दिवाली के ठीक पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला किया है। सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य मंत्रिमंडल बैठक के बाद कहा कि सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6% DA के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। यह 1 अक्टूबर, 2022 से लागू है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
पंजाब के पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करके ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया गया है। ओल्ड पेंशन स्कीम में सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलता है। यह मासिक पेंशन आम तौर पर कर्मचारी के अंतिम वेतन का आधा होता है।
राज्य कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के फैसले पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। मान ने एक महीने पहले कहा था कि उनकी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना बहाल करने पर विचार कर रही है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…