Categories: State In News

Onam 2023: जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें

ओणम दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है। यह पर्व विशेष रूप से केरल राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम केरल में 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम का पर्व चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम मलयालम कैलेंडर का पहला महीना होता है, जो ज्यादातर अगस्त-सितंबर के बीच में आता है। हर साल केरल राज्य में इसका अलग ही महत्व देखने को मिलता है।

 

ओणम 2023 पर्व की शुरुआत

इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। इसका समापन 31 अगस्त को होगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर एक दिन काफी खास होता है। 10वें दिन थिरुवोणम या ओणम पर्व का पर्व मनाया जाता है, जो कि 29 अगस्त 2023, मंगलवार को है।

 

दस दिनों तक चलता है ओणम पर्व

ओणम का पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। इसके प्रथम दिन को अथम और दसवें दिन को थीरुओणम कहा जाता है। यह उल्लास, उमंग और परंपराओं से भरा हुआ त्योहार है। इस दिन केरल में प्रसिद्ध सर्प नौका दौड़ और कथकली नृत्य का आयोजन किया जाता है।

 

ओणम पर्व का महत्व

मान्यता है कि थिरुवोणम के दिन राजा महाबली प्रत्येक मलयाली घर में जाकर अपनी प्रजा से मिलते हैं। उन्हीं के स्वागत में इस दिन घर को अच्छे से सजाया जाता है और साफ-सफाई की जाती है।

 

इसलिए मनाया जाता है ओणम पर्व

थिरुवोणम दो शब्दों से मिलकर बना है, थिरु और ओणम। थिरु का अर्थ है पवित्र और ओणम पर्व का नाम है। मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं, जिसकी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। उनके ही स्वागत में घरों में साफ सफाई की जाती है और अच्छे से सजाया जाता है। साथ ही एक मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। केरल में ओणम के त्योहार की चार दिवसीय अवकाश रहता है। इन चार दिनों को प्रथम ओणम, द्वितीय ओणम, तृतीय ओणम और चतुर्थ ओणम के रूप में जाना जाता है। द्वितीय ओणम को थिरुवोणम के नाम से जाना जाता है।

 

Find More State In News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

1 day ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

1 day ago