Categories: State In News

सीएम पटनायक ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के हेरिटेज कॉरिडोर का किया उद्घाटन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। यह प्रोजेक्ट ऐतिहासिक पुरी जगन्नाथ मंदिर के चारों तरफ बनाया गया है। हेरिटेज कॉरिडोर को श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प नाम दिया गया है। पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव और लगभग 90 मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं हजारों भक्तों की उपस्थिति में सीएम पटनायक ने श्री मंदिर परिक्रमा प्रकल्प का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।

मंदिर में मिलेंगी श्रद्धालुओं को ये नई सुविधाएं

इस दौरान सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से यह परियोजना संभव हुई है। इस प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के आसपास पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए सड़क और पुल, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र, क्लॉकरूम, शौचालय और कई अन्य सुविधाओं का विकास किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर तीर्थ नगरी पुरी को फूलों, रंग बिरंगी रोशनी और भित्तिचित्रों से सजाया गया है।

कई अन्य मंदिरों में भी सुविधा बढ़ाएगी ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने साल 2019 में पुरी जगन्नाथ मंदिर के हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट का एलान किया था। जिसके तहत सरकार ने मंदिर के चारों तरफ 75 मीटर के कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। ग्रीन बफर जोन, पैदल पथ, एक रिसेप्शन सेंटर, कल्चरल सेंटर, लाइब्रेरी, जगन्नाथ बल्लभ तीर्थ क्षेत्र का निर्माण किया गया है। साथ ही भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, संबलपुर के समलेश्वरी मंदिर और बेरहमपुर के तारा तारिणी मंदिर में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago