Categories: Uncategorized

ओलंपिक टोक्यो 2020 खेल अब वर्ष 2021 में किए जाएंगे आयोजित

इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले ओलंपिक टोक्यो खेलों को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिन्हें अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इन ओलंपिक खेलों को पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जाना था। इस टूर्नामेंट के 32 वें संस्करण को स्थगित करने का निर्णय टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार और जापान सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने लिया था। IOC द्वारा इसे टालने का निर्णय बढ़ते COVID-19 महामारी के कारण लिया गया है।
ये निर्णय तीन मुख्य विचारों के आधार पर लिया गया था:
  • COVID-19 वायरस से एथलीटों और आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा लिए और रोकथाम के लिए.
  • एथलीटों और ओलंपिक खेल के हितों की रक्षा के लिए.
  • वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर.
अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने पैरालम्पिक खेलों के आयोजन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब पैरालिंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया जाएगा। पैरालंपिक खेलों का आयोजन पहले 25 अगस्त से 6 सितंबर 2020 तक होना था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष: थॉमस बाच.
  • टोक्यो 2020 के अध्यक्ष: मोरी योशीरो.

Recent Posts

गुरुग्राम प्रशासन ने युजवेंद्र चहल को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

गुरुग्राम में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जिला…

51 mins ago

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024: बांग्लादेश क्रिकेट के महाकुंभ के लिए तैयार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश में 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाले बहुप्रतीक्षित…

1 hour ago

कच्छ के ‘अजरख’ को मिला जीआई टैग

गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, 'कच्छ अजरख' के पारंपरिक कारीगरों…

1 hour ago

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरे अंतरिक्ष मिशन के लिए तैयार

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, सहयोगी बुच विल्मोर के साथ, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन…

2 hours ago

जोस राउल मुलिनो ने पनामा का राष्ट्रपति चुनाव जीता

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विकास में, जोस राउल मुलिनो पनामा के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए…

2 hours ago

मेड्रिड ओपन 2024: इगा स्वियाटेक और एंड्री रुबलेव की शानदार जीत

22 अप्रैल से 5 मई तक स्पेनिश राजधानी में आयोजित 2024 मैड्रिड ओपन ने एकल…

3 hours ago