Categories: Economy

अक्टूबर में अब तक का दूसरा सर्वाधिक GST संग्रह, 1.72 लाख करोड़ रुपये हुआ कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह संग्रह 13 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

 

अक्टूबर में जीएसटी राजस्व

अक्टूबर में कुल जीएसटी राजस्व 5.7 प्रतिशत बढ़कर 1,72,003 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर में 1,62,712 करोड़ रुपये था। 1,72,003 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में से 30,062 करोड़ रुपये सीजीएसटी, 38,171 करोड़ रुपये एसजीएसटी, 91,315 करोड़ रुपये आईजीएसटी (माल के आयात पर एकत्र 42,127 करोड़ रुपये सहित) और 12,456 करोड़ रुपए उपकर (आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) है।

 

GST कलेक्शन में 13% का बढ़ोतरी

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अक्टूबर, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 72,934 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 74,785 करोड़ रुपये है। अक्टूबर महीने के लिए कुल जीएसटी राजस्व पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

 

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द एटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में 21 फरवरी 2026 को कॉफी टेबल बुक…

1 min ago

AI इम्पैक्ट समिट 2026 संपन्न: 89 देशों ने नई दिल्ली घोषणा का समर्थन किया

AI इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) का समापन 19 फरवरी 2026 को नई…

2 hours ago

पीएम मोदी ने इस कॉरिडोर पर भारत के पहले नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2026 को मेरठ में भारत की पहली नमो भारत…

3 hours ago

भारत-ब्राज़ील ने किए 10 बड़े समझौते: ग्लोबल साउथ में उभरता नया शक्ति

भारत और ब्राज़ील ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण खनिज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में…

3 hours ago

विंटर ओलंपिक्स 2026 – पूरी मेडल टेबल और हाइलाइट्स

शीतकालीन ओलंपिक 2026, जिन्हें आधिकारिक रूप से 2026 Winter Olympics (XXV ओलंपिक विंटर गेम्स) कहा…

4 hours ago

BAFTA Awards 2026: देखें पूरी बाफ्टा अवार्ड्स विनर्स की लिस्ट

79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) का आयोजन 22 फरवरी को लंदन के रॉयल…

6 hours ago