Categories: Sports

आईटीटीएफ एथलीट आयोग के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय शरत कमल

स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरत कमल को 187 वोट मिले। वह रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212 वोट) के बाद दूसरे नंबर पर रहे। यह वोटिंग 7 से 13 नवंबर तक हुई थी, जिसमें 283 खिलाड़ियों ने मतदान किया। शरत कमल ने आयोग का सदस्य चुने जाने के लिए उनका नाम भेजने के लिए भारतीय टेबल टेनिस संघ का आभार जताया। शरत कमल को भारतीय एथलीट आयोग का उपाध्यक्ष चुना गया है।

 

आईटीटीएफ आयोग के सदस्य: एलिजाबेटा समारा (रोमानिया), शरत कमल (भारत), डेनिली रिओस (प्यूरिटो रिका), ओमार अस्सार (मिश्र), मेलिसा टेपर (ऑस्ट्रेलिया), स्टेफान फेगेर्ल (ऑस्ट्रिया), जॉन पर्सन (स्वीडन), ल्यू शिवेन (चीन)। पैरा एथलीट : इंगेला लुंडबैक (स्वीडन) और केली वान जोन (नीदरलैंड)।

 

शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

12 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

13 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

14 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

14 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

14 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

15 hours ago