बीएसएफ 01 दिसंबर को अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया

about | - Part 1496_3.1

सीमा सुरक्षा बल (BSF) 01 दिसंबर 2022 को अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारत-पाक और भारत-चीन युद्धों के बाद भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उससे जुड़े मामलों के लिए एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में 1 दिसंबर 1965 को बीएसएफ का गठन किया गया था। यह भारत संघ के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल के रूप में खड़ा है। BSF को भारतीय क्षेत्रों की रक्षा की पहली पंक्ति कहा गया है। BSF का आदर्श वाक्य “जीवंत पर्यंत कर्तव्य” है। BSF का वार्षिक बजट लगभग 17,118 करोड़ रुपये है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत की सीमाओं की सुरक्षा करती है, इसे भारतीय क्षेत्र की सीमा सुरक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमा की सुरक्षा करता है। BSF का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस निर्माण कई राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन के विलय से किया गया था। यह देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इनका नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है।

 

इसका प्रमुख कार्य शांति काल में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसमें 186 बटालियन हैं, इसमें 2,57,363 कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है। इसमें एयर विंग, मरीन विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट तथा कमांडो यूनिट भी शामिल हैं। BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • बीएसएफ महानिदेशक: पंकज कुमार सिंह;
  • बीएसएफ मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Important Days Here

November 28 is marked as Red Planet Day_80.1

रवीश कुमार ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा

about | - Part 1496_6.1

समाचार चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रवीश कुमार एनडीटीवी (हिंदी) के सबसे लोकप्रिय चेहरे में शुमार किए जाते हैं। पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दी पत्रकारिता के बहेद लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम होस्ट किए, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम शामिल हैं। एनडीटीवी समूह की अध्यक्ष सुपर्णा सिंह ने संस्थान के वरिष्ठ संपादक के इस्तीफे को लेकर कहा कि रवीश कुमार जैसे लोगों को प्रभावित करने वाले पत्रकार विरले होते हैं।

 

रवीश कुमार एनडीटीवी इंडिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक थे। अपनी रिपोर्ट्स में वह बेरोज़गारी, शिक्षा और सांप्रदायिकता जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं। समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने वर्ष 2016 में उन्हें ‘100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों’ की अपनी लिस्ट में भी शामिल किया था।

 

IAS officer Preeti Sudan appointed as a member of UPSC_90.1

World Aids Day 2022: जानें 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस?

about | - Part 1496_9.1

हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह एचआईवी से संक्रमित लोगों के लिए समर्थन दिखाने और इस बीमारी से जान गंवाने वाले रोगियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साल 1988 में विश्व एड्स दिवस को पहले इंटरनेशनल हेल्थ डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने, एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को सपोर्ट करने और इससे जान गंवाने वालों को याद करने का एक दिन है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व एड्स दिवस 2022: थीम

इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “इक्विलाइज़” एक कॉल टू एक्शन है। यूएन एड्स के अनुसार इसका मतलब है कि एड्स को खत्म करने की लड़ाई में बाधा डालने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए सभी को काम करना चाहिए।

 

विश्व एड्स दिवस 2022: इतिहास और महत्व

विश्व एड्स दिवस को पहली बार 1987 में मान्यता दी गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों के बीच एड्स और एचआईवी के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है। इसे जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन में दो सार्वजनिक सूचना अधिकारियों जेम्स डब्ल्यू बन्न और थॉमस नेट्टर द्वारा तैयार किया गया था। 30 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस घोषित किया।

साल 2021 के अंत में लगभग 38.4 मिलियन लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे, जिनमें से दो-तिहाई (25.6 मिलियन) एचआईवी के साथ डब्ल्यूएचओ अफ्रीकी क्षेत्र में हैं। यूके में हर साल 4 हजार से ज्यादा लोगों में एचआईवी के लक्षण मिल रहे है। विश्व एड्स दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनता और सरकार को याद दिलाता है कि यह एक गंभीर समस्या है जिसके लिए तत्काल धन, जागरूकता, पूर्वाग्रह के उन्मूलन और बेहतर शैक्षिक अवसरों की जररूत है।

 

Find More Important Days Here

November 28 is marked as Red Planet Day_80.1

 

 

पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त

about | - Part 1496_12.1

राष्ट्रपति ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में एक अध्यक्ष का पद होता है और इसके अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। सूदन की नियुक्ति के बाद भी आयोग में अब भी चार सदस्यों के पद रिक्त हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आयोग के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले पूरी हो तक होता है। राष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त किया जाता है। वहीं, समयपूर्व राष्ट्रपति द्वारा संविधान में प्रदान की गई प्रक्रिया के तहत हटाया भी जा सकता है।

 

प्रीति सूदन जुलाई 2020 में स्वास्थ्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं थीं। सूदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में उन्होंने वित्त और योजना विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग और कृषि विभाग को संभाला था।

 

उनके उल्लेखनीय योगदान में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के अलावा देश के दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करना शामिल है। सूदन विश्व बैंक की सलाहकार भी रही हैं।

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य के अधिकारियों का चयन करने के लिए सालाना तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार आदि में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • यूपीएससी अध्यक्ष: मनोज सोनी;
  • यूपीएससी की स्थापना: 1 अक्टूबर 1926;
  • यूपीएससी संस्थापक: यूनाइटेड किंगडम सरकार।

Find More Appointments Here

 

SEBI Announced Sundararaman Ramamurthy the New MD & CEO of BSE_80.1

उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

about | - Part 1496_15.1

उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

Find More State in News Here

 

Bihar Chief Minister Nitish Kumar Launched Har Ghar Gangajal Project_80.1

ग्लोबल प्राइम सिटीज इंडेक्स में मुंबई 22वें स्थान पर

about | - Part 1496_18.1

प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना बढ़ोतरी को आंकने वाले वैश्विक सूचकांक में मुंबई 22वें स्थान पर पहुंच गया है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। नाइट फ्रैंक की तरफ से जुलाई-सितंबर तिमाही, 2022 के लिए तैयार ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज सूचकांक’ पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में मुंबई के अलावा बेंगलुरु और दिल्ली में भी आवासीय संपत्तियों की औसत कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जुलाई-सितंबर तिमाही में मुंबई इस सूचकांक के आधार पर 22वें स्थान पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 39वें स्थान पर था। दुनियाभर के 45 से अधिक शहरों की प्रीमियम आवासीय इकाइयों की कीमत में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

Find More Ranks and Reports Here

NITI Aayog Releases Study Report on 'Carbon Capture to Achieve Net Zero Emission Target by 2070_70.1

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाओं का उद्घाटन किया

about | - Part 1496_21.1

केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, डॉ संजीव कुमार बाल्यान ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह 2022 के हिस्से के रूप में हेसरघाटा, बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवा (एक्यूसीएस) का उद्घाटन किया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के तहत देशों में छह एक्यूसीएस हैं। ये छह एक्यूसीएस नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के पास हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exam

संगरोध स्टेशनों की स्थापना का उद्देश्य और दायरा आयातित पशुधन और पशुधन उत्पादों के माध्यम से देश में खतरनाक विदेशी बीमारियों को फैलने से रोकना है। पशुधन के कई संक्रामक रोग हैं जो अन्य देशों में प्रचलित हैं लेकिन भारत में मौजूद नहीं हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि ऐसी विदेशी बीमारियाँ हमारे देश में सीमाओं के पार से पशुधन और पशुधन उत्पाद के माध्यम से प्रवेश न करें।

 

इस प्रकार कुत्तों और बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों सहित आयातित जानवरों की जांच करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे ऐसे खतरनाक रोगजनकों के वाहक न हों । इसलिए क्वारंटाइन स्टेशन बनाए गए हैं जहां भारत में रिहा होने से पहले उनकी जांच की जा सके ।

 

इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-70) के दौरान “पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा” (एक्यूसीएस) नाम से एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना शुरू की थी ।

 

Find More National News Here

Union Minister Virtually Launches Online Portals to Read Preamble_80.1

भारतीय सेना को मिलेंगे प्रशिक्षित चील

about | - Part 1496_24.1

भारतीय सेना के जवान सीमा रेखा (Border) पर दुश्मनों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय सेना प्रशिक्षित चीलों (Trained Kites) का भी इस्तेमाल कर रही है। भारतीय सेना के ये चील दुश्मनों के ड्रोनों पर खास नजर रख रहे हैं। इन प्रशिक्षित चीलों का सेना अपनी तरह का पहला प्रयोग कर रही है। उत्तराखंड के औली में भारतीय सेना युद्ध अभ्यास कर रही है। इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकविरोधी अभियानों के लिए हमलावर कुत्तों के साथ भी प्रदर्शन किया।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना सैन्य अभियानों के लिए कुत्तों के साथ-साथ प्रशिक्षित चीलों का भी इस्तेमाल कर रही है। ऐसी क्षमता सुरक्षा बलों को सीमा पार से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारतीय क्षेत्रों में आने वाले ड्रोन के खतरे से निपटने में मदद कर सकती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ड्रग्स, बंदूकें और रुपयों की खेप गिराई गईं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन का निधन

about | - Part 1496_26.1

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। कंपनी की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के में कहा गया कि वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का असामयिक निधन हो गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के अग्रणी विक्रम किर्लोस्कर ने 1990 के दशक के अंत में जापान की टोयोटा मोटर कॉर्प को भारत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। 1888 में शुरू हुए किर्लोस्कर समूह के चौथी पीढ़ी के सदस्य, किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष थे। किर्लोस्कर समूह ज्यादातर अन्य संबंधित उत्पादों के साथ पंप, इंजन और कंप्रेशर्स का निर्माण करता है।

 

प्रारंभिक जीवन:

 

विक्रम एस किर्लोस्कर एमआईटी में कई पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल हैं। विक्रम ने बाद में रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन के न्यासी बोर्ड में कार्य किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई प्रक्रियाओं और मशीन टूल्स को डिजाइन और विकसित किया। वह 1980 के दशक के अंत में मशीन टूल्स के लिए सरकार की विकास परिषद में सेवा करते हुए पूंजीगत उपकरणों के लिए आयात लाइसेंस खोलने में शामिल थे।

Find More Obituaries News

 

Veteran Bollywood Actor Vikram Gokhale passed away_90.1

FSSAI ने हिमालयी याक को Food Animal के रूप में दी मंजूरी

about | - Part 1496_29.1

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हिमालयी याक (Himalayan Yak) को ‘Food Animal’ के रूप में मंजूरी दे दी है। FSSAI द्वारी इसकी मंजूरी मिलने के बाद अत्यधिक ऊंचाई पर रहने वाले जानवरों की आबादी में तेजी से हो रही गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (NRC) याक के निदेशक डा मिहिर सरकार ने कहा कि देश में याक की आबादी पिछले कुछ वर्षों में खतरनाक दर से घटी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मालूम हो कि हिमालयी याक का प्रयोग पारंपरिक रूप से दुध और मांस के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र याक ने खाद्य पशु के रूप में मानने के लिए साल 2021 में ही FSSAI को एक प्रस्ताव दिया था। हालांकि FSSAI ने पशुपालन और डेयरी विभाग की सिफारिशों के बाद इसकी आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि Food Animals वह पशु होते हैं, जिन्हें मनुष्यों द्वारा खाद्य उत्पादन या सेवन के लिए पाला और उपयोग किया जाता है।

 

ये पशु हिमालयी इलाकों के उच्च स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए बहुआयामी सामाजिक-सांस्कृतिक-आर्थिक भूमिका निभाते हैं। वहां के लोग कृषि गतिविधियों में शामिल करने के साथ-साथ याक को अपनी पोषण और आजीविका सुरक्षा अर्जित करने के लिए भी पालते हैं। डाक्टर सरकार ने कहा कि खाद्य उत्पादक पशु के रूप में याक की FSSAI की मान्यता से किसानों को पशु पालन के लिए आर्थिक रूप से लाभान्वित होने में भी मदद मिलेगी।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • FSSAI की स्थापना: 5 सितंबर 2008;
  • FSSAI मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • FSSAI अध्यक्ष: रीता तेवतिया।

Find More Miscellaneous News Here

First science documentary made in Sanskrit 'Yanam' screened at the 53rd IFFI_90.1

Recent Posts

about | - Part 1496_31.1