से सुनामी आई। 20,000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई।
  • 27 फरवरी 2010: चिली में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने से सुनामी आई। 524 लोगों की मौत हुई।
  • 12 जनवरी 2010: हैती में सरकारी अनुमान के मुताबिक, 7.0 तीव्रता के भूकंप में 3,1600 लोगों की मौत हुई।
  • 30 सितंबर 2009: इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।
  • छह अप्रैल 2009: इटली के ला कुईला और उसके आसपास 6.3 तीव्रता के भूकंप में 300 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई।
  • 12 मई 2008: चीन के पूर्वी प्रांत सिचुआन में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से 87,500 लोगों की जान गई।
  • 15 अगस्त 2007: मध्य पेरू के तट के निकट 8.0 तीव्रता का भूकंप आने से 500 से अधिक लोगों की मौत।
  • 26 मई 2006: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप आने से 5,700 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 8 अक्टूबर 2005: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 80,000 से अधिक लोगों की जान गई।
  • 28 मार्च 2005: इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 8.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1,300 लोगों की मौत हुई।
  • 26 दिसंबर 2004: इंडोनेशिया में 9.1 तीव्रता का भूकंप आने से हिंद महासागर में सुनामी आई। एक दर्जन देशों में 2.30 लाख लोगों की मौत हुई।
  • 26 दिसंबर 2003: दक्षिणपूर्वी ईरान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया जिससे 50,000 लोगों की मौत हुई।
  • 21 मई, 2003: अल्जीरिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने से 2,200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
  • 25 मार्च, 2002: उत्तरी अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने की वजह से करीब 1,000 लोगों जान गई।
  • 26 जनवरी 2001: भारत के गुजरात में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिस वजह से 20,000 लोगों की मृत्यु हुई।

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

डिफेंस कंपनियों के डाटा में सेंध लगा रहा उत्तर कोरिया: UN रिपोर्ट

about - Part 1536_12.1

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में उत्तर कोरिया को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। उत्तर कोरिया ने पिछले सभी वर्षों की तुलना में 2022 में सबसे अधिक क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स (Cryptocurrency Assets) को चुराया है, इसके साथ ही विदेशी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों के नेटवर्क को भी निशाने पर लिया है। उत्तर कोरिया ने डिजिटल नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त करने और अपने हथियार कार्यक्रमों सहित संभावित मूल्य की जानकारी चोरी करने के लिए तेजी से साइबर तकनीकों का इस्तेमाल किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में ही उत्तर कोरिया के हैकरों ने सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर्स ने 2022 में ही 630 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 52 अरब भारतीय रुपए के बराबर क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की। हालांकि उत्तर कोरिया ने साइबर हमले के आरोपों से इंकार किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया के हैकर जिस तकनीक से हैकिंग कर रहे हैं, वह बेहद परिष्कृत है और इस वजह से उससे चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी को ट्रैक कर पाना बेहद मुश्किल है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्थ की प्रमुख खूफिया एजेंसी द्वारा नियंत्रित संगठन इन हैकिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनमें किमसुकी, लैजारस ग्रुप और आंद्रेइ जैसे संगठन प्रमुख हैं।

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

BBC ISWOTY Award : विनेश और साक्षी बीबीसी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार हेतु नामांकित

about - Part 1536_15.1

पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित पांच महिला खिलाड़ी बीबीसी के साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया हैं। इस सूची में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू, शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज निकहत जरीन के नाम भी शामिल है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पत्रकारों और लेखकों की जूरी ने उपलब्धियों के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया है। सोमवार से खेल प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ऑनलाइन वोट कर सकते हैं। वोट के लिए 20 फरवरी मध्यरात्रि की समय सीमा रहेगी। विजेता खिलाड़ी की घोषणा पांच मार्च को की जाएगी।

इस बार भारत की पैरा महिला खिलाड़ियों के लिए भी अलग से पुरस्कार की श्रेणी रखी गई है। वर्ष 2018 में पैरा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रहीं एकता भयान ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ियों के लिए स्टेडियमों को और अनुकूल बनाए जाने की जरूरत है। हमें मानसिक अवरोध हटाने होंगे। अभी भी 60 से 70 प्रतिशत दिव्यांग घरों तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

Find More Awards News HereUIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

सट्टेबाजी और सूदखोरी में शामिल 232 ऐप्स पर लगी रोक

about - Part 1536_18.1

चीनी ऐप के खिलाफ भारत सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ने 138 बैटिंग (सट्टेबाजी) ऐप और 94 लोन ऐप को बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) की तरफ के गृह मंत्रालय को चीनी ऐप्स को बैन करने का सुझाव दिया गया था। जिसे गृह मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने करीब 6 माह पहले 288 चीनी ऐप्स की जांच की थी। इसमें पता चला कि ये ऐप्स भारतीय नागरिकों के निजी डेटा की चोरी कर रहे हैं। इसके बाद सरकार ने आईटी अधिनियम की धारा 69 के तहत चीनी ऐप को बैन किया गया है, जो भारत की की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहे थे।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप चीनी नागरिकों के दिमाग की उपज हैं, जिन्होंने भारतीयों को काम पर रखा और फिर उन्हें इन ऐप्स को चलाने की जिम्मेदारी दी। रिपोर्ट की मानें, तो चीनी ऐप्स मुश्किल में फंसे लोगों को कर्ज लेने का लालच देते थे फिर उनसे सालाना 3,000 फीसदी तक ब्याज लेते थे।

India's Manned Space Flight Gaganyaan to be Launched in the Fourth Quarter of 2024_80.1

हॉर्वर्ड लॉ रिव्यू की अध्यक्ष चुनी गईं भारतीय मूल की अप्सरा, जानें इनके बारे में सबकुछ

about - Part 1536_21.1

हार्वर्ड लॉ स्कूल में सेकेंड ईयर की भारतीय-अमेरिकी छात्रा अप्सरा अय्यर को प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ रिव्यू का अध्यक्ष चुना गया है। लॉ रिव्यू के 136 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी भारतीय मूल की महिला ने ये पद संभाला है। हार्वर्ड लॉ स्कूल के अंतर्गत संचालित होने वाली लॉ रिव्यू एक ऐसी संस्था है, जो विधिक क्षेत्र में प्रकाशित होने वाले जनरल के लेखों की समीक्षा और चयन का काम करती है। इसकी स्थापना साल 1887 में हुई थी। ‘द हार्वर्ड क्रिमसन’ ने अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि अप्सरा अय्यर को हार्वर्ड लॉ रिव्यू का 137वां अध्यक्ष चुना गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अप्सरा अय्यर के बारे में

 

  • अप्सरा अय्यर ने 2016 में येल से स्नातक की डिग्री हासिल की है। अर्थशास्त्र, गणित और स्पेनिश में अय्यर की स्नातक डिग्री है। अप्सरा अय्यर के तत्काल पूर्ववर्ती प्रिसिला कोरोनाडो ने कहा कि अप्सरा अय्यर को शीर्ष पर रखने को लेकर प्रकाशन बेहद भाग्यशाली है।
  • क्रिमसन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सांस्कृतिक विरासत के मूल्य’ को समझने में अप्सरा अय्यर की रुचि ने उन्हें मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की पुरावशेष तस्करी इकाई में काम करने के लिए प्रेरित किया, जो चोरी की गई कला और कलाकृतियों को ट्रैक करती है।
  • अय्यर ने लॉ स्कूल में आने से पहले 2018 में लॉ कार्यालय में काम किया था और इस भूमिका में आने से पहले लॉ प्रथम वर्ष के बाद छुट्टी ले ली थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर ‘राइट-ऑन’ नामक एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के बाद हार्वर्ड लॉ रिव्यू में शामिल हुईं, जहां हार्वर्ड लॉ स्कूल के छात्र सख्ती से दस्तावेजों की जांच करते हैं।
  • अप्सरा अय्यर पहले लॉ स्कूल के हार्वर्ड ह्यूमन राइट्स जर्नल और नेशनल सिक्योरिटी जर्नल में शामिल रही हैं। साउथ एशियन लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की सदस्य भी हैं।

 

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

दिल्ली बाल आयोग का व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बाल मित्र’ लॉन्च

about - Part 1536_24.1

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) यानी दिल्ली बाल आयोग द्वारा तैयार किया गया एक व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बाल मित्र’ लॉन्च किया। बाल अधिकार आयोग द्वारा विकसित यह अनूठा चैटबॉट लोगों और आयोग के बीच कम्युनिकेशन को सुगम बनाने का एक प्रयास है। चैटबॉट नागरिकों और आयोग को अधिक प्रभावी तरीके से बातचीत करने में मदद करेगा।

 

चैटबॉट की कुछ विशेषताओं में शिकायत पंजीकरण, सूचना खोजना और शिकायत की स्थिति पर नज़र रखना, दाखिले की जानकारी मांगना आदि शामिल हैं। बच्चों और उनके अधिकारों से संबंधित विभिन्न मामलों पर प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ, यह चैटबॉट इसके माध्यम से रिपोर्ट किए गए मामलों की गोपनीयता भी सुनिश्चित करेगा।

“चैटबॉट ‘बाल मित्र’ आयोग द्वारा शुरू किया गया, गवर्नेंस को सिटीज़न-फ्रेंडली बनाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। यह बच्चों और उनके अधिकारों के बारे में प्रमाणिक जानकारी के स्रोत के रूप में काम करेगा। बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के साथ-साथ यह चैटबॉट लोगों, विशेषकर माता-पिता को उनके बच्चे के एडमिशन और शिक्षा संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन भी करेगा। DCPCR ‘बाल मित्र’ गवर्नेंस को और अधिक प्रभावी बनाने में हमारी मदद करेगा। यह सरकार और नागरिकों के बीच कम्युनिकेशन गैप को खत्म करेगा।

 

मुख्य बिंदु

  • DCPCR यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से विभिन्न तकनीकी हस्तक्षेप कर रहा है. ताकि बेहतर गवर्नेंस के लिए नागरिकों और सरकार के बीच कम्युनिकेशन अधिक सुलभ हो।
  • इससे पहले, आयोग ने ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ की शुरुआत भी की थी, जिसने शिक्षा विभाग को 50,000 से अधिक छात्रों को स्कूलों में वापस लाने और ड्रॉपआउट दरों को कम करने में मदद की है।

DCPCR संरक्षण के लिए काम करता है?

 

दरअसल दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) दिल्ली सरकार की वैधानिक संस्था है जो बच्चों के अधिकारों की निगरानी और सुरक्षा पर काम करती है. आयोग विज्ञापनों, सोशल मीडिया, जन सुनवाई, शिविरों आदि के माध्यम से बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करता है. वर्तमान में संकटग्रस्त और उच्च जोखिम वाले बच्चों की जरूरतों के लिए आयोग को अधिक सुलभ, कुशल बनाने के लिए इस व्हाट्सएप-आधारित चैटबॉट को लॉन्च किया गया है.

Odisha CM Naveen Patnaik Launches 'Football for All'_80.1

सरकार ने मार्च 2026 तक पीएम-कुसुम योजना का विस्तार किया

about - Part 1536_27.1

केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य साल 2022 तक 30800 मेगावाट की अतिरिक्त सौर क्षमता प्राप्त करना था। लोकसभा में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिह ने लिखित उत्तर में कहा कि कोरोना महामारी के कारण पीएम-कुसुम के कार्यान्वयन की गति काफी प्रभावित हुई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘देश में 39 पनबिजली परियोजनाओं में से 9 पर काम रुका हुआ है। रुकी हुई परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस योजना को लागू करने के लिए सरकार की ओर से 34,422 करोड़ रुपए का फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है, जिसमें योजना को लागू करने वाली एजेंसी के सर्विस चार्ज भी शामिल है। किसान अपने खेत में सोलर पंप सिस्टम लगवाकर फ्री में सिंचाई कर सकते हैं। सोलर सिस्टम लगवाने से बिजली बिल कम आएगा। इससे भारी भरकम बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। सोलर पंप लगवाने से सिंचाई कार्य में रुकावट नहीं आएगी। बिजली कटौती होने पर किसानों परेशानी नहीं होगी।

 

पीएम कुसुम योजना: लाभ

 

  • पीएम कुसुम योजना के जरिए सोलर पंप सिस्टम से बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। अगर आप अपने उपयोग के अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करते हैं, तो इससे बिजली वितरण निगम को बेचकर कमाई कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास बेकार खाली जमीन है, तो आप इसे सरकार को लीज पर देकर कमाई कर सकते हैं। आपके जमीन पर सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार किराया देगी।
  • पीएम कुसुम योजना में किसानों को खेत में सोलर पंप लगाने के लिए 60% तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें 30% केंद्र और 30% राज्य सरकार देती है। वहीं 30 प्रतिशत बैंक द्वारा लोन लिया जा सकता है, बाकि बचा 10 प्रतिशत पैसा किसानों को देना होता है।

Find More News Related to Schemes & Committees

Assam Government Launched Orunodoi 2.0 Scheme_80.1

नासा का ऑल-इलेक्ट्रिक एक्स-57 विमान उड़ान भरने की तैयारी में

about - Part 1536_30.1

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का “ऑल-इलेक्ट्रिक” विमान एक्स-57 जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार है। विमान के पंखों के साथ 14 प्रोपेलर हैं और यह पूरी तरह से बिजली से संचालित होता है। हाल ही में, नासा के एक्स-57 मैक्सवेल ने अपने क्रूज मोटर नियंत्रकों का सफल थर्मल परीक्षण किया। थर्मल परीक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विमान नियंत्रकों के डिजाइन, संचालन क्षमता और कारीगरी की गुणवत्ता को मान्य करता है। नियंत्रकों के तापमान-संवेदनशील हिस्से होते हैं और उड़ान के दौरान चरम स्थितियों का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नासा के “ऑल-इलेक्ट्रिक” विमान X-57 के बारे में

 

  • X-57 अपने प्रणोदकों के लिए इलेक्ट्रिक मोटर्स चलाने के लिए लिथियम बैटरी का उपयोग करता है।
  • क्रूज मोटर नियंत्रक विमान की लिथियम-आयन बैटरी में संग्रहीत ऊर्जा को विमान की मोटरों को शक्ति प्रदान करने के लिए परिवर्तित करते हैं। हालांकि, लिथियम-आयन बैटरी की ऊर्जा विमानन ईंधन से 50 गुना कम है।
  • उच्च-शक्ति टेक-ऑफ और क्रूज के दौरान 98% दक्षता प्रदान करने के लिए नियंत्रक सिलिकॉन कार्बाइड ट्रांजिस्टर का उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ है कि वे अत्यधिक गर्मी उत्पन्न नहीं करते हैं और मोटर के माध्यम से बहने वाली हवा से ठंडा हो सकते हैं।
  • नासा के अनुसार, एक्स-57 प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य तेजी से उभर रहे इलेक्टिक एयरक्राफ्ट बाजारों के मानक तय करना है।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक्स-57 विमान कई मायनों में खास हैं। इसमें रिचार्ज हो सकने वाली लिथियम-आयन बैट्री का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा वायु प्रवाह बढ़ाने के लिए विमान के पंखों के आसपास दर्जनों मोटर भी लगाएं गए हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • नासा मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • नासा की स्थापना: 29 जुलाई 1958, संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • नासा के संस्थापक: ड्वाइट डी. आइजनहावर।
India's Manned Space Flight Gaganyaan to be Launched in the Fourth Quarter of 2024_80.1

 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me