ब्रिटिश फिल्म संपादक एनी वी.कोट्स, जिन्होंने डेविड लीन की महाकाव्य फिल्म लॉरेंस ऑफ अरब के लिए ऑस्कर जीता था, का निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. कोट्स को बेकेट (1963), द एलिफेंट मैन (1980), इन द लाइन ऑफ फायर (1993) और आउट ऑफ़ साइट (1998) के लिए उनके करियर के दौरान पांच सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए. लॉरेंस ऑफ अरब (1962) भी उसमें शामिल है.
उन्हें नवंबर 2016 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा एकेडमी मानद पुरस्कार भी मिला, जिसे लाइफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर के रूप में जाना जाता है.
स्रोत-दि गार्डियन



सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभ...
भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्...
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16...

